बुधवार, 24 जुलाई 2024

फैक्ट्री में लगीं भीषण आग, गाड़ियों को भेजा

फैक्ट्री में लगीं भीषण आग, गाड़ियों को भेजा 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। राजधानी में दिन निकलते ही हुए बड़े हादसे में नरेला स्थित फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। हादसे की जानकारी मिलते ही दो दर्जन से अधिक दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है। 
बुधवार को राजधानी दिल्ली के नरेला इलाके में हुए एक बड़े हादसे में फैक्ट्री में भीषण आग लगने से चारों तरफ बुरी तरह से अफरा तफरी मची हुई है। आग की चपेट में आई फैक्ट्री धूं धूं करके जल रही है। फैक्ट्री के भीतर से निकल रही आग की लपटों एवं धुएं के बादलों को देखकर आसपास के लोगों के दिल बुरी तरह से दहल रहे हैं। भीषण आग लगने के इस हादसे की जानकारी मिलते ही फायर विभाग की ओर से 25 गाड़ियों के साथ दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने के लिए मौके पर भेजा गया है। 
घटना स्थल पर पहुंचे फायर फाइटर फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पाने के प्रयासों में जुट गए हैं। फैक्ट्री में लगी इस भीषण आग को लेकर अभी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-278, (वर्ष-11)

पंजीकरण संख्या:- UPHIN/2014/57254

2. बृहस्पतिवार, जुलाई 25, 2024

3. शक-1945, श्रावण, कृष्ण-पक्ष, तिथि-पंचमी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 05:39, सूर्यास्त: 06:58।

5. न्‍यूनतम तापमान- 35 डी.सै., अधिकतम- 39 डी.सै.। गर्जना के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7. स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय  (डिजीटल सस्‍ंकरण)। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

मंगलवार, 23 जुलाई 2024

'सीएम' योगी ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया दी

'सीएम' योगी ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया दी 

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा मंगलवार को प्रस्तुत सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी, विकासोन्मुखी आम बजट 2024-25, 140 करोड़ देशवासियों की आशाओं, आकांक्षाओं और अमृतकाल के सभी संकल्पों को सिद्ध करने वाला है।
आम बजट 2024-25 ‘विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण का आर्थिक दस्तावेज है। इसमें अंत्योदय की पावन भावना, विकास की असीम संभावना और नवोन्मेष की नव-दृष्टि है। उन्होंने कहा इस बजट में गांव, गरीब, किसान, महिला, नौजवान समेत समाज के सभी तबकों के समग्र विकास का संकल्प, हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दृष्टि और वंचित को वंचना से मुक्त कराने का रोडमैप है। मध्यम वर्ग को बड़ी राहत प्रदान करते हुए प्रत्यक्ष कर प्रणाली के संबंध में नए प्राविधानों की घोषणा स्वागत योग्य है। मुख्यमंत्री ने कहा ‘नए भारत’ को 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी और विश्व का ग्रोथ इंजन बनाने का मार्ग प्रशस्त करते इस लोक-कल्याणकारी बजट के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार एवं मा. केंद्रीय वित्त मंत्री का हार्दिक अभिनंदन !

जनता के लिए नाउम्मीदी का पुलिंदा है 'बजट'

जनता के लिए नाउम्मीदी का पुलिंदा है 'बजट' 

संदीप मिश्र 
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केन्द्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि यह बजट आम जनता के लिए नाउम्मीदी का पुलिंदा है, जिसने लोगों को निराश किया है। उन्होने कहा कि इस सरकार ने दस साल में बेरोजगारी बढ़ायी है। नौजवान पक्की नौकरी चाहता है। यह सरकार आधी अधूरी नौकरी का सपना दिखा रही है। भाजपा सरकार के ग्यारहवें बजट में बेरोजगारी, महंगाई, किसान, महिला, युवा का मुद्दा नौ दो ग्यारह हो गया है। किसान की आय दोगुनी करने के लिए कोई योजना नही। मंडियों के लिए बजट में कुछ नहीं है। खाने-पीने की चीजों से लेकर सब चीजों की महंगाई आसमान पर है। सरकार महंगाई नहीं कम करना चाहती है। बजट में गरीबों और महिलाओं के विकास के लिए कोई योजना नहीं है। मंडी और कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाए बिना किसानों को लाभ नहीं मिल सकता है। उन्होने कहा ‘‘ये बजट भी नाउम्मीदगी का ही पुलिंदा है। शुक्र है कि इंसान इन हालातों में भी जिंदा है।‘‘ अखिलेश यादव ने कहा कि केन्द्रीय बजट में बिहार और आन्ध्र प्रदेश को विशेष पैकेज दिया गया है। सरकार बचानी है तो अच्छी बात है कि बिहार, आन्ध्र प्रदेश को कुछ विशेष योजनाओं से जोड़ा गया। लेकिन उत्तर प्रदेश जैसा प्रदेश, जो प्रधानमंत्री देता है, क्या वहां के किसान के लिए कुछ बड़े फैसले हुए? भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को एक बार फिर धोखा दिया है। उन्होने केंद्र सरकार से सवाल किया कि जनता ने जब तीसरी बार चुनकर भेजा है तो बजट के माध्यम से पक्की नौकरी के लिए क्या इंतजाम है। क्या हॉर्टिकल्चर क्रॉप्स के लिए आपके पास कोई एमएसपी देने का इंतजाम है ?

