सोमवार, 17 मार्च 2025

टोल टैक्स की दरें बढ़ाने की योजना 1 से लागू

टोल टैक्स की दरें बढ़ाने की योजना 1 से लागू 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) एक बार फिर टोल टैक्स की दरें बढ़ाने की योजना बना रही है, जो एक अप्रैल से लागू हो सकती हैं। इससे राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा महंगी हो जाएगी, और वाहन मालिकों को अतिरिक्त शुल्क चुकाना पड़ेगा। नई टोल टैक्स दरें मार्च के अंत तक अपडेट की जाएंगी, और 31 तारीख़ की मध्यरात्रि से लागू हो जाएंगी। 
इससे पहले, 2024 में लोकसभा चुनावों के कारण अप्रैल में टोल टैक्स दरें नहीं बढ़ाई गई थीं, लेकिन चुनाव परिणामों के बाद जून में नई दरें लागू की गईं थीं। लखनऊ में सीतापुर रोड पर टोल की दरें हर साल अक्टूबर में बढ़ाई जाती हैं। इसके अलावा, एनएचएआई कानपुर हाईवे, नवाबगंज, अयोध्या हाईवे, अहमदपुर, रौनाही, बारा और रायबरेली मार्गों पर भी टोल टैक्स लेता है। इन मार्गों से गुजरने के लिए आने वाले समय में ज्यादा शुल्क देना होगा। 
एनएचएआई के परियोजना निदेशक, सौरभ चौरसिया के अनुसार, टोल टैक्स की दरों में यह बढ़ोतरी सामान्य होगी और यह हर साल की तरह की जाएगी। नई दरों की सूची जल्द ही जारी की जाएगी। जानकारी के अनुसार, टोल टैक्स में पांच रुपये से लेकर दस रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है। 
इस प्रकार, 31 मार्च की मध्यरात्रि से लागू होने वाली नई दरों के बाद इन मार्गों से यात्रा करना और महंगा हो जाएगा, और वाहन चालकों को अपनी जेब और ढीली करनी पड़ सकती है। 

