मंगलवार, 27 अगस्त 2024

ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से 1 की मौत, 13 घायल

ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से 1 की मौत, 13 घायल 

नरेश राघानी 
भरतपुर। राजस्थान के धौलपुर में बिशनगिरी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के मंगलवार को अनियंत्रित होकर पलट जाने के कारण एक श्रद्धालु की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि, 13 अन्य घायल हो गए। हादसे मे गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। आँगई थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 11वीं पर गडरपुरा गांव के पास हुए इस हादसे के शिकार सभी श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के जगनेर थाना क्षेत्र के सिंगायच गांव के रहने वाले बताये जा रहे हैं, जो बिसनगिरी मेले में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे में वीरेंद्र ठाकुर (45)​​​​​​​ की मौत हो गई। जबकि, महिला श्रद्धा (50) और हेमंत (15) को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे में घायल हुए अन्य श्रद्धालु मोहित (20), नवीन (16), रॉकी (18), कुसुमा (40), अनीता (35) पत्नी किशनवीर, वीरवती (35) पत्नी महेंद्र, शीला (40), खूटी (50), महेंद्र (40), यशपाल (18) और हिमांशु (8) का उपचार बाड़ी अस्पताल में किया जा रहा है।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-312, (वर्ष-11)

पंजीकरण संख्या:- UPHIN/2014/57254

2. बुधवार, अगस्त 28, 2024

3. शक-1945, भाद्रपद, कृष्ण-पक्ष, तिथि-दशमी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 05:39, सूर्यास्त: 06:58।

5. न्‍यूनतम तापमान- 33 डी.सै., अधिकतम- 38 डी.सै.। गर्जना के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7. स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय  (डिजीटल सस्‍ंकरण)। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

सोमवार, 26 अगस्त 2024

'बब्बू गोशा' खाना बेहद फायदेमंद, जानिए

'बब्बू गोशा' खाना बेहद फायदेमंद, जानिए 

सरस्वती उपाध्याय 
बारिश के सीजन में बाजारों में कई खास फल आते हैं।  लेकिन, एक फल ऐसा है। जो खींचकर बाजार में इस मौसम में 20 दिन तक ही टिक पाता हैं। एकदम नाशपाती जैसा दिखने वाला यह खास फल बाजार में नग और बब्बू गोशा के नाम से बिकता है। इस फल के कुछ फायदें ऐसे है, जिन्हें जान कर आप हैरान हो जाएंगे। 
आज हम आपको बारिश के सीजन में आने वाले एक ऐसे खास फल के बारे में बताने जा रहे हैं। जो मुश्किल से इस सीजन में बाजारों में केवल 20 दिन या महीने भर तक ही चल पाता है। जो इन दिनों करौली के बाजारों में अपनी दो किस्मों के साथ आ रहा है, जिसका आकार और नाम दोनों ही अजीब है।
बब्बू गोशा और नग के नाम से बिकने वाला यह फल हालांकि नाशपाती जैसा दिखाई देता है। मगर, स्वाद में यह फल नाशपाती से भी ज्यादा स्वादिष्ट और गुणकारी रहता है।
नाशपाती जैसा दिखने वाला यह फल नाशपाती के बजाय काफी सॉफ्ट होता है और स्वाद में तो एकदम सेब जैसा लगता है। हर साल महंगा रहने वाला यह फल बाजार में काफी कम दिनों तक ही मिल पाता है। 
फल व्यापारीयों का कहना है कि नग नाम का फल खाने में एकदम मुलायम और बहुत अच्छा लगता है। जिसे कई लोग बब्बू गोशा भी कहते हैं। उनका कहना है कि शुगर की बीमारी में यह बहुत ही फायदेमंद रहता है। लेकिन, बब्बू गोशा को बहुत कम लोग जानते हैं।
यह फल सेब से भी ज्यादा फायदेमंद रहता है। जो हर साल महंगा बिकता है। फिलहाल, यह फल बाजार में अपनी दों किस्मों में उपलब्ध है। जिसमें पहला हरे रंग का जो सबसे ज्यादा मात्रा में उपलब्ध है और दूसरा लाल रंग का जो बहुत कम मात्रा में आता हैं।
इस खास फल की पैदाइशी हिमाचल और जम्मू कश्मीर में है। नाशपाती जैसा दिखने वाला यह फल स्वाद में उससे एकदम हटके है। नाशपाती खाने में कठोर और नग खाने में बहुत ज्यादा मुलायम होता है। महंगा मिलने के कारण बाजार में भी इसकी पकड़ कम और मुश्किल से यह फल खींचकर 20 दिन ही बाजार में चल पाता है। फिलहाल, थोक में इसका भाव ₹70 किलो और फुटकर में बब्बूगोशा ₹80 किलो बिक रहा है।
आयुर्वेदिक चिकित्सक का कहना है, कि कि नाशपाती के बजाए ये फल शारीरिक कमजोरी को दूर करने में काफी गुणकारी है। इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में मौजूद होता है। यें फल कब्ज में फायदेमंद और डाइजेशन को भी सही बनाए रखता है। इसके अंदर कई पौष्टिक तत्वों की मौजूदगी भी भरपूर मात्रा में होती है। जिससे यह शरीर की शारीरिक कमजोरी को दूर कर देता है। 

