मंगलवार, 24 सितंबर 2024

साफ-सफाई की व्यवस्था का निरीक्षण किया

साफ-सफाई की व्यवस्था का निरीक्षण किया 

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने सोमवार को छोटा बघाड़ा के पास जल स्तर घटने के उपरांत साफ-सफाई की व्यवस्था का निरीक्षण किया। बाढ़ प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए उन्होंने वहां पर लोगों से बातचीत करते उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली और उन्हें आश्वस्त किया कि उन्हें किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी को किसी भी प्रकार की परेशानी है, तो वह जिला प्रशासन से बता सकता है। उन्होंने वहां पर नियुक्त सभी सफाई कर्मचारियों के बारे में जानकारी लेते हुए निरंतर सफाई का कार्य करते रहने के लिए निर्देशित किया। जिससे कि किसी भी प्रकार की बीमारी का खतरा ना हो। 
उन्होंने कहा कि कहीं पर भी जल-जमाव न हो। यदि कहीं पर पानी भरा हो, तो उसे निकालने का कार्य तत्काल करें। उन्होंने नगर निगम के अधिकारी को सभी जगह पर मेलाथियान का छिड़काव, एण्टी लारवा का छिड़काव, फागिंग, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराये जाने के लिए कहा है। जिससे कि बीमारियां न पैदा हो। उन्होंने नगर निगम की टीमों द्वारा कराई जा रही साफ-सफाई, एंटी लारवा छिड़काव, ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव को देखा और संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी कार्यों को अच्छे ढंग से किया जाए। 
उन्होंने छोटा बघाड़ा में रहने वाले एक छात्र के द्वारा बताया गया कि वही सड़क पर एक ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। जिसका संज्ञान लेते हुए उन्होंने उसे तत्काल हटाए जाने का निर्देश बिजली विभाग के अधिकारियों को दिया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) विनय कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त नगर निगम, जिला मलेरिया अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, सम्बन्धित जोनल अधिकारी नगर निगम एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। 

3 कृषि कानूनों को दोबारा लाने की डिमांड उठाई

3 कृषि कानूनों को दोबारा लाने की डिमांड उठाई 

श्रीराम मौर्य 
मंडी। भारतीय जनता पार्टी की मंडी लोकसभा सीट से सांसद बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने किसानों के भारी विरोध के बाद वापस लिए गए तीन कृषि कानूनों को दोबारा लाने की डिमांड उठाई है। 
मंगलवार को केंद्र सरकार की ओर से पिछले दिनों लंबे समय तक चले किसानों के आंदोलन के बाद रद्द किए गए तीन कृषि कानूनों को दोबारा से लाने की डिमांड करते हुए भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रनौत ने कहा है कि तीनों कानून किसानों के हित में थे और उन्हें खुद इसे वापस लाने की मांग करनी चाहिए। समर्थक अपने बयानों को लेकर आमतौर पर समय-समय पर चर्चाओं में रहने वाली बीजेपी सांसद कंगना रनौत का कहना है कि हो सकता है कि उनकी इस बात पर विवाद हो। लेकिन, रद्द किए गए तीनों कृषि कानून केंद्र सरकार को दोबारा से लाकर चालू करने चाहिए। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के दौरान मंडी लोकसभा सीट की सांसद द्वारा उठाई गई इस मांग का कांग्रेस ने विरोध करते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस के बयान पर आपत्ति जताई है।

