मंगलवार, 10 सितंबर 2024

647 युवाओं को नियुक्ति-पत्र वितरित किए

647 युवाओं को नियुक्ति-पत्र वितरित किए 

संदीप मिश्र 
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को लोकभवन में 647 युवाओं को वन रक्षक व वन्य जीव रक्षक पद पर नियुक्ति-पत्र वितरित किए। योगी अगले दो वर्ष में दो लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी से जोड़ने का ऐलान कर चुके हैं। इसके लिए तैयारियां भी तेजी चल रही हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में परीक्षा होने और नियुक्ति पत्र मिलने की प्रक्रिया में पूरा एक साल लग जाता था। लेकिन, अब ऐसा नहीं होगा। यह नियुक्ति छह महीने में ही कर दी जाएंगी। पहले नौकरी पाने के लिए लोगों से सिफारिश लगानी पड़ती थी, लेकिन हमारी सरकार में इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से पूरा किया जा रहा है। सीएम ने कहा कि हम नौजवानों के भविष्य के साथ कोई भी खिलवाड़ नहीं होने देंगे।
सीएम योगी ने आगे कहा कि प्रदेश सरकार ने हमेशा लोगों के हित के लिए काम किया है। फिर चाहे वह नकल माफिया की नकेल कसना हो या पेपर लीक जैसी गतिविधियों की रोकथाम के लिए कानून लाना हो। इस एक्ट के मदद से पेपर लीक करने वालों को एक करोड़ रुपए का जुर्माना और आजीवन कारावास की सजा दी जाएगी। 
हम लोगों ने परीक्षा पर निगरानी के लिए एआई का भी इंतजाम किया है। परीक्षा के प्रदेश में जितने भी सेंटर बनाए जाते हैं उन पर और वहां बैठने वाले अभ्यर्थियों पर लखनऊ में बैठ करके सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से मॉनिटरिंग की जाती है। हाल में ही लाखों की संख्या में 60 हजार पुलिसकर्मियों को भर्ती करने की प्रक्रिया पूरी की है।
 
कुल 1181 युवाओं की हुई नियुक्ती 

उप्र लोक सेवा आयोग से निकली भर्ती में सहायक वन संरक्षक पद पर 94, क्षेत्रीय वन अधिकारी पद पर 217, सहायक सांख्यिकी अधिकारी के पद पर 15 युवाओं को नियुक्ति दी जा चुकी है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निकाली गई भर्ती में मानचित्रकार पद पर 37 और वन रक्षक/वन्य जीव रक्षक पद पर 534 युवाओं की नियुक्ति की गई है। इसी पद पर आज 647 अन्य युवाओं को भी नियुक्ति-पत्र दे दिए गए हैं। यानी वन रक्षक और वन्य जीव रक्षक के पद पर कुल 1181 युवाओं की भर्ती हो जाएगी। यह रक्षक वन्यजीव और मानव संघर्ष को रोकने में बड़ी भूमिका का निर्वहन करेंगे। क्षेत्रीय वन अधिकारी के पद पर 217 युवाओं को सरकारी नौकरी मिली।

बाढ़-भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 65 हुई

बाढ़-भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 65 हुई 

इकबाल अंसारी 
हनोई। वियतनाम के उत्तरी क्षेत्र में प्रबल तूफान यागी और उसके बाद आई बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या मंगलवार सुबह 65 हो गई। जबकि 39 अन्य लोग लापता हैं। देश के कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि तूफान के कारण 752 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से क्वांग निन्ह प्रांत में 536 और हाई फोंग शहर में 81 घायल शामिल हैं। 
रिपोर्ट के अनुसार, लाओ काई और येन बाई प्रांतों में थाओ नदी का जल स्तर मंगलवार सुबह 1968 और 2008 के ऐतिहासिक रिकॉर्ड से एक मीटर अधिक हो गया। राजधानी हनोई में बुई और काऊ नदियों का पानी उच्चतम चेतावनी स्तर 3 पर पहुंच गया है। वियतनाम समाचार एजेंसी ने बताया कि हनोई में रेड नदी के बढ़ते जल स्तर के कारण सोमवार रात से शहर के कई आंतरिक इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन चुकी है। वियतनामी प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह ने पांच तूफान प्रभावित प्रांतों की सहायता के लिए 2024 के केंद्रीय बजट रिजर्व से 100 अरब वियतनामी डोंग (लगभग 40 लाख अमेरिकी डॉलर) आवंटित करने का निर्णय लिया है।