महिला ने थाने में विषैला पदार्थ पिया, हालत गंभीर

महिला ने थाने में विषैला पदार्थ पिया, हालत गंभीर 

संदीप मिश्र 
कासगंज। किसी मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराने पहुंची महिला की जब सुनवाई नहीं हुई, तो उसने आहत होकर थाने के भीतर ही विषैला पदार्थ पी लिया। महिला की हालत बिगड़ते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। तत्काल ही पुलिस महिला को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में ले गई। जहां से महिला को गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस अब महिला का जीवन बचने की प्रार्थना कर रही है।  मंगलवार को कासगंज जनपद के थाना सिकंदरपुर वैश्य में एक महिला किसी मामले को लेकर अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस के पास पहुंची थी। आरोप है, कि पुलिस ने जब उसकी सुनवाई नहीं की तो पुलिस की बेरुखी से आहत होकर उसने विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया। कीटनाशक हलक से नीचे जाते ही महिला की हालत बिगड़ गई। महिला के मुंह से झाग निकलते हुए देखकर पुलिस कर्मियों के हाथ पांव फूल गए। 
पुलिस तत्काल ही महिला को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने महिला की सीरियस कंडीशन को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवारजनों में बुरी तरह से चीख पुकार मची हुई है और पुलिस ईश्वर से महिला का जीवन बचाने की कामना कर रही है। क्योंकि, यदि महिला की मौत हो जाती है, तो पुलिस पर कार्यवाही की गाज गिरना निश्चित है।

वित्तमंत्री ने मोदी सरकार 3.0 का बजट पेश किया

वित्तमंत्री ने मोदी सरकार 3.0 का बजट पेश किया 

इकबाल अंसारी 

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को संसद में मोदी सरकार 3.0 का बजट पेश कर चुकी हैं। इस दौरान सरकार ने वेतन भोगियों, पेंशन भोगियों, किसान, महिलाओं, युवा, छात्रों समेत कई वर्गों के लिए बड़े ऐलान किए। सरकार ने इनकम टैक्स के न्यू रिजीम में भी रेट में मामूली बदलाव किए हैं। खास बात है कि यह उनकी तरफ से पेश किया जाने वाला 7वां बजट था। इससे पहले चुनावी साल होने के चलते 1 फरवरी को पेश हुए अंतरिम बजट में खास नीतिगत बदलाव नहीं देखे गए थे। साथ ही मध्यमवर्गीय के लिए खास घोषणाएं सरकार के अंतरिम बजट में शामिल नहीं थीं। हालांकि, अब संभावनाएं जताई जा रही हैं कि पूर्ण बजट में सरकार टैक्स पेयर्स और महिलाओं के लिए बड़े ऐलान कर सकती है।

खास बात है कि बीती दो सरकारों से परे इस बार NDA यानी नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस में जनता दल यूनाइटेड और तेलुगू देशम पार्टी की भी भागीदारी है।  क्योंकि, भारतीय जनता पार्टी हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल करने में असफल रही थी। ऐसे में कहा जा रहा है कि वित्त मंत्री को दोनों बड़े दलों की मांगों को भी बजट सत्र के दौरान ध्यान में रखना होगा।

हालांकि, जानकारों का मानना है कि मंगलवार को पेश होने वाले बजट में भारत की आर्थिक नीति में बड़े बदलावों के आसार कम हैं।

6 से ज्यादा अधिकारियों से जवाब तलब किया

6 से ज्यादा अधिकारियों से जवाब तलब किया 

संदीप मिश्र 
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने प्रदेश में विभिन्न आपदाओं में हुई जनहानि एवं क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा देने में लापरवाही करने वाले छ: से ज्यादा अधिकारियों से जवाब तलब किया है।
इसमें पांच जिलों के एडीएम एफआर को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गयी है, जबकि तीन एसडीएम से स्पष्टीकरण मांगा गया है। बाढ़ संबंधी कार्यों में लापरवाही पर कानपुर देहात के आपदा विशेषज्ञ को निलंबित कर दिया। सीएम योगी ने सभी लापरवाह अधिकारियों को दो दिनों में अपना स्पष्टीकरण शासन को सौंपने के निर्देश दिये हैं। अगर जवाब संतोषजनक नहीं हुआ, तो सीएम योगी सख्त कार्रवाई कर सकते हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश है कि आपदा से हुई जनहानि का मुआवजा 24 घंटे के अंदर प्रदान किया जाएं।
इन लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ की गयी कार्रवाई राहत आयुक्त जीएस नवीन ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप प्रदेश भर में आपदा से हुई जनहानि का सर्वे पूरा कर 24 घंटे में मुआवजा दिया जा रहा है। वहीं, इसमें लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश में विभिन्न आपदाओं के दौरान हुई जनहानि और क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा देने में लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर एक्शन लिया गया है। इनमें बांदा, चित्रकूट, सिद्धार्थनगर, सुल्तानपुर और मुजफ्फरनगर के एडीएम एफआर क्रमशः संतोष सिंह, उमेश चंद्र निगम, उमा शंकर, एस सुधाकरन और गजेंद्र कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि सौंपी गई है।
इसके साथ ही लापरवाही पर सिद्धार्थनगर की सदर तहसील के एसडीएम ललित कुमार मिश्रा, हाथरस की शादाबाद तहसील के एसडीएम संजय कुमार सिंह और अलीगढ़ की अतरौली तहसील के एसडीएम अनिल कुमार कटियार से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। वहीं बाढ़ संबंधी कार्यों में लापरवाही पर कानपुर देहात के आपदा विशेषज्ञ अश्विनी कुमार को निलंबित कर दिया है। सभी को दो दिनों के अंदर अपना जवाब शासन को सौंपना होगा।

सेना से आने वाले हर अग्निवीर को नौकरी मिलेंगी

सेना से आने वाले हर अग्निवीर को नौकरी मिलेंगी  राणा ओबरॉय  फरीदाबाद। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा की चुनावी रैली में कहा कि सेना ...