शुक्रवार, 5 जुलाई 2024

दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष कारावास, अर्थदंड

दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष कारावास, अर्थदंड 

संदीप मिश्र 
बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में अपर जिला जज पास्को ने 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोपी को दोषी पाए जाने के बाद शुक्रवार को 20 वर्ष कारावास व 55,000 रूपये के अर्थदंड की सजा सुनाई गई। 
ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत चिन्हित अभियोगों में दोषी अभियुक्तों के विरुद्ध त्वरित दण्डात्मक कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को अपर जिला जज पास्को कोर्ट दीपकान्त मणि द्वारा घटना कारित करने वाले अभियुक्त को 20 वर्ष का कारावास व 55,000 रूपये के अर्थदण्ड से दंडित किया गया। अर्थदण्ड न अदा करने पर 10 माह का अतिरिक्त कारावास की सजा सुनायी गई। घटनाक्रम के अनुसार एक जनवरी 2019 को 14 वर्षीय किशोरी घर से बाहर शौच के लिए निकली। काफी देर वापस न आने पर मां अपनी पुत्री को ढूंढने निकली तो वह घर के पास बाग से आती हुई दिखाई दी, उसके द्वारा बताया गया कि अभियुक्त अशोक कुमार यादव उर्फ घुरे ने बाग में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा घटना के बारे में किसी को बताने की स्थिति में जान से मारने की धमकी दी है। जिसके आधार पर थाना नवाबगंज में मु0अ0सं0-36/2019 धारा 376(3)/ 506 भा0द0वि0 व धारा 3/4 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया था, जिसकी विवेचना तत्कालीन निरीक्षक रामजी यादव द्वारा संपादित की गई। 
विशेष लोक अभियोजक सन्त प्रताप सिंह और संतोष सिंह व थाने की प्रभावी पैरवी के फलस्वरुप दोषी अभियुक्त अशोक कुमार यादव उर्फ घुरे पुत्र तीरथराम निवासी थाना नवाबगंज ज़िला बहराइच को 20 वर्ष का कारावास व 55,000 रूपये अर्थदंड से दंडित किया गया, अर्थदंड न अदा करनें पर 10 माह की अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई गई।

रूस ने 'मोबाइल न्यूक्लियर' मिसाइल का टेस्ट किया

रूस ने 'मोबाइल न्यूक्लियर' मिसाइल का टेस्ट किया 

अखिलेश पांडेय 
मॉस्को। रूस और यूक्रेन के बीच महीनों से लड़ाई चल रही है। अब रूस ने 'मोबाइल न्यूक्लियर' मिसाइल का टेस्ट किया है। रक्षा मंत्रालय के हवाले से ये बात सामने आई है, यार्स मिसाइल लांचर दल दो यूनिट से आगे बढऩे के लिए तैयार है।
वहीं, 100 किलोमीटर दूर तैनाती के लिए इस मिसाइल का टेस्ट किया जा रहा है, बताया जा रहा है भविष्य में कई और अधिक दल अभ्यास में शामिल होंगे। 
इस मिसाइल की खास बात ये है कि ये मोबाइल बेस्ड मिसाइल है, इसे ट्रक की मदद से एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकता है। रूस इससे पहले भी अपनी कई मिसाइल को टेस्ट कर चुका है। रूस ने हाल ही में कपुस्टिन यार रेंज से टॉप सीक्रेट इंटर-कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल की टेस्टिंग की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मिसाइल परमाणु हमला करने में कारगर है। इस मिसाइल का जोर रूस की सुरक्षा पर है,ये रूस की सुरक्षा को पुख्ता करने में मदद करेगी। ये एक सॉलिड फ्यूल मिसाइल है, इसे जमीन पर किसी चलती गाड़ी में तैनात किया जा सकता है।