'एप्पल' ने आईफोन 16 को लॉन्च किया, फीचर्स

'एप्पल' ने आईफोन 16 को लॉन्च किया, फीचर्स 

अकांशु उपाध्याय/सुनील श्रीवास्तव 
नई दिल्ली/वाशिंगटन डीसी। एप्पल ने पूरी दुनिया समेत भारत में नई आईफोन सीरीज को लॉन्च कर दिया है। चर्चा की बात इस सीरीज के आईफोन 16 की है, जो काफी समय से चर्चा में बना हुआ है। एप्पल ने अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित हेडक्वार्टर में इट्स ग्लोटाइम नाम के एक इवेंट में आईफोन की इस नई सीरीज के साथ कई प्रॉडक्ट्स को लॉन्च किया। जिसमें Apple Watch Series 10, Apple Watch Ultra 3, और Apple Watch SE model भी शामिल है। 
आइए जानते हैं iPhone 16 के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत के बारे में। 

iPhone 16 

Display: आईफोन 16 प्लस में कंपनी ने 6.1 इंच की Super Retina XDR डिस्प्ले, True Tone, Dynamic Island, P3 वाइड कलर और दो हजार निट्स की पीक ब्राइटनेस दी है।
Processor: फोन में प्रोसेसर के लिए Apple ने A18 चिपसेट दिया गया है।
Software: फोन में iOS 18 पर बेस्ड सॉफ्यवेयर दिया गया है।
RAM: 8GB RAM
Storage: फोन में 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज दी गई है।
Back Camera: इस फोन में पीछे की तरफ 48MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो शिफ्ट OIS के सात है। इसके अलावा 12MP का एक अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा सेंसर भी दिया गया है।
Front Camera: फोन में 12MP का एक फ्रंट कैमरा भी दिया है।
Battery and Fsat Charging: फोन में Li-ion, MagSafe, Qi2, Qi वायरलेस चार्जिंग और  USB Type-C वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
अन्य फीचर्स: इस फोन में एप्पल इंटेलीजेंस, एक्शन बटन और कैमरा कंट्रोल बटन जैसे कई खास फीचर्स दिए गए हैं।
कलर्स: कंपनी ने कुल 5 कलर्स के साथ फोन लॉन्ज किया है, जिसमें ब्लैक, व्हाइट, पिंक, टील और अल्ट्रामरीन कलर्स शामिल हैं।
कीमत और बिक्रीः इस फोन की शुरुआती भारतीय कीमत करीब 67,000 रुपये है। 
फोन को प्री-ऑर्डर के लिए 13 सितंबर से और 20 सितंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।

iPhone 16 के खास फीचर्स 

एप्पल के सीईओ टिम कुक ने इसे नए रंग अल्ट्रामरीन, टील, और पिंक कलर्स में लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही इसे व्हाइट और ब्लैक कलर्स में भी लॉन्च किया है। एप्पल के मुताबिक फोन में मजबूत सिरेमिक शील्ड और ग्लास फिनिश दिया गया है। इसमें दो हजार निट्स तक की पीक ब्राइनेटस भी दी गई है, जो कड़ी धूप में भी फोन से कंटेंट देखने को में मदद करती है। इसमें एक कस्टमाइजेबल एक्शन बटन भी मौजूद है, जिसमें शॉर्टकट्स सेट किया जा सकता हैं।

iPhone 16 का चिपसेट

ए18 चिप 
न्यूरल इंजन
जनरेटिव एआई मॉडल्स 
मेमोरी सुधार
एप्पल इंटेलिजेंस 
फास्ट सीपीयू
फास्ट जीपीयू। 

