मंगलवार, 17 सितंबर 2024

ज्वेलर्स की हत्या के मामलें में 3 गिरफ्तार किए

ज्वेलर्स की हत्या के मामलें में 3 गिरफ्तार किए 

नरेश राघानी 
अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के भिवाड़ी शहर में ज्वेलर्स जय सिंह सोनी की हत्या के मामलें में पुलिस ने तीन साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। ये घटना के बाद से फरार चल रहे थे। पुलिस के अनुसार गत 28 अगस्त को भिवाड़ी में कमलेश ज्वैलर्स शोरूम पर लूट की मंशा से आए हथियारबंद डकैतों ने शोरूम में लूट की वारदात को अंजाम देकर शोरूम मालिक जयसिंह सोनी की हत्या कर फरार हो गये थे। पुलिस ने घटना में शामिल अन्य तीन साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। 
इस घटना में शामिल तीन आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अधीक्षक भिवाडी सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी ने बताया कि घटना में शामिल तीन साजिशकर्ताओं को हरियाणा के सांपला एवं भरतपुर (राज) के कुम्हेर से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहिल उर्फ पिंटू (26) निवासी ब्राहमणों की चौपाड के पास बापडौदा थाना आसौदा जिला झज्जर (हरियाणा), राहुल राठी उर्फ टिंकु (27) निवासी मैन बस स्टैंड के सामने गली, बापडौदा थाना आसौदा जिला झज्जर (हरियाणा) एवं महिपाल उर्फ एमपी (44) निवासी सिकरौरा थाना कुम्हेर जिला भरतपुर के रूप में हुई है। 
इन आरोपियों ने घटना को अंजाम देने की योजना बनाई एवं घटना में शामिल आरोपियों को हथियार एवं पैसे उपलब्ध करवाये गये। इनके द्वारा घटना को अंजाम देने के लिये आरोपियों को उकसाया गया। फरार चल रहे अन्य आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए भिवाडी पुलिस की चार टीमें निरंतर प्रयास कर रही है। 

केजरीवाल का इस्तीफा, आतिशी को पद हेतु चुना

केजरीवाल का इस्तीफा, आतिशी को पद हेतु चुना 

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने मंगलवार शाम को उप राज्यपाल वीके सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप दिया। वहीं, आज ही दिल्ली को उसका नया मुख्यमंत्री भी मिल गया। आप विधायकों की बैठक में मंगलवार को सर्वसम्मति से आतिशी को मुख्यमंत्री पद के लिए चुना गया। जब तक दिल्ली में दोबारा चुनाव नहीं हो जाता, तब तक के लिए दिल्ली में मुख्यमंत्री पद का कार्यभार आतिशी ही संभालेंगी। 
आपको बता दें कि जब केजरीवाल उप राज्यपाल वीके सक्सेना के दफ्तर अपना इस्तीफ़ा देने गए थे तब आतिशी भी उनके साथ मौजूद थी।

आतिशी ने नई सरकार बनाने का दावा किया पेश

आज अरविन्द केजरीवाल उपराज्यपाल को अपना इस्तीफ़ा देने गए हुए थे। उसके साथ होने वाली मुख्यमंत्री आतिशी भी मौजूद थी। इस्तीफ़ा देने के बाद अरविंद केजरीवाल सीधे अपने घर गए। वहीं, दूसरी तरफ उपराज्यपाल को आप नेता आतिशी को नया मुख्यमंत्री चुने जाने की जानकारी भी दी गई है। आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों के समर्थन पत्र को भी उपराज्यपाल को सौप दिया। आज एलजी दफ्तर से वापस आते समय आप नेता गोपाल राय ने मीडिया से बात करते हुए बोले कि उप- राज्यपाल को आतिशी के नए मंत्री बनने की जानकारी दे दी गई है। इसी के साथ हमने नई सरकार गठन के लिए जल्द से जल्द तारीख का ऐलान करने की मांग की है।

