गुरुवार, 10 अक्तूबर 2024

निशुल्क 'स्वास्थ्य परीक्षण शिविर' का आयोजन

निशुल्क 'स्वास्थ्य परीक्षण शिविर' का आयोजन 

न्यायालय परिसर में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन

कौशाम्बी। बृहस्पतिवार के दिन कौशाम्बी जनपद के न्यायालय परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें अधिवक्ता एवं आगंतुकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा प्रस्तावित एक्शन प्लान के तहत जनपद न्यायाधीश कौशाम्बी अनुपम कुमार के निर्देशन पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कौशाम्बी के तत्वाधान में जनपद न्यायालय की नई बिल्डिंग स्थित हाल में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जनपद न्यायालय के समस्त न्यायिक अधिकारीगण, विद्वान अधिवक्तागण, कर्मचारीगण, वादकारी एवं अगन्तुको के लिए सम्पूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण हेतु स्वास्थ्य शिविर का अयोजन किया गया। जिसमें चिकित्सकों द्वारा न्यायालय के न्यायिक अधिकारीगण, विद्वान अधिवक्तागण, कर्मचारीगण, वादकारी एवं अगन्तुकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 
स्वास्थ्य परीक्षण के उपरान्त जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जनपदीय न्यायाधीश द्वारा मानसिक स्वास्थ्य और कार्य के बारे में जानकारी प्रदान की गई। अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम द्वारा न्यायालय में कार्यरत कर्मचारियों को कार्यस्थल पर स्वास्थ्य वातावरण के साथ कार्य करने हेतु जानकारी प्रदान की गई। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट द्वारा अपने मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल कैसे रखना चाहिए के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। 
उक्त संगोष्ठी में उपस्थित मनोचिकित्सक डॉ. नितेश सिंह द्वारा बच्चों और किशोरों के भावनात्मक और व्यवहार संबन्धि विकार एवं मानसिक रूप से कैसे स्वस्थ रह सकते हैं के बारे में विस्तार से बताया गया। डॉ. अरविन्द कनौजिया द्वारा बताया गया की हमारी जीवन शैली ही हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को वृहदरूप से प्रभावित करती है। इसी कम में वन अम्ब्रेला चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक मेहंदी अली राजपूत द्वारा यह बताया गया कि अम्ब्रेला चैरिटेबल ट्रस्ट एक ऐसी संस्था है, जो मानसिक रूप से मंदित व्यक्तियों को आश्रय प्रदान करती है और उनके द्वारा मानसिक मंदितों से कैसे व्यवहार किया जाये इस संबन्ध में प्रकाश डाला गया। उक्त कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश एंव समस्त न्यायिक अधिकारीगण, विद्वान अधिवक्तागण, कर्मचारीगण एवं अन्य अगन्तुक उपस्थित रहे हैं। 
राजकुमार 

कांग्रेस के साथ मिलकर उपचुनाव लड़ेगी 'सपा'

कांग्रेस के साथ मिलकर उपचुनाव लड़ेगी 'सपा' 

