रविवार, 13 अक्तूबर 2024

मुंबई: फिल्म 'बेबी जॉन' का टीजर रिलीज हुआ

मुंबई: फिल्म 'बेबी जॉन' का टीजर रिलीज हुआ 

कविता गर्ग 
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता वरूण धवन और जैकी श्राफ की फिल्म 'बेबी जॉन' का टीजर रिलीज हो गया है। एक्शन से भरपूर 'बेबी जॉन' में वरुण धवन मुख्य भूमिका में है, जबकि जैकी श्रॉफ नेगेटिव रोल में दिखाई देंगे। जैकी श्रॉफ के किरदार का नाम 'बब्बर शेर' है। वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'बेबी जॉन' का टीजर शेयर किया है। 
टीजर में जैकी श्रॉफ खूंखार अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनके किरदार के लंबे भूरे बाल है, जबकि उन्होंने अपने हाथों में अंगूठियां और गले में जंजीर पहन रखी है। वीडियो में वह जेल में बंद दिखाई देते हैं और उनके खून से सने हाथ में एक हथियार दिखता है। वरूण धवन ने टीजर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, उस अंधेरे से मिलने के लिए तैयार हो जाओ, जिसके बारे में आपने कभी नहीं सोचा था। 
बब्बर शेर आपके लिए आ रहा है। फिल्म 'बेबी जॉन' का निर्देशन कलीस ने किया है। कीर्ति सुरेश इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इसके अलावा इस फिल्म में वामिका गब्बी और राजपाल यादव भी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। 'बेबी जॉन' को जियो स्टूडियो ने एटली और सिने1 स्टूडियो के साथ मिलकर बनाया है। 'बेबी जॉन' 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

'सीएम' योगी ने फरियादियों से मुलाकात की

'सीएम' योगी ने फरियादियों से मुलाकात की 

संदीप मिश्र 
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर मंदिर में जनता दरबार लगाकर समस्याएं लेकर आए फरियादियों से मुलाकात की और समस्या सुनने के बाद अधिकारियों को उन समस्याओं के निस्तारण के जरूरी निर्देश दिए। 
रविवार को दुर्गा पूजा के अवसर पर गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सवेरे गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार लगाकर अपनी फरियाद लेकर पहुंचे लोगों से मुलाकात की। जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को दो हिदायत देते हुए कहा कि किसी की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने वाले तथा कमजोर लोगों को उजाड़ने वाले लोग किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाने चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए और जो लोग अभी तक किन्हीं कारणों की वजह से सरकार की योजनाओं के लाभ से वंचित है, उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाया जाएं। 
इस दौरान मुख्यमंत्री ने पब्लिक की समस्याएं सुनने के बाद उनके निस्तारण के जरूरी निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-359, (वर्ष-11)

पंजीकरण संख्या:- UPHIN/2014/57254

2. सोमवार, अक्टूबर 14, 2024

3. शक-1945, आश्विन, शुक्ल-पक्ष, तिथि-एकादशी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 05:39, सूर्यास्त: 06:58।

5. न्‍यूनतम तापमान- 35 डी.सै., अधिकतम- 40 डी.सै.। गर्जना के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7. स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय (डिजीटल सस्‍ंकरण)। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित) 

शुक्रवार, 11 अक्तूबर 2024

सीएम ने 9 कन्याओं के पैर धोएं, पूजन किया

सीएम ने 9 कन्याओं के पैर धोएं, पूजन किया 

संदीप मिश्र 
गोरखपुर। शारदीय नवरात्र की महानवमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्या पूजन अनुष्ठान के दौरान दुर्गा स्वरूपा कुंवारी नौ कन्याओं के पैर धोएं और विधि-विधान के साथ उनका पूजन करते हुए उन्हें चुनरी ओढ़ाई और आरती उतारी। बाद में दक्षिणा देकर सीएम ने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित कन्या पूजन अनुष्ठान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि पर दुर्गा स्वरूपा नो कुंवारी कन्याओं के पांव धोने के बाद विधि विधान के साथ पूजन किया। 
मुख्यमंत्री ने दुर्गा स्वरूपा सभी कन्याओं को चुनरी ओढाई और आरती उतारने के बाद श्रद्धापूर्वक उन्हें भोजन कराया। अपने हाथों से नौ कन्याओं को भोजन कराने के बाद मुख्यमंत्री ने दुर्गा स्वरूपा को दक्षिणा और उपहार देकर उनका प्राप्त आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने दुर्गा पूजा की परंपरा का निर्वहन करते हुए इस दौरान विधि विधान के साथ बटुक पूजन भी किया।