Apple Intelligence में क्या है खास 

Apple ने अपनी AI टेक्नोलॉजी, Apple Intelligence को भी पेश किया है। एप्पल का दावा है कि यह टूल यूजर्स की बातों को समझने और निजी क्लाउड कंप्यूट के जरिए यूजर्स की गोपनीयता की रक्षा करने में मदद करेगा। इस फीचर की मदद से यूजर्स डेटा एप्पल के माध्यम से शेयर या स्टोर नहीं कर सकते हैं। एप्पल अपने नए मॉडल में वर्ल्ड-लेवल एनर्जी एफिसिएंसी का भी दावा किया है। कंपनी का मानना है कि 2030 तक उसे कार्बन-न्यूट्रल होना है। 
Apple Intelligence iOS अपग्रेड का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होगा, जो किसी टेक्स्ट को ड्राफ्ट, पब्लिश आदि करने में मदद करेगा। यूजर्स टेक्स्ट-बेस्ड प्रॉम्प्ट्स के जरिए नए इमोजी भी बना सकेंगे। इमेज प्लेग्राउंड की मदद से यूजर्स को पूरी तरह से नई इमेज क्रिएट कर पाएंगे। 
यह यूजर्स को उनके स्टोर में फोटो और वीडियो खोजने में भी मदद करेगा। यूजर्स इस एआई फीचर की मदद से सिर्फ कीवर्ड्स के जरिए ही किसी भी फोटो या वीडियो को खोज पाएंगे। इसके आलावा कई सारे फीचर एप्पल ने अपने इस सिरीज में दिए हैं। Siri को भी यहां अपग्रेड किया गया है, जो भाषा समझ को बेहतर करेगा। ताकि, अगर बोलने वाले ने कुछ गलत भी कहा हो, तो वह उसको समझ सके।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-326, (वर्ष-11)

पंजीकरण संख्या:- UPHIN/2014/57254

2. बुधवार, सितंबर 11, 2024

3. शक-1945, भाद्रपद, शुक्ल-पक्ष, तिथि-अष्टमी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 05:39, सूर्यास्त: 06:58।

5. न्‍यूनतम तापमान- 33 डी.सै., अधिकतम- 37 डी.सै.। गर्जना के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7. स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय (डिजीटल सस्‍ंकरण)। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

सोमवार, 9 सितंबर 2024

'चोर-चोर मौसेरे भाई' जैसे हैं भाजपा व सपा

'चोर-चोर मौसेरे भाई' जैसे हैं भाजपा व सपा

संदीप मिश्र 
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को कहा कि सुलतानपुर में एनकाउंटर की घटना को लेकर समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच अपराध, अपराधी और जाति के नाम पर बेवजह की राजनीति की जा रही है। उन्होने कहा कि कानून व्यवस्था के मामले में भाजपा की तरह सपा राज में भी दयनीय हालत थी। सच तो यह है कि दोनो ही दल सुलतानपुर मामले में आरोप-प्रत्यारोप कर चोर-चोर मौसेरे भाई की कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं। उन्होने एक्स पर पोस्ट किया कि यूपी के सुलतानपुर जिले में एनकाउन्टर की घटना के बाद से बीजेपी व सपा में कानून-व्यवस्था को लेकर आरोप-प्रत्यारोप लगाये जा रहे हैं तथा अपराध, अपराधी व जाति के नाम पर जबरदस्ती की राजनीति की जा रही है, जबकि इस मामले में ये दोनों चोर-चोर मौसेरे भाई जैसे हैं। बसपा अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी की तरह सपा सरकार में भी तो कई गुणा ज्यादा कानून-व्यवस्था का बुरा हाल था। दलितों, अन्य पिछडे़ वर्गों, गरीबों व व्यापारियों आदि को सपा के गुण्डे, माफिया दिन-दहाड़े लूटते व मारते-पीटते थे, ये सब लोग भूले नहीं हैं। 
जबकि, उत्तर प्रदेश में वास्तव में ’’क़ानून द्वारा क़ानून का राज’’, बी.एस.पी. के शासन में ही रहा है। उन्होने कहा कि जाति व धर्म के भेदभाव के बिना लोगों को न्याय दिया गया। कोई फर्जी एनकाउंटर आदि भी नहीं हुए। अतः बीजेपी व सपा के कानूनी राज के नाटक से सभी सजग रहें।