संदीप मिश्र 
इटावा। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने साफ किया है कि उत्तर प्रदेश की दस सीटों पर होने वाला विधानसभा उपचुनाव उनकी पार्टी कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ेगी। पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव की द्वितीय पुण्य तिथि के अवसर पर सैफई में आयोजित श्रद्धाजंलि सभा के अवसर पर उन्होने उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सपा का कांग्रेस से प्रदेश के उपचुनाव में गठबंधन रहेगा और वे इंडिया गठबंधन का हिस्सा रहेंगे। 
स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की समाधि पर अखिलेश के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव और परिवार के अन्य सदस्यों ने श्रद्धाजंलि अर्पित की। अखिलेश यादव ने उद्योगपति रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका देश की अर्थव्यवस्था को बदलने में बड़ा योगदान रहा। उनकी सोच व विजन यह था कि कारोबार करते समय उसूलों से कोई समझौता नहीं करते थे। समाज के कल्याण के लिए काम करते थे। 
उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव को पूरे परिवार ने श्रद्धांजलि दी है। आज का दिन राजनीतिक चर्चा का नहीं है। हम लोग नेताजी को याद कर रहे हैं। उन्होंने इसी धरती से अपनी लड़ाई शुरु की थी बाद में वे धरती पुत्र के नाम से जाने गए। मुलायम सिंह यादव ने समाज व राजनीति को दिशा दी है। समाजवादी विचारधारा से देश के लोगों को जोड़ा और लोगों को रास्ता दिखाया। हम सभी लोग उन्हीं के रास्तों पर चल रहे हैं। हमने संकल्प लिया है कि समाजवादी मूल्यों व सिद्धांतों को आगे बढ़ाकर लोगों का जीवन बदलने का कार्य किया जाएगा। मुलायम सिंह यादव ने अपना पूरा जीवन संघर्ष, गैर बराबरी व लोगों को सम्मान दिलाने के लिए योगदान दिया। 
पूरे प्रदेश से बड़ी संख्या में लोग सैफई पहुंचे और मुलायम सिंह यादव को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और नेता विरोधी दल माता प्रसाद पाण्डेय ने भी मुलायम को श्रद्धासुमन अर्पित किये। उन्होने कहा “ नेताजी मुलायम सिंह यादव की बहुत सी स्मृति मानस पटल पर अंकित हैं, हम लोग बहुत साथ रहे हैं, नेता जी ने हमको स्पीकर बनाया था, वह अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने वाले नेता थे,हमारी पार्टी सभी उप चुनाव जीतेगी, नेताजी ने गरीबों और वंचितों के लिए संघर्ष किया था, अब अखिलेश यादव उसको पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं।” मुलायम सिंह कि द्वितीय पुण्यतिथि पर समाधि स्थल पर उनके भाई अभय राम यादव श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए पहुंचे उन्होंने कहा कि उनकी बहुत याद दिन रात आती है। उप चुनाव में करहल विधान सभा से तेज प्रताप की बहुत अच्छी जीत होगी, खूब प्रचार करेंगे, बहुत बड़ी जीत करवा देंगे। गौरतलब है कि सपा ने बुधवार को उत्तर प्रदेश की छह सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी। जिसमें अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा सीट से तेजप्रताप यादव, मिल्कीपुर से अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को मैदान में उतारा है। वहीं, कानपुर की सीसामऊ सीट से पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी को टिकट दिया। फूलपुर विधानसभा सीट से मुस्तफा सिद्दीकी को, कटेहरी विधानसभा सीट से शोभावती वर्मा को और मझंवा सीट से डॉ. ज्योति बिंद को मैदान में उतारा है। 
सूत्रों के मुताबिक, सपा ने कांग्रेस को अलीगढ़ की खैर और गाजियाबाद की गाजियाबाद सदर सीट देने की पेशकश की थी। इसके अलावा सपा मुजफ्फरनगर की मीरापुर और मुरादाबाद की कुंदरकी सीट पर अपना उम्मीदवार तय करने वाली है।

एडीएम-एसपी ने विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया

एडीएम-एसपी ने विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया 

भानु प्रताप उपाध्याय 
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में दशहरा पर्व के अवसर पर सुरक्षा और शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए बृहस्पतिवार को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नरेन्द्र बहादुर सिंह और पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत ने विभिन्न रावण दहन स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नुमाईश ग्राउंड, पटेल नगर, और गांधी कॉलोनी जैसे प्रमुख स्थलों का दौरा किया गया। 
इस दौरान महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी दिए गए है कि रावण के पुतले की ऊँचाई मानक से अधिक न हो,पुतले में तीव्र आतिशबाजी न लगाई जाए,स्थल पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था हो,पार्किंग की उचित व्यवस्था और जनता के आने-जाने के लिए सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा, दमकल विभाग को निर्देश दिए गए कि किसी भी आपातकालीन स्थिति के लिए अग्निशमन यंत्र और गाड़ी के साथ आयोजन स्थल पर तैयार रहें। 
इस निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी नई मंडी श्रीमती रूपाली राव और अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे, ताकि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सके और पर्व शांति और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो। 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-356, (वर्ष-11)

पंजीकरण संख्या:- UPHIN/2014/57254

2. शुक्रवार, अक्टूबर 11, 2024

3. शक-1945, आश्विन, शुक्ल-पक्ष, तिथि-अष्टमी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 05:39, सूर्यास्त: 06:58।

5. न्‍यूनतम तापमान- 35 डी.सै., अधिकतम- 40 डी.सै.। गर्जना के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7. स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय (डिजीटल सस्‍ंकरण)। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित) 

बुधवार, 9 अक्तूबर 2024

नवरात्रि का आठवां दिन मां 'महागौरी' को समर्पित

नवरात्रि का आठवां दिन मां 'महागौरी' को समर्पित 

सरस्वती उपाध्याय 
महागौरी हिंदू देवी मां महादेवी के नवदुर्गा पहलुओं में से आठवां रूप है। नवरात्रि के आठवें दिन उनकी पूजा की जाती है। माना जाता है कि महागौरी अपने भक्तों की सभी इच्छाओं को पूरा करने में सक्षम हैं। 

शब्द-साधन... 

