शनिवार, 7 सितंबर 2024

गोरखपुर में एक 'फॉरेस्ट्री कॉलेज' बनाएं वन विभाग

गोरखपुर में एक 'फॉरेस्ट्री कॉलेज' बनाएं वन विभाग 

संदीप मिश्र 
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वन विभाग को निर्देशित करते हुए कहा है कि गोरखपुर में एक फॉरेस्ट्री कॉलेज बनाएं। जहां वन से संबंधित पढ़ाई के लिए डिग्री और डिप्लोमा के पाठ्यक्रम चलाए जाएं। इससे वन विभाग की आवश्यकता के अनुरूप विभिन्न पदों पर युवाओं को नौकरी भी मिल सकेगी। साथ ही यह फॉरेस्ट्री को विकसित करने और वन संरक्षण का बड़ा माध्यम भी बनेगा। 
सीएम योगी शुक्रवार को गोरखपुर वन प्रभाग के कैम्पियरगंज रेंज के भारीवैसी में स्थापित दुनिया के पहले जटायु  राजगिद्ध (रेड हेडेड वल्चर) संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र’ का उद्घाटन करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस केंद्र के निर्माण में योगदान देने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। 
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जब विकास प्रकृति और पर्यावरण को बचाकर किया जाएगा, तभी वह सतत विकास होगा। लंबे समय तक उसका लाभ मिलेगा। प्रकृति और पर्यावरण की कीमत पर होने वाला विकास क्षणिक और खतरनाक होता है। इसके दूरगामी परिणाम होते हैं। 
गिद्धराज जटायु के रामायणकालीन आख्यान का स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पेस्टीसाइड के दुष्प्रभाव से पर्यावरण के संरक्षक गिद्धों की संख्या तेजी से घटी है। उनके संरक्षण के लिए यूपी और भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया का पहला संरक्षण केंद्र कैम्पियरगंज में खोला गया है। खुशी की बात यह भी है कि इस केंद्र में वनटांगिया समुदाय के लोग भी केयरटेकर के रूप में नौकरी से जुड़े हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति और इसके जीवों को बचाने की जिम्मेदारी हम सबकी है। 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी लोगों को हरतालिका तीज के पावन पर्व की बधाई देते हुए कहा कि आज हम जटायु संरक्षण केंद्र के माध्यम से अपनी वैदिक और पौराणिक परंपरा के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित कर रहे हैं। गिद्धराज जटायू धर्म और नई गरिमा की रक्षा के लिए रामायण काल के पहले बलिदानी थे। उन्होंने सीताजी के दुखभरे वचन को सुनकर ही जान लिया था कि यह आवाज रघुकुल तिलक श्रीराम की अर्धांगिनी का है। 
गिद्धराज जटायु राजा दशरथ के मित्र थे। मित्रता निभाने और नारी गरिमा की रक्षा के लिए वे निहत्थे ही रावण से भिड़ गए और खुद को बलिदान कर दिया। रामायण से हमें मित्रता, नारी गरिमा, मर्यादा, अनुशासन और वचन रक्षा की प्रेरणा मिलती है। आज के कालखंड में भी पर्यावरण की शुद्धि के लिए जो कार्य जटायु के वंशजों द्वारा किया जाता है, वह अविस्मरणीय है। जटायु के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए, रामायणकालीन उनकी स्मृतियों को बनाए रखने के लिए अयोध्या में राम मंदिर के सामने गिद्धराज जटायु की विशाल प्रतिमा स्थापित की गई है और अब यह जटायु संरक्षण केंद्र भी उसी की कड़ी है।

फिल्म 'इमरजेंसी' की डेट टली, दुखी हैं अभिनेत्री

फिल्म 'इमरजेंसी' की डेट टली, दुखी हैं अभिनेत्री 

कविता गर्ग 
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री और फिल्मकार कंगना रनौत अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' की रिलीज डेट टलने पर बेहद दुखी हैं। कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' विवादों में फंसी हुई है। इसे सेंसर सर्टिफिकेट न मिलने पर फिल्म के मेकर्स बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंचे थे। फिल्म की रिलीज लगभग दो हफ्ते के लिए अटक गई है। कंगना की इस फिल्म को 06 सितंबर को रिलीज होना था। कोर्ट ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन को आदेश दिया है कि वह 18 सितंबर तक 'इमरजेंसी' के सर्टिफिकेट पर फैसला लें। 
'इमरजेंसी' की रिलीज डेट टलने पर कंगना रनौत बेहद दुखी हैं। कंगना रनौत ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट में लिखा है, भारी मन से मैं घोषणा करती हूं कि मेरी निर्देशित 'इमरजेंसी' को पोस्टपोन्ड कर दिया गया है, हम अभी भी सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट का इंतजार कर रहे हैं, नई रिलीज की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी, आपकी अंडरस्टैंडिंग और पेशंस के लिए थैंक्स। 
गौरतलब है कि ज़ी स्टूडियोज़ और मणिकर्णिका फ़िल्म्स द्वारा निर्मित, 'इमरजेंसी' आपातकाल पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म में कंगना, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आयेंगी। फिल्म ‘इमरजेंसी’ में कंगना रनौत के अलावा अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े और दिवंगत सतीश कौशिक भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