जल्द ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी आतिशी

केजरीवाल के इस्तीफे के बाद उप- राज्यपाल जल्द ही नई सरकार बनाने की अनुमति दे सकते हैं। जिसके बाद आतिशी दिल्ली सीएम पद की शपथ लेंगी।  केजरीवाल के इस्तीफे को लेकर आतिशी ने मीडिया के सामने अपना बयान भी दिया।
अपने बयान में आतिशी ने कहा कि वो इस बात से काफी दुःखी है कि सब के मनपसंद मुख्यमंत्री को इस तरह अपने पद से इस्तीफ़ा देना पड़ रहा है। इसके साथ ही आतिशी ने अपने कार्यकर्ताओं से यह भी अनुरोध किया कि उन्हें कोई बधाई न दे और न ही कोई माला पहनाएं।

हर भाषा में झूठ बोल सकतें हैं राहुल: गृहमंत्री

हर भाषा में झूठ बोल सकतें हैं राहुल: गृहमंत्री 

राणा ओबरॉय 
फरीदाबाद। विधानसभा चुनाव को लेकर हरियाणा के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लोहारू में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी झूठ बोलने की ऐसी मशीन हैं, जो हर भाषा में झूठ बोल सकती हैं। मंगलवार को हरियाणा के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री गृहमंत्री अमित शाह ने भिवानी के लोहारू में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित की गई रैली को संबोधित करते हुए कहा है कि यह बात सभी को पता है कि आतताई बाबर ने अयोध्या के राम मंदिर को तोड़ा था। भारतीय जनता पार्टी ने वहां पर राम मंदिर बनाया। उन्होंने पब्लिक से पूछा कि क्या भारतीय जनता पार्टी ने यह गलत काम किया है ?.. उन्होंने कहा कि आज रामलला को सम्मान देने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। लेकिन, कांग्रेस नेता राहुल बाबा को यह पसंद नहीं आ रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी को झूठ बोलने की मशीन बताते हुए कहा है कि वह हर भाषा में अच्छी तरह से झूठ बोल सकता है।

महिला को रात में काम करने से रोक नहीं सकतें

महिला को रात में काम करने से रोक नहीं सकतें 

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि किसी भी कामकाजी महिला को यह नहीं कहा जा सकता कि वह रात में काम नहीं करें। मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ तथा न्यायमूर्ति जे बी पार्दीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने कोलकाता में नौ अगस्त को एक प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ कथित दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या के मुकदमे में श्स्वतरू संज्ञानश् सुनवाई के दौरान सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर पश्चिम बंगाल सरकार की एक अधिसूचना के बारे में बताए जाने के बाद यह टिप्पणी की। 
अधिसूचना में कहा गया है कि महिला डॉक्टरों की रात की ड्यूटी से बचा जा सकता है। पीठ की अध्यक्षता करते हुए न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने इस अधिसूचना पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि राज्य सरकार को अपने इस फैसले को वापस लेना चाहिए और महिला डॉक्टरों को उनके पुरुष समकक्षों के बराबर काम करने देना चाहिए। उन्होंने कहा, “ऐसा कैसे हो सकता है? महिलाएं रियायतें नहीं, बल्कि समान अवसर चाहती हैं...महिला डॉक्टर हर परिस्थिति में काम करने को तैयार हैं। राज्य को इसे (अधिसूचना को) ठीक करना होगा। आप यह नहीं कह सकते कि महिला डॉक्टर 12 घंटे से अधिक शिफ्ट में काम नहीं कर सकतीं और रात में नहीं...सशस्त्र बल आदि सभी रात में काम करते हैं, जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं।” 
सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि अगर राज्य सरकार महिला डॉक्टरों को सुरक्षा देने को तैयार नहीं, तो केंद्र सरकार उन्हें सुरक्षा दे सकती है। इस पर पश्चिम बंगाल का पक्ष रख रहे वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा कि राज्य सरकार इसे (अधिसूचना) को ठीक करने के लिए अलग अधिसूचना जारी करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि यह केवल एक अस्थायी सुरक्षा उपाय है। 

