शुक्रवार, 26 जुलाई 2024

घरेलू स्तर पर पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रहें

घरेलू स्तर पर पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रहें  

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम बृहस्पतिवार को स्थिर रहें। जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे। तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर पर रहा। वैश्विक स्तर पर साप्तहांत पर अमेरिकी क्रूड 1.77 प्रतिशत बढ़कर 76.22 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इसी तरह लंदन ब्रेंट क्रूड भी 1.74 प्रतिशत की बढ़त लेकर 80.29 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही। महानगर...................पेट्रोल..............डीजल ( रुपये प्रति लीटर) दिल्ली ...................94.72..................87.62 मुंबई .....................104.21................92.15 चेन्नई......................100.75................92.34 कोलकाता..............103.94................90.76।

बस-ट्रक की भिड़ंत में 3 की मौत, 100 घायल

बस-ट्रक की भिड़ंत में 3 की मौत, 100 घायल 

संदीप मिश्र 
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के नगला खंगर क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस और ट्रक की भिड़ंत में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 100 अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार की रात में बहराइच से दिल्ली की ओर जा रही डबल डेकर यात्री बस रोड पर खड़े बालू से भरे ट्रॉला ट्रक से टकरा गई।‌ दुर्घटना की जानकारी होने पर एक्सप्रेस वे की यूपीडा राहत टीम और थाना पुलिस राहत के लिए मौके पर पहुंच गई। घायल यात्रियों को शिकोहाबाद और सैफई अस्पताल के लिए भिजवाया गया। पुलिस अधीक्षक नगर रणविजय सिंह ने बताया कि बस में करीब 150 यात्री सवार थे। घायलों की संख्या लगभग 100 से भी अधिक है‌। घायलों को शिकोहाबाद की सरकारी अस्पतालों सैफई के मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती कर दिया है। कई की हालत गंभीर है। चालक की मौके पर मृत्यु हो गई। दो गंभीर घायलों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है।‌ बस में जो सुरक्षित यात्री बचे थे, उनके लिए अन्य वाहन की व्यवस्था करके दिल्ली को रवाना कर दिया गया। माना जा रहा है कि दुर्घटना बस चालक‌ को नींद आने के कारण हुई ,इसके अलावा एक्सप्रेस वे पर रहने वाली यूपीडा की टीम की लापरवाही भी मानी जा रही है क्योंकि रोड पर वाहन खड़े रहने से पहले भी कई बार दुर्घटना हुई है।‌ मृतकों में बस चालक इरफान और यात्री रामदेव‌‌ निवासी बहराइच की पहचान हो गई है।  एक अन्य मृतक यात्री की पहचान नहीं हो सकी‌ है।‌

गुरुवार, 25 जुलाई 2024

किशोरी से दुष्कर्म, 5वीं मंजिल से नीचे फेंका

किशोरी से दुष्कर्म, 5वीं मंजिल से नीचे फेंका

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। द्वारका नॉर्थ में एक युवक ने पिस्टल दिखाकर किशोरी (16) से दुष्कर्म कर दिया। किशोरी ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे 5वीं मंजिल से नीचे फेंक दिया। गंभीर हालत में किशोरी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे डीडीयू अस्पताल भेज दिया गया।
पुलिस ने पीड़िता का बयान लेकर दुष्कर्म, हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। वहीं, किशोरी से पहले भी सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। परिजनों का आरोप है कि आरोपी जेल से बाहर आने के बाद पीड़िता पर बयान बदलने का दबाव बना रहे थे। ऐसे उन आरोपियों पर ही वारदात का शक है।
इधर, मामले की जांच कर रही पुलिस अधिकारियों ने इससे इंकार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी और किशोरी पहले से एक दूसरे को जानते हैं। आरोपी की तलाश के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही मामले का खुलासा होगा।
पुलिस को दिए बयान में किशोरी ने आरोप लगाया है कि सोमवार को पिता किसी काम से दिल्ली से बाहर गए थे। मां भी दूसरे बच्चों के साथ बाहर थी। इस बीच आरोपी घर पहुंचा और पिस्टल दिखाकर पास की इमारत में ले गया। पांचवीं मंजिल की छत पर आरोपी ने दुष्कर्म किया और विरोध करने पर उसे नीचे फेंक दिया। राहगीरों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