बीजेपी: तीसरी बार जिलाध्यक्ष बनें सैनी

बीजेपी: तीसरी बार जिलाध्यक्ष बनें सैनी 

भानु प्रताप उपाध्याय 
मुजफ्फरनगर। बीजेपी हाईकमान ने एक बार फिर से जिले की कमान सुधीर सैनी के हाथों में सौंप दी है। इस बार उनका तीसरा कार्यकाल शुरू हुआ है, जो न केवल उनके व्यक्तिगत राजनीतिक करियर की ओर इशारा करता है, बल्कि पार्टी के भीतर की अंदरूनी राजनीति, गुटबाजी और आगामी चुनावों के प्रति पार्टी की रणनीति पर भी महत्वपूर्ण प्रभाव डालता है। इस ताजपोशी के पीछे कई महत्वपूर्ण राजनीतिक और रणनीतिक कारण हैं, जो इस निर्णय को और भी दिलचस्प बना देते हैं। सुधीर सैनी का पहला कार्यकाल 15 सितंबर 2018 से 27 दिसंबर 2019 तक रहा, लेकिन यह मात्र सवा साल ही चला। इसके बाद उनका दूसरा कार्यकाल 15 सितंबर 2023 से शुरू हुआ, जो कल रविवार 2025 तक चला। चुनाव अधिकारी पूरण सिंह लोधी दावा करते हैं कि उनके पिछले दोनों कार्यकाल पूरी तरह से कार्यान्वित नहीं हो सकें। इसके बावजूद, अब पार्टी ने उन्हें तीसरी बार जिलाध्यक्ष बनाने का फैसला लिया। 
चुनाव अधिकारी पूरण सिंह लोधी ने इस निर्णय का खुलासा करते हुए कहा कि सुधीर सैनी को तीसरी बार यह जिम्मेदारी दी गई है, क्योंकि उन्होंने इस दौरान पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा और कार्यकुशलता को साबित किया है। लोधी के अनुसार, यह भी एक कारण है कि सैनी को इस बार पूरी तरह से अपना कार्यकाल पूरा करने का अवसर मिलेगा, क्योंकि पिछले दोनों कार्यकालों में चुनावी व्यवस्था की बाधाएं थीं, जिससे उन्हें अपनी टीम में बदलाव तक करने का मौका नहीं मिला। 
इस बार सुधीर सैनी को तीसरी बार जिलाध्यक्ष बनाने के पीछे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का भी महत्वपूर्ण योगदान है। पूरण सिंह लोधी की मानें तो “मुजफ्फरनगर जिले से जुड़े बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता, जिनमें पूर्व और वर्तमान मंत्री, विधायक, सांसद और अन्य प्रमुख नेता शामिल हैं। उन्होंने उनके नाम की सिफारिश की।“ यह राजनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, क्योंकि पार्टी के अंदर ऐसा प्रचलन है कि जिलाध्यक्ष का चयन करते वक्त क्षेत्रीय और राज्य स्तरीय नेताओं की राय को प्राथमिकता दी जाती है। 
पार्टी के भीतर सैनी की स्वीकार्यता और उनके प्रति नेताओं का समर्थन उन्हें तीसरी बार जिलाध्यक्ष बनाने में निर्णायक साबित हुआ है। सुधीर सैनी की तीसरी ताजपोशी के पीछे सबसे बड़ा कारक उनकी पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान से नजदीकी माना जा रहा है। ये मानना है कि संजीव बालियान के समर्थन से ही सैनी ने अपने विरोधियों को मात दी और तीसरी बार जिलाध्यक्ष बनने में सफलता हासिल की। मुजफ्फरनगर में बीजेपी के अंदर दो प्रमुख गुटों के बीच लगातार राजनीतिक तनाव बना हुआ है। एक गुट बालियान के समर्थन में है, जबकि दूसरा गुट सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम के नेतृत्व में सक्रिय है। पिछले लोकसभा चुनाव के बाद से इन दोनों गुटों के बीच खींचतान और शक्ति संघर्ष ने पार्टी की रणनीति को प्रभावित किया। हालांकि, इस बार संजीव बालियान का गुट भारी पड़ा और उनकी मदद से सैनी को अपना पद बनाए रखने में सफलता मिलीं। 
बीजेपी में राजनीतिक समीकरण को विक्रम सैनी और सुधीर सैनी के बीच की तकरार और जटिल बनाती है। खुद को सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के करीबी होने का दावा करने वाले विक्रम सैनी ने पूर्व में कई बार सुधीर सैनी पर आरोप लगाए और उन्हें पद से हटाने की कोशिश की। इस बार सुधीर सैनी की तीसरी ताजपोशी ने विक्रम सैनी के प्रयासों को एक झटका दिया। हालांकि, विक्रम सैनी इस मुद्दे पर सार्वजनिक रूप से चुप्पी साधे रहे, लेकिन यह स्पष्ट था कि इस बार भी सैनी की स्थिति मजबूत रही। चुनाव अधिकारी पूरण सिंह लोधी ने विक्रम सैनी पर एक कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कल बीजेपी कार्यालय में था कि उनके प्रभाव से कोई भी कुर्सी हिल नहीं सकती। यह बयान राजनीतिक हलकों में एक गहरे संदेश के रूप में माना गया, क्योंकि इससे साफ हो गया कि पार्टी हाईकमान विक्रम सैनी के प्रयासों से अधिक संतुष्ट नहीं था। 
सुधीर सैनी की तीसरी ताजपोशी के साथ ही यह संकेत मिलता है कि बीजेपी आगामी जिला पंचायत और विधानसभा चुनावों को लेकर अपने पदाधिकारियों को बदलने के बजाए उन्हें मजबूत करना चाहती है। यह दिखाता है कि पार्टी के भीतर की गुटबाजी और परस्पर विरोधी विचारों के बावजूद बीजेपी की नजर आगामी चुनावों पर है। सैनी की नियुक्ति से पार्टी यह संदेश देना चाहती है कि जो नेता कार्यकुशल हैं और जिनकी स्थानीय जड़ें मजबूत हैं, उन्हें सम्मान और अवसर मिलेगा। 
पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने अपने संबोधन में इस बारे में इशारा किया था कि सभी पुराने गिले-शिकवे अब खत्म हो जाने चाहिए और पार्टी को नए जोश और एकता के साथ आगे बढ़ना चाहिए। यही पार्टी की रणनीति को समझने की कुंजी है। 

'डीएनआई' तुलसी ने पीएम मोदी से मुलाकात की

'डीएनआई' तुलसी ने पीएम मोदी से मुलाकात की 

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। अमेरिका की डायरेक्टर ऑफ नेशनल इंटेलिजेंस (DNI) तुलसी गबार्ड ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने उन्हें हाल ही में संपन्न प्रयागराज महाकुंभ से गंगाजल से भरा एक कलश भेंट किया। अमेरिका की डायरेक्टर ऑफ नेशनल इंटेलिजेंस (DNI) तुलसी गबार्ड ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने आपसी सहयोग और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। 
प्रधानमंत्री मोदी ने तुलसी गबार्ड को हाल ही में संपन्न प्रयागराज महाकुंभ से गंगाजल से भरा एक कलश भेंट किया। यह उपहार भारत-अमेरिका के मजबूत सांस्कृतिक और कूटनीतिक संबंधों का प्रतीक माना जा रहा है। 

