सोमवार, 19 अगस्त 2024

निर्देशक लोकेश की फिल्म में काम करेंगे आमिर

निर्देशक लोकेश की फिल्म में काम करेंगे आमिर 

कविता गर्ग 
मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने-माने निर्देशक लोकेश कनगराज की फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं। आमिर खान ने दक्षिण भारतीय निर्देशक एआर मुरुगादॉस की सुपरहिट फिल्म गजनी में काम किया है।आमिर खान अब माइथ्री मूवी मेकर्स और निर्देशक लोकेश के साथ पैन-इंडिया फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं। 
लोकेश कनगराज, जिन्होंने थलापति विजय, कमल हासन, रजनीकांत, सूर्या जैसे कई बड़े अभिनेताओं के साथ कई बेहतरीन फिल्में निर्देशित की हैं। इस पैन इंडिया फिल्म के लिए जल्द ही आमिर, लोकेश और माइथ्री मूवी मेकर्स जल्द ही फिल्म की आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं।

श्रद्धालुओं ने स्नान कर, पितरों के लिए तर्पण किया

श्रद्धालुओं ने स्नान कर, पितरों के लिए तर्पण किया 

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान कर पितरों के लिए तर्पण किया। सावन माह की पूर्णिमा को पितरों के तर्पण के लिए काफी शुभ माना गया है। 
मान्यता है कि इस दिन गंगा और नदियों में स्नान कर पितरों को तर्पण करने से पितरों के साथ ही महालक्ष्मी और महादेव की भी विशेष कृपा मिलती है। 
सावन पूर्णिमा को पितरों की आत्मा की शांति के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन पितरों के लिए विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। पितरों को तर्पण किया जाता है। पितरों को तर्पण करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। सोमवार को संगम सहित गंगा और यमुना के अन्य घाटों पर भारी भीड़ रही। लोगों ने डुबकी लगाने के बाद भगवान शिव और महालक्ष्मी की पूजा अर्चना की। श्री बड़े हनुमान मंदिर में भक्तों की लंबी कतार लगी रही। यहां पर श्रीराम जानकी मंदिर, महादेव मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भक्तों ने मत्था टेका। 
पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान शिव और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने के लिए श्रावण पूर्णिमा का व्रत रखा जाता है। यह पूर्णिमा सावन के महीने में पड़ती है, इसलिए इसे श्रावणी पूर्णिमा भी कहा जाता है। 
कहा जाता है कि धन की देवी लक्ष्मी के रूप गायत्री माता का जन्म भी सावन पूर्णिमा के दिन ही हुआ था, इसलिए इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। संगम तट पर भोर से ही भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी। घाट पर मेले जैसा नजारा रहा। यहां पर पूजन सामग्री के साथ ही सौंदर्य प्रसाधान और खिलौनो के दुकान भी लगे थे। डुबकी लगाने के बाद भक्तों ने गंगा की भी पूजा अर्चना की। साथ ही भगवान सूर्य को जल अर्पित किया।

