वाशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने देश में साल के अंत तक सब कुछ सामान्य होने की उम्मीद जताई है। उनका यह बयान ऐसे समय आया। जब अमेरिका में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान तेज किया जा रहा है। गौरतलब है, कि दुनिया में कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा जूझने वाले अमेरिका में अब तक दो करोड़ 80 लाख से ज्यादा संक्रमित पाए गए और चार लाख 95 हजार से अधिक पीडि़तों की मौत हुई है। ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन का यह बयान लोगों को संतोष प्रदान कर सकता है। बाइडन ने शुक्रवार को मिशिगन स्थित फाइजर कंपनी के एक उत्पादन केंद्र का दौरा किया और वैक्सीन के उत्पादन में तेजी लाने को कहा। उन्होंने कहा कि उनका प्रशासन तेज टीकाकरण के लिए आपूर्ति बढ़ाने के रास्ते तलाश रहा है। एक सवाल पर अमेरिकी राष्ट्रपति कहा, 'मेरा मानना है, कि इस साल के अंत तक हालात सामान्य हो जाएंगे। ईश्वर की कृपा से पिछले साल की तुलना में इस वर्ष क्रिसमस पर्व अलग रहेगा।' उन्होंने बताया, 'हमारे पास जुलाई के आखिर तक वैक्सीन की 60 करोड़ खुराक हो जाएगी। फिलहाल खराब मौसम रोड़ा बन रहा है। वैक्सीन की आपूर्ति की गति धीमी पड़ रही है।
रविवार, 21 फ़रवरी 2021
हरियाणा: अधिकारी को रिश्वत लेते हुए किया सस्पेंड
राणा ओबराय
दादरी। हरियाणा के दादरी जिला के झोझू कलां खंड के समाज शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी सुरेन्द्र सिंह को सस्पेंड किया गया है। जिला उपायुक्त राजेश जोगपाल ने समाज शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी सुरेन्द्र सिंह को सस्पेंड करने के आदेश जारी किए हैं। आपको बता दें कि समाज शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी सुरेन्द्र सिंह का रिश्वत लेते विडियो वायरल हुआ था। जिस पर संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की गई है।
जन्म, सैफ-करीना के घर दूसरी बार गूंजी किलकारी
बेबो ने दिया बेटे को जन्म, सैफ-करीना के घर दूसरी बार गूंजी किलकारी
मनोज सिंह ठाकुर
मुंबई। करीना ने बेटे को जन्म दिया है। सैफ-करीना के घर एक बार फिर किलकारी गूंजी है। उनके इस खबर के बाद फैंस में खुशी की लहर है। अगस्त 2020 में करीना-सैफ ने अपने दूसरे बच्चे के आने का ऐलान किया था।
कौशाम्बी: निर्माण कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण
कौशाम्बी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ में आयोजित जनपद में सिचाई एंव जल संसाधन विभाग की नहरों पर निर्मित क्षतिग्रस्त बी.आर.बी/डी.आर.बी के मरम्मत एंव पुर्नर्निमाण की परियोजना मुख्य अभियन्ता एंव सिचाई जल संसाधन विभाग उ.प्र द्वारा 1367.20 लाख की अनुमोदित परियोजना कार्यक्रम का रविवार को कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कार्यालय में लाइव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह, विधायक मंझनपुर लालबहादुर, ने बताया कि इस परियोजना से सिचाई खण्ड कौशाम्बी द्वारा 234 कार्य सिचाई खण्ड फतेहपुर द्वारा 54 और निचली गंगा नहर प्रखण्ड फतेहपुर द्वारा 38 मरम्मत एंव पुर्नर्निमाण के कार्य सम्पादित किया जाना प्रस्तावित परियोजना के पूर्ण होने से जनपद कौशाम्बी के लगभग 375 राजस्व ग्राम लाभान्वित होगें। परियोजना का सुभारम्भ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर कमलों द्वारा डॉ. महेन्द्र सिंह मंत्री जल शक्ति विभाग एंव बलदेव सिंह औलख राज्य मंत्री की उपस्थित में बीडियों कांनफेशिंग के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शशिकान्त त्रिपाठी, एंव जगदीश लाल अधिशाषी सिचाई खण्ड कौशाम्बी एंव सिचाई खण्ड के सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता उपस्थित रहे।
गणेश साहू
हापुड़ः थमने का नाम नहीं ले रहा तेज रफ्तार का कहर
अतुल त्यागी, प्रवीण कुमार