राजनीति से मेरे संन्यास लेने का कोई सवाल नही

राजनीति से मेरे संन्यास लेने का कोई सवाल नही 

संदीप मिश्र 
लखनऊ। सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने की बातों को लेकर बुरी तरह से भड़की बसपा सुप्रीमो मायावती ने इस तरह की बातों को खारिज करते हुए कहा है कि सक्रिय राजनीति से मेरे संन्यास लेने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है। सोमवार को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रही मायावती ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले सक्रिय राजनीति से अपने संन्यास की अफवाहों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि सक्रिय राजनीति से मेरे संन्यास लेने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है। 
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा है कि जब से पार्टी की ओर से भतीजे आकाश आनंद को मेरे नहीं रहने या अस्वस्थ हालत में उसे बीएसपी के उत्तराधिकारी के रूप में आगे किया है, उसी समय से जातिवादी लोग मेरे सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने की फैला रहे हैं। 
सोशल मीडिया के मुख्य प्लेटफार्म एक्स पर की गई पोस्ट में भाजपा सुप्रीमो मायावती ने लिखा है, कि बहुजनों के अंबेडकरवादी कारवां को कमजोर करने की विरोधियों की साजिशों को विफल करने के संकल्प हेतु बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एवं काशीराम जी की तरह ही मेरी जिंदगी की आखिरी सांस तक बीएसपी के आत्म सम्मान एवं स्वाभिमान मूवमेंट को समर्पित रहने का फैसला अटल अर्थात सक्रिय राजनीति से मेरा संन्यास लेने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है।

एक्टर शेट्टी ने सीरीज 'हंटर 2' की शूटिंग शुरू की

एक्टर शेट्टी ने सीरीज 'हंटर 2' की शूटिंग शुरू की 

कविता गर्ग 
मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो सुनील शेट्टी अपनी आने वाली एक्शन थ्रिलर सीरीज 'हंटर 2' की शूटिंग शुरू कर दी है। सुनील शेट्टी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर हंटर 2 की शूटिंग की एक झलक साझा की। सुनील शेट्टी ने निर्देशक प्रिंस धीमान की पोस्ट को फिर से साझा किया, जिसमें सीरीज़ का क्लैपबोर्ड था। एक्शन थ्रिलर हंटर के पहले सीज़न में सुनील शेट्टी ने ए.सी.पी. विक्रम सिन्हा की मुख्य भूमिका निभायी थी। इसके अलावा इस सीरीज में ईशा देओल, राहुल देव, बरखा बिष्ट, मिहिर आहूजा, टीना सिंह, चाहत तेजवानी, करणवीर शर्मा, सिद्धार्थ खेर, गार्गी सावंत और पवन चोपड़ा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 
यूडली फिल्म्स, सारेगामा इंडिया लिमिटेड के फिल्म डिवीजन द्वारा किया गया है और इसका निर्देशन प्रिंस धीमान और आलोक बत्रा ने किया है। सुनील शेट्टी की आगामी परियोजना में 'द लीजेंड ऑफ सोमनाथ', 'वेलकम टू द जंगल', लायंसगेट और 'नंदा देवी' शो है। कहा जा रहा है कि 'नंदा देवी' एक 'विस्फोटक थ्रिलर' प्रोजेक्ट है।