'किशमिश' का नियमित सेवन करना फायदेमंद

'किशमिश' का नियमित सेवन करना फायदेमंद 

सरस्वती उपाध्याय 
किशमिश खाने में जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही अन्य ड्राई फ्रूट की तुलना में यह सस्ता भी है। किशमिश का इस्तेमाल अक्सर मीठे पकवानों में किया जाता है। किशमिश का खट्टा-मीठा स्वाद हर खाने को स्पेशल बना देता है। लेकिन, क्या आपको पता है कि एक छोटी-सी किशमिश हमें कितना फायदा पहुंचाती है ? अगर नहीं, तो हम आपको बताएंगे कि किशमिश के नियमित सेवन करने से आपको क्या-क्या फायदे मिलते हैं ? 

शरीर में ताकत आना... 

रोज़ाना किशमिश का सेवन करने से शरीर को ताकत मिलती है। किशमिश में नेचुरल शुगर पाया जाता है, जो आसानी से पच जाता है। इसके कारण शरीर में तुरंत ऊर्जा आ जाती है। किशमिश में कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है। इसलिए, यह दिल के मरीजों के लिए भी लाभदायक है। 

वजन घटना... 

अगर आप मोटापे के शिकार हैं, तो आपके लिए किशमिश बेहद फायदेमंद साबित होगी। किशमिश में नेचुरल शुगर पाई जाती है, जो हमारे शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाती है। किशमिश के नियमित सेवन करने से आपका वज़न आसानी से घटना शुुरू हो जाएगा। 

कब्ज की समस्या... 

अगर आपको कब्ज की समस्या है, तो आपके लिए किशमिश किसी वरदान से कम नहीं है। अक्सर लोग कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए तरह-तरह की दवाइयों का सेवन करते हैं। कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए किशमिश रामबाण इलाज है। लेकिन, ध्यान रहें कि किशमिश को भिगोकर खाने से ज्यादा फायदा मिलेगा। 

हड्डियां मजबूत होना... 

हड्डियों को मजबूत करना है, तो किशमिश का सेवन जरूर करें। किशमिश में कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए, किशमिश का रोजाना सेवन करें। 

जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक का आयोजन

जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक का आयोजन 

उमाशंकर कुशवाहा 
प्रयागराज। जिले के अग्रणी बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा द्वारा विकास भवन स्थित सभागार में मुख्य विकास अधिकारी महोदय गौरव कुमार की अध्यक्षता में जनपद प्रयागराज में कार्यरत प्रमुख बैंकों के क्षेत्रीय प्रमुखों एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों की समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। 
इस बैठक का संचालन करते हुए अग्रणी बैंक प्रबंधक मणि प्रकाश मिश्रा जी ने बैठक के एजेंडा के अनुसार सर्वप्रथम जनपद प्रयागराज स्थित बैंकों के ऋण-जमानुपात के 39.98% होने पर चिंता व्यक्त करते हुए यह सुझाव दिया गया कि सभी बैंक इस सम्बन्ध में अपना मोनिटरेबल एक्शन प्लान जल्द ही अग्रणी बैंक कार्यालय को प्रेषित कर उसके अनुरूप ऋण वितरण कर ऋण जमानुपात बढाने पर ध्यान दें। 
मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा बैठक में जिला उद्योग केंद्र एवं जिला ग्रामोद्योग विभाग, उद्यान विभाग, एनआरएलएम, डूडा, पशुपालन एवं मत्स्यपालन विभाग की विभिन्न रोजगारपरक ऋण योजनाओं यथा पीएमईजीपी, एमवाईएसवाई, ओडीओपी, केसीसी, पीएम स्वनिधि, पशुपालन एवं मत्स्यपालन केसीसी, पीएमएफएमई योजना आदि के लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति पर समीक्षा की गयी| उपायुक्त एनआरएलएम द्वारा बीसी सखी, स्वयं सहायता समूह एवं क्रेडिट लिंकेज में लंबित आवेदनों की जानकारी देने पर मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा सम्बंधित बैंकों को अतिशीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। 
डीडीएम नाबार्ड अनिल शर्मा ने बैंकों को एआईएफ के अंतर्गत बड़ी ऋण योजनाओं के साथ ही साथ सभी छोटी ऋण योजना में भी ऋण प्रदान करने के लिए निर्देशित किया। जिससे कि जनपद का ऋण जमानुपात प्रदेश के औसत ऋण-जमानुपात को प्राप्त कर सकें। उक्त बैठक में उपायुक्त एनआरएलम, जिला उद्यान अधिकारी व अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ ही साथ बैंक ऑफ़ बड़ौदा, इंडियन बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, केनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बड़ौदा यूपी बैंक आदि के क्षेत्रीय प्रमुखों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। 

