शनिवार, 14 सितंबर 2024

टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 2-1 से हराया

टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 2-1 से हराया 

सुनील श्रीवास्तव 
हुलुनबुइर। एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। शनिवार को पूल स्टेज के एक मैच में हरमनप्रीत सिंह की टीम इंडिया ने कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 2-1 से हरा दिया। कप्तान हरमनप्रीत ने दोनों गोल दागे। भारत की यह इस टूर्नामेंट में लगातार पांचवीं जीत रही। टीम इंडिया पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। 
भारत ने अपने पहले मैच में दक्षिण कोरिया को 3-1 से हराया था। वहीं, दूसरे मैच में टीम इंडिया ने मलयेशिया को 8-1 से रौंदा था। तीसरे मैच में भारतीय टीम ने जापान को 5-1 से शिकस्त दी थी। वहीं, चौथे मैच में चीन को हरमनप्रीत की टीम ने 3-0 से हराया था। भारत ने अब तक इस टूर्नामेंट में 21 गोल दागे हैं, जबकि चार गोल खाए हैं। भारत के डिफेंस ने शानदार काम किया है। हरमनप्रीत ने इस टूर्नामेंट में पांच गोल, अराइजीत सिंह ने तीन गोल दागे। 
भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 13वें मिनट और 19वें मिनट ने दोनों गोल दागे। वहीं, पाकिस्तान की ओर से एकमात्र गोल अहमद नदीम ने सातवें मिनट में किया था। उन्होंने गोल से पाकिस्तान को 1-0 से आगे कर दिया था। हालांकि, हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दाग टीम इंडिया की वापसी कराई। सेमीफाइनल के मुकाबले 16 सितंबर और फाइनल मैच 17 सितंबर को खेला जाएगा। 
पिछले कुछ समय से भारतीय हॉकी टीम का पाकिस्तान के खिलाफ पलड़ा काफी भारी रहा है। 2023 हांगझोउ एशियाई खेलों में भारत ने पाकिस्तान को 10-2 से रौंद दिया था। यह भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत में से एक रही थी। इससे पहले चेन्नई में एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से हराया था। जकार्ता में 2022 एशिया कप में युवा भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 1-1 से ड्रॉ पर रोका, जबकि 2021 के एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर कांस्य पदक जीता था। 
इस साल एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट में भारत समेत कुल छह टीमें हिस्सा ले रही हैं। भारत इस टूर्नामेंट को जीतने का प्रबल दावेदार है। भारत ने पिछले साल घरेलू मैदान पर खिताब जीता था। भारत ने टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा चार बार इस खिताब को अपने नाम किया है। वहीं, पाकिस्तान ने तीन बार टूर्नामेंट जीता है। दक्षिण कोरिया सिर्फ एक ही बार टूर्नामेंट जीत पाया है।

कौशाम्बी: 'निबंध लेखन प्रतियोगिता' का आयोजन

कौशाम्बी: 'निबंध लेखन प्रतियोगिता' का आयोजन 

अपनी मातृभाषा को हमें नहीं भूलना चाहिए- अनिल कुमार मिश्र

राजू सक्सेना 
कौशाम्बी। भवंस मेहता विद्याश्रम भरवारी में शनिवार को हिन्दी दिवस पर 'निबंध लेखन प्रतियोगिता' का आयोजन किया गया। हिन्दी हमारी मातृभाषा है। इस पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार मिश्र ने प्रकाश डाला और कहा अपनी मातृभाषा को हमें नहीं भूलना चाहिए और कहा 'हिन्दी है, हम वतन है, हिन्दुस्तां हमारा प्रतियोगिता' दो वर्गो में आयोजित हुई। कक्षा 6-8 वर्ग में मुस्कान,पुष्पांजलि केसरवानी एवं अर्पिता राय क्रमश प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रही। 
कक्षा 9-12 वर्ग में प्रथम- शिवांगी तिवारी,दितीय- अनामिका सिंह एवं तृतीय-भास्कर रहे। प्रतियोगिता का आयोजन हिन्दी शिक्षक नागेंद्र द्विवेदी ने किया। सभी शिक्षकों ने प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका अदा की। पुरस्कार वितरण प्रधानाचार्य अनिल कुमार मिश्र ने किया। 

