रविवार, 14 जुलाई 2024

बाढ़ के पानी से लखनऊ-दिल्ली हाईवे क्षतिग्रस्त

बाढ़ के पानी से लखनऊ-दिल्ली हाईवे क्षतिग्रस्त 

संदीप मिश्र 
लखनऊ। लगातार हो रही बारिश से उत्पन्न हुए बाढ़ के हालात बुरी तरह से खराब हो गए हैं। पहाड़ों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से उफान पर आई नदियों ने बाढ़ से चारों तरफ तबाही मचा दी है। बाढ़ के पानी से लखनऊ-दिल्ली हाईवे क्षतिग्रस्त हो गया है। साइड जमीन में धंस जाने से हाईवे का एक हिस्सा बंद हो गया है। बारिश के पानी में सड़क पर आधी डूबी बस में सवार यात्री 2 घंटे तक फंसे रहे। 
रविवार को भी बारिश और बाढ़ से हाल बेहाल हो रहे हैं। हिमालय पर लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से नदिया उफान खाते हुए इधर-उधर अपना डेरा तलाश रही है। शाहजहांपुर में बाढ़ का पानी लखनऊ दिल्ली हाईवे पर पहुंच जाने से सड़क कट गई है। गर्रा नदी का पानी हाईवे पर पहुंचने से सड़क का एक हिस्सा बंद हो गया था। तीसरे दिन पानी कम होने पर आवागमन शुरू हो सका है। उधर, इटावा में मूसलाधार बारिश के पानी में सवारियां लेकर जा रही रोडवेज बस आधी डूब गई है। तकरीबन 2 घंटे तक बस के साथ फंसे यात्रियों को बाद में बस को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया है।

सीएम केजरीवाल का कोमा में जाने का खतरा

सीएम केजरीवाल का कोमा में जाने का खतरा 

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा है कि जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का लगातार वजन घटने की वजह से उनके कोमा में जाने का खतरा उत्पन्न हो गया है। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा है कि शराब घोटाला से जुड़े मनी लांड्रिंग के मामले में राजधानी दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का लगातार वजन घट रहा है। गिरफ्तारी के बाद से लेकर अभी तक केजरीवाल के भजन में 8 किलो 500 ग्राम की कमी आ गई है। उन्होंने कहा है कि यह गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है, क्योंकि 21 मार्च को हुई गिरफ्तारी के समय अरविंद केजरीवाल का वजन 70 किलो था, जो अब घटकर 61 किलो 500 ग्राम रह गया है। उन्होंने कहा है कि जेल में रहने के दौरान नींद में पांच बार मुख्यमंत्री का शुगर लेवल गिरकर 50 तक आ पहुंचा है। जबकि, डाक्टरों के मुताबिक, सोते समय अचानक शुगर लेवल गिरने से व्यक्ति के कोमा में जाने की आशंका बनी रहती है।

पिछले आठ महीनों में मुझ पर दो बार हमला हुआ

पिछले आठ महीनों में मुझ पर दो बार हमला हुआ 

अखिलेश पांडेय 
वाशिंगटन डीसी। अमेरिका के अरबपति उद्यमी एलन मस्क ने रविवार को कहा कि पिछले आठ महीनों में उन पर दो बार हमला किया गया है। 
मस्क ने अपने सोशल मीडिया पर कहा कि “आने वाला समय खतरनाक है। दो लोग (अलग-अलग मौकों पर) पहले ही मुझे मारने की कोशिश कर चुके हैं। उन्हें टेक्सास में टेस्ला मुख्यालय से लगभग 20 मिनट की ड्राइव पर बंदूकों के साथ गिरफ्तार किया गया।”  इससे पहले दिन में मीडिया ने फुटेज में दिखाया कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भाषण में गोलियां चली, जिसके बाद उनके सिर के दाहिने हिस्से पर खून बह रहा था और अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के एजेंट उन्हें मंच से बाहर ले जा रहे थे। 
मीडिया ने कहा कि ट्रंप सुरक्षित हैं और ठीक हैं। मीडिया ने यह भी कहा कि गोलीबारी की जांच हत्या के प्रयास के रूप में की जा रही है और शूटर को अमेरिकी गुप्त सेवा एजेंटों ने मार गिराया।

