रविवार, 14 जुलाई 2024

विवाद: 4 बच्चों को लेकर कुएं में कूदीं महिला

विवाद: 4 बच्चों को लेकर कुएं में कूदीं महिला 

मनोज सिंह ठाकुर 
मंदसौर। पति के साथ किसी बात को लेकर हुए विवाद से बुरी तरह आहत हुई महिला अपने चार बच्चों को लेकर कुएं पर पहुंचे और उसमें छलांग लगा दी। मामले की जानकारी मिलते ही कुएं में उतरे ग्रामीणों द्वारा महिला को बचा लिया गया है। लेकिन मौत का निवाला बने चारों बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। 
रविवार को गरोठ एएसपी हेमलता कुरील ने बताया है, कि 40 वर्षीया सुगना बाई को उसका पति रोडू सिंह बंजारा टॉर्चर करता था। शनिवार की रात को भी सुगना के साथ पति द्वारा मारपीट की गई थी। पति से बचकर महिला रात में ही अपने चारों बच्चों को लेकर आंगनबाड़ी केंद्र में चली गई थी। रात भर वहां पर रहने के बाद सवेरे के समय महिला अपने चारों बच्चों को साथ लेकर खेत पर पहुंची और वहां स्थित कुएं में छलांग लगा दी। इस वारदात में 9 वर्षीय बंटी, 7 वर्षीय अनुष्का, चार वर्षीय मुस्कान और 2 वर्षीय कार्तिक की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना का पता चलने पर दौड़ धूप करते हुए मौके पर पहुंचे गांव वालों ने महिला को बाहर निकलते हुए बचा लिया है।

जगन्नाथ मंदिर का खजाना 46 साल बाद खोला

जगन्नाथ मंदिर का खजाना 46 साल बाद खोला

इकबाल अंसारी 
पुरी। विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ मंदिर का खजाना 46 साल बाद खोला गया है। भंडार गृह में लकड़ी के छह बड़े संदूक भेजे गए हैं। खजाने में रखें कीमती सामानों की अब डिजिटल सूची बनेगी। रविवार की दोपहर उड़ीसा के पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर के खजाने को खोल दिया गया है। मुख्यमंत्री के दफ्तर की ओर से की गई पुष्टि में बताया गया है कि जगन्नाथ मंदिर का खजाना खोले जाने के दौरान भंडार गृह में सरकार के प्रतिनिधि, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिकारी और श्री गजपति महाराज के प्रतिनिधि समेत 11 लोग मौजूद हैं।  
अधिकारियों के मुताबिक, 40 साल बाद खोले गए जगन्नाथ मंदिर के खजाने में रत्न भंडार में मौजूद कीमती सामानों की सरकार की ओर से डिजिटल लिस्टिंग कराई जाएगी। जिसमें उनके वजन और निर्माण जैसी जानकारियां उल्लिखित होगी। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के सुपरिटेंडेंट डीबी गणनायक ने कहा है कि इंजीनियर मरम्मत कार्य के लिए भगवान जगन्नाथ के रत्न भंडार का सर्वे करेंगे। उल्लेखनीय है कि आधिकारिक तौर पर श्री जगन्नाथ मंदिर का खजाना अंतिम बार 40 साल पहले वर्ष 1978 में खोला गया था।

घुसपैठ की कोशिश, 3 आतंकियों को मार गिराया

घुसपैठ की कोशिश, 3 आतंकियों को मार गिराया

इकबाल अंसारी 
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में रविवार को तीन आतंकवादियों ने घुसपैठ करने की कोशिश की, जिस पर भारतीय सेना ने तीन आतंकवादियों को मुठभेड़ के बाद मार गिराया। गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में आज एलओसी पर कुछ आतंकवादियों ने घुसपैठ करने की कोशिश की। 
आतंकवादियों की घुसपैठ करने की कोशिश के दौरान भारतीय सेना को इसका पता लगा तो आतंकवादियों और भारतीय सेना के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें घुसपैठ की कोशिश कर रहे तीन आतंकवादियों को सेना के जवानों ने मार गिराया। बीते कुछ दिनों से जम्मू कश्मीर में आतंकी घटनाएं बढ़ चुकी हैं तथा इन मुठभेड़ में भारतीय सुरक्षा बलों के कई जवान बलिदान भी हो गए हैं। इसके साथ ही सैन्य बलों ने कई आतंकवादियों को भी अलग-अलग मुठभेड़ में मार गिराया है।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-268, (वर्ष-11)

पंजीकरण संख्या:- UPHIN/2014/57254

2. सोमवार, जुलाई 15, 2024

3. शक-1945, आषाढ़, शुक्ल-पक्ष, तिथि-नवमी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 05:35, सूर्यास्त: 06:58।

5. न्‍यूनतम तापमान- 36 डी.सै., अधिकतम- 41 डी.सै.। गर्जना के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय  (डिजीटल सस्‍ंकरण)। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

