मंगलवार, 15 अक्तूबर 2024

हिंसा में मारे गए युवक के परिजनों से मुलाकात की

हिंसा में मारे गए युवक के परिजनों से मुलाकात की 

संदीप मिश्र 
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ स्थित सीएम आवास पर बहराइच हिंसा में मारे गए युवक के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें मदद का आश्वासन दिया। पीड़ित परिजनों ने मुख्यमंत्री योगी के सामने अपनी बात रखी और न्याय की मांग की है। परिवार के साथ महसी के भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह भी मौजूद रहें। 
मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री योगी ने एक्स अकाउंट पर बयान दिया कि बहराइच की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में काल-कवलित हुए युवक के शोक संतप्त परिजनों से आज लखनऊ में भेंट की। दुःख की इस घड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता से पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। आश्वस्त रहें, पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना उत्तर प्रदेश सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। इस घोर निंदनीय और अक्षम्य घटना के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। बता दें कि रविवार को बहराइच के महाराजगंज कस्बे में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए विवाद में रामगोपाल मिश्रा (24) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसके बाद हिंसा भड़क उठी। इस दौरान बड़ी संख्या में प्रभावित क्षेत्रों में फोर्स तैनात की गई है। इसके पहले मीडिया से बातचीत में मृतक युवक के परिजनों ने न्याय की मांग की थी। उन्होंने कहा कि दोषियों का उनके सामने एनकाउंटर किया जाए और उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जाएं। 
महसी के महराजगंज में विसर्जन जुलूस के दौरान हुए विवाद के बाद शुरू हुआ उपद्रव व आगजनी की घटना रविवार पूरी रात जारी रही। इस दौरान आक्रोशित भीड़ ने शहर की एक दर्जन से अधिक दुकानों में तोड़फोड़ व आगजनी की। यही नहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी रात में तोड़फोड़ की गई। शहर के अस्पताल चौराहे पर रेहुवा मंसूर निवासी रामगोपाल मिश्रा की हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर रही भीड़ रात लगभग 12 बजे उग्र हो गई। भीड़ ने अस्पताल चौराहे के पास स्थित नाई, टायर व एक किराना की दुकानों को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान आग बुझाने पहुंचे दमकल वाहन पर भी पथराव कर दिया। 
सूचना पर पहुंचीं एसपी ने पुलिस कर्मियों के साथ लाठी चार्ज कर लोगों को खदेड़ा। वहीं, लगभग इसी समय पीपल तिराहे के पास स्टीलगंज तालाब स्थित दुकानों पर भी आक्रोशित भीड़ ने धावा बोल दिया। भीड़ ने यहां एक बाइक में आग लगा दी। जिसकी आग एक कपड़े की दुकान में पहुंच गई। दुकान में रखा सामान जल गया। भीड़ ने चूड़ी, कपड़े की लगभग छह दुकानों को निशाना बनाया। दुकानों के शटर में तोड़फोड की। यही नहीं, आक्रोशित भीड़ का गुस्सा देर रात नए नानपारा बाईपास स्थित किराना समेत तीन दुकानों पर भी फूटा और यहां भी आगजनी व तोड़फोड़ की गई। 

