शुक्रवार, 2 अगस्त 2024

1221 तीर्थयात्रियों का नया जत्था रवाना हुआ

1221 तीर्थयात्रियों का नया जत्था रवाना हुआ 

इकबाल अंसारी 
श्रीनगर। यहां भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से 'बम बम भोले' का जाप करते हुए 1221 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था शुक्रवार को श्री अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए रवाना हुआ। 
तीर्थयात्री 54 वाहनों के बेड़े में पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों के लिए रवाना हुए। बालटाल के लिए 395 तीर्थयात्री और पहलगाम के लिए 826 तीर्थयात्री कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आधार शिविर से रवाना हुए। पिछले साल 4.5 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने गुफा मंदिर में दर्शन किए। 52 दिनों तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा 19 अगस्त को समाप्त होगी।

छत ढहने से एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत

छत ढहने से एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत 

इकबाल अंसारी 
नांदयाल। जिले में शुक्रवार को एक घर की छत ढहने से दो नाबालिगों सहित एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना शुक्रवार तड़के चगलमरी मंडल के चिन्ना वंगाली गांव में हुई। 
उन्होंने बताया कि पीड़ितों की पहचान 45 वर्षीय गुरु शेखर रेड्डी, उनकी 38 वर्षीय पत्नी दस्तगीरम्मा और उनकी बेटियों 16 वर्षीय पवित्रा और 10 वर्षीय गुरुलक्ष्मी के रूप में की गयी है।

संसद की छत के टपकने को गंभीर मुद्दा बताया

संसद की छत के टपकने को गंभीर मुद्दा बताया

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता गौरव गोगोई ने नए संसद भवन की छत के टपकने को गंभीर मुद्दा बताया और कहा कि इस पर सभी दलों की सलाह ली जानी चाहिए और नए भवन के निर्माण की व्यापक समीक्षा होनी चाहिए। 
गोगोई ने एक्स पर कहा , “हमारी संसद के भीतर डिजाइन, निर्माण और सुविधाओं की समीक्षा की जानी चाहिए। भारतीय संसदीय लोकतंत्र की महान परंपराओं को प्रतिबिंबित करने के लिए अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है।” उन्होंने कहा, “संसद भारत के लोगों की है, किसी एक पार्टी या एक व्यक्ति की नहीं है। मुझे उम्मीद है कि तय समय में सभी प्रमुख दलों की राय ली जाएगी।” 
गौरतलब है कि दिल्ली में हुई भारी बारिश के बीच नये संसद भवन की छत टपकने का मामला सामने आया था और इसका एक वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसको लेकर राजनीतिक गलियारों में जमकर चर्चा हुई।

मेरठ-बागपत में कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की गई

मेरठ-बागपत में कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की गई

सत्येंद्र पंवार/गोपीचंद 
मेरठ/बागपत। योगी सरकार के निर्देश पर लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को मेरठ और बागपत में कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की गई। हेलीकॉप्टर से की गई पुष्पवर्षा से भोले झूम उठे और बम-बम भोले के नारे लगाने लगे। गुरुवार को मेरठ में जहां डीएम और एसएसपी ने हेलीकॉप्टर से शिव भक्तों पर फूल बरसाए थे तो वहीं शुक्रवार को श्रावण शिवरात्रि के पावन अवसर पर मेरठ मंडल की मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे और आईजी नचिकेता झा ने मेरठ में बाबा औघड़नाथ मंदिर और बागपत में पुरा महादेव मंदिर में कांवड़ियों पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की। 
दोनों अधिकारियों ने पुष्प वर्षा के साथ ही मंदिर परिसर का सर्वेक्षण भी किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया। हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा होते देख कावंडिये खुशी से झूम उठे और बोल बम बोल बम के नारे लगाने लगे। इससे पूर्व गुरुवार को मेरठ के डीएम दीपक मीणा और एसएसपी विपिन ताड़ा ने भी मेरठ के ऐतिहासिक औघड़नाथ मंदिर, दिल्ली देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग, पल्लवपुरम, सिवाय टोल प्लाजा पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की थी। बुधवार को भी मेरठ में कांवड़ियों पर बुलडोजर से पुष्प वर्षा की गई थी। पुष्प वर्षा के साथ समूचे कांवड़ यात्रा मार्ग पर योगी सरकार के द्वारा की गई व्यवस्था पर कांवड़ियों ने खुशी जताई और सीएम योगी का धन्यवाद भी दिया।