शनिवार, 13 जुलाई 2024

बीएएलएलबी-एलएलएम का कोर्स हिंदी में शुरू करें

बीएएलएलबी-एलएलएम का कोर्स हिंदी में शुरू करें 

संदीप मिश्र 
लखनऊ। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा कि बीएएलएलबी और एलएलएम का कोर्स हिंदी में भी शुरू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोर्ट के कई ऐसे फैसले होते हैं, जो हिंदी भाषा में न होने से आम लोगों को समझ में नहीं आते हैं। ऐसे में जरूरी है, कि अंग्रेजी और हिंदी के साथ क्षेत्रीय भाषा में भी फैसला सुनाया जाना चाहिए। जस्टिस चंद्रचूड़ शनिवार को लखनऊ के विधि विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

मथुरा: हाईवे के डिवाइडर पर बच्चे को दिया जन्म

मथुरा: हाईवे के डिवाइडर पर बच्चे को दिया जन्म 

संदीप मिश्र 
मथुरा। मथुरा में हाईवे के बीच डिवाइडर पर एक डॉक्टर द्वारा प्रसव कराने का मामला सामने आया है। खुले में प्रसव के दौरान महिला की चीख को सुन एक निजी अस्पताल के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और कपड़ों, चादरों से प्रसूता को चारों ओर से ढक लिया। खुले में मार्ग पर प्रसव होता देख राहगीर स्वास्थ्य विभाग की अव्यवस्थाओं को कोसते नजर आए। घटना का वीडियो वायरल होने पर स्वास्थ्य विभाग की निंदा हो रही है।
शुक्रवार को 2 मिनट 55 सेकंड का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इसमें राष्ट्रीय राजमार्ग के बीच एक महिला डॉक्टर को प्रसव कराते हुए दिखाया गया। वीडियो मथुरा के पुराने एआरटीओ कार्यालय के समीप कुंतल अस्पताल के सामने का बताया जा रहा है। जहां पर सिजेरियन प्रसव के लिए एक डाक्टर प्रसूता को लेकर अस्पताल पहुंची। यहां पर अस्पताल स्टाफ ने सिजेरियन प्रसव से इनकार करते हुए सामान्य प्रसव होने की बात कही।
महिला चिकित्सक प्रसूता को अपने क्लीनिक के लिए वापस लाने लगी। तभी आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के बीच में प्रसूता को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। वह एक कदम भी आगे नहीं चल सकी और बीच डिवाइडर पर ही बैठ गई। महिला चिकित्सक ने डिवाइडर पर ही खुले में उसका प्रसव करा दिया। इसी दौरान एक व्यक्ति ने खुले में हो रहे प्रसव का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
सीएमओ डॉ. अजय कुमार वर्मा ने बताया कि वीडियो वायरल होने पर वह खुद और उनके साथ डॉ. अशोक अग्रवाल हाईवे स्थित कुंतल अस्पताल गए थे। वहां जांच में पता चला कि एक रजिस्टर्ड आयुर्वेदिक डॉ. यामिनी के पास प्रसूता को लेकर उसके परिजन पहुंचे। डॉक्टर प्रसूता को लेकर कुंतल अस्पताल लेकर आईं। अस्पताल के डॉक्टर प्रसव के लिए कह रहे थे, लेकिन महिला ने सहयोग नहीं किया। इस कारण डॉक्टर प्रसूता को लेकर लौट रही थी कि तभी अचानक प्रसूता को बीच में ही प्रसव कराना पड़ा। जच्चा बच्चा दोनों सकुशल हैं।

डग्गामार चलेंगे, अफसर को भी नहीं बक्शा जाएगा

डग्गामार चलेंगे, अफसर को भी नहीं बक्शा जाएगा

संदीप मिश्र 
लखनऊ। डग्गामार वाहनों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने सख्त तेवर दिखाए। उन्होंने कहा कि अगर डग्गामार चलेंगे, तो बड़े अफसर को भी नहीं बक्शा जाएगा। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को डग्गा मार वाहनों को लेकर चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने डग्गा मार वाहनों के खिलाफ पूरे 1 महीने चेकिंग अभियान चलाने का आदेश परिवहन विभाग के अफसर को देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की सड़कों पर डग्गा मार बसें चलती नहीं मिलनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर डग्गा मार वाहन या बिना परमिट की बसें उत्तर प्रदेश की सड़कों पर दौड़ती दिखाई दी तो बड़े अफसर को भी नहीं बक्शा जाएगा। मुख्यमंत्री ने अपना सख्त रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि बिना परमिट वाले वाहन सड़क पर दिखने नहीं चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने स्कूल बसों का परमिट, फिटनेस और इंश्योरेंस तथा ड्राइवर की जांच का भी आदेश दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त रूप को रुख को देखते हुए परिवहन विभाग ने डग्गा मार वाहनों, बिना परमिट की बसों की चेकिंग शुरू कर दी है।

सेना से आने वाले हर अग्निवीर को नौकरी मिलेंगी

सेना से आने वाले हर अग्निवीर को नौकरी मिलेंगी  राणा ओबरॉय  फरीदाबाद। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा की चुनावी रैली में कहा कि सेना ...