'नकली नोट' गिरोह का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार

'नकली नोट' गिरोह का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार 

पंकज कपूर 
नैनीताल। उत्तराखंड की लालकुआं पुलिस ने नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पश्चिम बंगाल के मालदा से नकली नोट लेकर आते थे और उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश (उप्र) में बाजार में खपाते थे। नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीएन मीणा ने सोमवार को इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि विगत नौ अक्टूबर को पहली दफा नकली नोटों का मामला सामने आया था। 
लालकुआं पुलिस ने बाजार में नकली नोट चलाने के आरोप में शिवम वर्मा निवासी वार्ड नंबर-1, लालकुआं को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से 9000 के नकली नोट बरामद हुए थे। इसके बाद पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) नितिन लोहनी की अगुवाई में कई टीमों का गठन किया। पुलिस को जांच में पता चला कि लालकुआं में नकली नोट का पूरा गिरोह काम कर रहा है। गिरोह बंगाल के मालदा से नकली नोट लेकर आता है और उप्र, उत्तराखंड और अन्य राज्यों में चलाता है। गिरोह के सभी सदस्य त्योहारी सीजन के चलते अभी सक्रिय थे और उनकी अधिक से अधिक नोट खपाने की योजना थी। इसके बाद पुलिस ने गिरोह के सदस्यों की तलाश शुरू कर दी। विगत 13 और 14 अगस्त को सात सदस्यों को अलग अलग जगह से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से 2.98 लाख के नकली नोट भी बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने कुछ नोट जलवा दिए थें। पुलिस ने जले नोट के अवशेष भी बरामद कर लिए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में आसिफ अंसारी उर्फ आशिक रजा, सैय्यद मौज्जम अली निवासीगण सनइया रानी, सीबी गंज, जिला बरेली, उप्र, अली मोहम्मद निवासी संजय नगर, हाथीखाना, थाना लालकुआं, विनोद कुमार निवासी विकासपुरी, खैरानी, लालकुआं, विजय टमटा पश्चिम घोड़ानाला, लालकुआं, सतोष कुमार निवासी विकासपुरी खैरानी, बिंदुखत्ता, लालकुआं शामिल हैं। पुलिस को पहले से गिरफ्तार शिवम वर्मा के एक अज्ञात खाते के बारे में भी जानकारी मिली है जिसमें काफी लेन देन हुआ है। 
पुलिस का शक है कि यह करंट अकाउंट क्रिप्टो करेंसी से जुड़ा हुआ हो सकता है। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-302, (वर्ष-11)

पंजीकरण संख्या:- UPHIN/2014/57254

2. बुधवार, अक्टूबर 16, 2024

3. शक-1945, आश्विन, शुक्ल-पक्ष, तिथि-चतुर्दशी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 05:39, सूर्यास्त: 06:58।

5. न्‍यूनतम तापमान- 35 डी.सै., अधिकतम- 39 डी.सै.। गर्जना के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7. स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय (डिजीटल सस्‍ंकरण)। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित) 

सोमवार, 14 अक्तूबर 2024

ट्रंप पर हमला करने की कोशिश, एक गिरफ्तार

ट्रंप पर हमला करने की कोशिश, एक गिरफ्तार 

अखिलेश पांडेय 
वाशिंगटन डीसी। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति एवं रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर एक बार फिर से हमला करने की कोशिश की गई है। रैली संबोधन के दौरान फर्जी पास के सहारे भीतर घुसने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। रैली स्थल के बाहर खड़ी गाड़ी से भी गन बरामद की गई है। 
रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर एक बार फिर से जानलेवा हमला होने की कोशिश की आशंका जताई गई है। बताया जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप जिस समय कैलिफोर्निया के कोचेला में आयोजित रैली को संबोधित कर रहे थे तो इसी दौरान एक व्यक्ति रैली स्थल के भीतर हथियार लेकर घुसने की कोशिश कर रहा था। हथियारबंद व्यक्ति को सुरक्षा में लगे जवानों द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद पुलिस द्वारा की गई छानबीन में काले रंग की एक एसयूवी गाड़ी के भीतर से एक शॉट गन तथा एक लोडेड हैंड गन एवं एक हाई कैपेसिटी मैगजीन बरामद की गई है। 
बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के पास से फर्जी एवं VIP पास बरामद हुए हैं। जिनके सहारे वह डोनाल्ड ट्रंप की रैली स्थल के भीतर जाने की कोशिश कर रहा था। 49 साल के आरोपी की पहचान वेम मिलर के रूप में की गई है। 

तांबे के बर्तन में रखें पानी का सेवन लाभदायक

तांबे के बर्तन में रखें पानी का सेवन लाभदायक 

सरस्वती उपाध्याय 
हमारे बड़े-बुजुर्ग सदियों से तांबे के बर्तनों में पानी स्टोर करने और उसे पीने की सलाह देते आएं हैं। आयुर्वेद में भी तांबे के बर्तन में रखें पानी को सेहत के लिए बेहद लाभकारी बताया गया है। तांबे के संपर्क में रहने पर पानी में ऐसे तत्व घुल जाते हैं, जो शरीर के लिए कई प्रकार से फायदेमंद साबित होते हैं। अगर आप अब तक इस प्राचीन पद्धति से अनजान हैं, तो यह लेख आपके लिए है। आइए जानते हैं, तांबे के बर्तन में रखे पानी के कुछ प्रमुख स्वास्थ्य लाभ। 

हाई ब्लड प्रेशर में लाभकारी... 