पश्चिमी क्षेत्र में हमला कर सकते हैं हथियार

वहीं, रूस-यूक्रेन युद्ध की अगर बात करें तो राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हाल ही में यूक्रेन युद्ध में पश्चिमी देशों को बढ़ती भागीदारी पर चिंता जताई थी। उनका कहना था कि अगर पश्चिमी देश इस युद्ध में शामिल होंगे तो ऐसे में इंटरनेशनल न्यूक्लियर वारÓ का खतरा बढ़ जाएगा। पुतिन ने ये भी कहा था कि हमारे पास ऐसे हथियार भी हैं, जो पश्चिमी क्षेत्र में अपने-अपने टारगेट पर हमला कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा था हम पश्चिमी देशों को सलाह दे रहे हैं न कि डरा रहे हैं। यूक्रेन के साथ नाटो देशों के आने पर परमाणु संघर्ष का वास्तविक खतरा पैदा हुआ है, जिसका मतलब हमारी सभ्यता का विनाश होगा।

राजस्व वाद के मामलों के निस्तारण मे तेजी लाएं

राजस्व वाद के मामलों के निस्तारण मे तेजी लाएं 

संदीप मिश्र 
बस्ती। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि राजस्व वाद के मामलों के निस्तारण मे तेजी लाई जाएं और पूरी पारदर्शिता के साथ मामलो का निस्तारण समय सीमा के भीतर किया जाएं। मण्डल के बस्ती, सिद्वार्थनगर तथा सतंकबीरनगर जिलो कीआयुक्त सभागार मे मण्डल स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान उन्होने समस्त जिलाधिकारियों को निर्देश प्रदान करते हुए कहा है कि राजस्व वादों के निस्तारण मे तेजी लाई जाएं और समय-सीमा के भीतर मामलों का निस्तारण कराया जाएं। 
एक से तीन वर्ष, 3 से 5 वर्ष व 5 वर्ष से अधिक लम्बित मुकदमों का निस्तारण समयबद्धता के साथ मेरिट के आधार पर किया जाएं। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नही है, अन्यथा की स्थिति में संबंधित की जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। अस्पतालों में समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाएं, अगर डाक्टरों की कमी है, तो स्थानीय स्तर पर जिलाधिकारी के माध्यम से योग्य चिकित्सको की तैनाती की जाएं दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएं। जनता दर्शन में फरियादियों की समस्या को सुने, अगर कोई अधिकारी किसी काम से बाहर रहता है, तो उसके स्थान पर दूसरे अधिकारी को नामित किया जाएं। समय-समय पर कार्यालयों का निरीक्षण किया जाएं तथा जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को गहनता से सुने तथा उसका निराकरण किया जाएं। बाढ से बचाव की समीक्षा करते हुए उन्होने समस्त जनपदों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि संवेदनशील/अतिसंवेदनशील तटबंधों की निगरानी रखी जाएं।  उन्होंने कहा कि बाढ़ आने से पूर्व ही समस्त तैयारिया पूर्ण कर ली जाय,इसमें किसी प्रकार की शिथिलता ना बरती जाएं। उन्होने कहा कि राहत सामग्री वितरण के लिए जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाएंं। संर्पदंश के मामलों में पीड़ित को तत्काल उपचार दिया जाएं। वृक्षारोपण महाअभियान की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि जनपद में लक्ष्य के सापेक्ष पौध रोपण किया जाएं। पौधों का वितरण जिम्मेदार व्यक्तियों को किया जाएं, जो पौधरोपण करने के साथ-साथ इनका देख-भाल कर सकें। पौधरोपण करते समय अपने नाम का पट्टिका लगाई जाय और यह प्रण लिया जाएं, हम इसकी देखभाल करेंगे। उन्होने स्कूल चलों अभियान की समीक्षा करते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि बच्चों का नामांकन ससमय कराना सुनिश्चित करें। विद्यालयों में शिक्षको की उपस्थिति ससमय भी सुनिश्चित की जाएं। इसके लिए अधिकारीगण विद्यालयों का औचक निरीक्षण भी करें। बच्चों के यूनिफार्म, कापी-किताब समय से उपलब्ध करा दिया जाएं। 