महागौरी नाम का अर्थ है अत्यंत उज्ज्वल, स्वच्छ रंग, चंद्रमा की तरह चमक के साथ। (महा, महा = महान; गौरी, गौरी = उज्ज्वल, स्वच्छ)। 

शास्त्र... 

महागौरी पवित्रता की प्रतीक हैं, जिन्हें आमतौर पर सफेद रंग में चित्रित किया जाता है और वे सफेद बैल की सवारी करती हैं। उन्हें चार हाथों से दर्शाया गया है– वे अपने दाहिने ऊपरी हाथ में त्रिशूल रखती हैं और अपने बाएं हाथ में वे डमरू रखती हैं और दाहिना हाथ अभयमुद्रा में। वह सुनहरे बॉर्डर वाली सफेद साड़ी पहनती हैं। 

दंतकथा... 

महागौरी की उत्पत्ति की कहानी इस प्रकार है– शुंभ और निशुंभ राक्षसों को केवल पार्वती के कुंवारी, अविवाहित रूप द्वारा ही मारा जा सकता था। इसलिए, ब्रह्मा के कहने पर शिव ने बार-बार पार्वती को अकारण ही, बल्कि उपहासात्मक तरीके से "काली" कहा। पार्वती इस चिढ़ाने से उत्तेजित हो गई। इसलिए, उन्होंने सुनहरा रंग पाने के लिए ब्रह्मा की कठोर तपस्या की। ब्रह्मा ने उन्हें वरदान देने में अपनी असमर्थता बताई और इसके बजाय उनसे अपनी तपस्या बंद करने और शुंभ और निशुंभ राक्षसों का वध करने का अनुरोध किया। पार्वती सहमत हो गई और हिमालय में गंगा नदी में स्नान करने चली गई। पार्वती ने गंगा नदी में प्रवेश किया और जैसे ही उन्होंने स्नान किया, उनका काला त्वचा पूरी तरह से धुल गया और वे सफेद वस्त्र और परिधान पहने फिर वह उन देवताओं के सामने प्रकट हुई जो शुंभ और निशुंभ के विनाश के लिए हिमालय पर उनसे प्रार्थना कर रहे थे और चिंतित होकर उनसे पूछा कि वे किसकी पूजा कर रहे हैं। फिर उसने प्रतिबिंबित किया और अपने प्रश्न का उत्तर दिया और निष्कर्ष निकाला कि देवता शुंभ और निशुंभ राक्षसों से पराजित होने के बाद उससे प्रार्थना कर रहे थे। तब पार्वती ने देवताओं के लिए दया से काली हो गई और उन्हें कालिका कहा गया। फिर वह चंडी ( चंद्रघंटा ) में बदल गई और राक्षस धूम्रलोचन को मार डाला। चंड और मुंड को देवी चामुंडा ने मार डाला जो चंडी की तीसरी आंख से प्रकट हुईं। फिर चंडी ने रक्तबीज और उसके क्लोनों को मार डाला, जबकि चामुंडा ने उनका खून पी लिया। पार्वती फिर से कौशिकी में बदल गईं और शुंभ और निशुंभ को मार डाला। 
बैल की पीठ पर सवार होकर वह कैलाश वापस घर चली गई। जहां महादेव उसका इंतज़ार कर रहे थे। दोनों एक बार फिर से मिल गए और अपने बेटों कार्तिकेय और गणेश के साथ खुशी-खुशी रहने लगें। 
मां गौरी देवी, शक्ति या माँ देवी हैं, जो कई रूपों में प्रकट होती हैं। जैसे दुर्गा, पार्वती, काली और अन्य। वह शुभ, तेजस्वी हैं और अच्छे लोगों की रक्षा करती हैं जबकि बुरे कर्म करने वालों को दंडित करती हैं। मां गौरी आध्यात्मिक साधक को ज्ञान प्रदान करती हैं और मृत्यु के भय को दूर करती हैं। 

मंत्र... 

