बुधवार, 11 सितंबर 2024

20वां 'राष्ट्रीय वन शहीद दिवस' मनाया: विभाग

20वां 'राष्ट्रीय वन शहीद दिवस' मनाया: विभाग 

नरेश राघानी 
उदयपुर। वन विभाग की ओर से 20वां राष्ट्रीय वन शहीद दिवस बुधवार को मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य वन सरंक्षक एस.आर.वी. मूर्थी की उपस्थिति में वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा में कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए वन कर्मियों को भावपूर्ण श्रद्वांजलि दी गई। इस अवसर पर उप वन सरंक्षक (वन्यजीव) उदयपुर के अधीन कार्य करने वाले शहीद सहायक वनपाल स्व.श्री महेन्द्र सिंह सोलंकी एवं वनरक्षक स्व. श्री गंगा सिंह की स्मृति में मुख्य वन सरंक्षक ने बेलपत्र एवं मोलश्री का पौधारोपण किया। 
इस अवसर पर उप वन सरंक्षक देवेन्द्र कुमार तिवारी, मुकेश सैनी, अजय चित्तौड़ा, प्रशिक्षु आईएफएस कुमार शुभम, सहायक वन सरंक्षक गणेश गोठवाल, क्षेत्रीय वन अधिकारी जयवर्धन सिंह राठौड़ व स्थानीय स्टॉफ उपस्थित रहा।

वरिष्ठ नागरिकों को बीमा कवर दिया जाएगा

वरिष्ठ नागरिकों को बीमा कवर दिया जाएगा 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बुधवार को वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक बड़ी घोषणा की है। सरकार ने कहा कि अब 90 वर्ष से ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों को ‘आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ के तहत बीमा कवर दिया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस योजना के तहत करीब 4.5 करोड़ परिवारों को कवर किया जाएगा। जिनमें छह करोड़ वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 70 साल और उससे ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों नया कार्ड जारी करेगी।
योजना के तहत, जिन वरिष्ठ नागरिकों की उम्र 70 साल या उससे अधिक है और जो पहले से ही योजना के तहत कवर किए गए परिवारों से हैं, उन्हें प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक का अतिरिक्त बीमा कवर मिलेगा। यह अतिरिक्त बीमा कवर 70 साल से कम आयु के नागरिकों पर लागू नहीं होगा।

लद्दाख में दिल्ली के बराबर जमीन हड़पने का आरोप

लद्दाख में दिल्ली के बराबर जमीन हड़पने का आरोप 

अखिलेश पांडेय 
नई दिल्ली/वाशिंगटन डीसी। विदेश यात्रा पर निकले कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा हमला बोलते हुए लद्दाख में चीन के द्वारा दिल्ली के बराबर जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन की अकल ठीक से नहीं ठिकाने लगा पा रहे हैं। 
राहुल गांधी ने वॉशिंगटन डीसी के नेशनल प्रेस क्लब में कहा कि चीनी सैनिकों ने लद्दाख में दिल्ली के बराबर हमारी जमीन पर कब्जा कर लिया है और मुझे यह एक आपदा की तरह लग रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि मीडिया इसके बारे में कुछ भी लिखना पसंद नहीं करता है। राहुल गांधी ने कहा है कि यदि किसी पड़ोसी ने किसी व्यक्ति के 4000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है तो ऐसे मामलों में अमेरिका की क्या प्रतिक्रिया होगी ? क्या कोई राष्ट्रपति यह कहकर स्वयं को बचा पाएगा कि उसने इसे अच्छे से संभाला है ? इसलिए मुझे नहीं लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन को बिल्कुल भी अच्छे से संभाला है। राहुल गांधी ने कहा है कि मुझे ऐसा कोई कारण दिखाई नहीं देता है कि चीनी सैनिक हमारे क्षेत्र में क्यों बैठे रहे ? यह एक आपदा ही है।

पीएम ने अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया

पीएम ने अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली में ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा, “दुनिया एक महत्वपूर्ण परिवर्तन से गुजर रही है। यह अहसास बहुत बड़ा है कि जलवायु परिवर्तन केवल भविष्य की बात नहीं है। जलवायु परिवर्तन का असर अभी और यहीं महसूस किया जा रहा है। 
पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि कार्रवाई का समय भी यहीं और अभी है। ऊर्जा संक्रमण और स्थिरता वैश्विक नीतिगत चर्चा का केंद्र बन गए हैं। भारत एक स्वच्छ और हरित ग्रह बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। हम हरित ऊर्जा पर अपनी पेरिस प्रतिबद्धताओं को पूरा करने वाले G20 देशों में सबसे पहले थे। ये प्रतिबद्धताएं 2030 के लक्ष्य से नौ साल पहले पूरी हो गईं।
भारत ने पिछले दस वर्षों में गैर-जीवाश्म ईंधन क्षमता में लगभग 300% की वृद्धि की है। इसी अवधि में हमारी सौर ऊर्जा क्षमता में 3,000% से अधिक की वृद्धि हुई है। लेकिन, हम इन उपलब्धियों पर आराम नहीं कर रहे हैं।
पीएम मोदी ने कहा, “हम मौजूदा समाधानों को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हम नए और अभिनव क्षेत्रों पर भी विचार कर रहे हैं। यहीं पर ग्रीन हाइड्रोजन तस्वीर में आता है।
ग्रीन हाइड्रोजन दुनिया के ऊर्जा परिदृश्य में एक आशाजनक अतिरिक्त के रूप में उभर रहा है। यह उन उद्योगों को डीकार्बोनाइज़ करने में मदद कर सकता है जिन्हें विद्युतीकृत करना मुश्किल है। रिफाइनरियां, उर्वरक, इस्पात, भारी शुल्क वाले परिवहन और ऐसे कई क्षेत्र लाभान्वित होंगे। ग्रीन हाइड्रोजन अधिशेष अक्षय ऊर्जा के भंडारण समाधान के रूप में भी काम कर सकता है। भारत ने 2023 में पहले ही राष्ट्रीय ग्रीन हाइड्रोजन मिशन शुरू कर दिया है। हम भारत को ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन, उपयोग और निर्यात के लिए एक वैश्विक केंद्र बनाना चाहते हैं।”