तांबे के बर्तन में रखा पानी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए फायदेमंद होता है। यह पानी कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे शरीर में ब्लड फ्लो बेहतर होता है। जिन लोगों को हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, वे इसे अपने मॉर्निंग रूटीन में शामिल करके अपने रक्तचाप को नियंत्रित कर सकते हैं।

उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करें... 

उम्र बढ़ने के साथ शरीर में इलास्टिन और कोलेजन का उत्पादन कम होने लगता है, जिससे त्वचा पर झुर्रियां और फाइन लाइंस दिखाई देने लगती हैं। तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से यह प्रक्रिया धीमी हो जाती है और त्वचा चमकदार व जवां बनी रहती है। तांबा एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करता है और एजिंग के संकेतों को कम करता है।

वजन घटाने में सहायक... 

तेजी से बढ़ते वजन की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए भी तांबे का पानी बेहद फायदेमंद हो सकता है। तांबे के बर्तन में रखा पानी शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे फैट बर्निंग प्रक्रिया तेज होती है। इसके अलावा यह पानी पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाता है, जिससे शरीर में जमा अतिरिक्त फैट को आसानी से घटाया जा सकता है। यदि आप वजन घटाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, तो तांबे के बर्तन का पानी पीना आपके लिए एक प्राकृतिक उपाय हो सकता है।

इम्यूनिटी बढ़ाने में कारगर... 

तांबे का पानी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। अगर आप बार-बार बीमार पड़ते हैं या मौसमी बीमारियों से परेशान रहते हैं, तो तांबे के बर्तन में रखा पानी आपकी इम्युनिटी को बूस्ट कर सकता है। तांबे में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण शरीर को बीमारियों से लड़ने की शक्ति प्रदान करते हैं, जिससे आप ज्यादा स्वस्थ महसूस करेंगे।

जोड़ो के दर्द में आराम... 

गठिया और जोड़ों के दर्द से पीड़ित लोगों के लिए तांबे का पानी राहत देने वाला हो सकता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों में सूजन और दर्द को कम करने में सहायक होते हैं। रूमेटाइड अर्थराइटिस के मरीजों के लिए भी यह पानी बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।

कैसे करें तांबे के पानी का सेवन ? 

तांबे के बर्तन में रात भर पानी रखें और सुबह खाली पेट इस पानी का सेवन करें। इससे आपको अधिकतम लाभ मिल सकते हैं। ध्यान रखें कि तांबे के बर्तन को नियमित रूप से साफ करें ताकि उसमें बैक्टीरिया का जमाव न हो। हर 6 महीने में बर्तन को बदलने की सलाह दी जाती है। ताकि, पानी हमेशा ताजा और शुद्ध बना रहे। 

डीएम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित

डीएम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित 

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ की अध्यक्षता में सोमवार को संगम सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, निर्माण कार्यों एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को वित्तीय भौतिक प्रगति बढ़ाये जाने के निर्देश दिए है। जिससे कि सीएम डैशबोर्ड की रैकिंग में सुधार हो सकें। जिलाधिकारी ने बैठक में अनुपस्थित रहने पर राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर व आवास-विकास के अधिशाषी अभियंता को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर 17 कार्यक्रम/योजनाएं जिनकी माह सितम्बर, 2024 की रैकिंग बी, सी, व ई कटेगरी है। उनके सम्बंधित अधिकारियों को रैकिंग में सुधार लाये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने प्रोबेशन, समाज कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के द्वारा फैमिली आईडी के कम आवेदन कराये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिक आवेदन कराये जाने के लिए कहा है। 
उन्होंने समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण, पंचायतीराज व उद्योग विभाग के सम्बंधित अधिकारियों से लम्बित कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराये जाने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से अर्न्तविभागीय समन्वय कर सभी कार्यों को समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने जल निगम नगरीय के द्वारा कराये जा रहे कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की और कहा कि कार्य की भौतिक प्रगति का उनके द्वारा स्थलीय निरीक्षण भी किया जायेगा। जिलाधिकारी ने पर्यटन विभाग के अधिकारियों से प्रत्येक कार्य की भौतिक प्रगति की जानकारी लेते हुए उनसे सम्बंधित कार्यों को समय से पूरा किए जाने हेतु आवश्यक मैनपॉवर व शिफ्ट बढ़ाते हुए दिन-रात कार्य कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने श्रृंगवेरपुर में पार्किंग के निर्माण हेतु टेण्डर व पार्किंग तक के एप्रोच रोड़ को बनाये जाने के लिए प्रभावी कार्यवाही करने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी से अपनी देखरेख में श्रृंगवेरपुर में कराये जा रहे कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के लिए कहा है। 
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों से उनके द्वारा कराये जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उनके लम्बित कार्यों के बारे में जानकारी ली और कहा कि यदि कार्य की प्रगति में कोई समस्या या परेशानी आ रही हो, तो उससे उन्हें अवगत कराएं। जिससे कि उस समस्या का शीघ्रता से निदान करते हुए कार्य को समयसीमा में पूर्ण कराया जा सकें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें। 

