शनिवार, 31 अगस्त 2024

रूस का हैलीकॉप्टर लापता, सर्च ऑपरेशन शुरू

रूस का हैलीकॉप्टर लापता, सर्च ऑपरेशन शुरू 

डॉक्टर सुभाषचंद्र गहलोत 
मॉस्को। 22 सवारियों के साथ उड़ान भरने वाला रूस का MI- 8T हेलीकॉप्टर लापता हो गया है। हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका को देखते हुए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। शनिवार को मिल रही मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस के पूर्वी इलाके में स्थित कामाचाटका पेनिसुला से MI- 8T हेलीकॉप्टर उड़ान भरी थी। हेलीकॉप्टर में उड़ान भरने के दौरान तीन क्रू मेंबर्स के अलावा 19 लोग सवार थे। रूस की संघाई हवाई यातायात एजेंसी की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि हेलीकॉप्टर ने वचकाझेटस बेस से उड़ान भरी थी। 
लेकिन, जब तय समय पर भी हेलीकाप्टर अपने गंतव्य पर नहीं पहुंचा, तो उसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। मीMI- 8T दो इंजन वाला हेलीकॉप्टर है। जिसे वर्ष 1960 के दौरान डिजाइन किया गया था।

फिल्म 'कुली' में काम करती नजर आएंगी अभिनेत्री

फिल्म 'कुली' में काम करती नजर आएंगी अभिनेत्री 

कविता गर्ग 
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रुति हासन, दक्षिण भारतीय फिल्मों के महानायक रजनीकांत की आने वाली फिल्म 'कुली' में काम करती नजर आएंगी। लोकेश कनगराज के निर्देशन में बन रही फिल्म कुली में रजनीकांत की मुख्य भूमिका है। फिल्म कुली में अब श्रुति हासन की एंट्री हो गयी है। फिल्म कुली के निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया पर श्रुति हासन के किरदार पोस्टर को साझा किया है।निर्माताओं की तरफ से जारी किए गए मोनोक्रोमैटिक पोस्टर में श्रुति हासन को फिल्म कुली में प्रीति के रूप में पेश किया गया है। पोस्टर में श्रुति हासन को एक कुदाल पकड़े हुए दिखाया गया है। नए रोमांचक अपडेट को साझा करते हुए निर्माताओं ने लिखा, 'कुली की दुनिया से श्रुति हासन को प्रीति के रूप में पेश कर रहे हैं। फिल्म 'कुली' का निर्माण सन पिक्चर्स द्वारा किया गया है। जिसमें अनिरुद्ध रविचंदर संगीत निर्देशक हैं। वहीं, फिल्म को 2025 में रिलीज करने की योजना है।

ब्राजील: एससी ने 'एक्स' पर प्रतिबंध लागू किया

ब्राजील: एससी ने 'एक्स' पर प्रतिबंध लागू किया 

सुनील श्रीवास्तव 
ब्रासीलिया। सुप्रीम कोर्ट की ओर से जारी किए गए एक बड़े आदेशों के अंतर्गत ब्राजील में एलन मस्क के एक्स पर प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। एलन मस्क के एक्स को निलंबित करने का आदेश देते हुए न्यायाधीश ने कहा है कि एलन मस्क ने अदालत की ओर से निर्धारित की गई समय सीमा के बावजूद ब्राजील में अपने कानूनी प्रतिनिधि की जानकारी नहीं दी है। 
ब्राजील सुप्रीम कोर्ट के जज अलेक्जेंड्री दे मॉरिस एवं एलन मस्क के बीच चल रहे विवाद के चलते ब्राजील की सुप्रीम कोर्ट के जज ने एक्स पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी करते हुए स्टार लिंक के अकाउंट को भी सीज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट के जज अलेक्जेंड्रा दे मॉरिस ने देश में एक्स को तत्काल बैन करने के साथ स्टार लिंक के वित्तीय खातों को भी ब्लॉक करने का आदेश दिया है। मिल रही खबरों के मुताबिक जज मौरेश एवं एलन मस्क के बीच महीनों से सार्वजनिक विवाद चल रहा है। क्योंकि, एक्स ने कुछ खातों को ब्लॉक करने के कानूनी आदेशों का पालन नहीं किया था। इन खातों पर फर्जी समाचार और नफरत भरे संदेश फैलाने का आरोप था।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-316, (वर्ष-11)