परिकल्पना को साकार कर सकता है 'स्वस्थ' शरीर

परिकल्पना को साकार कर सकता है 'स्वस्थ' शरीर 

संदीप मिश्र 
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि स्वस्थ शरीर ही समर्थ समाज और सशक्त राष्ट्र की परिकल्पना को भी साकार कर सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 73 वें अखिल भारतीय पुलिस रेसलिंग क्लस्टर-2024 के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुये कहा कि प्राचीन काल से ही भारत की परंपरा में खेल और खेलकूद की गतिविधियों को महत्व दिया गया है। भारतीय ऋषि इस बात का उद्घोष करता है कि शरीरमाध्यम् खलु धर्म साधनम्श् यानी धर्म के जितने भी साधन हैं। वह स्वस्थ शरीर से ही संभव हैं। स्वस्थ शरीर के लिए खेलकूद, योगासन, प्राणायाम आदि क्रियाएं अत्यंत महत्वपूर्ण है। 
उन्होने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत की संकल्पना के लिए जो कार्यक्रम प्रस्तुत किए थे। उनमें खेल और खेलकूद की गतिविधियां भी महत्वपूर्ण हैं। खेलो इंडिया खेलो, फिट इंडिया मूवमेंट, सांसद खेलकूद प्रतियोगिता, गांव-राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं। हर तबके का व्यक्ति इन आयोजनों के साथ जुड़ रहा है। पेरिस में पैरालंपिक में भारतीय खिलाड़ियों के जज्बे को पूरा देश और दुनिया देख रही है कि कैसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए हमारे दिव्यांग खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और तेज का लोहा मनवाने का भी काम किया है ? यह दृश्य हमारे लिए इसलिए भी प्रसन्नता का है। क्योंकि यह प्रधानमंत्री की एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को भी साकार कर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि खेल अपने कार्य के प्रति समर्पण के भाव के साथ तो जोड़ता ही है। साथ ही साथ जीवन में उतार-चढ़ाव के हर एक मोड़ पर जीतने की भी प्रेरणा देता है। अति प्रफुल्लित होकर अन्य के जीवन में बाधा पैदा करने की जो कुत्सित चेष्टाएं होती है, उसे रोकने का सामर्थ्य भी देता है। अगर किसी कारणों से सफलता नहीं प्राप्त हुई तो हर खिलाड़ी के अंदर शालीनता से उसे स्वीकार करने का भी सामर्थ्य भी पैदा करता है और जीवन इसी से चलता है।बहुत बार पराजय भी बड़ी जीत का मार्ग प्रशस्त करता है। 
मुख्यमंत्री ने पुलिस बल के उपस्थित जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा रहा हो या विभिन्न प्रदेशों में कानून व्यवस्था, सुरक्षा का बेहतरीन माहौल बनाने का मुद्दा। पुलिस अपने इन उत्तरदायित्वों का निर्वहन पूरी प्रतिबद्धता और ईमानदारी के साथ करने का प्रयास करती है, लेकिन इन सभी के बावजूद अन्य ऐसी गतिविधियां जो समाज को जोड़ती हो, एक दूसरे के मन में विश्वास पैदा करती हो, उन आयोजनों के साथ जुड़ना उतना ही रचनात्मक है और इसीलिए केवल पुलिसिंग ही नहीं, बल्कि हमें अन्य रचनात्मक कार्यों के साथ भी जुड़ना होगा। योगी ने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में खेल और खेलकूद की गतिविधियों के लिए व्यापक कार्ययोजना को आगे बढ़ाया है। हम लोगों ने खेल नीति भी बनाई। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियाड व विश्व चौंपियनशिप में जो खिलाड़ी मेडल प्राप्त करते हैं। उन्हें सीधी भर्ती के माध्यम में उत्तर प्रदेश पुलिस बल का हिस्सा बनाने की कार्रवाई हो रही है। अब तक ऐसे 500 से अधिक खिलाड़ियों को हम लोगों ने उत्तर प्रदेश पुलिस में सीधी भर्ती करने की कार्रवाई के साथ जोड़ा है। उनके बेहतरीन प्रदर्शन आज उत्तर प्रदेश पुलिस बल को नई गति देने में योगदान दे रहे हैं। खेलकूद की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए 57000 ग्राम पंचायत में खेल का मैदान, 825 विकास खंडों में मिनी स्टेडियम और 75 जनपदों में स्टेडियम निर्माण के कार्यक्रम को युद्ध स्तर पर आगे बढ़ाने वाला राज्य उत्तर प्रदेश है। उन्होने कहा कि नाम भले ही अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन सबका कार्य व मिशन एक ही है और वह है भारत की सुरक्षा। यह हम सभी के लिए सर्वाेच्च मायने रखती है। भारत नेपाल सीमा हो या भारत भूटान सीमा, वहां पर इन देशों के साथ भारत के सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक संबंधों पर कोई आंच आए बगैर एसएसबी इन सीमाओं की सुरक्षा के लिए बेहतरीन प्रयास कर रहा है। उत्तर प्रदेश के अंदर साढ़े पांच सौ किमी. की सीमा नेपाल से जुड़ी हुई है। उत्तर प्रदेश पुलिस एसएसबी के साथ ज्वाइंट पेट्रोलिंग में भाग लेती है। राष्ट्रीय सुरक्षा का उत्तरदायित्व मिलकर हम एक साथ निभाएंगे तो सीमाओं के क्षेत्र में आमजन का विश्वास भी अर्जित करेंगे। सुरक्षा के साथ कहीं पर कोई खरोच भी नहीं आने देंगे, इस विश्वास के साथ बेहतरीन तालमेल के माध्यम से यह कार्यक्रम आगे बढ़ते हैं, तो अनेक रचनात्मक गतिविधियों को भी वहां पर उस क्षेत्रवासियों के लिए एसएसबी द्वारा प्रस्तुत किया जाता है। 
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार, सशस्त्र सीमा बल के डीजी दलजीत सिंह चौधरी आदि मौजूद रहे।