ऐश्वर्या ने 'पेरिस फैशन वीक' में बिखेरा जलवा

ऐश्वर्या ने 'पेरिस फैशन वीक' में बिखेरा जलवा 

अखिलेश पांडेय 
पेरिस। बॉलीवुड स्टार एवं पूर्व विश्वसुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन ने 'पेरिस फैशन वीक' में जलवा बिखेर दिया। पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय, सौंदर्य की दिग्गज कंपनी लोरियल के अम्बेस्डर के रूप में उपस्थित हुईं। बैलून हेम रेड ड्रेस पहने, 'जोधा अकबर' स्टार ने अपने आकर्षक लुक से एक बार फिर साबित कर दिया कि उन्हें 'रैंप की रानी' क्यों कहा जाता है ? ऐश्वर्या ने बहुत ही लाइट मेकअप के साथ बालों को खुला रखा और बोल्ड रेड लिप शेड के साथ अपने लुक में चार चांद लगा दिए। वह लोरियल पेरिस का प्रतिनिधित्व करते हुए बेहद आत्मविश्वास और शालीनता के साथ रनवे पर चलीं। उन्होंने वॉक के बाद अपनी भारतीय परंपरा को बरक़रार रखते हुये फ्रांसीसी दर्शकों का अभिवादन 'नमस्ते' के साथ किया। 
ऐश्वर्या राय बच्चन ने पेरिस फैशन वीक 2024 में शानदार एंट्री की और लोरियल पेरिस के लिए रनवे पर बिल्कुल आइकॉनिक स्टाइल में वॉक किया। ऐश्वर्या ने अपने हॉट लुक से महफिल लूट ली। ‘पेरिस फैशन वीक 2024’ में ऐश्वर्या की बेटी आराध्या भी नजर आईं।

अभियान चलाकर, सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाएं

अभियान चलाकर, सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाएं 

संदीप मिश्र 
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को हुई बैठक में अधिकारियों से कहा है कि आने वाले त्योहारों को देखते हुए दशहरा से पहले 10 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलाकर राज्य की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाएं और जब तक राजमार्ग का निर्माण का काम पूरा ना हो, उस समय तक टोल टैक्स की वसूली नहीं की जाए। मंगलवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि शारदीय नवरात्र, दशहरा और दीपावली आदि त्योहारों के दृष्टिगत प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए 10 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलाकर राज्य की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए। 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पर्व एवं त्योहारों पर प्रदेश में सामान्य की अपेक्षा लोगों का आवागमन ज्यादा होता है। इस दौरान बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक भी उत्तर प्रदेश में घूमने के लिए आते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य के हर एक आदमी के लिए सड़क पर चलना सुखद अनुभव वाला हो, यह सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अच्छी गुणवत्ता के साथ सड़कों की मरम्मत का निर्देश अधिकारियों को दिया है।  मुख्यमंत्री ने मंडी परिषद को दिए गए निर्देशों में कहा है कि किसान सड़कों के सबसे बड़े उपभोक्ता है और उनकी सुविधाओं का खास ध्यान रखा जाना जरूरी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को हिदायत दी है कि जिस समय तक कहीं भी राजमार्ग के निर्माण का काम पूरा नहीं हो जाता है। उस समय तक आने-जाने वाहनों से टोल टैक्स की वसूली नहीं की जाए।

