शनिवार, 28 सितंबर 2024

'सीएम' योगी ने चुनावी रैली को संबोधित किया

'सीएम' योगी ने चुनावी रैली को संबोधित किया 

इकबाल अंसारी 
श्रीनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जम्मू-कश्मीर में आयोजित चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा है कि अगर पाकिस्तान ने आतंकवाद को अपना समर्थन जारी रखा, तो वह तीन टुकड़ों में बंट जाएगा और उसका नामो निशान तक नहीं बचेगा। शनिवार को जम्मू कश्मीर में आयोजित की गई चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि भारत सरकार 1960 में हुए सिंधु बंटवारे की समीक्षा करते हुए आतंकवाद और सिंधु नदी के जल प्रवाह को साथ-साथ लेकर नहीं चल सकता है। 
योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अभी तो आर्थिक हालातों से बुरी तरह से जूझ रहे पाकिस्तान के हाथों में कटोरा ही आया है लेकिन अब वह एक-एक बूंद पानी के लिए तरसने वाला है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आतंकवादियों को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा है कि उन्हें ना तो कफन ही नसीब होगा और ना ही दफन होने के लिए दो गज जमीन नसीब होगी। 

डीएम व एसएसपी ने लोगों की समस्याएं सुनीं

डीएम व एसएसपी ने लोगों की समस्याएं सुनीं 

भानु प्रताप उपाध्याय 
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शहर कोतवाली परिसर में आयोजित किए गए समाधान दिवस में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने विभिन्न स्थानों से आए लोगों की समस्याएं सुनकर उनके निदान संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। 
शनिवार को जिला मुख्यालय पर शहर कोतवाली परिसर में आयोजित किए गए समाधान दिवस में शामिल होने के लिए पहुंचे जिला अधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए अधिकारियों से कहा कि वह अपने दफ्तर में बैठकर लोगों की समस्याएं सुने और समय रहते उनका निदान करें। कोतवाली परिसर में आयोजित किए गए समाधान दिवस में जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनके त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए। जिला अधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों से कहा कि वह मौके पर पहुंचकर समाधान दिवस में आई सभी शिकायतों की निष्पक्ष जांच करें और उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर फरियादी को न्याय दिलाए। उन्होंने महिला अपराध संबंधित शिकायतों की जांच प्राथमिकता के आधार पर करते हुए पीड़ित महिला को न्याय दिलाने के निर्देश दिए। 
इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ फरियादियों को साइबर अपराध संबंधी जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने साइबर अपराधों से बचने के प्रति जागरूक किया और इस बाबत उपायों को भी विस्तार से बताया। 
समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे, थाना अध्यक्ष कोतवाली नगर अक्षय शर्मा समेत पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहें।

घरेलू हिंसा कानून के मामलें में 'हिंदू-मुसलमान' नहीं

घरेलू हिंसा कानून के मामलें में 'हिंदू-मुसलमान' नहीं 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट की ओर से दो टूक कहा गया है कि घरेलू हिंसा कानून के मामलें में हिंदू-मुसलमान नहीं चलेगा। सभी धर्मों की महिलाओं पर डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट 2005 लागू होता है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से कर्नाटक हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए दाखिल की गई महिला की याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस बीवी नागरत्ना की अगवाई वाली बेंच ने कहा है कि डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट- 2005 सभी धर्मों की महिलाओं पर समान रूप से लागू होता है। उन्होंने कहा है कि महिलाओं को भारतीय संविधान के मुताबिक जो अधिकार मिले हुए हैं, उन अधिकारों को प्रोटेक्ट करने के लिए डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट कानून बनाया गया है और यह सभी महिलाओं पर समान रूप से लागू होता है‌। उन्होंने कहा है कि डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट- 2005 एक तरह से सिविल कोड है और इस तरह से यह भारत की सभी महिलाओं पर समान रूप से लागू होता है। उन्होंने कहा है कि डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट- 2005 कानून को लेकर इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि पीड़ित महिला किस धर्म या समुदाय से ताल्लुक रखती है। उन्होंने कहा है कि यह कानून सभी धर्म एवं समुदाय से ताल्लुक रखने वाली महिलाओं पर लागू होता है।

