बुधवार, 24 जुलाई 2024

26 से 2 तक बंद रहेंगे बोर्ड एवं स्कूल-कॉलेज

26 से 2 तक बंद रहेंगे बोर्ड एवं स्कूल-कॉलेज 

भानु प्रताप उपाध्याय 
मुजफ्फरनगर। जिला अधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के निर्देश पर जिले के सभी बोर्ड एवं यूनिवर्सिटी के स्कूल कॉलेज 26 जुलाई से लेकर 2 अगस्त तक बंद रखे जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्कूल कॉलेज में अवकाश घोषित कर दिया है। बुधवार को जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार श्रीवास की ओर से जारी किए गए आदेशों में जनपद में कांवड़ यात्रा- 2024 की वजह से समस्त प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक, सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालय, मदरसा बोर्ड, डिग्री कॉलेज, डायट तथा तकनीकी संस्थानों में 26 जुलाई से लेकर 2 अगस्त तक अवकाश घोषित किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा है कि जिले के सभी स्कूल कॉलेज के प्रधानाचार्य को इन निर्देशों का पालन करते हुए 26 जुलाई से लेकर 2 अगस्त तक अपने स्कूल कॉलेज बंद रखने होंगे। यदि अवकाश के दिनों में कोई स्कूल कॉलेज खुला हुआ पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कठोरता कार्यवाही की जाएगी।

सीएम धामी ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त की

सीएम धामी ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त की 

पंकज कपूर 
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संसद में प्रस्तुत बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सोशल साइट एक्स पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश के विकास को प्राथमिकता में रखते हुए चतुर्दिक समृद्धि और विकसित भारत का सशक्त पथ सुनिश्चित करने वाला बजट पेश किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के सम्रग विकास को सुनिश्चित करने वाला यह सर्वस्पर्शी बजट युवाओं, अन्नदाता किसानों, मातृशक्ति, विद्यार्थियों के साथ ही सभी वर्गों के हितों की पूर्ति करने के साथ ही प्रधानमंत्री के विजन विकसित भारत @2047 को सार्थकता प्रदान करने में अत्यंत सहायक होगा। धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के सशक्त नेतृत्व में आने वाले 5 वर्ष राष्ट्र के विकास को नई गति देंगे। विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने के लिए यह स्वर्णिम क्षण हैं और इन्हीं के माध्यम से सभी भारतीयों की आकांक्षाओं को पूर्णता मिलेंगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट राष्ट्र के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास के इतिहास में नए सोपान गढ़ेगा।

फैक्ट्री में लगीं भीषण आग, गाड़ियों को भेजा

फैक्ट्री में लगीं भीषण आग, गाड़ियों को भेजा 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। राजधानी में दिन निकलते ही हुए बड़े हादसे में नरेला स्थित फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। हादसे की जानकारी मिलते ही दो दर्जन से अधिक दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है। 
बुधवार को राजधानी दिल्ली के नरेला इलाके में हुए एक बड़े हादसे में फैक्ट्री में भीषण आग लगने से चारों तरफ बुरी तरह से अफरा तफरी मची हुई है। आग की चपेट में आई फैक्ट्री धूं धूं करके जल रही है। फैक्ट्री के भीतर से निकल रही आग की लपटों एवं धुएं के बादलों को देखकर आसपास के लोगों के दिल बुरी तरह से दहल रहे हैं। भीषण आग लगने के इस हादसे की जानकारी मिलते ही फायर विभाग की ओर से 25 गाड़ियों के साथ दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने के लिए मौके पर भेजा गया है। 
घटना स्थल पर पहुंचे फायर फाइटर फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पाने के प्रयासों में जुट गए हैं। फैक्ट्री में लगी इस भीषण आग को लेकर अभी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-278, (वर्ष-11)

पंजीकरण संख्या:- UPHIN/2014/57254

2. बृहस्पतिवार, जुलाई 25, 2024

3. शक-1945, श्रावण, कृष्ण-पक्ष, तिथि-पंचमी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 05:39, सूर्यास्त: 06:58।

5. न्‍यूनतम तापमान- 35 डी.सै., अधिकतम- 39 डी.सै.। गर्जना के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7. स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय  (डिजीटल सस्‍ंकरण)। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