उन्होने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएं, पीड़ित के तरफ से एफआईआर दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएं। महिला सुरक्षा के लिए निर्देशित किया कि भीड़वाले स्थानों पर वर्दी में तथा बिना वर्दी में पुलिस की तैनाती की जायतथा पेट्रोलिंग किया जाएं। कृषि विज्ञान केन्द्र की समीक्षा करते हुएउन्होने निर्देश दिया कि किसानों को समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जाएं। उन्होने निवेशमित्र, एक जनपद एक उत्पाद, विश्वकर्मा श्रम सम्मान कीसमीक्षा किया। उन्होने कहा कि पात्र उद्यमियों को चिन्हित करते हुए ऋणवितरण किया जाय। उन्होने कहा कि बैंक के साथ बैठक में जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाएं। अधिक निवेश होने से जनपद की जीडीपी भी बढ़ेगा। जलजीवन मिशन योजना की समीक्षा करते हुए उन्होने निर्देश दिया कि कार्य को गुणवत्तापूर्ण किया जाएं। पाईप डालने हेतु सड़क के किनारे खोदे गये गड्ढे को कार्य समाप्त हो जाने के बाद तत्काल मिट्टी भरायी करा दी जाए। उन्होने कहा कि सड़को से अतिक्रमण हटाया जाएं तथा अवैध टैक्सी स्टैण्ड वसूली ना होने पाएं। उन्होने सड़को को गड्ढामुक्त करने का निर्देश पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को दिया। उन्होने आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत निर्देश दिया कि अभी से ही कार्ययोजना बना ली जाएं। मोहर्रम में अशत्र-शस्त्र पूर्णता प्रतिबन्ध रहेगा। मोहर्रम के दौरान जूलुस पर कड़ी निगाह रखे तथा लिखित रूप मेंअनुमति ले लिया जाय नयी परम्परा ना शुरू हो इसका ध्यान रखा जाएं। कावड़ यात्रा के दौरान डीजे की ऊचांई तथा आवाज मानक के अनुसार ही रखी जाएं। 
इस दौरान उन्होने आयुक्त परिसर में पौधरोपण भी किया। बैठक में सूक्ष्म, लघु एवं मध्य, उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग,हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग विभाग/जनपद के प्रभारी मंत्री राकेश सचान, सांसदसिद्धार्थनगर जगदम्बिका पाल,विधायक हर्रैया अजय सिंह, महादेवा के विधायकदूधराम, सदर के विधायक महेन्द्र नाथ यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष बस्तीसंजय चैधरी,अपर पुलिस महानिदेशक डाक्टर के एस प्रताप कुमार, मण्डलायुक्तअखिलेश सिंह, आईजी आर.के. भारद्वाज, जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, पुलिसअधीक्षक गोपाल कृष्ण चैधरी, सीडीओ जयदेव सीएस, संयुक्त विकास आयुक्त संतकुमार, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या अमजद अली अंसारी, संयुक्त निदेशक, कृषिअविनाश चन्द्र तिवारी, सीएमओ डा. आर.एस. दुबे, जिला, महिला एवं ओपेक कैलीअस्पताल के सीएमएस तथा मण्डलीय अधिकारी व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-259, (वर्ष-11)

पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254

2. शनिवार, जुलाई 06, 2024

3. शक-1945, आषाढ़, शुक्ल-पक्ष, तिथि-प्रतिपदा, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 06:03, सूर्यास्त: 06:43।

5. न्‍यूनतम तापमान- 39 डी.सै., अधिकतम- 25+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