न्यूयॉर्क के मंदिर पर हमला, विरोधी नारे लिखें

न्यूयॉर्क के मंदिर पर हमला, विरोधी नारे लिखें 

अखिलेश पांडेय 
वाशिंगटन डीसी/न्यूयॉर्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिकी दौरे से पहले न्यूयॉर्क के स्वामी नारायण मंदिर पर हमला करते हुए हमलावरों द्वारा वहां पर तोड़-फोड़ की गई है और दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिख दिए गए हैं। न्यूयॉर्क स्थित भारतीय कौंसुलेट इस हमले पर गहरी चिंता जताई है। मंगलवार को न्यूयॉर्क के स्वामी नारायण मंदिर में तोड़फोड़ करने के अलावा मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिखे जाने को लेकर हिंदू समुदाय के लोगों में रोष की लहर दौड़ गई है। 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसी सप्ताह अमेरिका की यात्रा पर जाने से पहले की गई इस हरकत को एक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी को अब इस बात का संदेह है कि स्वामी नारायण मंदिर में की गई तोड़-फोड़ के पीछे खालिस्तानी तत्वों का हाथ हो सकता है। 
न्यूयॉर्क स्थित भारतीय काउंसलेट ने इस हमले पर गहरी चिंता जताते हुए अमेरिकी सरकार से अपील की है कि मंदिर में तोड़फोड़ करने एवं दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिखने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए। उधर, मंदिर प्रशासन की ओर से सभी से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

यूके: सीएम धामी ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

यूके: सीएम धामी ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया 

पंकज कपूर 
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मालसी, देहरादून स्थित एक होटल में आयोजित ‘हिन्दुस्तान शिखर समागम’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य का मुख्य सेवक होने के नाते उन्होंने जो भी निर्णय लिए हैं। राज्य की जनभावनाओं के अनुरूप लिए हैं। राज्य में समान नागरिक संहिता जल्द लागू होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड में डेमोग्राफिक चेंज को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले को लेकर सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध अतिक्रमण करने वालों पर राज्य सरकार द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है। राज्य में कानूनी प्रक्रिया के तहत अवैध अतिक्रमण हटाया गया है। उत्तराखण्ड में धर्मान्तरण विरोधी कानून और दंगा रोधी कानून लागू किया गया है। युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य किये जा रहे है। उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के तहत राज्य में 03 लाख 54 हजार करोड़ के एमओयू हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में ईकोलॉजी और ईकोनॉमी में संतुलन बनाते हुए विकास कार्य किये जा रहे हैं। उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य है, जहां जी.ई.पी की शुरूआत की गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की चारधाम यात्रा राज्य की आर्थिकी की लाईफलाइन है। चारधाम आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित यात्रा कराना राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता है। राज्य में यात्रा व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित और मजबूत करने लिए यात्रा प्राधिकरण बनाया जा रहा है। इसमें चारधाम यात्रा एवं इससे क्षेत्र से जुड़े लोगों और स्टेक होल्डर्स के सुझाव भी लिये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों के शहरों की धारण क्षमता का आकंलन किया जा रहा है। इसके हिसाब से ही इनका विकास किया जाएगा।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-333, (वर्ष-11)

पंजीकरण संख्या:- UPHIN/2014/57254

2. बुधवार, सितंबर 18, 2024

3. शक-1945, भाद्रपद, शुक्ल-पक्ष, तिथि-पूर्णिमा, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 05:39, सूर्यास्त: 06:58।

5. न्‍यूनतम तापमान- 35 डी.सै., अधिकतम- 40 डी.सै.। गर्जना के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7. स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय (डिजीटल सस्‍ंकरण)। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

सेना से आने वाले हर अग्निवीर को नौकरी मिलेंगी

सेना से आने वाले हर अग्निवीर को नौकरी मिलेंगी  राणा ओबरॉय  फरीदाबाद। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा की चुनावी रैली में कहा कि सेना ...