शनिवार, 13 जुलाई 2024

16 को ग्रहों के राजा सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करेंगे

16 को ग्रहों के राजा सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करेंगे 
पूजा खोडानी
ज्योतिष के मुताबिक, हर ग्रह एक निश्चित समय के बाद एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है और अगर एक राशि में 2 या इससे अधिक ग्रह आ जाए तो राजयोग या फिर दुर्लभ संयोग बनते है। वर्तमान में सुख, धन और वैभव के कारक और दैत्यों के देवता शुक्र और ग्रहों के राजकुमार बुध कर्क राशि में विराजमान है। 16 जुलाई को ग्रहों के राजा सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे है, ऐसे में शुक्र बुध की युति से लक्ष्मी नारायण, बुध शुक्र की युति से बुधादित्य  और सूर्य शुक्र से शुक्रादित्य राजयोग का निर्माण होने जा रहा है जो 3 राशियों के लिए शुभ साबित हो सकता है।
कर्क राशि : लक्ष्मी नारायण राजयोग जातकों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है। समाज में मान सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगी । नौकरी और कारोबार में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। इस अवधि में कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। बुधादित्य शक्रादित्य राजयोग से आत्मविश्वास में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेग। शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।धन कमाने के कई बेहतरीन अवसर मिलेंगे । जो लोग अविवाहित हैं, उनके लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। साथ ही इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में अच्छा लाभ होगा।
कन्या राशि : बुधादित्य और शुक्रादित्य राजयोग का बनना जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आय़ में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है, आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। इस अवधि में जमीन व वाहन खरीद सकते है। निवेश करना चाहते हैं तो आपको अच्छा लाभ होगा। एक्पोर्ट और इंपोर्ट का बिजनेस करते हैं तो उनको अच्छा लाभ हो सकता है।
सिंह राशि : लक्ष्मी नारायण राजयोग जातकों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। कार्य-व्यापार में आपको अपार सफलता मिलेगी । आय में वृद्धि होगी। आय के नए नए स्त्रोत खुलेंगे। वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। सेहत अच्छी होगी। सभी चिंताओं से मुक्ति भी मिलेगी।इस दौरान अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।कार्यों में सफलता मिलेगी।
धनु राशि : लक्ष्मी नारायण राजयोग का बनना जातकों के लिए फलदायी सिद्ध हो सकता है। भाग्योदय हो सकता है।  देश- विदेश की यात्राएं शुभ साबित हो सकती है।  धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं इस समय प्रतियोगी छात्र किसी परीक्षा में पास हो सकते हैं।अटके रुके कामों को गति मिल सकती है।
तुला राशि : बुधादित्य और शुक्रादित्य राजयोग का बनना शुभ फलदायी साबित हो सकता है। करियर  और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आमदनी में वृद्धि देखने को मिलेगी। बेरोजागार लोगों को नई नौकरी मिल सकती है। नौकरीपेशा में पदोन्नति और वेतनवृद्धि हो सकती है।  पिता के साथ संबंधों में मजबूती देखने को मिलेगी।कार्यों में सफलता मिलेगी। भाग्य का साथ मिलेगा।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-267, (वर्ष-11)

पंजीकरण संख्या:- UPHIN/2014/57254

2. , रविवार, जुलाई 14, 2024

3. शक-1945, आषाढ़, शुक्ल-पक्ष, तिथि-अष्टमी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 05:35, सूर्यास्त: 06:58।

5. न्‍यूनतम तापमान- 34 डी.सै., अधिकतम- 39 डी.सै.। गर्जना के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय  (डिजीटल सस्‍ंकरण)। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

शुक्रवार, 12 जुलाई 2024

कोरोना संक्रमित हुए अभिनेता अक्षय, क्वारंटाइन

कोरोना संक्रमित हुए अभिनेता अक्षय, क्वारंटाइन 

कविता गर्ग 
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार कोरोना की चपेट में आ गए हैं। जिसके चलते क्वारंटाइन किए गए अक्षय कुमार अब अनंत अंबानी एवं राधिका मरचेंट की शादी का हिस्सा नहीं बन सकेंगे। दरअसल, आने वाली फिल्म सरफिरा के प्रमोशन के लिए बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार कई स्थानों पर गए थे। इस दौरान कोरोना की चपेट में आए अक्षय कुमार ने जब अपनी जांच कराई, तो उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से चारों तरफ हड़कंप मच गया है। 
अक्षय कुमार ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। क्वॉरेंटाइन होने की वजह से अब बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी का हिस्सा नहीं बन सकेंगे।