गुरुवार, 4 जुलाई 2024

आतंकवाद से लड़ने में 'सहयोगी' हैं तालिबान

आतंकवाद से लड़ने में 'सहयोगी' हैं तालिबान 

अखिलेश पांडेय 
मॉस्को। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को कहा कि रूस में प्रतिबंधित समूह तालिबान, आतंकवाद से लड़ने में मॉस्को का "सहयोगी" हैं। क्योंकि, वे अफ़गानिस्तान पर नियंत्रण रखते हैं। मास्को ने 2003 से रूस में प्रतिबंधित संगठन होने के बावजूद तालिबान के साथ वर्षों से संबंधों को बढ़ावा दिया है, और पुतिन ने पिछले महीने मास्को से तालिबान सरकार के साथ संबंधों को "बढ़ाने" का आह्वान किया था।"हमें यह मान लेना चाहिए कि तालिबान देश में सत्ता को नियंत्रित करता है। और इस अर्थ में, तालिबान, निश्चित रूप से, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हमारे सहयोगी हैं, क्योंकि कोई भी अधिकारी अपने शासन वाले राज्य में स्थिरता में रुचि रखता है," पुतिन ने अस्ताना में कहा।
तालिबान वर्षों से अफ़गानिस्तान में जिहादी प्रतिद्वंद्वी इस्लामिक स्टेट खुरासान (IS-K) के खिलाफ़ लड़ रहा है।मार्च में, IS-K के लड़ाकों ने मास्को के एक कॉन्सर्ट हॉल पर हमला करके 140 से  अधिक लोगों को मार डाला, जो लगभग दो दशकों में रूस में सबसे घातक आतंकवादी हमला था। 2021 में अफ़गानिस्तान पर कब्ज़ा करने के बाद से, तालिबान ने इस्लामी कानून के एक चरम रूप को लागू किया है, जो प्रभावी रूप से महिलाओं को सार्वजनिक जीवन से प्रतिबंधित करता है।पुतिन ने कहा कि तालिबान ने "कुछ जिम्मेदारियाँ ली हैं" लेकिन अभी भी "ऐसे मुद्दे हैं, जिन पर देश के अंदर और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को लगातार ध्यान देने की ज़रूरत है"। उन्होंने कहा, "मुझे यकीन है कि तालिबान अफ़गानिस्तान में सब कुछ स्थिर होने में दिलचस्पी रखता है।"मॉस्को ने अफ़गानिस्तान के साथ संबंधों को बेहतर बनाया है - जिसके साथ 1980 के दशक में सोवियत आक्रमण के बाद से इसका एक जटिल इतिहास रहा है - अमेरिका के देश से बाहर निकलने के बाद से।