हेलेन चक्रवात के दौरान 49 लोगों की मौत

हेलेन चक्रवात के दौरान 49 लोगों की मौत 

सुनील श्रीवास्तव 
वाशिंगटन डीसी। हेलेन चक्रवात ने पांच राज्यों के भीतर मौत का तांडव मचाते हुए अभी तक 49 लोगों की जान को लील लिया है। तूफान की वजह से आए भारी बवंडर और बाढ़ की चपेट में आकर कई मकान ढह गए हैं। अमेरिका में आए हेलेन चक्रवात ने पांच राज्यों के भीतर जमकर अपना कहर बरपाया है। 
चक्रवात की ओर से मचाए गए तबाही के बवंडर में 49 लोगों की मौत हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, पांच राज्यों में आए तूफान की वजह से बवंडर और बाढ़ की चपेट में आकर कई लोगों के घर भरभराकर गिर गए हैं। चक्रवात का सबसे ज्यादा असर साउथ कैरोलिना और जार्जिया में देखने को मिला है, जहां कैटेगरी 4 के तूफान की चपेट में आकर 34 लोगों की मौत हो गई है। पांच राज्यों में आए तूफान की वजह से अनेक लोग मौत के मुंह में फंसे हुए हैं। जिन्हें बचाने की कोशिश की जा रही है। 
कुछ स्थानों पर हुए भूस्खलन की चपेट में आए लोगों को रेस्क्यू करने के लिए हेलीकॉप्टरों को भेजा गया है। इस दौरान तकरीबन 59 लोग एक अस्पताल की छत से भी बचाया गया है। 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-344, (वर्ष-11)

पंजीकरण संख्या:- UPHIN/2014/57254

2. रविवार, सितंबर 29, 2024

3. शक-1945, आश्विन, कृष्ण-पक्ष, तिथि-द्वादशी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 05:39, सूर्यास्त: 06:58।

5. न्‍यूनतम तापमान- 37 डी.सै., अधिकतम- 41 डी.सै.। गर्जना के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7. स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय (डिजीटल सस्‍ंकरण)। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित) 

शुक्रवार, 27 सितंबर 2024

अधिकारियों को कार्य संचालित करने के निर्देश

अधिकारियों को कार्य संचालित करने के निर्देश 

संदीप मिश्र 
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के कई जिलो में भारी बारिश से हुए नुकसान को देखते हुए संबंधित जनपदों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से  राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर राहत कार्य पर नजर रखें और प्रभावित लोगों को मदद प्रदान करें। उन्होने आपदा से हुई जनहानि से प्रभावित परिवारों को अनुमन्य राहत राशि अविलंब प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं। 
उन्होंने कहा कि जिन लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा अथवा पशु हानि हुई। ऐसे प्रभावितों को तत्काल अनुमन्य वित्तीय सहायता प्रदान की जाएं। प्रदेश के कई जिलों में कल रात से ही भारी बारिश हो रही है। अयोध्या में बारिश के कारण फसलों को भारी नुकसान हुआ है। वहीं, सीतापुर में कच्ची दीवार ढहने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

हत्या के दोषी को उम्रकैद की सजा, अर्थदंड लगाया

हत्या के दोषी को उम्रकैद की सजा, अर्थदंड लगाया 

भानु प्रताप उपाध्याय 
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन करते हुए गुणवत्तापूर्ण विवेचना संपादित कर तथा अभियोजन की सशक्त पैरवी के चलते हत्या के दोषी को मुजफ्फरनगर की एक कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही अर्थदंड से दंडित किया। गौरतलब है कि दिनांक 28.12.2000 को थानाक्षेत्र नई मण्डी के रहने वाले वादी माम चन्द पुत्र सुखवीर वर्मा द्वारा थाना कोतवाली नगर पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए अवगत कराया कि अभियुक्त संजय चौधरी पुत्र रणधीर सिंह निवासी मल्लूपुरा थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर द्वारा उनकी पुत्री की हत्या कर दी गई है। वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा उपरोक्त घटना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए मु0अ0सं0- 1017/2000 धारा 302 भादवि पंजीकृत किया गया था। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अभियुक्त संजय चौधरी उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया तथा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही पूर्ण करते हुए गुणवत्तापूर्वक विवेचना संपादित कर अभियुक्त के विरूद्ध दिनांक 30.03.2001 व 02.06.2001 को आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया। हत्या जैसे जघन्य अपराध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर अभिषेक सिंह के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर व्योम बिंदल तथा थानाध्यक्ष कोतवाली नगर अक्षय शर्मा के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर से प्रभावी पैरवी की गई एवं समस्त गवाहों को समय से न्यायालय के समक्ष उपस्थित कराया गया एवं विशेष लोक अभियोजक कुलदीप सिंह व अरुण जावला एवं पैरोकार आरक्षी निजारुल हक व बलराम द्वारा प्रभावी पैरवी की गई। 
अभियोजन व पुलिस की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप शुक्रवार को दिनांक 27.09.2024 को न्यायधीश नेहा गर्ग ( न्यायालय एफटीसी-02 मुजफ्फरनगर) के द्वारा आरोपी संजय चौधरी उपरोक्त को आजीवन कारावास तथा 10,000/- रुपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई गई। मुजफ्फरनगर पुलिस की कार्यवाही तथा अभियोजन की सशक्त पैरवी से जघन्य अपराध कारित करने वाले उक्त आरोपी को सजा दिलाएं जाने पर आमजन द्वारा मुजफ्फरनगर पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई तथा आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। 

प्लास्टिक कचरा पैदा करने वाला देश बना 'भारत'

प्लास्टिक कचरा पैदा करने वाला देश बना 'भारत'  डॉक्टर सुभाषचंद्र गहलोत  नई दिल्ली/वाशिंगटन डीसी। आपने कभी सोचा है कि आपका चाय-समोसा ख...