नीट यूजी को खत्म कर, पुरानी व्यवस्था बहाल करें

नीट यूजी को खत्म कर, पुरानी व्यवस्था बहाल करें 

संदीप मिश्र 
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने इस समय विवादों के बीच आ चुकी नीट यूजी परीक्षा को लेकर दिए गए एक बड़े बयान में कहा है, कि नीट यूजी को खत्म करके पुरानी व्यवस्था को बहाल किया जाना मेडिकल के अभ्यर्थियों के हित में है। बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सरकार एवं तमिलनाडु सरकार के सुर में सुर मिलाते हुए बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट समाप्त की बाबत उठाई गई डिमांड में कहा है कि नीट को खत्म करते हुए पुरानी व्यवस्था बहाल की जानी चाहिए। सोशल मीडिया के मुख्य प्लेटफार्म एक्स पर किए गए ट्वीट में उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने लिखा है कि नीट स्नातक मेडिकल परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर यह मामला सड़क से लेकर संसद और उच्चतम न्यायालय तक गरमाया रहा है। सर्वोच्च अदालत तक जब पहुंचे इस मामले का अब नतीजा चाहे कुछ भी रहा हो। लेकिन लाखों परीक्षार्थियों एवं उनके परिवार वालों को इस तमाम विवाद से जो पीड़ा हुई है उन्हें इसका दुख हमेशा ही सताता रहेगा। 
उल्लेखनीय है कि नीट यूजी परीक्षा के मामले का सुप्रीम कोर्ट द्वारा बीते दिन यानी बुधवार को ही निस्तारण किया गया है‌। हालांकि, अदालत को नीट यूजी परीक्षा में पेपर लीक होने के सबूत मिले हैं, लेकिन इसका असर व्यापक नहीं होने की वजह से सुप्रीम कोर्ट ने नीट यूजी की परीक्षा दोबारा से करने से इनकार कर दिया है।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-279, (वर्ष-11)

पंजीकरण संख्या:- UPHIN/2014/57254

2. शुक्रवार, जुलाई 26, 2024

3. शक-1945, श्रावण, कृष्ण-पक्ष, तिथि-षष्ठी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 05:39, सूर्यास्त: 06:58।

5. न्‍यूनतम तापमान- 34 डी.सै., अधिकतम- 41 डी.सै.। गर्जना के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7. स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय  (डिजीटल सस्‍ंकरण)। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

बुधवार, 24 जुलाई 2024

'भाजपा' ने दस साल में महंगाई, बेरोजगारी बढ़ाई

'भाजपा' ने दस साल में महंगाई, बेरोजगारी बढ़ाई

संदीप मिश्र 
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने दस साल में महंगाई, बेरोजगारी बढ़ाई है। जनता का शोषण किया है। यह बजट नहीं, चपत है। इस बजट ने लोगों को चपत लगा दिया। उन्होने कहा कि बजट से उत्तर प्रदेश की जनता निराश है। डबल इंजन की सरकार से उत्तर प्रदेश की आस पूरी नहीं हुई। उत्तर प्रदेश में नौजवानों के पास नौकरी का संकट है। यह सरकार युवाओं को सम्मान जनक रोजगार नहीं दे सकती है। भाजपा की सरकार में उत्तर प्रदेश पीछे छूट गया। जो उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री बनाता है, उसके साथ भेदभाव हुआ। 
अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार को जानकारी है कि कैंसर की बीमारी बढ़ रही है। लेकिन, भाजपा सरकार समाजवादी सरकार के दौरान लखनऊ में बनाए गए कैंसर इंस्टीट्यूट के लिए बजट नहीं दे रही। सरकार कैंसर इंस्टीट्यूट नहीं चला पा रही है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है। किसान की आय दोगुनी करने का कोई रोडमैप नहीं है। किसानों की फसलों में एमएसपी का कानूनी अधिकार नहीं मिला। मंडियों के लिए कोई बजट नहीं दिया गया। भाजपा सरकार ने किसानों, नौजवानों को धोखा दिया। उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं चौपट है। 
उन्होने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार आपस में टकरा रही है। ऐसा लगता है, उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने दिल्ली सरकार से बजट में कुछ मांगा ही नहीं। केन्द्र की सरकार ने उत्तर प्रदेश को बजट में कुछ विशेष देना तो छोड़िए उत्तर प्रदेश का नाम तक नहीं लिया। समाजवादी सरकार ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को जहां तक बनाया था, आज भी वहीं तक रह गया। अगर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को गाजीपुर बलिया से बक्सर तक जोड़ दिया जाता, तो देश में भागलपुर से दिल्ली तक पूरा एक्सप्रेस-वे मार्ग मिल जाता लेकिन सरकार ने उसके लिए बजट नहीं दिया। कांवड़ मार्ग पर दुकानदारों के नाम के मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुये अखिलेश यादव ने कहा, कि यह सौैहाद्र की जीत है। भाजपा नफरत फैलाती है। जनता नफरत के खिलाफ एकजुट है। भाजपा अब नफरत फैलाने में सफल नहीं होगी। भाजपा का कम्युनल मुद्दा खत्म हो गया है। सम्प्रदायिकता का दीया आखिरी समय में फड-फड़ा रहा है।

