रविवार, 6 अक्तूबर 2024

जनता से कैसा बदला ले रही हैं नगर पालिका ?

जनता से कैसा बदला ले रही हैं नगर पालिका ? 

इकबाल अंसारी 
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी नगर पालिका परिषद लोनी की जनता ने धामा दंपति को लगातार तीन बार जिताकर नगर पालिका परिषद का अध्यक्ष बनाया है। इसमें लोकप्रियता रही होगी, लेकिन जनता का अपार समर्थन भी मिला है। इस बात को डर किनारा नहीं किया जा सकता है। क्षेत्र में विकास कार्य भी किया जा रहे हैं। किंतु वर्तमान समय मौसम परिवर्तन का समय है। जगह-जगह पर एकत्रित जल के कारण अनेक प्रकार के रोग उत्पन्न करने वाले मच्छरों की जबरदस्त पैदावार हो चुकी है। ठीक उसी प्रकार से क्षेत्र में रोगों की बाढ़ आ रही है। एक ही परिवार के कई-कई लोग वायरल, टाइफाइड, मलेरिया चिकनगुनिया, डेंगू और मेनिनजाइटिस जैसी बीमारियों ने जनता को घेर लिया है। 
राजनीतिक अपवाद को छोड़कर नगर की बस्ती और कॉलोनियों में कीटनाशक दवा का छिड़काव करने की सख्त आवश्यकता है। यदि जल्द ही कीटनाशक छिड़काव कर दिया गया, तो नगर की जनता को एक लंबी चैन की सांस जरूर मिल जाएगी। उसके विपरीत जनता का आर्थिक और शारीरिक पतन होने में भी भारी कमी हो सकेगी। जिस कार्य में जनता का हित निहित है। उस कार्य को एक सक्षम व्यक्ति के द्वारा तत्काल कर देना चाहिए। 