पंजीकरण संख्या:- UPHIN/2014/57254

2. रविवार, सितंबर 01, 2024

3. शक-1945, भाद्रपद, कृष्ण-पक्ष, तिथि-चतुर्दशी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 05:39, सूर्यास्त: 06:58।

5. न्‍यूनतम तापमान- 33 डी.सै., अधिकतम- 37 डी.सै.। गर्जना के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7. स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय  (डिजीटल सस्‍ंकरण)। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

शुक्रवार, 30 अगस्त 2024

'डबल्यूएचओ' ने कंडोम को लेकर खुलासा किया

'डबल्यूएचओ' ने कंडोम को लेकर खुलासा किया 

अखिलेश पांडेय 
जिनेवा। कंडोम को लेकर देश में वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डबल्यूएचओ) ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। डबल्यूएचओ की इस चौकाने वाली रिपोर्ट में बताया गया है कि दीनएजर्स में कंडोम और गर्भ निरोधक गोलियों का इस्तेमाल काफी तेजी से घट रहा है, जो एक चिंता का विषय है।
इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यूरोपीय देशों में लगभग एक तिहाई लड़के-लड़कियां ऐसे हैं। जिन्होंने माना है कि पिछली बार फिजिकल होते समय उन्होंने कंडोम या गर्भनिरोधक गोलियों का इस्तमाल नहीं किया। साल 2018 से यह आदत ऐसे ही बनी हुई हैं। इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस असुरक्षित यौन संबंधों की वजह से कई तरह की बीमारियों का खतरा और अनचाही प्रेगनेंसी का खतरा काफी बढ़ गया है।

चौकाने वाले WHO के आंकड़े

डबल्यूएचओ ने हाल ही में यूरोपीय और मिडिल ईस्ट के 42 देशों में एक सर्वे करवाया, जिसमें 15 साल की उम्र के 2,42,000 टीनएजर्स से बात की। उनसे पूछे गए सवालों के आधार पर एक रिपोर्ट तैयार की गई, जिसके मुताबिक जिन लड़कों ने पिछली बार किसी के साथ रिलेशन बनाते समय कंडोम (Condom) का इस्तेमाल किया था, उनका आंकड़ा साल 2014 में 70% से गिरकर साल 2022 में 61% पर आ गया है।

लड़कियां नहीं इस्तेमाल करतीं गर्भ निरोधक गोलियां

रिपोर्ट के अनुसार जिन लड़कियों ने लास्ट बार कंडोम या गर्भ निरोधक गोलियों का इस्तेमाल किया था, उनका आंकड़ा 63% से कम होकर 57% रह गया है। इसका मतलब यह है कि करीब एक तिहाई टीनएजर्स फिजिकल रिलेशन बनाते समय कंडोम का यूज नहीं करते हैं।

क्यों ज्यादातर युवा नहीं करते कंडोम का इस्तेमाल ?