उद्योग और शिक्षा जगत के बीच बनाई जा रहीं साझेदारी

पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रीन हाइड्रोजन मिशन नवाचार, बुनियादी ढांचे, उद्योग और निवेश को बढ़ावा दे रहा है। हम अत्याधुनिक अनुसंधान और विकास में निवेश कर रहे हैं। उद्योग और शिक्षा जगत के बीच साझेदारी बनाई जा रही है। इस क्षेत्र में काम करने वाले स्टार्टअप और उद्यमियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। ग्रीन जॉब इकोसिस्टम के विकसित होने की भी काफी संभावना है। 
इसे सक्षम करने के लिए, हम इस क्षेत्र में अपने युवाओं के लिए कौशल विकास पर भी काम कर रहे हैं। जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा संक्रमण वैश्विक चिंताएं हैं। हमारे जवाब भी वैश्विक होने चाहिए। डीकार्बोनाइजेशन पर ग्रीन हाइड्रोजन के प्रभाव को बढ़ावा देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय भागीदारी महत्वपूर्ण है। उत्पादन को बढ़ाना, लागत को कम करना और बुनियादी ढाँचे का निर्माण सहयोग के माध्यम से तेजी से हो सकता है।

राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र ने पद से इस्तीफा दिया

राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र ने पद से इस्तीफा दिया 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। विदेश यात्रा के दौरान अमेरिका में दिए जा रहे भाषणों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की पार्टी को देश के भीतर जोर का झटका लगा है। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बुधवार को इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र वशिष्ठ ने अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। उदयपुर घोषणा पत्र के बाद अपने इस्तीफे का ऐलान करने वाले वीरेंद्र वशिष्ठ ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। वशिष्ठ ने कहा है कि उदयपुर घोषणा के अनुसार मैंने इस भूमिका में 5 साल पूरे कर लिए हैं। 
उल्लेखनीय कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के विदेशी दौरों के मुख्य आयोजक वीरेंद्र वशिष्ठ ही थे, राहुल गांधी के अमेरिका दौरे का भी पूरा इंतजाम वीरेंद्र वशिष्ठ ने ही किया था। बुधवार को वीरेंद्र वशिष्ठ द्वारा राष्ट्रीय सचिव पद से इस्तीफा दिए जाने से कांग्रेस को जोर का झटका लगा है।

आयोग की उपाध्यक्ष का कार्यभार संभाला: अर्पणा

आयोग की उपाध्यक्ष का कार्यभार संभाला: अर्पणा 

संदीप मिश्र 
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ हुई मुलाकात के बाद नाराजगी की खबरों के बीच भारतीय जनता पार्टी की नेता अपर्णा यादव ने राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया है। 
बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के साथ चल रही नाराजगी की खबरों के बीच सामाजिक कार्यकर्ता एवं भारतीय जनता पार्टी की नेता अपर्णा यादव ने राज्य महिला आयोग के दफ्तर पहुंच कर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया है। इस दौरान उनके साथ राज्य सरकार के डिप्टी चीफ मिनिस्टर बृजेश पाठक की पत्नी नम्रता पाठक भी मौजूद रही। 
उल्लेखनीय है कि बुधवार को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष का कार्यभार संभालने वाली अपर्णा यादव ने सोमवार को ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-327, (वर्ष-11)

पंजीकरण संख्या:- UPHIN/2014/57254

2. बृहस्पतिवार, सितंबर 12, 2024

3. शक-1945, भाद्रपद, शुक्ल-पक्ष, तिथि-नवमी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 05:39, सूर्यास्त: 06:58।

5. न्‍यूनतम तापमान- 35 डी.सै., अधिकतम- 40 डी.सै.। गर्जना के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7. स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय (डिजीटल सस्‍ंकरण)। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

चेन्नई टेस्ट: टीम 'इंडिया' ने 339 रन बनाएं

चेन्नई टेस्ट: टीम 'इंडिया' ने 339 रन बनाएं  अकांशु उपाध्याय  चेन्नई। भारत ने चेन्नई टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ पहले दिन गुरुवार क...