सोमवार, 14 अक्तूबर 2024

डीएम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित

डीएम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित 

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ की अध्यक्षता में सोमवार को संगम सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, निर्माण कार्यों एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को वित्तीय भौतिक प्रगति बढ़ाये जाने के निर्देश दिए है। जिससे कि सीएम डैशबोर्ड की रैकिंग में सुधार हो सकें। जिलाधिकारी ने बैठक में अनुपस्थित रहने पर राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर व आवास-विकास के अधिशाषी अभियंता को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर 17 कार्यक्रम/योजनाएं जिनकी माह सितम्बर, 2024 की रैकिंग बी, सी, व ई कटेगरी है। उनके सम्बंधित अधिकारियों को रैकिंग में सुधार लाये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने प्रोबेशन, समाज कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के द्वारा फैमिली आईडी के कम आवेदन कराये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिक आवेदन कराये जाने के लिए कहा है। 
उन्होंने समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण, पंचायतीराज व उद्योग विभाग के सम्बंधित अधिकारियों से लम्बित कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराये जाने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से अर्न्तविभागीय समन्वय कर सभी कार्यों को समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने जल निगम नगरीय के द्वारा कराये जा रहे कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की और कहा कि कार्य की भौतिक प्रगति का उनके द्वारा स्थलीय निरीक्षण भी किया जायेगा। जिलाधिकारी ने पर्यटन विभाग के अधिकारियों से प्रत्येक कार्य की भौतिक प्रगति की जानकारी लेते हुए उनसे सम्बंधित कार्यों को समय से पूरा किए जाने हेतु आवश्यक मैनपॉवर व शिफ्ट बढ़ाते हुए दिन-रात कार्य कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने श्रृंगवेरपुर में पार्किंग के निर्माण हेतु टेण्डर व पार्किंग तक के एप्रोच रोड़ को बनाये जाने के लिए प्रभावी कार्यवाही करने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी से अपनी देखरेख में श्रृंगवेरपुर में कराये जा रहे कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के लिए कहा है। 
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों से उनके द्वारा कराये जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उनके लम्बित कार्यों के बारे में जानकारी ली और कहा कि यदि कार्य की प्रगति में कोई समस्या या परेशानी आ रही हो, तो उससे उन्हें अवगत कराएं। जिससे कि उस समस्या का शीघ्रता से निदान करते हुए कार्य को समयसीमा में पूर्ण कराया जा सकें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें। 

बालिकाओं को 'आत्मरक्षा' के प्रति जागरूक किया

बालिकाओं को 'आत्मरक्षा' के प्रति जागरूक किया 

संदीप मिश्र 
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति के अंतर्गत परिषदीय बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए चलाएं जा रहे वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत लाखों बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखा कर उन्हें आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया गया है। सत्र 2024-25 में अब तक 4.90 लाख बालिकाओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है। जबकि, 32 लाख से अधिक बालिकाएं इस प्रशिक्षण के लिए पंजीकृत हैं। 
गौरतलब है कि योगी सरकार ने पिछले सत्र यानी 2023-24 में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण अनुश्रवण और मूल्यांकन में कुल 24 लाख 08 हजार 736 बालिकाओं को पंजीकृत किया था। जिसके माध्यम से 16 लाख से अधिक बालिकाओं को सशक्त बनाते हुए आत्मनिर्भरता की राह पर अग्रसर किया जा चुका है। योगी सरकार की इस पहल का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को आत्मनिर्भर और समाज में अपनी सुरक्षा को लेकर सशक्त बनाना है। 
इस वर्ष नवरात्र में भी योगी सरकार ने इस पहल को जारी रखा और मिशन शक्ति के पांचवें चरण के अंतर्गत 3 अक्टूबर से 10 अक्टूबर के मध्य 19 लाख 50 हजार 216 बालिकाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनने के लिए विभिन्न गतिविधियां और कार्यक्रम आयोजित कर चुकी है। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह का कहना है कि विभाग के माध्यम से इस सत्र में 19 लाख 50 हजार 216 बालिकाओं और समुदाय के साथ बाल अधिकार, सुरक्षा-संरक्षा, घरेलू हिंसा, यौन हिंसा, छेड़छाड़, सेफ-अनसेफ टच, हेल्प लाइन नंबर्स, बाल विवाह के नुकसान जैसी जानकारी साझा की गयी है। सत्र 2024-25 में अब तक 4.90 लाख बालिकाओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है। हालांकि, अभी यह प्रयास जारी है और आगे भी चलता रहेगा। लक्ष्य है कि सभी बालिकाएं आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लेकर सशक्त बनें और आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ें। 
विभागीय आंकड़ों के मुताबिक नवरात्र के पहले दिन यानी तीन अक्टूबर को छह लाख 72 हजार 840 बालिकाओं को जागरूक/ प्रशिक्षित किया गया जबकि चार अक्टूबर को जागरुक/प्रशिक्षित की जानें वाली बालिकाओं की संख्या एक लाख 91 हजार 969 रही। ऐसे ही पांच अक्टूबर को एक लाख 56 हजार 472, छह अक्टूबर को 77 हजार 503, सात अक्टूबर को दो लाख आठ हजार 923, आठ अक्टूबर को एक लाख 30 हजार 924, नौ अक्टूबर को चार लाख 934 और 10 अक्टूबर को एक लाख 10 हजार 652 बालिकाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जा चुका है। 