विवाद: 4 बच्चों को लेकर कुएं में कूदीं महिला

विवाद: 4 बच्चों को लेकर कुएं में कूदीं महिला 

मनोज सिंह ठाकुर 
मंदसौर। पति के साथ किसी बात को लेकर हुए विवाद से बुरी तरह आहत हुई महिला अपने चार बच्चों को लेकर कुएं पर पहुंचे और उसमें छलांग लगा दी। मामले की जानकारी मिलते ही कुएं में उतरे ग्रामीणों द्वारा महिला को बचा लिया गया है। लेकिन मौत का निवाला बने चारों बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। 
रविवार को गरोठ एएसपी हेमलता कुरील ने बताया है, कि 40 वर्षीया सुगना बाई को उसका पति रोडू सिंह बंजारा टॉर्चर करता था। शनिवार की रात को भी सुगना के साथ पति द्वारा मारपीट की गई थी। पति से बचकर महिला रात में ही अपने चारों बच्चों को लेकर आंगनबाड़ी केंद्र में चली गई थी। रात भर वहां पर रहने के बाद सवेरे के समय महिला अपने चारों बच्चों को साथ लेकर खेत पर पहुंची और वहां स्थित कुएं में छलांग लगा दी। इस वारदात में 9 वर्षीय बंटी, 7 वर्षीय अनुष्का, चार वर्षीय मुस्कान और 2 वर्षीय कार्तिक की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना का पता चलने पर दौड़ धूप करते हुए मौके पर पहुंचे गांव वालों ने महिला को बाहर निकलते हुए बचा लिया है।

जगन्नाथ मंदिर का खजाना 46 साल बाद खोला

जगन्नाथ मंदिर का खजाना 46 साल बाद खोला

इकबाल अंसारी 
पुरी। विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ मंदिर का खजाना 46 साल बाद खोला गया है। भंडार गृह में लकड़ी के छह बड़े संदूक भेजे गए हैं। खजाने में रखें कीमती सामानों की अब डिजिटल सूची बनेगी। रविवार की दोपहर उड़ीसा के पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर के खजाने को खोल दिया गया है। मुख्यमंत्री के दफ्तर की ओर से की गई पुष्टि में बताया गया है कि जगन्नाथ मंदिर का खजाना खोले जाने के दौरान भंडार गृह में सरकार के प्रतिनिधि, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिकारी और श्री गजपति महाराज के प्रतिनिधि समेत 11 लोग मौजूद हैं।  
अधिकारियों के मुताबिक, 40 साल बाद खोले गए जगन्नाथ मंदिर के खजाने में रत्न भंडार में मौजूद कीमती सामानों की सरकार की ओर से डिजिटल लिस्टिंग कराई जाएगी। जिसमें उनके वजन और निर्माण जैसी जानकारियां उल्लिखित होगी। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के सुपरिटेंडेंट डीबी गणनायक ने कहा है कि इंजीनियर मरम्मत कार्य के लिए भगवान जगन्नाथ के रत्न भंडार का सर्वे करेंगे। उल्लेखनीय है कि आधिकारिक तौर पर श्री जगन्नाथ मंदिर का खजाना अंतिम बार 40 साल पहले वर्ष 1978 में खोला गया था।

घुसपैठ की कोशिश, 3 आतंकियों को मार गिराया

घुसपैठ की कोशिश, 3 आतंकियों को मार गिराया

इकबाल अंसारी 
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में रविवार को तीन आतंकवादियों ने घुसपैठ करने की कोशिश की, जिस पर भारतीय सेना ने तीन आतंकवादियों को मुठभेड़ के बाद मार गिराया। गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में आज एलओसी पर कुछ आतंकवादियों ने घुसपैठ करने की कोशिश की। 
आतंकवादियों की घुसपैठ करने की कोशिश के दौरान भारतीय सेना को इसका पता लगा तो आतंकवादियों और भारतीय सेना के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें घुसपैठ की कोशिश कर रहे तीन आतंकवादियों को सेना के जवानों ने मार गिराया। बीते कुछ दिनों से जम्मू कश्मीर में आतंकी घटनाएं बढ़ चुकी हैं तथा इन मुठभेड़ में भारतीय सुरक्षा बलों के कई जवान बलिदान भी हो गए हैं। इसके साथ ही सैन्य बलों ने कई आतंकवादियों को भी अलग-अलग मुठभेड़ में मार गिराया है।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-268, (वर्ष-11)

पंजीकरण संख्या:- UPHIN/2014/57254

2. सोमवार, जुलाई 15, 2024

3. शक-1945, आषाढ़, शुक्ल-पक्ष, तिथि-नवमी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 05:35, सूर्यास्त: 06:58।

5. न्‍यूनतम तापमान- 36 डी.सै., अधिकतम- 41 डी.सै.। गर्जना के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय  (डिजीटल सस्‍ंकरण)। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

अधिक कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बनीं 'स्त्री 2'

अधिक कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बनीं 'स्त्री 2'  कविता गर्ग  मुंबई। बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की जोड़ी वाली फिल्म &...