शख्स ने बनाई ‘शीर-खुरमा’ की चाय, वायरल

शख्स ने बनाई ‘शीर-खुरमा’ की चाय, वायरल 

इकबाल अंसारी 
अमृतसर। देश में कोई ही ऐसा बंदा होगा, जो चाय नहीं पीता हो। दुनिया में दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा पीने वाली अगर कोई चीज है, तो वह चाय ही है। चाय के लिए कई बार चाय लवर्स की दीवानगी इतनी बढ़ जाती है कि वो लोग चाय के लिए रात-दिन भी नहीं देखते। 
चाय के शौकीनों के लिए इसका प्यार इतना ज्यादा होता है कि वो तरह-तरह की चाय ट्राई किया करते हैं। चॉक्लेट चाय, मासाला चाय, इलायची चाय, टर्किश चाय आदि। लेकिन, जिस चाय के बारे में हम बात करने वाले हैं। वह कुछ और नहीं, बल्की शीर-खुरमा वाली चाय है। जी हां सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से ट्रेंड हो रहा है। 
यूं तो चाय के साथ तरह-तरह के एक्सपेरिमेंट होते रहते हैं। इसकी शुरुआत इसलिए हुई थी। ताकि, ज्यादा से ज्यादा लोगों में इसका क्रेज फैलाया जा सके। लेकिन, कई बार लोग कुछ ऐसा कर देते हैं। जो समझ ही नहीं आता कि चाय पी जाए या फिर हमेशा के लिए छोड़ दी जाए। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों लोगों के बीच खूब वायरल हो रहा है। जहां एक शख्स ने ‘शीर-खुरमा’ की ही चाय बना दी। 
ये वायरल वीडियो अमृतसर का है, जहां पर सिर्फ एक कप चाय की कीमत 100 रुपये की है। 100 रुपये कीमत सुन कर हैरान होंगे ना। क्योंकि, सामान्य तौर पर चाय की कीमत 100 रुपये नहीं होती है। कीमत अधिक होने पर अंदाजा लगाया जाता है कि शायद बहुत ही जबरदस्त चाय होगी। बता दें इस चाय में सिर्फ चाय पत्ती, दूध और चीनी नहीं पड़ता है, बल्कि चायवाला बादाम, गुलाब की पंखुड़ियां, मक्खन और इलायची डालकर तैयार करता है। इस चाय की सबसे ज्यादा हैरान कर देने वाली बात यह है कि इसमें चायपत्ति ही नहीं पड़ती है। 
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर फूड व्लॉगर सुकृत जैन ने शेयर किया है। जिसे 18 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और कमेंट करके अपने-अपने एक्सपीरिएंस शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इसको चाय क्यों बोलते हैं, बादाम शेक घोषित क्यों नहीं कर देते हैं ?’ वहीं दूसरे ने लिखा कि यह क्या जहर बना दिए हो बे ?’ एक अन्य ने लिखा कि थोड़ा-सा पेट्रोल भी डाल देते, तो मजा ही आ जाता।

मां शाकुंभरीदेवी के दर्शन, निशुल्क जाएगी 12 बस

मां शाकुंभरीदेवी के दर्शन, निशुल्क जाएगी 12 बस 

भानु प्रताप उपाध्याय 
शामली। शिवाभक्त विपिन नेताजी के तत्वाधान मे गत वर्षो की भाती इस वर्ष भी शामली 
से श्रद्धालुओं के लिए 12 बस सिद्धपीठ माता शाकुंभरीदेवी के दर्शनों के लिए निशुल्क लेकर जाएगी उसके बाद विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। शिवभक्त विपिन नेताजी ने कहा अगस्त के महीने मे वे शिवभक्तों को  भारी संख्या में सिद्धि पीठ  श्री जागेश्वर धाम शामली से लेकर जाते हैं ओर सिद्धपीठ  श्री जागेश्वर धाम मे शामली वालो का दिन विशाला भंडारा आयोजित किया जाता हैं। उक्त विशाल भंडारे मे हजारों   शिव भक्त प्रशाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाते है। उन्होंनेे कहा, कि सिद्धपीठ श्री बद्रीनाथ धाम के जब कपाट खुलते हैं। वे शामली से शिवभक्तों को लेकर बद्रीनाथ धाम जाते हैं और शिव भक्त बद्रीनाथ धाम के दर्शन कर धर्म लाभ उठाते है। 
उन्होंनेे कहा शामली वालो का वहा भी तीन दिन विशाल भंडारा चलता है। जहां हजारों शिव भक्त प्रशाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाते है। उन्होंनेे कहा सिद्धपीठ  
शाकुंभरी देवी तीसरी बार शामली से माता के भक्तों के लिए 12 बस निशुल्क 15 सितंबर को शिव चौक से सुबह 5:00 बजे जा रही है। जिसमें सभी श्रद्धालुगण माता शाकुंभरीदेवी के दर्शन कर धर्म लाभ उठाएंगे। उन्होंनेे कहा, कि सिद्धपीठ शाकुंभरी देवी मे शामली वालो विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। जिसमें हजारों माता भक्त प्रशाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाएंगे। उन्होंनेे कहा श्रद्धालुगण श्रद्धापूर्वक माता शाकुंभरीदेवी के धाम पर  शिश झुका कर मन्नत मांगता है। उसकी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। इस अवसर पर अनुराग गोयल, संदीप बाबू, मुकेश गोयल, सचिन गोयल, पवन बजरंगी आदि मौजूद रहे। 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-330, (वर्ष-11)

पंजीकरण संख्या:- UPHIN/2014/57254

2. रविवार, सितंबर 15, 2024

3. शक-1945, भाद्रपद, शुक्ल-पक्ष, तिथि-द्वादशी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 05:39, सूर्यास्त: 06:58।