दिग्गज मराठी एक्टर-कॉमेडियन अतुल का निधन

दिग्गज मराठी एक्टर-कॉमेडियन अतुल का निधन 

कविता गर्ग 
मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री से एक शॉकिंग खबर आ रही हैं। दिग्गज मराठी एक्टर-कॉमेडियन अतुल परचुरे का निधन हो गया है। उन्होंने 57 की उम्र में आखिरी सांस ली। हालांकि, उनकी मौत की असल वजह अभी सामने नहीं आई है। मराठी के साथ-साथ हिंदी फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम करने वाले अतुल परचुरे लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। हालांकि, कैंसर पर काबू पाने के बाद उन्होंने फिर से जोश के साथ काम करना शुरू किया और कई मराठी शोज में अपनी भूमिकाओं से दर्शकों के दिलों पर राज किया। 
अतुल परचुरे के जाने से मराठी के साथ साथ हिंदी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को भी एक गहरा झटका लगा है। वो कपिल शर्मा शो पर भी अपनी कॉमेडी का तड़का लगा चुके थे। 

'रोडवेज बस स्टाप' बनाने के लिए सर्वे शुरू किया

'रोडवेज बस स्टाप' बनाने के लिए सर्वे शुरू किया 

भानु प्रताप उपाध्याय 
मुजफ्फरनगर। परिवहन निगम ने गांवों के बाहर रोडवेज बस स्टाप बनाने के लिए सर्वे शुरू किया है। जल्द ही गांवों के बाहर बस स्टाप बनाए जाएंगे। निगम के प्रबंध निदेशक ने यह आदेश जारी किया है। कहा गया कि देहात में यात्रियों को सुविधा देने के लिए कहा गया है। क्योंकि, गांव से आने वाले लोगों को धूप में खडे होकर बसों का इंतजार करना होता है। 
कहा कि परिवहन निगम अधिकारी आरटीओ के साथ मिलकर जमीन को देखें। मुफ्त में मिलने वाली को जमीन वरीयता दें। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रभात कुमार सिन्हा ने बताया कि एआरटीओ के साथ उन्होंने सर्वे शुरू किया है। 

पटाखों पर पूरी तरह से प्रतिबंध, नोटिफिकेशन

पटाखों पर पूरी तरह से प्रतिबंध, नोटिफिकेशन 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। दीपावली के मौके पर पब्लिक इस बार पटाखों का धूम-धड़ाका करते हुए अपने मनोरंजन के चक्कर में वायु मंडल को खराब नहीं कर सकेगी। सरकार की ओर से पटाखों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाते हुए इस बाबत नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। 
सोमवार को आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार की ओर से राजधानी में पटाखों के धूम धड़ाके पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। वायु प्रदूषण को लेकर सजग हुई आतिशी सरकार ने वातावरण को प्रदूषण से बचाए रखने के लिए पटाखों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाते हुए इस बाबत नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। सरकार की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक राजधानी दिल्ली में पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। 
यह आदेश 1 जनवरी 2025 तक पटाखों की ऑनलाइन बिक्री एवं डिलीवरी पर भी लागू रहेगा। 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-301, (वर्ष-11)