दिल्ली: 1 जनवरी तक पटाखों पर प्रतिबंध लगाया

दिल्ली: 1 जनवरी तक पटाखों पर प्रतिबंध लगाया 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। वायु एवं ध्वनि प्रदूषण से निपटने के लिए सरकार की ओर से अगले साल की 1 जनवरी तक पटाखों के निर्माण, भंडारण, बिक्री एवं उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। 
1 जनवरी 2025 तक पटाखे की ऑनलाइन बिक्री और डिलीवरी पर यह प्रतिबंध रहेगा। सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि राज्य सरकार की ओर से पिछले साल की तरह इस बार भी राजधानी दिल्ली में पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री एवं उपयोग पर प्रतिबंध लागू किया गया है। 
उन्होंने कहा है कि 1 जनवरी 2025 तक राजधानी दिल्ली में पटाखे की ऑनलाइन बिक्री एवं डिलीवरी पर भी लगाया गया यह प्रतिबंध लागू रहेगा। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि सरकार की ओर से लागू किए गए प्रतिबंध का कड़ाई से पालन कराने को लेकर दिल्ली पुलिस, डीपीसीसी और राजस्व विभाग के साथ मिलकर कार्य योजना तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया है कि अरविंद केजरीवाल सरकार राज्य में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए 21 फॉक्स बिंदुओं पर आधारित विंटर एक्शन प्लान का निर्माण कर रही है।

चेन्नई टेस्ट: टीम 'इंडिया' ने 339 रन बनाएं

चेन्नई टेस्ट: टीम 'इंडिया' ने 339 रन बनाएं  अकांशु उपाध्याय  चेन्नई। भारत ने चेन्नई टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ पहले दिन गुरुवार क...