'सीएम' धामी ने राज्यपाल से मुलाकात की, चर्चा

'सीएम' धामी ने राज्यपाल से मुलाकात की, चर्चा 

पंकज कपूर 
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) से मुलाकात की। इस बैठक में राज्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री धामी ने बैठक के दौरान राज्य में चल रही विकास योजनाओं, प्रशासनिक सुधारों और जनता से संबंधित अहम मुद्दों पर राज्यपाल को अवगत कराया। इसके अलावा, प्रदेश की आर्थिक स्थिति, बुनियादी ढांचे के विकास और सरकारी नीतियों के क्रियान्वयन के विषय पर भी गहन मंथन हुआ। 
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने मुख्यमंत्री द्वारा उठाए गए इन मुद्दों पर अपनी राय साझा की और राज्य के समग्र विकास के लिए आवश्यक सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर ध्यान दिया जाना चाहिए और सभी हितधारकों की भागीदारी जरूरी है। यह बैठक राज्य के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। क्योंकि, राज्यपाल ने सुझाव दिया कि शासन और प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल से राज्य की नीतियों को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। 

'कश्यप एकता मिशन' ने एसएसपी को पत्र सौंपा

'कश्यप एकता मिशन' ने एसएसपी को पत्र सौंपा 

भानु प्रताप उपाध्याय 
मुजफ्फरनगर। कश्यप एकता मिशन के कार्यकर्ता और पदाधिकारी कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। जहां उन्होंने एसएसपी अभिषेक सिंह को शिकायती-पत्र सौंपकर बताया कि 14 मार्च की रात खतौली थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव में दबंगों ने कश्यप समाज के एक परिवार पर हमला कर दिया। 
आरोप है कि दबंगों ने उनके घर का दरवाजा तोड़ दिया और अंदर घुसकर मारपीट की। इस संबंध में खतौली थाना पुलिस ने दबंगों के खिलाफ हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कश्यप एकता क्रांति मिशन ने एसएसपी से मांग की है कि मुख्य आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 109 जोड़ने और गैंगस्टर एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की जाए। कश्यप एकता क्रांति मिशन के प्रदेश अध्यक्ष अंकित कश्यप ने रॉयल बुलेटिन से बात करते हुए बताया कि दबंग लगातार गांव से निकालने कि बात कह रहे है। 
उन्होंने बताया कि इस मारपीट में हमारे कई महिलाए घायल है, जिसमें एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया कि वह कम से कम 15 लोग थे। 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-77, (वर्ष-11)

पंजीकरण संख्या:- UPHIN/2014/57254

2. मंगलवार, मार्च 18, 2024

3. शक-1945, माघ, शुक्ल-पक्ष, तिथि-चतुर्थी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 05:39, सूर्यास्त: 06:58।

5. न्‍यूनतम तापमान- 19 डी.सै., अधिकतम- 22 डी.सै.। गर्जना के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7. स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय (डिजीटल सस्‍ंकरण)। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित) 

रविवार, 16 मार्च 2025

बीजेपी ने कई जिलाध्यक्षों के नाम का ऐलान किया

बीजेपी ने कई जिलाध्यक्षों के नाम का ऐलान किया 

संदीप मिश्र 
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में करीब दो महीने के माथापच्ची के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रदेश में अपने कई जिलाध्यक्षों के नाम का ऐलान कर दिया है। हालांकि पार्टी की तरफ से कई जिलों में अभी अध्यक्ष पद के नाम का ऐलान नहीं हो पाया है। जिला चुनाव अधिकारियों द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा की गई है। आगरा में भाजपा महानगर अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष की घोषणा हुई है। आगरा भाजपा महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी राजकुमार गुप्ता को दी गई है। आगरा भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत पोनिया को बनाया गया। इस ऐलान के बाद ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर जश्न जैसा माहौल हो गया है। भाजपा ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर आतिशबाजी की गई। 
वहीं, मुरादाबाद में पुनः एक बार आकाश पाल जिलाध्यक्ष बने। मुरादाबाद के नये महानगर अध्यक्ष बने कपड़ा व्यापारी एवं भाजपा नेता गिरीश मंडुला हैं। वहीं, फिरोजाबाद में भाजपा महानगर अध्यक्ष पद पर सतीश दिवाकर की नियुक्ति हुई है। फिरोजाबाद जिलाध्यक्ष पद पर फिलहाल नियुक्ति नहीं की गई है। वर्तमान जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह है। भारतीय जनता पार्टी ने 98 संगठनात्मक जिलों में से 68 जिलों में भाजपा ने जिलाअध्यक्षों का घोषणा की है। बाकी जिलों की घोषणा जल्द ही किए जाने की सूचना है। 