'जिला सड़क सुरक्षा समिति' की बैठक संपन्न

'जिला सड़क सुरक्षा समिति' की बैठक संपन्न 

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को संगम सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में बताया गया कि जनपद में सड़क दुर्घटना जून, 2023 में 127 की तुलना में जून, 2024 में 87 दुर्घटना हुई, जिसमें -31.49 प्रतिशत की कमी हुई है। आगामी माह में सड़क दुर्घटनाओं में 50 प्रतिशत कम करने के निर्देश दिए गए। 
पीडीए को शहरी क्षेत्र में शहरी क्षेत्र में पीडीए तथा नगर निगम के क्षेत्रान्तर्गत मार्ग पर अवैध कटों को बंद किये जानें हेतु निर्देशित किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि वृहद दुर्घटनाओं के दृष्टिगत शहर से जानें वाले विभिन्न राष्ट्रीय मार्गों के नजदीक ट्रामा को क्रियाशील रखा जाय तथा स्कूली वाहन चालकों एवं परिवहन चालकों के शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएं। विभाग द्वारा बिना फिटनेस वाहन का संचालन करने वाले स्कूली वाहनों पर कार्यवाही की जाएं। 
जनपद के समस्त वाहन चालकों एवं परिचालकों का चिकित्सालयों में स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएं। नगर क्षेत्र में ई-रिक्शा चलाये जानें हेतु रूटों का निर्धारण करते हुए प्रभावी नियंत्रण रखा जाय। नगर क्षेत्र में सड़कों पर आयी पेड़ों की टहनियों की कटाई छंटाई की जाएं, जिससे कि सिग्नल स्पष्ट दिखायी पड़े। पुलिस विभाग, यातायात को निर्देशित किया गया कि सड़क दुर्धटनाओं की थानावार सूची प्रेषित की जाय। ओवर स्पीडिंग रोके जानें हेतु पुलिस विभाग (यातायात) एवं परिवहन विभाग द्वारा चालान कार्यवाही की जाय। यातायात पुलिस को निर्देशित किया गया कि अवैध पार्किंग/अतिक्रमण वाले स्थल पर खड़े वाहनों के चालान की कार्यवाही की जाय। बायें लेन पर वाहनों को न खड़ा किये जानें के सम्बंध में प्रभावी कार्यवाही की जाएं। पब्लिक एड्रेस सिस्टम को सक्रिय किया जाएं। हिट-रन के लम्बित मामलों का निस्तारण कराया जाएं। गुड सेमेरिटन हेतु पात्रों का चयन करते हुए उसकी सूची उपलब्ध कराये जानें हेतु परिवहन विभाग व स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस विभाग को निर्देशित किया गया। दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की गोल्डन ऑवर में मद्द करने हेतु व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाएं।
इस अवसर पर मनोज कुमार, सहायक अभियन्ता प्रतिनिधि अधिशासी अभियन्ता, प्रान्तीय खण्ड, लो0नि0वि0, सुश्री अल्का शुक्ला, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, (प्रवर्तन) प्रथम, आर0एस0 वर्मा, एआरएम उ0प्र0 परि0निगम, राम सागर, पीटीओ, मोहित कुमार राठौर, अभियन्ता, निर्माण खण्ड-3, लो0नि0वि0, जे0पी0 सोनकर, सहायक अभियन्ता, नि0खं0-2 (प्र0प0), लो0नि0वि0, महा नारायण शुक्ला, सहायक अभियन्ता, बेलन नहर प्रखण्ड, सिंचाई विभाग, प्रवीन कुमार यादव, सहायक अभियन्ता, प्रयागराज विकास प्राधिकरण, निकुंज कुमार, सहायक अभियन्ता, मोर्थ, पीआईयू, पी0एन0 सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, सुनील कुमार, सहायक अभियन्ता, नि0खं0 4, लो0नि0वि0, सौरभ सिंह, ट्रैफिक इंस्पेक्टर, अमित कुमार सिंह, सहायक अभियन्ता, राष्ट्रीय मार्ग, प्रयागराज। विनोद कुमार सिंह, वन दरोगा, वन विभाग, सुजीत कुमार सोनी, एनएचएआई, पीआईयू, डा0 राशिद, स्वास्थ्य अधिकारी, कार्यालय चिकित्साधिकारी, टेम्पो-टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष विनोद चन्द्र दुबे, महामंत्री रमाकान्त रावत, उपाध्यक्ष रघुनाथ द्विवेदी उपस्थित रहे।

सेना से आने वाले हर अग्निवीर को नौकरी मिलेंगी

सेना से आने वाले हर अग्निवीर को नौकरी मिलेंगी  राणा ओबरॉय  फरीदाबाद। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा की चुनावी रैली में कहा कि सेना ...