रविवार, 4 अगस्त 2024

साइबर क्राइम के लिए महिलाओं को जागरूक किया

साइबर क्राइम के लिए महिलाओं को जागरूक किया 

बड़ौत और गांवों में जाकर साइबर क्राइम के लिए किया जागरूक

बागपत। रविवार को बड़ौत थाना महिला सब इन्स्पेक्टर ओर सारथी वेलफेयर फाउंडेशन के माद्यम से महिलाओं को नेहरु रोड, व हिलवाड़ी गाँव में जाकर साइबर से बचने के लिए महिला सब इंस्पेक्टर नीरज ओर सब इंस्पेक्टर पूजा यादव ने महिला हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। 1090,112, 1098 के बारे में महिलाओं को जागरूक किया।
इसी के साथ-साथ साइबर में बढ़ते हुए अपराधों को रोकने के लिए 1930 नम्बर के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया यदि किसी के पास फर्जी कॉल आती है, तो अपना ओटीपी बताने से मना भी किया। यदि किसी के एकाउंट से पैसे चले जाते है, तो तुरंत 1930 पर कॉल करे ताकि उनका पैसा कही बहार जाने से बच जाए।  इसमे सब इंस्पेक्टर शिवानी जादोंन ओर सब इंस्पेक्टर बबिता चौधरी ने बताया कि महिला को यदि रात को भी अकेले आने जाने म परेसानी आती है या उनको कोई परेसान कर रहा है तो तत्काल 112 नम्बर पर कॉल करें, जिससे परेसानी का तुरन्त समाधान होगा। इसी के चलते समाजसेवी वन्दना गुप्ता ने बताया ज्यादा से ज़्यादा साइबर क्राइम से बचने के नंबर को महिलाएं खुद जानकर ओर महिलाओं का भी बताये ताकि साइबर क्राइम से बच जाए। 
इस मौके पर सब इंस्पेक्टर नीरज चौधरी,सब इंस्पेक्टर पूजा यादव, सब इंस्पेक्टर शिवानी जादोन सब इंस्पेक्टर बबिता चौधरी ओर महिला कांस्टेबल रूबी,,पुष्पा ,समाज सेवी वन्दना गुप्ता ,डॉ बिबिता खोखर, हरप्रीत,पुष्पा, उर्मिला,नीतु, नईमा साइना,आदि मौजूद रहे।

तीन देशों की यात्रा के लिए रवाना हुई 'राष्ट्रपति'

तीन देशों की यात्रा के लिए रवाना हुई 'राष्ट्रपति'  

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन देशों की यात्रा के लिए रवाना हो गई हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू फिजी, न्यूजीलैंड और तिमोर-लेस्ते की राजकीय यात्रा के लिए दिल्ली से रवाना हुई। 
राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 5 से 10 अगस्‍त तक फिजी, न्‍यूजीलैंड और तिमोर-लेस्‍ते की यात्रा पर रहेंगी। सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की यात्रा का पहला चरण फिजी से शुरू होगा, जहां वह देश की संसद को संबोधित करेंगी। फिजी में राष्ट्रपति मुर्मू देश के शीर्ष नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगी।

हरियाणा: 'सीएम' सैनी ने कुरुक्षेत्र में जनसभा की

हरियाणा: 'सीएम' सैनी ने कुरुक्षेत्र में जनसभा की

राणा ओबरॉय 
कुरुक्षेत्र। हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने रविवार को कुरुक्षेत्र में जनसभा की और इस दौरान उन्होंने अभी तक के अपने काम-काज को भी लोगों के सामने रखा। सीएम सैनी ने इस दौरान बड़ी घोषणाएं की और कहा कि, हरियाणा के किसान की हर फसल को सरकार अब MSP पर खरीदेगी। किसान चाहे कोई भी फसल उगाते हों उन्हें MSP का वास्तविक मूल्य मिलेगा।

क्या बोले सीएम नायब सिंह सैनी ?
सीएम सैनी ने कहा कि अब तक 14 फसल हम एमएसपी पर खरीदते रहे हैं, लेकिन अब से 10 नई यानी कुल 24 फसलें हरियाणा सरकार एमएसपी पर खरीदेगी। इन 24 फसलों को केंद्र सरकार भी MSP पर खरीदती है। हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने रविवार को कुरुक्षेत्र में जनसभा की। अपनी रैली को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और लिखा कि, कुरुक्षेत्र में उमड़ा जन सैलाब और आपका समर्थन हमारी नीतियों पर आपके भरोसे का प्रतीक है।