गौवंशो की पूजा कर, जन्माष्टमी का पर्व मनाया

गौवंशो की पूजा कर, जन्माष्टमी का पर्व मनाया 

सुबोध केसरवानी 
कौशाम्बी। नगर पालिका परिषद मंझनपुर में सोमवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण की विधि विधान से पूजा-अर्चना की। नगर पालिका अध्यक्ष ने कान्हा गौशाला में गौवंशो की पूजा-अर्चना कर जन्माष्टमी का पर्व मनाया। जन्माष्टमी के पर्व पर भगवान श्री कृष्ण से जुड़े होने के कारण इस दिन गौ-माता की भी विशेष पूजा-अर्चना किए जाने की परंपरा रही है।
कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर सोमवार को गौ-माता की पूजा हुई तथा लोगों ने गौ रक्षा का संकल्प लिया। नगर पालिका परिषद मंझनपुर स्थित कान्हा गौशाला में गौ पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद गौ माता के फल आदि खिलाया। इस दौरान बरसात शुरू हो गई। बरसात होने के बावजूद गौ-माता की पूजा अर्चना का कार्यक्रम सम्पंन कराया गया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष बीरेन्द्र फौजी ने कहा कि गौ जीवन जीने का एक महत्वपूर्ण आधार है। भगवान श्रीकृष्ण ने भी गौ-पालन व गौ चारण किया था। गौ सेवा के पीछे गौ की उपयोगिता एवं भावना प्रदर्शित होती है। उन्होने कहा कि गौ सेवा का फल हमेशा लाभकारी होता है। गौ सेवा सदैव प्राणदायी है। गाय स्वास्थ्य की रक्षा के साथ-साथ आजीविका का भी माध्यम है। ऐसे में माता कहे जाने वाली गायों का खुलेआम वध देश एवं मानव जाति के लिए दुर्भाग्यजनक है। इस मौके पर गोशाला की गायों को स्नान कराकर विधि विधान के साथ पूजन किया गया। साथ ही लड्डू और फल खिलाया। 
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष बीरेन्द्र फौजी ने कहा कि गौ-शाला में जो गाय है, उनको चारा-पानी में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। अगर गायों के रख-रखाव में जिम्मेदार लापरवाही करेंगे, तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। इसलिए गायों की सेवा करें। इस मौके पर विजय तिवारी, अंशुल केशरवानी, ज्ञानेन्द्र तिवारी आदि मौजूद रहें।

'जन्माष्टमी' महोत्सव के समारोह में भाग लिया

'जन्माष्टमी' महोत्सव के समारोह में भाग लिया 

पंकज कपूर 
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट, हाटकलां और सांस्कृतिक संघ गंगोलीहाट द्वारा आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव-2024 के समापन समारोह में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने दशाईथल हैलीपैड पर पहुंचकर सिद्ध पीठ माँ महाकाली मंदिर में पूजा अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने कई विकास कार्यों की घोषणा की, जिसमें शामिल हैं:

चौड़मनिया – किमतोली मोटर मार्ग पर सेतु निर्माण

राजीव गांधी नवोदय विद्यालय गंगोलीहाट की चार दीवारी का निर्माण

राजकीय इंटर कॉलेज गंगोलीहाट के मैदान का चौड़ीकरण

गंगोलीहाट में ट्रॉमा सेंटर बनाने का निर्देश

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज भवन की मरम्मत

न्याय पंचायत केंद्र पोखरी में स्थित विद्यालय का उच्चीकरण

राजकीय महाविद्यालय गणाई में पुस्तकालय का निर्माण।

मुख्यमंत्री ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के समापन पर दीप प्रज्वलित किया और मेले की सांस्कृतिक और सामाजिक महत्वता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं और नई पीढ़ी को अपनी विरासत से जोड़ने का काम करते हैं।
मुख्यमंत्री ने सरकारी पदों पर भर्ती प्रक्रिया के लिए सख्त नकल कानून की बात की और 16,000 से अधिक युवाओं को निष्पक्ष नौकरी देने की जानकारी दी। साथ ही 100 से अधिक नकल माफियाओं की गिरफ्तारी की बात भी की।

यूपी: 2 साल के भीतर दो बार 'चुनाव' होंगे

यूपी: 2 साल के भीतर दो बार 'चुनाव' होंगे  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद जो भी सरकार बनेंगी। उसका का...