21 से 23 के बीच यूक्रेन-पौलेंड की यात्रा: पीएम

21 से 23 के बीच यूक्रेन-पौलेंड की यात्रा: पीएम 

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन की बीच युद्ध अभी भी जारी है। दोनों ही देश एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं। इसी बीच भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया कि पीएम मोदी जल्द ही यूक्रेन यात्रा पर जा सकते हैं। रूस यात्रा के लगभग दो महीने बाद ही पीएम मोदी का यूक्रेन दौरा बेहद ही खास माना जा रहा है। पीएम मोदी पोलैंड की भी यात्रा करेंगे। पीएम मोदी 21 से 23 अगस्त के बीच दोनों देशों का दौरा कर सकते हैं।
विदेश मंत्रालय (MEA) ने कहा है कि पीएम मोदी यूक्रेन के अलावा पोलैंड का भी दौरा करेंगे। बता दें कि पोलैंड NATO का सक्रिय सदस्य है। रूस के साथ संघर्ष के बाद पीएम मोदी की यूक्रेन की यह पहली यात्रा होगी। ये यात्रा इसलिए भी खास मानी जा रही है। क्योंकि, पीएम मोदी 45 साल बाद पोलैंड और 30 साल बाद यूक्रेन जाने वाले पहले प्रधानमंत्री बनेंगे। कीव में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति जलेंस्की की मुलाकात होगी।
साल 2022 में यूक्रेन पर हमले के बाद पश्चिमी देशों ने मॉस्को पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं। लेकिन भारत ने उसके साथ व्यापार जारी रखा है। युद्ध शुरू होने से ही भारत ने कभी सीधे तौर पर न तो रूस का न ही यूक्रेन का समर्थन किया है। भारत हमेशा से ही दोनों ही देशों से बातचीत और कूटनीति के जरिए संघर्ष को हल करने का आग्रह करती रही है। भारत के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत रूस-यूक्रेन युद्ध में शांति की बात करता आया है और बातचीत से समाधान का पक्षधर है।
पीएम मोदी पोलैंड के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति, इसके अलावा यूक्रेन के राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी ने इससे पहले रूस का दौरा किया था। जहां उन्हें रूस के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया था। खुद पुतिन उनको लेने पहुंचे थे। मोदी की रूस यात्रा का यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने भी आलोचना की थी। पुतिन के साथ भारत ने तब परमाणु ऊर्जा से लेकर चिकित्सा, अंतरिक्ष और सैन्य क्षेत्रों में द्विपक्षीय व्यापार और सहयोग को बढ़ावा देने पर सहमति बनाई थी।

उपचुनाव: 'एएसपी' ने 3 प्रत्याशियों की घोषणा की

उपचुनाव: 'एएसपी' ने 3 प्रत्याशियों की घोषणा की

संदीप मिश्र 
लखनऊ। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने 10 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए तीन प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद के निर्देश पर गाजियाबाद सदर सीट से चौधरी सतपाल, मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट से जाहिद हसन और मिर्जापुर की मझवां सीट से धीरज मौर्या को प्रत्याशी बनाया है। पार्टी द्वारा जल्द बाकी सात सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की जाएगी। यह जानकारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ ने दी।
वहीं दूसरी ओर बसपा ने भी दो सीटों पर प्रभारी घोषित किए हैं, जिन्हें प्रत्याशी बनाया जा सकता है। पार्टी ने अयोध्या की मिल्कीपुर सीट से रामगोपाल कोरी और मीरापुर सीट से शाह नजर को प्रभारी बनाया है। बता दें कि बसपा इससे पहले मझवां से दीपू तिवारी और फूलपुर से शिवबरन पासी को प्रभारी बना चुकी है।
समाजवादी पार्टी सभी समाज को लेकर चलती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश के उपचुनाव में 10 सीटों पर समाजवादी पार्टी जीत हासिल करेगी। 2027 के चुनाव में समाजवादी पार्टी सरकार बनाएगी। यह बातें टेढ़ी बाजार स्थित निषाद पंचायती मंदिर के वार्षिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि सांसद अवधेश प्रसाद ने कही। जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में जितना विकास उत्तर प्रदेश का हुआ था, आज तक किसी भी सरकार ने नहीं किया। इस मौके पर सपा जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव, इंद्रेश कुमार निषाद, राम प्रसाद निषाद, भगवान दास निषाद आदि मौजूद रहे।
मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। रामगोपाल कोरी बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि रामगोपाल को मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी जिसे विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाती है, वही प्रत्याशी होता है। रामगोपाल इसके पहले वर्ष 2017 में मिल्कीपुर सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। तब उन्हें 46,000 वोट मिले थे और वह तीसरे स्थान पर थे।
उस चुनाव में भाजपा के टिकट पर गोरखनाथ बाबा निर्वाचित हुए थे। 2022 के विधानसभा चुनाव में गोरखनाथ को हराकर सपा के टिकट पर अवधेश प्रसाद ने जीत दर्ज की थी। 2024 के लोकसभा चुनाव में अवधेश प्रसाद फैजाबाद संसदीय सीट से सांसद चुने जा चुके हैं। उनके सांसद निर्वाचित होने के बाद यह सीट खाली हो गई है। इसलिए यहां पर उपचुनाव होने जा रहा है। समाजवादी पार्टी की ओर से अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को टिकट दिए जाने के संकेत दिए गए हैं। भाजपा की ओर से अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है।