5. न्‍यूनतम तापमान- 33 डी.सै., अधिकतम- 37 डी.सै.। गर्जना के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7. स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय (डिजीटल सस्‍ंकरण)। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

शुक्रवार, 13 सितंबर 2024

पीएम का हस्तक्षेप, 45 भारतीयों को मुक्त किया

पीएम का हस्तक्षेप, 45 भारतीयों को मुक्त किया 

अखिलेश पांडेय 
नई दिल्ली/मॉस्को। रूसी सेना में फंसे 45 भारतीयों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हस्तक्षेप के बाद मुक्त कर दिया गया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि 45 भारतीयों को रूसी सेना से कार्य मुक्त किया जा चुका है और जल्द ही लगभग 50 अन्य लोगों को भी स्वदेश वापस लाने के प्रयास जारी हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मीडिया को दी जानकारी में कहा कि 45 भारतीयों में से 35 को जुलाई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के समक्ष मुद्दा उठाए जाने के बाद कार्य मुक्त किया गया है। रूसी सेना में भर्ती भारतीयों का मुद्दा भारत-रूस संबंधों में एक गतिरोध के रूप में उभरा है। 
पीएम मोदी ने जुलाई में अपनी रूस यात्रा के दौरान मास्को में रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ अपनी वार्ता के दौरान रूसी सेना में कार्यरत भारतीय नागरिकों को शीघ्र कार्य मुक्त करने के मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया था। इसके बाद रूस के राष्ट्रपति ने अपने सेनाधिकारियों को आदेश देकर इस कार्य को जल्द पूरा करने के लिए कहा था। भारतीय नौजवानों को कबूतरबाजों ने रूस में अच्छी नौकरी का ऑफर देकर वहां ले गए थे। इसके बाद उन्हें रूसी सेना में भर्ती करा दिया। जहां वह यूक्रेन के साथ युद्ध लड़ रहे थे। कई भारतीय नौजवानों ने जब अपनी वीडियो शेयर करके दर्द बयां किया तो यह मुद्दा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचा। इसके बाद उन्हें मुक्त कराने की पहल शरू की गई। जायसवाल ने कहा कि दो दिन पहले छह भारतीय वापस आ गए और कई अन्य जल्द ही स्वदेश लौटेंगे। जायसवाल ने कहा, ‘‘50 से अधिक भारतीय नागरिक अब भी रूसी सेना में कार्यरत हैं। जिनके लिए हम यथासंभव उन्हें कार्य मुक्त कराने का प्रयास कर रहे हैं।

केजरीवाल को भ्रष्टाचार के केस में जमानत मिली

केजरीवाल को भ्रष्टाचार के केस में जमानत मिली 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। दिल्ली शराब नीति घोटाला से जुड़े सीबीआई के भ्रष्टाचार मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत हासिल हो गई है। सीबीआई की गिरफ्तारी को नियमों के तहत होना बताते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को जमानत दे दी है। शुक्रवार का दिन आम आदमी पार्टी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए राहत भरी सौगात लेकर आया है। दिल्ली शराब नीति घोटाला से जुड़े सीबीआई के भ्रष्टाचार मामलें में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत मिल गई है। सीबीआई की गिरफ्तारी को नियमों के तहत होना बताते हुए अदालत ने कहा है कि प्रवर्तन निदेशालय के मामले में जमानत मिलने के बावजूद अरविंद केजरीवाल को जेल में रखना एक तरह से न्याय का मजाक उड़ाना होगा। अदालत ने अपनी तल्ख टिप्पणी में कहा है कि केंद्रीय जांच एजेंसियों को गिरफ्तारी की ताकत का इस्तेमाल अत्यंत सोच समझकर करना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट की ओर से दी गई जमानत के बाद 177 दिन पश्चात जेल से बाहर आने वाले अरविंद केजरीवाल अदालत की ओर से दी गई हिदायत के मुताबिक मुख्यमंत्री के दफ्तर नहीं जा सकेंगे। 
अदालत की ओर से दी गई हिदायत के मुताबिक अरविंद केजरीवाल केस से जुड़ी कोई भी सार्वजनिक चर्चा नहीं करेंगे और जांच में बाधा डालने अथवा गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश नहीं करेंगे। अदालत ने जरूरत पड़ने पर ट्रायल कोर्ट में पेश होने और जांच में सहयोग करने को अरविंद केजरीवाल को कहा है। उल्लेखनीय है कि 177 दिन जेल में रहने वाले अरविंद केजरीवाल को शराब नीति केस में 21 मार्च को अरेस्ट किया गया था। इसके बाद सीबीआई ने 26 जून को जेल के भीतर मुख्यमंत्री को हिरासत में ले लिया था।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  1. अंक-335, (वर्ष-11) पंजीकरण संख्या:- UPHIN/2014/57254 2. शुक्रवार, सितंबर 20, 2024 3. शक-1945, आश्विन, कृष्ण-पक्ष...