ॐ देवी महागौर्यै नमः॥ 
ॐ देवी महागौर्यै नमः॥ 

भव्य 'दशहरा महोत्सव' का आयोजन किया गया

भव्य 'दशहरा महोत्सव' का आयोजन किया गया 

गणेश साहू 
कौशाम्बी। केपीएस भरवारी और एन डी कान्वेंट स्कूल के प्रांगण में बुधवार को भव्य दशहरा महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मिलकर इस पर्व को हर्षोल्लास से मनाया। इस उत्सव की शुरुआत संस्थान की डायरेक्टर श्रीमती सीमा पवार द्वारा की गई। जिन्होंने कन्या पूजन का आयोजन कर बालिकाओं को भोज कराया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस धार्मिक अनुष्ठान ने भारतीय संस्कृति में नारी सम्मान और शक्ति की महत्ता को और अधिक उजागर किया। इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहा रावण दहन, जिसे स्कूल के प्रांगण में बड़े धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों ने एक विशाल रावण का पुतला तैयार किया। जिसका दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीकात्मक संदेश दिया गया। हेलो किड्स के छोटे-छोटे बच्चों ने राम, लक्ष्मण और सीता के वेश में रावण वध की लीला का मंचन किया। इन नन्हे कलाकारों ने अपनी मासूमियत और अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया।रावण का पुतला जलते ही पूरे स्कूल प्रांगण में जय श्री राम के नारों की गूंज उठी। बच्चों ने जोश के साथ बुराई के प्रतीक रावण के अंत का उत्सव मनाया और देश की संस्कृति और त्योहारों के महत्व को गहराई से समझा। इस अवसर पर संस्थान के डिप्टी डायरेक्टर मयंक मिश्रा उपस्थित रहे। 
उन्होंने बच्चों के उत्साह की सराहना की और उन्हें अच्छाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनका मार्गदर्शन बच्चों के लिए बेहद प्रेरणादायक रहा, और उन्होंने स्कूल के इस आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा की।इस भव्य आयोजन का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं था, बल्कि यह बच्चों में नैतिक मूल्यों का विकास करने पर केंद्रित था। दशहरा जोकि बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है, के माध्यम से स्कूल ने अपने विद्यार्थियों को सिखाया कि सत्य और धर्म की राह पर चलने वालों की हमेशा जीत होती है। इस संदेश को बच्चों ने पूरे उत्साह से आत्मसात किया और अपनी ऊर्जा और जोश से माहौल को जीवंत बना दिया। 
इस प्रकार के आयोजन न केवल बच्चों के लिए शिक्षाप्रद होते हैं, बल्कि अभिभावकों और समाज के अन्य सदस्यों को भी प्रेरित करते हैं। केपीएस भरवारी और एन डी कान्वेंट स्कूल के इस अनोखे और प्रेरणादायक आयोजन ने समाज में एक सकारात्मक संदेश फैलाया। आयोजकों की मेहनत और विद्यार्थियों की भागीदारी ने इस आयोजन को सफल और यादगार बना दिया दशहरा का यह पर्व बच्चों के साथ-साथ स्कूल के पूरे स्टाफ के लिए एक अनमोल सीख का अवसर बन गया, जहां सभी ने मिलकर बुराई के अंत और सत्य की जीत का जश्न मनाया। 

सपा ने 6 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की

सपा ने 6 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की 

संदीप मिश्र 
लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने यूपी में होने वाले उपचुनाव के लिए छ: सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने करहल विधानसभा सीट पर तेज प्रताप यादव को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव विधायक चुने गए थे पर सांसद बनने के बाद सीट खाली हो गई थी। 
इसी तरह सीसामऊ विधानसभा सीट से नसीम सोलंकी, फूलपुर से मुस्तफा सिद्दीकी, मिल्कीपुर से अजीत प्रसाद, कटेहरी से शोभावती वर्मा और मंझवा विधानसभा सीट से डॉ. ज्योति बिंद को प्रत्याशी बनाया गया है। यूपी की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होगा जिसके लिए सभी दलों ने तैयारियां कर ली हैं। सपा के चार और सीटें घोषित न करने को कांग्रेस के साथ गठबंधन की बात कही जा रही है। बता दें कि उपचुनाव में कांग्रेस ने सपा से पांच सीटों की मांग की थी लेकिन छह सीटों पर उम्मीदवार घोषित होने से यह साफ है कि सपा ने कांग्रेस का फॉर्मूला मानने से इनकार कर दिया है। 

डेंगू का शिकार हो चुके हैं एक हजार से ज्यादा लोग

डेंगू का शिकार हो चुके हैं एक हजार से ज्यादा लोग  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश की...