21 अगस्त के 'भारत बंद' को समर्थन दिया

21 अगस्त के 'भारत बंद' को समर्थन दिया 

संदीप मिश्र 
लखनऊ। सुप्रीम कोर्ट की ओर से एससी एसटी आरक्षण को लेकर दिए गए फैसले के खिलाफ दलित संगठनों की ओर से आहूत किए गए 21 अगस्त के 'भारत बंद' को बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने समर्थन देते हुए इस दौरान कार्यकर्ताओं से फैसले का पुरजोर विरोध और शांति बरतने की अपील की है। 
सोमवार को बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र शर्मा ने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर लिखी पोस्ट में बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं से आगामी 21 अगस्त को दलित संगठनों की ओर से बुलाए गए भारत बंद के दौरान सुप्रीम कोर्ट के फैसले का पुरजोर विरोध करने के साथ इस दौरान शांति बरतने की अपील की है। 
सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा है कि बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सुप्रीम कोर्ट के उप वर्गीकरण के फैसले का पुरजोर विरोध किया है। बसपा प्रमुख के दिशा निर्देशों के मुताबिक पार्टी के सभी छोटे बड़े कार्यकर्ताओं से अपील है कि वह पार्टी का नीला झंडा और हाथी के निशान के तहत 21 अगस्त को होने वाले भारत बंद में शामिल हो।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-304, (वर्ष-11)

पंजीकरण संख्या:- UPHIN/2014/57254

2. मंगलवार, अगस्त 20, 2024

3. शक-1945, भाद्रपद, कृष्ण-पक्ष, तिथि-प्रतिपदा, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 05:39, सूर्यास्त: 06:58।

5. न्‍यूनतम तापमान- 37 डी.सै., अधिकतम- 42 डी.सै.। गर्जना के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7. स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय  (डिजीटल सस्‍ंकरण)। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

रविवार, 18 अगस्त 2024

आज मनाई जाएगी 'सावन की आखिरी पूर्णिमा'

आज मनाई जाएगी 'सावन की आखिरी पूर्णिमा' 

सरस्वती उपाध्याय 
सावन की हर तिथि बेहद खास मानी जाती है। जिसके कारण सावन की पूर्णिमा भी बेहद खास है। सावन की आखिरी पूर्णिमा 19 अगस्त यानी कल मनाई जाएगी। हर साल सावन की पूर्णिमा पर रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है। 
इस बार श्रावण मास की पूर्णिमा बहुत ही खास मानी जा रही है। क्योंकि, इस दिन सावन का आखिरी सोमवार भी पड़ रहा है। पूर्णिमा के दिन भगवान शिव और श्रीहरि दोनों की उपासना की जाती है। इस दिन दान पुण्य करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है। 
तो आइए जानते हैं कि सावन की आखिरी पूर्णिमा के दिन किन गलतियों से सावधान रहना चाहिए ?

पूर्णिमा के दिन देर तक नहीं सोना चाहिए। जल्दी उठकर स्नानादि करें और भगवान शिव की उपासना करें।
श्रावण पूर्णिमा के दिन तामसिक भोजन का सेवन न करें और लहसुन-प्याज का सेवन भी नहीं करना चाहिए। साथ ही मदिरा का सेवन भी नहीं करना चाहिए। 
श्रावण पूर्णिमा के दिन किसी का अपमान न करें और ना कोई गरीब घर से खाली हाथ लौटे।
श्रावण पूर्णिमा के दिन काले वस्त्र पहनना निषेध माना जाता है। इससे जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
श्रावण की पूर्णिमा के दिन घर में किसी तरह का लड़ाई झगड़ा नहीं करना चाहिए और ना इस दिन बाल और नाखून काटने चाहिए।

सेना से आने वाले हर अग्निवीर को नौकरी मिलेंगी

सेना से आने वाले हर अग्निवीर को नौकरी मिलेंगी  राणा ओबरॉय  फरीदाबाद। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा की चुनावी रैली में कहा कि सेना ...