मंगलवार, 23 जुलाई 2024

'सीएम' योगी ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया दी

'सीएम' योगी ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया दी 

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा मंगलवार को प्रस्तुत सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी, विकासोन्मुखी आम बजट 2024-25, 140 करोड़ देशवासियों की आशाओं, आकांक्षाओं और अमृतकाल के सभी संकल्पों को सिद्ध करने वाला है।
आम बजट 2024-25 ‘विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण का आर्थिक दस्तावेज है। इसमें अंत्योदय की पावन भावना, विकास की असीम संभावना और नवोन्मेष की नव-दृष्टि है। उन्होंने कहा इस बजट में गांव, गरीब, किसान, महिला, नौजवान समेत समाज के सभी तबकों के समग्र विकास का संकल्प, हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दृष्टि और वंचित को वंचना से मुक्त कराने का रोडमैप है। मध्यम वर्ग को बड़ी राहत प्रदान करते हुए प्रत्यक्ष कर प्रणाली के संबंध में नए प्राविधानों की घोषणा स्वागत योग्य है। मुख्यमंत्री ने कहा ‘नए भारत’ को 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी और विश्व का ग्रोथ इंजन बनाने का मार्ग प्रशस्त करते इस लोक-कल्याणकारी बजट के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार एवं मा. केंद्रीय वित्त मंत्री का हार्दिक अभिनंदन !

जनता के लिए नाउम्मीदी का पुलिंदा है 'बजट'

जनता के लिए नाउम्मीदी का पुलिंदा है 'बजट' 

संदीप मिश्र 
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केन्द्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि यह बजट आम जनता के लिए नाउम्मीदी का पुलिंदा है, जिसने लोगों को निराश किया है। उन्होने कहा कि इस सरकार ने दस साल में बेरोजगारी बढ़ायी है। नौजवान पक्की नौकरी चाहता है। यह सरकार आधी अधूरी नौकरी का सपना दिखा रही है। भाजपा सरकार के ग्यारहवें बजट में बेरोजगारी, महंगाई, किसान, महिला, युवा का मुद्दा नौ दो ग्यारह हो गया है। किसान की आय दोगुनी करने के लिए कोई योजना नही। मंडियों के लिए बजट में कुछ नहीं है। खाने-पीने की चीजों से लेकर सब चीजों की महंगाई आसमान पर है। सरकार महंगाई नहीं कम करना चाहती है। बजट में गरीबों और महिलाओं के विकास के लिए कोई योजना नहीं है। मंडी और कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाए बिना किसानों को लाभ नहीं मिल सकता है। उन्होने कहा ‘‘ये बजट भी नाउम्मीदगी का ही पुलिंदा है। शुक्र है कि इंसान इन हालातों में भी जिंदा है।‘‘ अखिलेश यादव ने कहा कि केन्द्रीय बजट में बिहार और आन्ध्र प्रदेश को विशेष पैकेज दिया गया है। सरकार बचानी है तो अच्छी बात है कि बिहार, आन्ध्र प्रदेश को कुछ विशेष योजनाओं से जोड़ा गया। लेकिन उत्तर प्रदेश जैसा प्रदेश, जो प्रधानमंत्री देता है, क्या वहां के किसान के लिए कुछ बड़े फैसले हुए? भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को एक बार फिर धोखा दिया है। उन्होने केंद्र सरकार से सवाल किया कि जनता ने जब तीसरी बार चुनकर भेजा है तो बजट के माध्यम से पक्की नौकरी के लिए क्या इंतजाम है। क्या हॉर्टिकल्चर क्रॉप्स के लिए आपके पास कोई एमएसपी देने का इंतजाम है ?

महिला ने थाने में विषैला पदार्थ पिया, हालत गंभीर

महिला ने थाने में विषैला पदार्थ पिया, हालत गंभीर 

संदीप मिश्र 
कासगंज। किसी मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराने पहुंची महिला की जब सुनवाई नहीं हुई, तो उसने आहत होकर थाने के भीतर ही विषैला पदार्थ पी लिया। महिला की हालत बिगड़ते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। तत्काल ही पुलिस महिला को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में ले गई। जहां से महिला को गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस अब महिला का जीवन बचने की प्रार्थना कर रही है।  मंगलवार को कासगंज जनपद के थाना सिकंदरपुर वैश्य में एक महिला किसी मामले को लेकर अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस के पास पहुंची थी। आरोप है, कि पुलिस ने जब उसकी सुनवाई नहीं की तो पुलिस की बेरुखी से आहत होकर उसने विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया। कीटनाशक हलक से नीचे जाते ही महिला की हालत बिगड़ गई। महिला के मुंह से झाग निकलते हुए देखकर पुलिस कर्मियों के हाथ पांव फूल गए। 
पुलिस तत्काल ही महिला को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने महिला की सीरियस कंडीशन को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवारजनों में बुरी तरह से चीख पुकार मची हुई है और पुलिस ईश्वर से महिला का जीवन बचाने की कामना कर रही है। क्योंकि, यदि महिला की मौत हो जाती है, तो पुलिस पर कार्यवाही की गाज गिरना निश्चित है।

चेन्नई टेस्ट: टीम 'इंडिया' ने 339 रन बनाएं

चेन्नई टेस्ट: टीम 'इंडिया' ने 339 रन बनाएं  अकांशु उपाध्याय  चेन्नई। भारत ने चेन्नई टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ पहले दिन गुरुवार क...