बालिकाओं को 'आत्मरक्षा' के प्रति जागरूक किया

बालिकाओं को 'आत्मरक्षा' के प्रति जागरूक किया 

संदीप मिश्र 
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति के अंतर्गत परिषदीय बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए चलाएं जा रहे वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत लाखों बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखा कर उन्हें आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया गया है। सत्र 2024-25 में अब तक 4.90 लाख बालिकाओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है। जबकि, 32 लाख से अधिक बालिकाएं इस प्रशिक्षण के लिए पंजीकृत हैं। 
गौरतलब है कि योगी सरकार ने पिछले सत्र यानी 2023-24 में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण अनुश्रवण और मूल्यांकन में कुल 24 लाख 08 हजार 736 बालिकाओं को पंजीकृत किया था। जिसके माध्यम से 16 लाख से अधिक बालिकाओं को सशक्त बनाते हुए आत्मनिर्भरता की राह पर अग्रसर किया जा चुका है। योगी सरकार की इस पहल का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को आत्मनिर्भर और समाज में अपनी सुरक्षा को लेकर सशक्त बनाना है। 
इस वर्ष नवरात्र में भी योगी सरकार ने इस पहल को जारी रखा और मिशन शक्ति के पांचवें चरण के अंतर्गत 3 अक्टूबर से 10 अक्टूबर के मध्य 19 लाख 50 हजार 216 बालिकाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनने के लिए विभिन्न गतिविधियां और कार्यक्रम आयोजित कर चुकी है। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह का कहना है कि विभाग के माध्यम से इस सत्र में 19 लाख 50 हजार 216 बालिकाओं और समुदाय के साथ बाल अधिकार, सुरक्षा-संरक्षा, घरेलू हिंसा, यौन हिंसा, छेड़छाड़, सेफ-अनसेफ टच, हेल्प लाइन नंबर्स, बाल विवाह के नुकसान जैसी जानकारी साझा की गयी है। सत्र 2024-25 में अब तक 4.90 लाख बालिकाओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है। हालांकि, अभी यह प्रयास जारी है और आगे भी चलता रहेगा। लक्ष्य है कि सभी बालिकाएं आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लेकर सशक्त बनें और आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ें। 
विभागीय आंकड़ों के मुताबिक नवरात्र के पहले दिन यानी तीन अक्टूबर को छह लाख 72 हजार 840 बालिकाओं को जागरूक/ प्रशिक्षित किया गया जबकि चार अक्टूबर को जागरुक/प्रशिक्षित की जानें वाली बालिकाओं की संख्या एक लाख 91 हजार 969 रही। ऐसे ही पांच अक्टूबर को एक लाख 56 हजार 472, छह अक्टूबर को 77 हजार 503, सात अक्टूबर को दो लाख आठ हजार 923, आठ अक्टूबर को एक लाख 30 हजार 924, नौ अक्टूबर को चार लाख 934 और 10 अक्टूबर को एक लाख 10 हजार 652 बालिकाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जा चुका है। 

डेंगू का शिकार हो चुके हैं एक हजार से ज्यादा लोग

डेंगू का शिकार हो चुके हैं एक हजार से ज्यादा लोग  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश की...