महत्व: आज मनाया जाएगा 'विजयदशमी' का पर्व

महत्व: आज मनाया जाएगा 'विजयदशमी' का पर्व 

सरस्वती उपाध्याय 
दुर्गा पूजन के 10वें दिन मनाई जाने वाली विजयदशमी को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस पर्व को हर साल अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर मनाया जाता है। इस बार 12 अक्तूबर 2024 को विजयदशमी है, जिसे दशहरा भी कहते हैं। इस दिन भगवान राम और मां दुर्गा की पूजा की जाती है। 
मान्यता है कि इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर राक्षस का वध किया था, और इसी दिन प्रभु श्री राम ने लंका के राजा रावण का भी वध किया था। इसलिए, इसे विजयदशमी कहा जाता है। क्योंकि, इसका अर्थ है ‘विजय का दसवां दिन’। 
इस दिन देशभर में जगह-जगह रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाता है। साथ ही मंदिरों व पंडालों में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होता है। इस दिन शस्त्रों की पूजा भी की जाती हैं। माना जाता है कि रावण का वध करने से पहले प्रभु श्री राम ने शस्त्रों की पूजा की थी। इस साल विजयदशमी पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं। ऐसे में शस्त्र पूजन करना और भी लाभकारी माना जा रहा है। ऐसे में आइए इस दिन के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में विस्तार से जानते हैं। 
पंचांग के अनुसार इस साल दशमी तिथि का आरंभ 12 अक्तूबर को प्रातः 10 बजकर 58 मिनट पर होगा। तिथि का समापन 13 अक्तूबर 2024, प्रातः 09 बजकर 08 मिनट पर है। ऐसे में दशहरा 12 अक्तूबर 2024 को मनाया जाएगा। 
इस साल दशहरा पर श्रवण नक्षत्र का निर्माण हो रहा है। ये नक्षत्र 12 अक्तूबर को सुबह 5:00 बजकर 25 मिनट से प्रारंभ होकर 13 अक्तूबर को सुबह 4:27 मिनट पर समाप्त हो रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दशहरा पर श्रवण नक्षत्र का होना अति शुभ माना जाता है। 
इस वर्ष दशहरा पूजन के लिए मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 2 मिनट से शुरू हो रहा है, जो दोपहर 2: 48 तक रहेगा। इस दौरान मुहूर्त की कुल अवधि लगभग 46 मिनट तक रहेगी। ऐसे में आप शस्त्र पूजन कर सकते हैं। 
इस साल दशहरा पर रावण दहन मुहूर्त शाम 5 बजकर 54 मिनट के बाद से शुरू हो रहा है। ये शुभ मुहूर्त लगभग ढाई घंटे तक रहेगा। इस अवधि में आप रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का दहन कर सकते हैं। 

दशहरा के दिन पूजा करने के लिए सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें। 
इसके बाद साफ वस्त्रों को धारण करें। 
फिर गेहूं या चूने से दशहरे की प्रतिमा बना लें। 
अब गाय के गोबर से 9 गोले और 2 कटोरियां बना लें। 
इस दौरान पहली कटोरी में सिक्के रखें। 
वहीं दूसरी कटोरी में रोली, चावल, जौ व फल रख दें। 
अब आप प्रतिमा के पास कुछ फल, जौ, गुड़ और मूली को रख दें। साथ ही दान-दक्षिणा से जुड़ी चीजें भी रखें। फिर दीया जलाकर प्रतिमा की पूजा करें। 
अंत में सभी बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लें। 

डेंगू का शिकार हो चुके हैं एक हजार से ज्यादा लोग

डेंगू का शिकार हो चुके हैं एक हजार से ज्यादा लोग  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश की...