जहरीली गैस की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत

जहरीली गैस की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत 

मनोज सिंह ठाकुर 
छतरपुर। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के एक गांव में स्थित कुएं में शुक्रवार को जहरीली गैस की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के गढ़ी मलहरा थाना क्षेत्र के कुर्राहा गांव के गुरार माेहल्ले में एक घर का निर्माण का कार्य चल रहा था। इसी दौरान घर में बने एक सकरे कुएं में कारीगर मुन्ना कुशवाह (45) का हथौड़ा गिर गया। जिसे निकालने के लिए कारीगर कुएं उतर गया। वह काफी देर तक बाहर नहीं आया, तो मकान मलिक शेख बशीर (60), उनका पुत्र असलम (37) और भतीजा अल्ताफ (21) भी कुएं में उतरे और जहरीली गैस की चपेट में आ गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तत्काल रेस्क्यू कराया। चारों गंभीर हालत में मिले। सभी को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मौत का कारण गैस चढ़ने से दम घुटना बताया गया है।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-287, (वर्ष-11)

पंजीकरण संख्या:- UPHIN/2014/57254

2. शनिवार, अगस्त 03, 2024

3. शक-1945, श्रावण, कृष्ण-पक्ष, तिथि-चतुर्दशी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 05:39, सूर्यास्त: 06:58।

5. न्‍यूनतम तापमान- 35 डी.सै., अधिकतम- 39 डी.सै.। गर्जना के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7. स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय  (डिजीटल सस्‍ंकरण)। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

गुरुवार, 1 अगस्त 2024

चुनाव में 'कांग्रेस-सपा' का सूपड़ा साफ हो जाएगा

चुनाव में 'कांग्रेस-सपा' का सूपड़ा साफ हो जाएगा 

संदीप मिश्र 
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) का सूपड़ा साफ हो जाएगा। विधानसभा में अनुपूरक बजट पर अपने संबोधन में सीएम योगी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लिये बगैर सवाल किया “ एक लाख का बॉन्ड कहां गया।” उन्होंने भाजपा और एनडीए के अपने सहयोगी विधायकों से कहा कि आप सब जनता-जनार्दन के बीच जाइए और उनसे पूछिए कि एक लाख का बॉन्ड कहां गया, कौन खा गया और उसे खाने वाले लोग कौन हैं। उन्होने कहा कि 2027 में खटाखट नहीं, कांग्रेस और सपा का सफाचट होगा। 
उन्होने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस और सपा ने संविधान खत्म करने के झूठ फैलाया। संविधान का गला घोटने वाले यही लोग थे। विपक्ष के लोग कहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार आएंगे तो संविधान खत्म कर देंगे। प्रधानमंत्री मोदी 10 वर्ष से सत्ता में हैं, क्या संविधान खत्म हुआ ? नहीं बल्कि प्रधानमंत्री मोदी के रहते संविधान और मजबूत हुआ है। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का सम्मान जितना प्रधानमंत्री मोदी ने किया, उतना किसी ने नहीं किया। योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बाबा साहब के पंच तीर्थों का निर्माण कराया। मध्य प्रदेश के महू में स्थित उनकी जन्मस्थली पर भव्य स्मारक हो या इंग्लैंड के जिस मकान से बाबा साहब अम्बेडकर ने उच्च शिक्षा अर्जित की थी, इंडिया हाउस के रुप में उसे प्रधानमंत्री मोदी ने स्थापित किया। उन्होने कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर ने दिल्ली के जिस मकान में रहते हुए अपना सार्वजनिक जीवन व्यतीत किया था, प्रधानमंत्री मोदी ने उसे भी स्मारक बनाया। नागपुर में जिस स्थल पर बाबा साहब ने बौद्ध दीक्षा प्राप्त की थी, उसे भी प्रधानमंत्री मोदी ने ही स्मारक बनाया। 
योगी ने कहा कि मुंबई में स्थित बाबा साहब अम्बेडकर की चैत्य भूमि पर स्मारक बनाने का कार्य प्रधानमंत्री मोदी और महाराष्ट्र की भाजपा की सरकार ने किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी के बारे में अफवाह फैलाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीम राव अंबेडकर को हराने वाली कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही है।

सेना से आने वाले हर अग्निवीर को नौकरी मिलेंगी

सेना से आने वाले हर अग्निवीर को नौकरी मिलेंगी  राणा ओबरॉय  फरीदाबाद। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा की चुनावी रैली में कहा कि सेना ...