सभी खिलाड़ियों व ट्रॉफी के साथ तस्वीर खिंचवाई

सभी खिलाड़ियों व ट्रॉफी के साथ तस्वीर खिंचवाई 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। विश्व कप विजेता टीम इंडिया बृहस्पतिवार को बारबाडोस से लौटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट करने पीएम आवास पहुंची। इस दौरान टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के साथ कोच राहुल द्रविड़ और टीम के सभी खिलाड़ी मौजूद रहे।
पीएम के सभी खिलाड़ियों और ट्रॉफी के साथ तस्वीर भी खिंचवाई। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनसे चर्चा भी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। इतना ही नहीं पीएम ने खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके परिवार वालों से भी मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने हर खिलाड़ी और उसके परिवार के साथ भी तस्वीर खिंचवाई।
प्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों को गले भी लगाया। ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में पीएम मोदी पंत को गले लगाते और उन्हें शुभकामनाएं देते दिख रहे हैं।
मोहम्मद सिराज भी प्रधानमंत्री मोदी से मिले और उनके साथ तस्वीर खिंचवाई। सिराज ने न्यूयॉर्क में तीनों मैच खेला था। हालांकि, सुपर-8 से लेकर फाइनल तक उनकी जगह एक अतिरिक्त स्पिनर को मौका दिया गया।
सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा ने भी प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। सूर्या ने सोशल मीडिया पर फोटो भी शेयर की। इसमें सूर्या के साथ पीएम मोदी और देविशा नजर आ रहे हैं।
विराट ने भी प्रधानमंत्री के साथ तस्वीर साझा की है। पीएम मोदी से मिलने के बाद टीम को बुलाने के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया। विराट ने लिखा, 'आज हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर बहुत सम्मान महसूस हुआ। प्रधानमंत्री आवास पर हमें आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद सर।'
तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह भी प्रधानमंत्री मोदी से मिलने पहुंचने थे। इस दौरान उनका परिवार भी साथ था। अर्शदीप ने परिवार वालों और प्रधानमंत्री मोदी के साथ तस्वीर साझा की है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ भी तस्वीर खिंचवाई। इस दौरान दोनों ने काफी लाइट मोमेंट शेयर किया। रोहित भारत को कोई भी विश्व कप जिताने वाले तीसरे कप्तान हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने बुमराह और संजना के बेटे अंगद के साथ खेला भी। उन्होंने अंगद के हाथों को अपने हाथ में लिया। इसकी तस्वीर भी सामने आई है। प्रधानमंत्री मोदी को बच्चों से काफी लगाव है। ऐसे में उन्होंने अंगद को भी अपना प्यार दिया। अंगद भी हैरानी से प्रधानमंत्री मोदी को देखते रहे।
प्रधानमंत्री मोदी ने रवींद्र जडेजा और उनकी विधायक पत्नी रिवाबा से भी मुलाकात की। जडेजा ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। इस दौरान जडेजा-रिवाबा की बेट निध्याना भी मौजूद रहीं।
प्रधानमंत्री मोदी ने यशस्वी जायसवाल के साथ भी तस्वीर खिंचवाई। इस दौरान यशस्वी का हेयरस्टाइल चर्चा का विषय रहा। भारतीय टीम ने 2007 में धोनी की कप्तानी में टी20 विश्व कप और 2011 में धोनी की ही कप्तानी में वनडे विश्व कप जीता था। इसके बाद 2013 में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती। अब 11 साल बाद टीम इंडिया ने कोई आईसीसी ट्रॉफी जीती है।

सोरेन ने तीसरी बार 'मुख्यमंत्री' पद की शपथ ली

सोरेन ने तीसरी बार 'मुख्यमंत्री' पद की शपथ ली

इकबाल अंसारी 
रांची। झारखंड राज्य के 13 मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन ने तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। कल हेमंत सोरेन को विधायक दल का नया नेता चुना गया था। 
गौरतलब है कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर जमीन घोटाले मामले में ईडी ने शिकंजा कस दिया था। अपनी गिरफ्तारी किसी की संभावनाओं को देखते हुए हेमंत सोरेन ने तब मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर चंपई सोरेन को झारखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिला दी थी। तब से चंपई सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में काम कर रहे थे। इधर, जमीन घोटाले के मामले में जेल में बंद हेमंत सोरेन लगातार जमानत पाने की जद्दोजहद में जुटे हुए थे। कई दिन पहले झारखंड हाई कोर्ट ने हेमंत सोरेन की जमानत को मंजूरी दे दी थी। हेमंत सोरेन का जेल से बाहर आने का रास्ता खुलते ही तय माना जा रहा था कि अब चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री पद से हटना पड़ेगा। 
हेमंत सोरेन के जेल से बाहर आने के बाद चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था तथा कल ही हेमंत सोरेन को झारखंड में विधायक दल का नया नेता चुन लिया गया था। इसके बाद राज्यपाल ने आज हेमंत सोरेन को तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ दिला दी । इस मौके पर हेमंत सोरेन के पिता झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख शिबू सोरेन, मां रूपी सोरेन तथा इंडिया घटक दल के कई नेता मौजूद रहे।

नवरात्रि का तीसरा दिन मां 'चंद्रघंटा' को समर्पित

नवरात्रि का तीसरा दिन मां 'चंद्रघंटा' को समर्पित  सरस्वती उपाध्याय  हिंदू धर्म में, चंद्रघंटा देवी महादेवी का तीसरा नवदुर्गा रूप है।...