महाकुंभ: 'सीएम' ने साधु-संतों के साथ बैठक की

महाकुंभ: 'सीएम' ने साधु-संतों के साथ बैठक की 

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को प्रयागराज पहुंचे। महाकुंभ-2025 के प्रतीक चिन्ह (लोगो) का अनावरण, वेबसाइट और एप लॉन्च किया। हेलीपैड पर उतरने के बाद सीएम वीआईपी घाट से स्पेशल बोट से संगम के लिए निकल गए। उनके साथ कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, राकेश सचान और नंद गोपाल गुप्ता नंदी रहें। संगम पर पहुंचकर उन्होंने विधि-विधान से मां गंगा की पूजा-अर्चना की। 
संगम से लौटने के बाद सीएम ने परेड ग्राउंड में बने पंडाल में अखाड़ा परिषद और अन्य साधु-संतों के साथ बैठक की। सबसे पहले अफसरों ने सीएम का स्वागत किया। साथ ही अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महामंत्री समेत अन्य पदाधिकारियों और प्रमुख साधु संतों का स्वागत अभिनंदन किया गया। अखाड़े ने कुंभ मेले की बसावट के साथ ही भूमि सुविधाएं बढ़ाने, संत भक्त निवास के लिए पिछले कुंभ की तुलना में दोगुना अधिक बजट प्रदान करने का प्रस्ताव रखा। 
महाकुंभ की तैयारी के लिए सभी तेरह अखाड़े के साथ दंडीवाड़ा, आचार्य वाड़ा, प्रयागवाल सभा तीर्थ पुरोहितों के अलावा बैरागी, संन्यासी, वैष्णव संतों के प्रमुख पीठाधीश्वर परेड मैदान स्थित सीएम की बैठक में मौजूद रहे। खाक चौक के भी संत अपने पूरे जमात के साथ पहुंचे। बैठक के बाद सीएम ने अखाड़ा परिषद के पदाधिकारिओं के साथ मुलाकात की। 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, राकेश सचान और नंद गोपाल गुप्ता नंदी के साथ स्पेशल बोट से संगम का निरीक्षण किया। करीब एक घंटे तक उन्होंने विभिन्न कार्यों का जायजा लिया और घाटों की स्थिति देखी। साथ कुंभ को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। 
इसके बाद वह वीआईपी घाट पर पहुंचे और फिर अक्षयवट के लिए निकल गए। सीएम ने हनुमान मंदिर कॉरिडोर और अक्षयवट कॉरिडोर के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और समयसीमा के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संगम पर गंगा पूजन किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने मां गंगा का पूजन कर आरती उतारी। मंत्री और अन्य नेताओं ने भी गंगा का पूजन अर्चन किया। 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ की तैयारियों का जायजा लेने के बाद जनप्रतिनिधियों के साथ महाकुंभ की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। सीएम ने महाकुंभ-2025 के लोगो का अनावरण, वेबसाइट http://kumbh.gov.in और ऐप Mahakumbhmela2025 को लॉन्च किया। 
इस मौके पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री एके शर्मा, स्वतंत्रदेव सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, राकेश सचान, सांसद प्रवीण पटेल, विधायक हर्षवर्धन, गुरुप्रसाद, पीयूष रंजन, महापौर गणेश केसरवानी आदि रहे। सीएम योगी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया साइट एक्स पर भी साधु संतों के साथ बैठक और लोगो के अनावरण का वीडियो साझा किया है। 
महाकुंभ की वेबसाइट और ऐप श्रद्धालुओं व पर्यटकों के वायु, रेल व सड़क मार्ग से महाकुंभ पहुंचने में सहयोग करेगा। इसके माध्यम से प्रयागराज में आवासीय सुविधा, परिवहन, पार्किंग, मंदिरों तक पहुंचने की जानकारी मिलेगी। इसमें स्थानीय और आस-पास के आकर्षण और पर्यटन स्थलों की भी जानकारी होगी। श्रद्धालुओं को मेला क्षेत्र, आवास और अन्य महत्वपूर्ण स्थलों तक आसानी से पहुंचने के लिए गूगल नेविगेशन, स्वास्थ्य और सुरक्षा के अलर्ट भी इसके माध्यम से मिलेंगे। 
प्रयागराज में महाकुंभ की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री बड़े हनुमानजी के दरबार में पहुंचकर दर्शन पूजन किया। मंदिर पहुंचने पर महंत बलवीर गिरि ने योगी का स्वागत किया। इसके बाद सीएम योगी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवन पुत्र हनुमानजी की पूजा-अर्चना करने के बाद आरती उतारी। सीएम योगी ने मां गंगा का पूजन किया। दौरान सतुआ बाबा समेत तमाम साधु संत और तीर्थ पुरोहित मौजूद रहें। 
सुबह करीब दस बजे परेड ग्राउंड में बने हेलीपैड पर करीब दस बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उड़नखटोला उतरा। यहां पर महापौर गणेश केसरवानी, सांसद प्रवीण पटेल, मंत्री नंद गोपाल गुप्ता, पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी, विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह, पीयूष रंजन निषाद, गुरु प्रसाद मौर्य, हर्षवर्धन बाजपेयी आदि ने स्वागत किया। 
नेताओं और अफसरों ने बाढ़ और बारिश के चलते महाकुंभ की तैयारियों में हो रही देरी से सीएम योगी को अवगत कराया। इसके बाद सीएम ने कार्यों की समीक्षा की और समय सीमा के भीतर गुणवत्ता पूर्ण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। योगी ने कहा कि कुंभ की तैयारियों से जुड़े सारे कार्य 15 दिसंबर तक हर हाल में पूरे कर लिए जाएं। 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज मेला प्राधिकरण कार्यालय के सभागार में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद और साधु- संतों के साथ बैठक की। संतों ने सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर कई मांगें सीएम योगी के सामने रखीं। 