यूपी: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की

यूपी: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की 

संदीप मिश्र 
लखनऊ। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों की ओर डीजल-पेट्रोल का इस्तेमाल करते हुए सड़क पर गाड़ी दौड़ाने वालों को महंगाई का झटका देते हुए उत्तर प्रदेश में डीजल एवं पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। जिसके चलते वाहन चलाने के लिए अब लोगों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ेंगी। 
शुक्रवार को देश की पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से डीजल-पेट्रोल की नई कीमत जारी करते हुए उत्तर प्रदेश में डीजल एवं पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। उत्तर प्रदेश के अलावा कई अन्य राज्यों में भी डीजल पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। जबकि, देश के कई अन्य राज्यों में डीजल पेट्रोल की कीमतों में की गई कमी से लोगों को राहत मिली है। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल की कीमतों को 23 पैसे बढ़ाकर महंगा कर दिया गया है। डीजल की कीमतों में 26 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। जिसके चलते अब डीजल के लिए लोगों को 87 रुपए 79 पैसे प्रति लीटर के दाम चुकाने पड़ेंगे। 
चेन्नई में भी पेट्रोल की कीमत 10 पैसे बढ़ाकर ₹100 रुपए 85 पैसे हो गई है। जबकि, डीजल की कीमतों में नो पैसे का इजाफा किए जाने से अब डीजल की कीमत 92 रुपये 43 पैसे प्रति लीटर हो गई है।

सीएम केजरीवाल को अंतरिम जमानत दी: एससी

सीएम केजरीवाल को अंतरिम जमानत दी: एससी 

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। शराब नीति घोटाला से जुड़े मनी लांड्रिंग के मामलें में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जेल भेजे जाने के बाद से लगातार कानूनी लड़ाई लड़ रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत दे दी गई है। सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि केजरीवाल को अंतरिम जमानत पर रिहा किया जाएगा। शुक्रवार का दिन आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए सबसे बड़ी राहत लेकर आया है। 
शराब नीति घोटाला से जुड़े मनी लांड्रिंग के मामले में पहले प्रवर्तन निदेशालय और उसके बाद सीबीआई द्वारा जेल भेजे जाने के बाद से अपनी जमानत के लिए लगातार कानूनी लड़ाई लड़ रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने आज अंतिम जमानत दे दी है। अपना फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजीव खन्ना ने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 90 दिनों की कैद झेली है, हम निर्देश देते हैं कि केजरीवाल को अंतरिम जमानत पर रिहा किया जाएगा। क्योंकि, हम जानते हैं कि वह एक निर्वाचित नेता है।

'भाजपा' को वोट नहीं दिए, बदला लेने की तैयारी

'भाजपा' को वोट नहीं दिए, बदला लेने की तैयारी 

संदीप मिश्र 
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी को अफवाह फैलाने वाली पार्टी बताते हुए कहा है कि जिन लोगों ने लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को वोट नहीं दिए हैं, उनसे अब बदला लेने की तैयारी की जा रही है। 
शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के राजधानी स्थित मुख्यालय पर पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से बात करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी अफवाहें फैलाने वाली पार्टी है और वह इसी रणनीति के तहत लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रही है। क्योंकि, उसके पास विकास का कोई वजन नहीं है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी से सावधान रहने की सलाह देते हुए बड़ा आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव में वोट नहीं देने वालों से बदला लेने की भारतीय जनता पार्टी तैयारी कर रही है। क्योंकि, वह लोगों के साथ भेदभाव करती है और वादे पूरे करने में उसका कोई विश्वास नहीं है।

मोदी सरकार ज्यादा दिन नहीं चलेगी: सीएम

मोदी सरकार ज्यादा दिन नहीं चलेगी: सीएम 

मिनाक्षी लोढी 
कोलकाता। अपने महाराष्ट्र दौरे के दौरान उद्धव ठाकरे से मिलने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा है कि मोदी सरकार ज्यादा दिन नहीं चलेगी। 
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज अपने मुंबई के दौरे पर थी। ममता बनर्जी ने शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के उद्धव ठाकरे से बांद्रा में स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इसके बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और शिवसेना उद्धव ठाकरे के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने एक संयुक्त प्रेस वार्ता की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता बनर्जी ने कहा कि एनडीए के नेतृत्व वाली मोदी सरकार अस्थिर है और ऐसी भी संभावना है कि यह सरकार अपना कार्यकाल पूरा न कर पाए। 
इसके साथ ही ममता बनर्जी ने कहा कि खेला शुरू हो गया है, यह सरकार ज्यादा दिन तक नहीं चलने वाली है। महाराष्ट्र के आगामी चुनाव में उद्धव ठाकरे के लिए चुनाव प्रचार करने के सवाल पर ममता बनर्जी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान वो उद्धव ठाकरे के लिए चुनाव प्रचार करने जरूर आएंगी। उन्होंने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि मोदी सरकार के कार्यकाल में सबसे ज्यादा इमरजेंसी लगी हुई है।

चेन्नई टेस्ट: टीम 'इंडिया' ने 339 रन बनाएं

चेन्नई टेस्ट: टीम 'इंडिया' ने 339 रन बनाएं  अकांशु उपाध्याय  चेन्नई। भारत ने चेन्नई टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ पहले दिन गुरुवार क...