हापुड़। उत्तर प्रदेश के जनपद के बाबूगढ़ क्षेत्र के नेशनल हाईवे 9 पर तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहां तेज रफ्तार कार ने दो बाइक व एक कार में जोरदार टक्कर मारी वही दो लोग घायल हो गए हैं।आपको बता दें, कि थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के नेशनल हाईवे अंबेडकर मूर्ति के सामने तेज रफ्तार कार ने खड़ी बाइक व एक कार में जोरदार टक्कर मार दी। वही तो लोगों को गंभीर चोटें भी आई है। वह इस सूचना पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए भेज दिया। वह चालक को गिरफ्तार कर थाने में लेकर पहुंच गई। दूसरी तरफ तेज रफ्तार का कहर जहां बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर टक्कर लगने से युवक गंभीर रूप से घायल युवकों को पुलिस की मदद से प्राथमिक उपचार दिलाया।
अधिकारी के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश किए जारी
राणा ओबराय
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से एक आईएएस अधिकारी के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। शहरी संपदा विभाग के विशेष सचिव, यमुनानगर के उपायुक्त और हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सचिव मुकुल कुमार को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा श्रीमती शरणदीप कौर बराड़ की प्रशिक्षण अवधि के दौरान कुरुक्षेत्र के उपायुक्त का कार्यभार भी सौंपा है।
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से एक आईएएस अधिकारी के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। शहरी संपदा विभाग के विशेष सचिव, यमुनानगर के उपायुक्त और हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सचिव मुकुल कुमार को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा श्रीमती शरणदीप कौर बराड़ की प्रशिक्षण अवधि के दौरान कुरुक्षेत्र के उपायुक्त का कार्यभार भी सौंपा है।
कोरोना के बढ़ते कहर के बीच पुणे में स्कूल-काजेल बंद
मनोज सिंह ठाकुर
मुंबई। महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बड़ा फैसला किया है। पुणे में एहतियाती कदम उठाते हुए सरकार ने फिलहाल स्कूल और कॉलेजों को एक बार फिर से बंद करने का फैसला किया है। इसके साथ ही एक बार फिर से कोचिंग सेंटर खोलने पर रोक लगा दी गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरकार ने पहले ही साफ कर दिया है कि अगर राज्य में मामले लगातार बढ़ते रहे, तो 12 घंटे का नाइट कर्फ्यू लगाया जा सकता है। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने जिले में कोरोना की स्थिति का आकलन करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक के बाद एहतियाती कदम उठाए गए हैं। महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए होटल्स, रेस्टोरेंट और बार को अब रात में केवल 11 बजे तक ही खोलने की अनुमति दी गई है। पुणे में मायक्रो कॉन्टेंटमेंट फिर से शुरू करने की बात कही गई है। फिलहाल नाइट कर्फ्यू नहीं है लेकिन रात 11 बजे के बाद बेवजह घूमनेवालों पर कार्रवाई की जाएगी। पुणे में कोरोना टेस्टिंग बढ़ाने की बात कही गई है। इसके अलावा शादी समारोह, सम्मेलन और रैली में सिर्फ 200 लोगों को ही जाने की इजाजत दी गई है। यही नहीं सभी तरह कार्यक्रम के लिए पुलिस की लिखित अनुमति अनिवार्य कर दी गई है। नतीजे महाराष्ट्र सरकार के मंत्री विजय वडेट्टीवार ने राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कहा कि अगर ये आंकड़े इसी तरह से आगे भी जारी रहे तो राज्य में नाइट कर्फ्यू भी लगाया जा सकता है।
टेलीफोन एक्सचेंज मामलें में आरोपी गिरफ्तार
टेलीफोन एक्सचेंज मामलें में आरोपी गिरफ्तार विजय भाटी गौतमबुद्ध नगर। नोएडा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध अंतरराष्ट्रीय टेलीफोन...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
कोरबा। जननी जन्म भूमि स्वर्ग से महान है, हम प्रेम से सबको जोड़ेंगे मर्यादा को नहीं तोड़ेंगे। राष्ट्र प्रेम की यह अभिव्यक्ति प्रकट हुई कोरबा ...
-
80 वर्षीय बुजुर्ग ने 34 साल की महिला से मैरिज की मनोज सिंह ठाकुर आगर मालवा। अजब मध्य प्रदेश में एक बार फिर से गजब हो गया है। आगर मालवा जिले...