अरबी के पत्ते खाने के कई फायदे, जानिए

अरबी के पत्ते खाने के कई फायदे, जानिए 

सरस्वती उपाध्याय 
बारिश का मौसम आते ही हरियाली छाई रहती है और सब्जियों की भरमार होती है। इस मौसम में अरबी के पत्ते खाने के कई फायदे होते हैं। ये पत्ते न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। अरबी के पत्तों में आयरन की मात्रा भरपूर होती है। आयरन खून बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बारिश के मौसम में अक्सर खून की कमी की समस्या होती है। ऐसे में अरबी के पत्ते खाने से खून की कमी दूर करने में मदद मिलती है।

1. मोटापा न्यूट्रीशनिस्ट के मुताबिक, जो लोग अपना बढ़ता हुआ वजन कम करना चाहते हैं। उनके लिए अरबी के पत्ते फायदेमंद साबित हो सकते हैं। 

2. हाई कोलेस्ट्रॉल अरबी के पत्तों का सेवन करने से बढ़ते कोलेस्ट्रोल पर लगाम लगाई जा सकती है। 

3. हाई बीपी जिन लोगों को हाई ब्लड की शिकायत उनको अरबी के पत्तों का सेवन जरूर करना चाहिए। 

4. हार्ट डिजीज अरबी के पत्तों में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हार्ट डिजीज के खतरे को कम कर सकती है। 

5. स्किन प्रॉबलम्स अरबी के पत्तों के में विटामिन ए के साथ बीटा-कैरोटीन होते हैं, जो स्किन को स्वस्थ रखते हैं। 

6. बालों की समस्या अरबी के पत्ते में एंटी फंगल गुण होते हैं, जो डैंड्रफ और हेयरफॉल जैसी समस्याओं को दूर कर सकते हैं। 

7. एनीमिया अरबी के पत्तों को आयरन का रिच सोर्स माना जाता है, जो एनीमिया यानी खून की कमी को दूर कर सकता है। 

8. आंखों की परेशानियां अरबी के पत्तों में बीटा-कैरोटीन होता है, जो शरीर में विटामिन-ए के रूप में बदल जाता है और आंखों की परेशानियां दूर करता है। 

9. इनडाइजेशन अरबी के पत्तों में मौजूद फाइबर के कारण कब्ज, गैस जैसी परेशानियों से निजात मिल जाती है। 

10. प्रेगनेंसी अरबी के पत्तों में फोलेट पाया जाता है, जो प्रेग्नेंट महिलाओं की समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है। 

सीएम ने जनता की अदालत को संबोधित किया

सीएम ने जनता की अदालत को संबोधित किया 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी को ऑफर देते हुए कहा है कि अगर प्रधानमंत्री दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन शासित 22 राज्यों में लोगों को मुफ्त बिजली देने का ऐलान करते हैं, तो वह भाजपा के लिए चुनाव में प्रचार करेंगे। 
रविवार को राजधानी दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में लगाई गई जनता की अदालत को संबोधित करते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि हरियाणा और जम्मू कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार खत्म होने जा रही है।‌ अगले दिनों में चुनाव होने पर झारखंड और महाराष्ट्र में भी डबल इंजन की सरकार का ऐसा ही हाल होगा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देते हुए कहा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले अगर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन शासित 22 राज्यों के लोगों को मुफ्त बिजली देने का ऐलान करते हैं तो वह विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के लिए खुलकर प्रचार करेंगे।