हर फसल के लिए MSP
‘इस पावन मौके पर हमने हरियाणा के किसानों के लिए कई युगांतरकारी घोषणाएं की हैं, जिनमें सबसे प्रमुख घोषणा ये है कि अब हरियाणा के किसान की हर फसल को सरकार अब MSP पर खरीदेगा। किसान चाहे कोई भी फसल उगाते हों उन्हें MSP का वास्तविक मूल्य मिलेगा।'

एमपी: वर्षाजनित हादसों में 13 बच्चों की मौत

एमपी: वर्षाजनित हादसों में 13 बच्चों की मौत 

मनोज सिंह ठाकुर 
भोपाल। मध्यप्रदेश में भारी बारिश का दौर रविवार को भी जारी रहा। लगातार हो रही बारिश से अनेक स्थानों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इसका सर्वाधिक असर बुंदेलखंड और विंध्य अंचल में देखा गया, जहां लगातार बारिश से सभी नदी नाले उफान पर हैं। वहीं, वर्षाजनित दो अलग-अलग हादसों में तेरह बच्चों की जान चली गई। मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ अभिजीत चक्रवर्ती ने यहां यूनीवार्ता को बताया कि प्रदेश के उत्तर पूर्वी हिस्से में बना गहरा अवसाद और एक ट्रफ लाइन के चलते प्रदेश के बुंदेलखंड अंचल के सागर, दमोह, पन्ना सहित अन्य स्थानों पर पिछले चौबीस घंटों के दौरान लगातार हुई। बारिश के चलते अनेक स्थानों पर बाढ़ जैसे हालात निर्मित हो गए। वहीं प्रमुख नदियों सहित अन्य नदी नाले उफान पर हैं। इसके साथ ही विंध्य अंचल के रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली सहित अन्य स्थानों पर लगातार बारिश का दौर जारी है। इसके कारण वहां के अनेक नदी नाले उफान पर हैं। पिछले चौबीस घंटों के दौरान कटनी में सर्वाधिक 231़ 4 मिलीमीटर (मिमी) वर्षा रिकार्ड की गई। इसके अलावा मैहर में 187़ 2 मिमी, शहडोल में 175 मिमी, दमोह में 181 मिमी, रीवा में 145 मिमी, सागर में 144़ 1 मिमी, सिंगरौली में 140़ 2 मिमी वर्षा हुई। इसके अलावा सीधी में 136़ 5 मिमी, जबलपुर के सिहोर में 181 मिमी, जबलपुर में 129 मिमी, छतरपुर के खजुराहो में 93़ 6 मिमी, सतना में 109़ 1 मिमी, उमरिया में 100़ 2 मिमी, राजधानी भोपाल में 63़ 4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। वहीं, प्रदेश के अन्य स्थानों पर भी हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। लगातार हो रही बारिश के चलते वर्षाजनित दो अलग अलग हादसों में 13 बच्चों की मौत हो गई। सागर जिले में मानसून के मेहरबान होने से झमाझम बारिश का दौर जारी है। पिछले चौबीस घंटे के दौरान जिले में चार इंच से अधिक औसत बारिश दर्ज की गई। इसके चलते शहर के अनेक स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गयी है। सागर जिले के शाहपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में आज सुबह शिवलिंग निर्माण और कथा के दौरान कच्चे मकान की जर्जर दीवार ढहने से नौ बच्चों की दबने से मौत हो गई।  रीवा जिले में पिछले चौबीस घंटों के दौरान अनेक स्थानों पर झमाझम बारिश का दौर जारी है। इसके चलते यहां की प्रमुख नदी बीहर उफान पर बह रही है, तो वहीं अनेक नदी नाले भी उफान पर है। जिले के गढ़ कस्बे में कल शाम स्कूल के समीप कच्चे मकान की दीवार गिर गयी जिसके चपेट में आने से चार बच्चों की मौत हो गयी, तो वहीं एक महिला और एक बच्चा घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-289, (वर्ष-11)

पंजीकरण संख्या:- UPHIN/2014/57254

2. सोमवार, अगस्त 05, 2024

3. शक-1945, श्रावण, कृष्ण-पक्ष, तिथि-प्रतिपदा, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 05:39, सूर्यास्त: 06:58।

5. न्‍यूनतम तापमान- 35 डी.सै., अधिकतम- 39 डी.सै.। गर्जना के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7. स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय  (डिजीटल सस्‍ंकरण)। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