डबल्यूएचओ के सर्वे के अनुसार, साल 2014 से 2022 तक गर्भनिरोधक गोलियों का इस्तेमाल स्थिर रहा है। 15 साल की उम्र के 26 प्रतिशत लड़कियों ने लास्ट टाइम यौन संबंध बनाने के बाद इन गोलियों का उपयोग किया था। लोअर मीडिल क्लास फैमिली के 33 प्रतिशत किशोरों ने कंडोम या बर्थ कंट्रोल पिल्स का इस्तेमाल नहीं किया। वहीं, बात की जाएं हाई क्लास फैमिली की, तो किशोरों का आंकड़ा 25 प्रतिशत रहा। 
WHO के यूरोप डायरेक्टर हैंस क्लूज ने कहा कि यूरोप के कई देशों में आज भी सेक्स एजुकेशन नहीं दी जा रही है। सही समय पर अगर युवाओं को असुरक्षित यौन संबंधों के खतरे के बारे में बताया जाए और नुकसान के बारें में बताया जाए तो कुछ हो सकता है। कम नॉलेज होने की वजह से लोगों में समस्या बढ़ रही है।

अक्षरा ने गाना 'कब तक चुप रहेंगे' रिलीज किया

अक्षरा ने गाना 'कब तक चुप रहेंगे' रिलीज किया 

कविता गर्ग 
मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल की प्रशिक्षु डॉक्टर को न्याय दिलाने के उद्देश्य से अपना नया गाना 'कब तक चुप रहेंगे' रिलीज किया है।
‘कब तक चुप रहेंगे’ गाने को अक्षरा सिंह ने अपनी आवाज़ दी है, जबकि गीतकार मनोज मतलबी ने इसे लिखा है। संगीतकार घुंघरू जी द्वारा तैयार किए गए इस गाने का म्यूजिक प्रोग्रामिंग छोटू रावत ने किया है। यह गाना अक्षरा सिंह के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है।
गाने में अक्षरा सिंह ने समाज में व्याप्त अन्याय और महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की है। यह गाना एक ऐसे समय में आया है। जब समाज में महिलाओं की सुरक्षा और न्याय की मांग के लिए आवाज़ें उठ रही हैं। अक्षरा सिंह ने बताया, कि कब तक चुप रहेंगे गाना महिलाओं को न्याय दिलाने और समाज को जागरूक करने की दिशा में एक प्रयास है।

शिवाजी की प्रतिमा गिरने का मामला, माफी मांगी

शिवाजी की प्रतिमा गिरने का मामला, माफी मांगी 

कविता गर्ग 
मुंबई। महाराष्ट्र के सिंधु दुर्ग में तकरीबन 8 महीने पहले ही उद्घाटित की गई छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने के मामले को लेकर मचे बवाल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माफी मांगते हुए कहा है, कि मेरे और सभी साथियों के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज सिर्फ नाम नहीं है। बल्कि, हमारे लिए छत्रपति शिवाजी महाराज आराध्य देव हैं।
शुक्रवार को महाराष्ट्र के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंधु दुर्ग में गिरी छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के मामले में कहा है, कि मैं आज सिर झुका कर अपने आराध्य देव शिवाजी महाराज से माफी मांगता हूं। उनके चरणों में सिर झुकाकर माफी मांगता हूं। क्योंकि हमारे संस्कार अलग है और हम वह लोग नहीं है, जो आए दिन भारत मां के महान सपूत वीर सावरकर को अनाप-शनाप गालियां देते रहते हैं।
उन्होंने कहा है, कि मैंने महाराष्ट्र में आने के बाद पहला काम छत्रपति शिवाजी महाराज के चरणों में सिर झुकाकर माफी मांगने का कर रहा हूं।
उन्होंने कहा है कि छत्रपति शिवाजी महाराज को आराध्य देव मानने वाले लोगों के दिलों को उनकी प्रतिमा गिरने से जो चोट पहुंची है। मैं उनसे भी सिर झुका कर माफी मांगता हूं। क्योंकि, हमारे संस्कार अलग है और आज का दिन महाराष्ट्र की विकास यात्रा में ऐतिहासिक दिन है।

चेन्नई टेस्ट: टीम 'इंडिया' ने 339 रन बनाएं

चेन्नई टेस्ट: टीम 'इंडिया' ने 339 रन बनाएं  अकांशु उपाध्याय  चेन्नई। भारत ने चेन्नई टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ पहले दिन गुरुवार क...