गिरी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की

गिरी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की 

संदीप मिश्र 
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद की ओर से इस्लाम मजहब के खिलाफ दिए बयान को लेकर गहरी नाराजगी जताई है और कहा है कि मूल दोषी भय मुक्त है तथा पुलिस बयान का विरोध करने वालों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है। रविवार को उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर की गई पोस्ट में पैगंबर मोहम्मद साहब को लेकर विवादित बयान देने वाले डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद गिरी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही किए जाने की मांग की है। 
बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि यति नरसिंहानंद के बयान से समाज में अशांति और तनाव फैल गया है। लेकिन, पुलिस ने इसका विरोध करने वालों के खिलाफ एक्शन लिया है। जबकि, बयान देने वाले के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई है। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा है कि नफरती बयान को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से यति नरसिंहानंद गिरि के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। 
एक के बाद एक दो पोस्ट करके मायावती ने यति नरसिंहानंद का नाम लिए बगैर अपना विरोध दर्ज कराते हुए लिखा है कि उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में डासना देवी के मंदिर के महंत द्वारा इस्लाम मजहब के खिलाफ फिर से नफरत की बयान बाजी की गई है। जिससे पूरे इलाके तथा देश के कई हिस्सों में भी अशांति एवं तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। 
उन्होंने कहा है कि इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ तो कार्यवाही की गई है। किंतु मूल दोषी पूरी तरह से भय मुक्त है। 

'भोजपुरी' सिनेमा में कमबैक करेंगी अभिनेत्री

'भोजपुरी' सिनेमा में कमबैक करेंगी अभिनेत्री 

कविता गर्ग 
मुंबई। जानीमानी चरित्र अभिनेत्री उपासना सिंह, 14 साल के बाद भोजपुरी सिनेमा में कमबैक करने जा रही हैं। यशी फिल्म्स के बैनर तले बन रही और भोजपुरी सिनेमा प्रस्तुत फिल्म सास सरकार बहू चौकीदार के जरिये उपासना सिंह 14 साल बाद भोजपुरी सिनेमा में वापसी कर रही हैं। 
इस फिल्म में उपासना सिंह एक सशक्त सास का किरदार निभा रही हैं। जबकि यामिनी सिंह इस फिल्म की मुख्य अभिनेत्री हैं और जय यादव मुख्य अभिनेता हैं। इस फिल्म की कहानी सास-बहू के रिश्ते की खट्टी-मीठी यादों पर आधारित है, जिसे निर्देशक प्रवीण कुमार गुड्डरी और लेखक अरविंद तिवारी ने बेहद दिलचस्प तरीके से गढ़ा है। 
इस फिल्म में उपासना सिंह के साथ यामिनी सिंह,जय यादव, विनोद मिश्रा, सुजान सिंह, देव सिंह और मनोज टाइगर जैसे मशहूर कलाकार भी अपनी अदाकारी का जादू बिखेरेंगे। उपासना सिंह ने बताया कि जैसे ही फिल्म सास सरकार बहू चौकीदार की कहानी सुनी, उन्हें तुरंत इसका हिस्सा बनने की इच्छा हुई। उन्हें विश्वास है कि यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा में एक नई मिसाल कायम करेगी। 
फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जौनपुर में वास्तविक स्थानों पर हो रही है, जिससे इसकी प्रामाणिकता और बढ़ गई है। भोजपुरी सिनेमा चैनल के प्रोग्रामिंग हेड विनय सिंह एवं निर्माता पंकज तिवारी की तारीफ करते हुए उपासना सिंह ने कहा कि उन्होंने बहुत ही बेहतरीन कहानी का चुनाव किया है और उन्हें पूरा यकीन है कि दर्शकों को यह फिल्म बेहद पसंद आएगी। 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-352, (वर्ष-11)

पंजीकरण संख्या:- UPHIN/2014/57254

2. सोमवार, अक्टूबर 07, 2024

3. शक-1945, आश्विन, शुक्ल-पक्ष, तिथि-पंचमी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 05:39, सूर्यास्त: 06:58।

5. न्‍यूनतम तापमान- 35 डी.सै., अधिकतम- 41 डी.सै.। गर्जना के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7. स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय (डिजीटल सस्‍ंकरण)। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित) 

नवरात्रि का पांचवां दिन मां 'स्कंदमाता' को समर्पित

नवरात्रि का पांचवां दिन मां 'स्कंदमाता' को समर्पित  सरस्वती उपाध्याय  स्कंदमाता महादेवी के नवदुर्गा रूपों में से पांचवां रूप है। उनक...