पंजीकरण संख्या:- UPHIN/2014/57254

2. मंगलवार, अक्टूबर 15, 2024

3. शक-1945, आश्विन, शुक्ल-पक्ष, तिथि-त्रयोदशी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 05:39, सूर्यास्त: 06:58।

5. न्‍यूनतम तापमान- 33 डी.सै., अधिकतम- 37 डी.सै.। गर्जना के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7. स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय (डिजीटल सस्‍ंकरण)। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित) 

रविवार, 13 अक्तूबर 2024

शरीर में 'पानी' की कमी बेहद नुकसानदायक

शरीर में 'पानी' की कमी बेहद नुकसानदायक 

सरस्वती उपाध्याय 
पानी हमारे शरीर के तापमान को संतुलित रखता है। हमारे शरीर  का 75% भाग पानी से बना है। पानी शरीर को नमी देने के साथ-साथ शरीर को अच्छे से कार्य करने में भी मदद करता है। जिनका आयु 18 वर्ष से ज्यादा है। उसे दिन में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीना चाहिए। 
लेकिन, सर्दियों के मौसम में हम कम पानी पीते हैं। पानी कम पीने के कारण सर्दियों में हमारे शरीर में नमी की कमी हो जाती है और त्वचा भी रूखे हो जाते है। कभी-कभी शरीर डीहाइड्रेट भी हो जाता है। डीहाइड्रेट का मतलब- शरीर में तरल पदार्थ की मात्रा कम हो जाना। मात्रा कम होने के कारण यह हमारे शरीर की संतुलन को को बिगाड़ देता है। सही मात्रा में पानी पीने से हमारा पाचन क्रिया सही रहता है और साथ ही शरीर की गंदगी भी बाहर होती है। सर्दियों के मौसम में पानी की कमी को दूर करने के लिए हम कुछ फल/सब्जियों का प्रयोग कर सकते हैं। पानी की कमी दूर करने वाले फल और सब्जियां। 
इसको खाकर हम शरीर में पानी की कमी को दूर कर सकते हैं। इसमें बहुत अधिक मात्रा में तरल पदार्थ पाए जाते हैं। यदि आप इनका सेवन करें, तो आप अपने शरीर में पानी की कमी को पूरा कर सकते हैं। जैसे– 

खीरा मे लगभग 90% लगभग पानी रहता है। हम शरीर मे खीरा खाकर भी पानी के कमी को दूर कर सकते हैं। टमाटर खाने से भी हमारे शरीर में पानी की कमी दूर हो सकती है। इसमें लगभग 90% से ज्यादा तरल पदार्थ पाए जाते हैं। टमाटर खाने से दूसरा फायदा है कि यह हमारे त्वचा को स्वस्थ रखता है। 

गाजर का हम जूस पी सकते हैं। गाजर खाने से हमें ना केवल शरीर में पानी की कमी दूर होगी। बल्कि, गाजर खाने से हमें विटामिन भी मिलेगा। 

पालक ऐसे तो आयरन से भरपूर होता है। लेकिन, यदि हम पालक का सेवन करते हैं, तो हम अपने शरीर में पानी की कमी को भी पूरा कर सकते हैं। पालक हमें आसानी से सस्ते दामों में मिल जाएगा। 

सेब सबसे हेल्दी फल माना जाता है। यदि हम रोज सुबह एक सेब खाते हैं तो हमारा शरीर जरूर स्वस्थ रहेगा। सेब खाने से हम ना केवल अपने शरीर में भी पानी की कमी को दूर कर सकते हैं। बल्कि, इससे सेब खाने से हमें विटामिन भी मिलेगा। इसमें फाइबर की मात्रा भी होती है। इसलिए, सेब को एक हेल्दी फल माना गया है। 

डेंगू का शिकार हो चुके हैं एक हजार से ज्यादा लोग

डेंगू का शिकार हो चुके हैं एक हजार से ज्यादा लोग  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश की...