शनिवार, 3 अगस्त 2024

मुठभेड़ में लूटपाट करने वाले 3 अभियुक्त अरेस्ट

मुठभेड़ में लूटपाट करने वाले 3 अभियुक्त अरेस्ट 

बृजेश केसरवानी 
प्रतापगढ़। जिले में पुलिस ने शनिवार को चेकिग के दौरान थाना कोहंडौर क्षेत्रान्तर्गत पुलिस के साथ मुठभेड़ में लूटपाट करने वाले वांछित 03 अभियुक्तो गिरफ्तार कर लिया गया। 
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों ने दो जुलाई को थाना कोहंडौर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम खुशहाली के पास नहर किनारे मुथूट माइक्रो फाइनेंस कम्पनी के सेल्समैन आशीष यादव से कलेक्शन का रूपये छीन लिए और मौके से फरार हो गए। उक्त घटित घटना के संबंध में थाना कोहंडौर में वादी की तहरीर के आधार पर 4 अज्ञात अभियुक्तो के खिलाफ लूट का अभियोग पंजीकृत किया गया था। तहरीर में पीड़ित ने बताया कि जब वह कलेक्शन का पैसा लेकर अपनी मोटरसाइकिल से जा रहा था। तभी रास्ते में नहर किनारे खड़े नकाबपोश 04 अज्ञात बदमाशों ने उसे धक्का देकर मोटर साइकिल से गिरा दिया और बैग में रखा कलेक्शन का करीब 01 लाख रूपये व मोबाइल आदि सामान लेकर भाग गये थे। लुटेरों की धरपकड़ के लिए टीम क्षेत्र में लगी थीं इसी दौरान आज चारों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 2 तमंचा ,4 जिंदा कारतूस , 3मोबाइल फोन 2 पल्सर मोटर सायकिल और लूट का 17000 हजार रुपया बरामद किया गया है। 
गिरफ्तार अभियुक्तगणों में निक्की उर्फ आशीष पुत्र सुरेश ,सरोज निवासी ग्राम मामूली ,शिवम विश्वकर्मा पुत्र सुनील कुमार विश्वकर्मा निवासी ग्राम मामूली, हिमांशू पुत्र धनश्याम कनौजिया निवासी ग्राम नरहरपुर थाना कोहनदौर जनपद प्रतापगढ़ के निवासी है।

डीएम ने तहसील सदर का औचक निरीक्षण किया

डीएम ने तहसील सदर का औचक निरीक्षण किया 

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने शनिवार को तहसील सदर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने उपजिलाधिकारी न्यायिक कक्ष, उपजिलाधिकारी कक्ष, तहसीलदार कक्ष, रजिस्टार, कानूनगों कक्ष, कम्प्यूटर कक्ष, ई-डिस्ट्रिक कक्ष, आपूर्ति कक्ष एवं विशेष भूमि अध्याप्ति कक्ष का निरीक्षण करते हुए वहां पर फाइलों के रख-रखाव, साफ-सफाई, उपस्थिति पंजिका सहित अन्य अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने उपजिलाधिकारी सदर एवं तहसीलदार सदर को तहसील परिसर का निरीक्षण करते हुए कर्मचारियों की समय से उपस्थिति एवं लम्बित प्रकरणों का समय से निस्तारण सुनिश्चित कराये जाने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी न्यायिक कक्ष, उपजिलाधिकारी कक्ष, तहसीलदार कक्ष का निरीक्षण करते हुए लम्बित मुकदमों के निस्तारण की प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुए 3 वर्ष व 5 वर्ष से लम्बित मुकदमों की जानकारी लेते हुए उनके शीघ्र निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। 
जिलाधिकारी ने रजिस्टार, कानूनगों कक्ष तथा कम्प्यूटर कक्ष का निरीक्षण करते हुए खतौनी, अमलदरामत समय से करने, ई-डिस्ट्रिक कक्ष का निरीक्षण करते हुए आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र की जानकारी लेते हुए समय से प्रमाणपत्र जारी किए जाने के निर्देश दिए। आपूर्ति कक्ष एवं विशेष भूमि अध्याप्ति कक्ष में उपस्थिति रजिस्टर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी न्यायिक, तहसीलदार सहित सभी सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

चेन्नई टेस्ट: टीम 'इंडिया' ने 339 रन बनाएं

चेन्नई टेस्ट: टीम 'इंडिया' ने 339 रन बनाएं  अकांशु उपाध्याय  चेन्नई। भारत ने चेन्नई टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ पहले दिन गुरुवार क...