भाजपा का सरकार को गिराने का कोई इरादा नहीं

भाजपा का सरकार को गिराने का कोई इरादा नहीं 

इकबाल अंसारी 
बेंगलुरु। उच्च न्यायालय में मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (मुडा) घोटाले मामले में मुख्यमंत्री सिद्दारमैया की याचिका खारिज होने के बाद केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने मंगलवार को दोहराया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कांग्रेस के नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार को गिराने का कोई इरादा नहीं है। जोशी ने कहा कि मुडा घोटाले में श्री सिद्दारमैया के खिलाफ अभियोजन के लिए राज्यपाल की मंजूरी को चुनौती देने वाली याचिका को उच्च न्यायालय द्वारा खारिज करना कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री के लिए ''चेहरे पर तमाचा'' लगना जैसा है। उन्होंने इस घोटाले के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा निष्पक्ष जांच की अनुमति देने के लिए मुख्यमंत्री से इस्तीफा देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, “लोगों ने शासन करने का जनादेश दिया है। कांग्रेस को सरकार को ठीक से चलाने दें और भ्रष्टाचार में फंसने से बचें।” उन्होंने जवाबदेही की मांग करते हुए चुनावी प्रक्रिया को बनाए रखने के लिए भाजपा की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। 
भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखर ने इस फैसले के बाद श्री सिद्दारमैया पर “राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस की परंपरा” को जारी रखने का आरोप लगाया और कहा कि मुख्यमंत्री गरीबों से खोखले वादे करते हैं और खुद को और अपने परिवार को समृद्ध बनाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा, “भाजपा भ्रष्टाचार के आरोपों की स्वतंत्र जांच की सुविधा के लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के इस्तीफे की मांग करती है।'' उन्होंने दावा किया कि मुडा मामला एक मौजूदा मुख्यमंत्री द्वारा पद के दुरुपयोग का ज्वलंत उदाहरण है। बेंगलुरू में भाजपा नेता सी टी रवि ने अदालत के फैसले का अनुमोदन करते हुए कहा, “हम इसका स्वागत करते हैं। कानून सभी पर समान रूप से लागू होता है। क्या सिद्दारमैया के लिए कोई अलग कानून है ? इस देश में ऐसा नहीं है। भ्रष्टाचार हुआ है... उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।” भाजपा एमएलसी शशिल जी. नमोशी ने भी इन भावनाओं को दोहराया और कहा कि अदालत के फैसले ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत के अभियोजन के आदेश को वैध ठहराया है। 
उन्होंने कहा, “इससे केवल यह साबित होता है कि हम जो कह रहे थें, वह सच था। मैं केवल सिद्दारमैया से इस्तीफा देने का अनुरोध करता हूं।” इस बीच हुबली में भाजपा सांसद जगदीश शेट्टार ने अदालत के फैसले के बाद तत्काल जांच की मांग की और जवाबदेही की आवश्यकता पर जोर दिया। 
उन्होंने कहा, ''जब उनका नाम शामिल है और उनकी पत्नी का नाम भी है, तो मैं आग्रह करता हूं कि सीएम नैतिकता के आधार पर तुरंत इस्तीफा दें।'' उन्होंने फैसले को कानूनी सिद्धांतों के अनुरूप एक ऐतिहासिक फैसला बताया।

खाने-पीने की वस्तुओं में अपशिष्ट मिलाना अपराध

खाने-पीने की वस्तुओं में अपशिष्ट मिलाना अपराध 

संदीप मिश्र 
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जूस, दाल और रोटी जैसी खाने-पीने की वस्तुओं में मानव अपशिष्ट मिलाना वीभत्स अपराध है, जो किसी भी दशा में स्वीकार्य नहीं है। 
मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को आदेश जारी करते हुए कहा है कि जूस, दाल और रोटी जैसी खाने पीने की वस्तुओं में मानव अपशिष्ट मिलाना वीभत्स अपराध है, जो किसी भी दशा में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने इस प्रकार के ढाबों एवं रेस्टोरेंट आदि प्रतिष्ठानों की सघन जांच करने का निर्देश देते हुए कहा है कि खाने-पीने की चीजों की दुकानों पर रहने वाले हर कर्मचारी का पुलिस वेरिफिकेशन कराया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खाने पीने की चीजों की शुद्धता और पवित्रता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम में आवश्यक संशोधन करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि खाने-पीने की चीजों के केंद्रों पर संचालक, प्रोपराइटर और मैनेजर आदि का नाम एवं पता डिस्प्ले करना अब अनिवार्य होगा। मुख्यमंत्री ने कहा है कि खाने-पीने की चीजों की दुकानों का शेफ हो या वैटर सभी को मास्क लगाना होगा और ग्लब्स पहनने होंगे। इसके अलावा होटल, रेस्टोरेंट पर सीसीटीवी लगाना भी अनिवार्य किया जाएगा। 
मुख्यमंत्री ने कहा है कि मानव अपशिष्ट आदि गंदी चीजों की मिलावट किए जाने पर संचालक और प्रोपराइटर के खिलाफ भी सरकार की ओर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-340, (वर्ष-11)

पंजीकरण संख्या:- UPHIN/2014/57254

2. बुधवार, सितंबर 25, 2024

3. शक-1945, आश्विन, कृष्ण-पक्ष, तिथि-अष्टमी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 05:39, सूर्यास्त: 06:58।

5. न्‍यूनतम तापमान- 33 डी.सै., अधिकतम- 37 डी.सै.। गर्जना के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7. स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय (डिजीटल सस्‍ंकरण)। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित) 

स्वयंसेवकों ने 'स्वच्छता जागरूकता' रैली निकालीं

स्वयंसेवकों ने 'स्वच्छता जागरूकता' रैली निकालीं  गोपीचंद  बागपत। मंगलवार को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के स्वायत्त ...