हरदोई: डीएम ने दो कर्मचारियों को निलंबित किया

हरदोई: डीएम ने दो कर्मचारियों को निलंबित किया 

संदीप मिश्र 
हरदोई। तहसील का निरीक्षण करने के बाद जिलाधिकारी ने बड़ा एक्शन लेते हुए दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। तीन कर्मचारियों को जिलाधिकारी द्वारा प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। 
शुक्रवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह सदर तहसील का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। तहसील की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण करने के बाद जिलाधिकारी ने सदर तहसील में तैनात लिपिक को लंबे समय से गैर हाजिर चलने पर निलंबित कर दिया है। तालाब नीलामी की डेट के काफी दिनों से लंबित रखने पर हरिपुर के लेखपाल को जिलाधिकारी ने निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। इसी के साथ अभिलेखों के रखरखाव में लापरवाही बरतने को लेकर जिलाधिकारी ने तीन कर्मचारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने तहसीलदार के न्यायालय में तैनात लिपिक नवीन श्रीवास्तव के चार्ज नहीं लेने और गैर हाजिरी पर नाराजगी जाहिर की।

आज मनाया जाएगा 'गणेश चतुर्थी' का पर्व

आज मनाया जाएगा 'गणेश चतुर्थी' का पर्व 

सरस्वती उपाध्याय 
गणेश चतुर्थी का पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। यह पर्व भगवान श्रीगणेश के जन्म उत्सव के रूप में सेलिब्रेट होता है। इस साल गणेश चतुर्थी 7 सितंबर 2024 को है। गणेशोत्सव गणेश चतुर्थी से प्रारंभ होकर अनंत चतुर्दशी तक मनाया जाता है। भक्त गणेश चतुर्थी के दिन बप्पा को धूमधाम से लाते हैं और घर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं। अगर आप भी गणेश चतुर्थी पर बप्पा को घर लाने वाले हैं, तो जानें पूजा की आसान विधि...

गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा की मूर्ति खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, जानें वास्तु नियम।

घर पर इस आसान विधि से करें गणेश पूजन...

1. भक्तों को सबसे पहले स्नान आदि निवृत्त होकर स्वच्छ वस्त्र धारण करने चाहिए।

2. भगवान गणेश की मूर्ति को स्थापित करने से पहले पूजा घर की अच्छी से सफाई करें।

3. गंगा जल का छिड़काव करने के बाद गणेश जी की मूर्ति विराजित करें।


4. गणपति बप्पा के माथे पर पीले चंदन से तिलक करें।

5. भगवान गणेश की मूर्ति के सामने गाय के घी का दीपक जलाएं।

6. पानी से भरा कलश गणेश जी की प्रतिमा के सामने रखें।

7. कलश में आप नारियल पानी भर सकते हैं और इससे बप्पा को अर्पित कर सकते हैं।

8. गणेश की प्रतिमा के पीले फूल की माला पहनाएं।

9. भक्त गणेश को दूर्वा चढ़ाएं। आप दूर्वा अपनी श्रद्धानुसार 3, 5, 7, 9, 11 या 21 अर्पित कर सकते हैं।

10. गणपति बप्पा को मीठे पान का भोग लगाएं। इसमें सुपारी, इलायची और लौंग को भी शामिल करें।

11. गणेश को मोदक का भोग लगाएं।

12. भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए गणेश जी के मंत्रों का जाप करें।