यहां देखें जिलावार लिस्ट 

1-बुलंदशहर - विकास चौहान (रिपीट) 
2 - इटावा - अन्नू गुप्ता 
3- ग़ाज़ीपुर - ओमप्रकाश राय 
4- ललितपुर - हरिश्चंद्र रावत 
5- अमेठी – सुधांशु शुक्ला 
6- आगरा - महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता 
7- आगरा जिला - प्रशांत पोनिया 
8- मुरादाबाद- आकाश पाल (रिपीट) 
9- मुरादाबाद महानगर - गिरीश मंडुला 
10- कासगंज - नीरज शर्मा 
11 - गाजियाबाद महानगर- मयंक गोयल 
12- लखनऊ जिला - विजय मौर्या 
13-महाराजगंज - संजय पाण्डेय 
14- उन्नाव- अनुराग 
15-रायबरेली - बुद्धि लाल 
16- भाजपा के नोएडा व गौतम बुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष - अभिषेक शर्मा 
17- नोएडा के महानगर अध्यक्ष -महेश चौहान 
18-लखनऊ महानगर - आनंद द्विवेदी 
19- सोनभद्र- नन्दलाल गुप्ता 
20-मेरठ - बीजेपी महानगर अध्यक्ष - विवेक रस्तोगी 
20 - नोएडा महानगर - महेश चौहान 
21 - गोरखपुर जिला अध्यक्ष- जनार्दन तिवारी 
22- गोरखपुर महानगर अध्यक्ष - देवेश श्रीवास्तव 
23 - आजमगढ़- ध्रुव सिंह 
24 - लालगंज- विनोद राजभर 
25- बस्ती - विवेकानंद मिश्रा 
26- भदोही - दीपक मिश्रा 
27-कानपुर दक्षिण - शिवराम सिंह 
28- प्रतापगढ़ - आशीष श्रीवास्तव (रिपीट ) 
29- रामपुर - हरीश गंगवार 
30- मैनपुरी - ममता राजपूत 
31- फर्रुखाबाद - फतेह चंद्र वर्मा 
32- मथुरा- निर्भय पांडे 
33- इटावा- अन्नू गुप्ता 
34- मथुरा महानगर अध्यक्ष- राजू यादव 
35- ललितपुर- हरिश्चंद्र रावत 
36- बहराइच- ब्रजेश पांडेय (रिपीट) 
37- सुल्तानपुर सुशील त्रिपाठी 
38- और्रैया- सर्वेश कठेरिया 
39- कासगंज- नीरज शर्मा 
40- बलरामपुर रवि मिश्रा 
41- गोंडा- अमर किशोर कश्यप 
42- श्रावस्ती- मिश्री लाल वर्मा 
43-कानपुर महानगर उत्तर- अनिल दीक्षित 
44- कानपुर देहात- रेणुका सचान 
45- कानपुर ग्रामीण- उपेंद्र नाथ पासवान 
46- कन्नौज - वीर कुमार सिंह भदौरिया 
47- संतकबीनगर- नीतू सिंह 
48- महाराजगंज- अशोक उर्फ संजय रपांडेय 
49- मऊ- रामाश्रय मौर्य 
50- बलिया- संजय मिश्रा 
51- प्रयागराज गंगापार- निर्मला पासवान 
52- प्रयागराज यमुनापार- राजेश शुक्ला 
53- प्रयागराज महानगर- संजय गुप्ता 
54- मछलीशहर- अजय कुमार सिंह 
55- महोबा- मोहनलाल कुशवाह 
56- चित्रकूट- महेंद्र कोटार्य 
57- बिजनौर-भूपेंद्र सिंह चौहाना बाॉबी 
58- सहारनपुर महानगर- शीतल विष्णोई 
59- मुजफ्फरनगर- सुधीर सैनी 
60- गाजियाबाद जिला चैनपाल सिंह 
61- संभल- हरेंद्र चौधरी 
62- झांसी - प्रदीप पटेल 
63-वाराणसी महानगर- प्रदीप अग्रहरि 
64- कुशीनगर- दुर्गेश राय 
65- संतकबीरनगर- नीतू सिंह 
66- हरदोई- अजीत सिंह बब्बन 
67- बांदा- कल्लू राजपूत। 

'राष्ट्रपति' ने विकास के प्रति दृष्टिकोण स्पष्ट किया

'राष्ट्रपति' ने विकास के प्रति दृष्टिकोण स्पष्ट किया  अखिलेश पांडेय  औगाडौगू। वर्तमान में वैश्विक वातावरण अस्थिर हो रहा है। कई देशों...