13. गणेश की कृपा पाने के लिए गणेश स्त्रोत का भी पाठ कर सकते हैं।

14. अभी विधान करने के बाद गणेश की आरती करें।

गणेश का मंत्र- गं गणपतये नमो नम:। श्री सिध्धीविनायक नमो नम:।।

बिना चिंता किए अस्पताल में उपचार कराएं लोग

बिना चिंता किए अस्पताल में उपचार कराएं लोग 

संदीप मिश्र 
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग करने पहुंचे लोगों को आश्वस्त किया है कि वह बिना चिंता किए अच्छे से अच्छे अस्पताल में उपचार कराएं। उपचार में जो भी पैसा खर्च होगा, वह सरकार देगी। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार सुबह यहां जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन लोगों के पास आयुष्मान कार्ड नहीं है और उन्हें इलाज में सरकार से आर्थिक सहायता की आवश्यकता है। उनके इस्टीमेट की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण कराकर शासन को उपलब्ध कराया जाएं। हर जरूरतमंद को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पर्याप्त सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। 
गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 300 लोगों से मुलाकात की। एक-एक करके उनकी समस्याएं सुनीं और निस्तारण के लिए आश्वस्त करते हुए उनके प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को हस्तगत किए। सभी लोगों को आश्वस्त किया कि किसी को भी परेशान होने या घबराने होने की आवश्यकता नहीं है। हर समस्या का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनता की समस्याओं पर पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता से ध्यान देकर उनका त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक निस्तारण कराएं ताकि किसी को भी परेशान न होना पड़े। हर पीड़ित के साथ संवेदनशील रवैया अपनाया जाए और उसकी समस्या का समाधान कर उसे संतुष्ट किया जाए। इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कहीं कोई जमीन कब्जा या दबंगई कर रहा हो तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। पारिवारिक मामलों के निस्तारण में दोनों पक्षों को एकसाथ बैठाकर संवाद करने को प्राथमिकता दी जाए। जनता दर्शन में हर बार की तरह इस बार भी कई लोग गंभीर बीमारियों में इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे। योगी ने सभी को भरोसा दिया कि उनकी सरकार किसी भी जरूरतमंद के इलाज में धन की कमी को बाधक नहीं बनने देगी। 
विवेकाधीन कोष से मदद की जाएगी।  बात करने के दौरान भावुक हो गई एक महिला को आत्मीय संबल देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, डॉक्टर से इस्टीमेट मंगवा लीजिए, इलाज का पैसा सरकार देंगी। मुख्यमंत्री ने सभी से आयुष्मान कार्ड के बारे में पूछा और अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर पात्र व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना सुनिश्चित किया जाएं। शुक्रवार को जनता दर्शन के दौरान एक वृद्ध महिला से मुलाकात कर और उसकी समस्या जानकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफी भावुक उठें।

न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी ने सरकार से नाता तोड़ा

न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी ने सरकार से नाता तोड़ा

अखिलेश पांडेय 
ओटावा। खालिस्तानियों के समर्थन में खड़ी रहने वाली जस्टिन ट्रूडो सरकार पर गिरने का संकट खड़ा हो गया है। ढाई साल से गठबंधन में शामिल न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी ने सरकार से अपना नाता तोड़ लिया है। जिससे सरकार बुरी तरह से लड़खड़ा गई है।
कनाडा में जस्टिन ट्रूडो सरकार पर बुरी तरह से संकट के बादल मंडरा गए हैं। पिछले तकरीबन ढाई साल से जस्टिन ट्रूडो की गठबंधन सरकार में शामिल रही न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी ने जस्टिन ट्रूडो की पार्टी से अपना नाता तोड़ लिया है। इसके बाद जस्टिन टुडे सरकार के लड़खड़ा जाने से कनाडा में मध्यावधि चुनाव होने की चर्चाएं शुरू हो गई है।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022 के मार्च महीने में न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी ने लिबरल पार्टी के साथ गठबंधन करते हुए जस्टिन ट्रूडो की सरकार बनवा दी थी। अब एनडीपी नेता जगमीत सिंह ने कहा है कि वह लिबरल पार्टी के साथ हुए अपने सभी पिछले समझौते रद्द कर रहे हैं। न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी द्वारा लिबरल पार्टी के साथ गठबंधन खत्म कर लिए जाने के बाद अब जस्टिन ट्रूडो की सरकार किसी तरह संसद के अगले सत्र तक सरवाइव करना चाहती है। संसद का सत्र इसी महीने की 16 सितंबर से शुरू होने जा रहा है।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-322, (वर्ष-11)

पंजीकरण संख्या:- UPHIN/2014/57254

2. शनिवार, सितंबर 07, 2024

3. शक-1945, भाद्रपद, शुक्ल-पक्ष, तिथि-चतुर्थी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 05:39, सूर्यास्त: 06:58।

5. न्‍यूनतम तापमान- 33 डी.सै., अधिकतम- 38 डी.सै.। गर्जना के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7. स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय (डिजीटल सस्‍ंकरण)। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

सेना से आने वाले हर अग्निवीर को नौकरी मिलेंगी

सेना से आने वाले हर अग्निवीर को नौकरी मिलेंगी  राणा ओबरॉय  फरीदाबाद। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा की चुनावी रैली में कहा कि सेना ...