मंगलवार, 25 जून 2024

किसानों ने मांगो को लेकर सत्याग्रह शुरू किया

किसानों ने मांगो को लेकर सत्याग्रह शुरू किया 

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। यमुना नगर के किसानों ने सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसानों का हुजूम ट्रैक्टर से झलवा से मदारीपुर कंजासा पहुंच गया। किसानों ने अपनी प्रमुख मांगो को लेकर सत्याग्रह शुरू कर दिया। किसानो ने यमुना नदी में खड़े होकर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।
भारतीय किसान यूनियन की यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि लगातार कई महीनो से किसान अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाक़ात करते रहे। उनसे शिकायत भी की। उन्हें ज्ञापन भी दिया, लेकिन नतीजा सिफर रहा। जिसके बाद परेशान किसानों ने सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले बड़ी संख्या में किसानो का हुजूम ट्रैक्टर से झलवा से मदारीपुर कंजासा पहुंच गया। जहां यमुना की धारा में खड़े होकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ  जल सत्याग्रह का फैसला लिया। किसानों ने नदी में खड़े होकर जमकर नारे लगाए और प्रदर्शन किया। अनुज सिंह ने कहा कि किसान अपनी 26 सूत्रीय मांगों को लेकर अधिकारियों से मांग करते रहे, लेकिन उनकी नही सुनी गई। उनकी मांगे प्रमुख रूप से राजस्व विभाग, बिजली विभाग, पुलिस विभाग और प्रयागराज विकास प्राधिकरण से जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में यमुनापार के बारा पावर प्लांट से प्रभावित किसानों की भी समस्याएं हैं। यह जल सत्याग्रह आंदोलन किसानों की आवाज बनेगा। जो प्रदेश सरकार तक पहुंचेगी। जिससे सरकार उनकी मांगो पर विचार करते हुए उसे पूरा करे। प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना है कि शासन और प्रशासन जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं करेंगे वह उसी तरह से   अपना आंदोलन जारी रखेंगे। यूनियन के नेताओं कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों की हमेशा उपेक्षा की है। इसलिए किसान अब अनिश्चित कालीन सत्याग्रह आंदोलन करेंगे।  

किसानों की प्रमुख मांगे...

यमुना नदी के किनारों के घाटों पर बालू खनन का पट्टा स्थानीय लोगों को दिया जाए।

प्रयागराज विकास प्राधिकरण सड़क चौड़ीकरण के नाम पर घरों को तोड़ रहा। इसका मुआवजा मिले।

1991 में अधिग्रहीन जमीनों का मुआवजा तत्काल दिया जाए। दोषी अफसरों पर कार्रवाई हो।

बारा पावर प्लांट से प्रभावित किसानों के परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए।

कटहुआ और देवघाट में मुआवजा देने के नाम पर किसानों से लेखपाल वसूली दे रहा है। उसपर कार्रवाई हो।

पीपल गांव, बजहा व डाही पावर हाउस के अंतर्गत आने वाले सभी गांव के तार जर्जर हो चुके हैं। इसे दुरुस्त कराया जाए।

लालापुर पावर हाउस से जुड़े ग्रामसभा मादुरी दलित बस्ती में बिजली कनेक्शन को तार दौड़ाएं।

पुलिस कमिश्रनर गाबा ने कार्यभार ग्रहण किया

पुलिस कमिश्रनर गाबा ने कार्यभार ग्रहण किया 

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। नवागंतुक पुलिस कमिश्रनर तरुण गाबा ने सोमवार को प्रयागराज पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। वह प्रयागराज के दूसरे पुलिस आयुक्त हैं। पहले पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा का तबादला बरेली में एडीजी पद पर हो गया है। बरेली के आईजी रहे गाबा को प्रयागराज की जिम्मेदारी दी गई है। 
चंडीगढ़ के मूल निवासी गाबा 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। पहले यह सीबीआई में भी तैनात रह चुके हैं। पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद वह दूसरे पुलिस आयुक्त हैं। तबादला आदेश जारी होने के तीसरे दिन सोमवार को गाबा ने कार्यभार ग्रहण कर अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक निर्देश दिए। माना जा रहा है कि महाकुंभ 2025 के मद्देनजर उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। गाबा योगी सरकार में गृह सचिव की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। इस मौके पर अपर पुलिस आयुक्त एन एच कोलांची, पुलिस उपायुक्त यमुनानगर श्रध्दा नरेन्द्र पाण्डेय, पुलिस उपायुक्त गंगानगर अभिषेक भारती सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-248, (वर्ष-11)

पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254

2. मंगलवार, जून 25, 2024

3. शक-1945, आषाढ़, कृष्ण-पक्ष, तिथि-चतुर्थी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 06:03, सूर्यास्त: 06:43।

5. न्‍यूनतम तापमान- 36 डी.सै., अधिकतम- 22+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

रविवार, 23 जून 2024

अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों से हराया

अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों से हराया 

अखिलेश पांडेय 
किंग्सटाउन। अफगानिस्तान के खिलाफ मिली हार को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के इतिहास में शायाद काले अक्षरों से दर्ज किया जाए। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के 48वें मुकाबले में अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों से शिकस्त दी। इस हार के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श काफी निराश दिखाई दिए। मार्श ने अफगानिस्तान के खिलाफ मिली हार के बाद टीम इंडिया को चेतीवनी दे डाली है, तो आइए जानते हैं कि अफगान टीम के खिलाफ हार के बाद मिचेल मार्श ने क्या कुछ कहा ?
अब सुपर-8 में ऑस्ट्रेलिया आखिरी मैच भारत के खिलाफ खेलेगी। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए ऑस्ट्रेलिया को खिलाफ भारत के खिलाफ मुकाबले में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। अगर ऑस्ट्रेलिया भारत के खिलाफ मुकाबला हार जाती है, तो उनका टूर्नामेंट से बाहर होना तय हो जाएगा। इसी बात को ध्यान में रखते हुए ऑस्ट्रेलियाई ने टीम इंडिया को मैच से पहले चेतीवनी दे दी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला 24 जून, सोमवार को खेला जाएगा।

मिचेल मार्श की भारत को चेतावनी

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ हार के बाद कहा, "उन्हें शायद 20 बहुत ज़्यादा मिल गए। कई टीमों ने इस टूर्नामेंट में पहले गेंदबाज़ी की है। टॉस के वक़्त हार या जीत नहीं सोचें। हमने फील्ड पर एक रात छुट्टी बिताई। यह सबसे आसान विकेट नहीं था। लेकिन दोनों टीमों ने इस पर खेला। जैसा कि मैंने कहा, हम आज मात खाए‌। हमें सिर्फ जीत चाहिए और यह करने के लिए भारत से अच्छी कोई टीम नहीं‌

ऐसा रहा ऑस्ट्रेलिया-अफगानिस्तान के मैच का हाल

सेंट विंसेंट के अर्नोस वेले ग्राउंड पर खेले गए मैच में अफगानिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 148 रन बोर्ड पर लगाए। टीम के लिए रहमानुल्लाह गुरबाज ने 49 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 60 रनों की पारी खेली। फिर लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को अफगानी गेंदबाज़ों ने 127 रनों पर ढेर कर दिया। इस दौरान अफगानिस्तान के लिए गुलाबदीन नायब ने सबसे ज़्यादा 4 विकेट लिए।

इसरो ने 'आरएलवी पुष्पक' की सफल लैंडिंग की

इसरो ने 'आरएलवी पुष्पक' की सफल लैंडिंग की

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। इसरो ने एक बार फिर कमाल कर दिया है। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने आरएलवी पुष्पक की सफल लैंडिंग कर दी है। इसरो ने रविवार 23 जून को रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल (RLV) की लगातार तीसरी बार लैंडिंग एक्सपेरिमेंट में सफलता हासिल की। इससे पहले 22 मार्च को इसरो ने इसकी दूसरी सफल लैंडिग की थी। रविवार को लैडिंग के बाद इसरो ने कहा कि लैंडिंग के लिए काफी मुश्किल परिस्थितियां पैदा की गई थी लेकिन, चुनौतीपूर्ण परिस्थियों में तेज हवाओं के बीच ऑटोमैटिक लैंडिंग कराई गई।
जानकारी के अनुसार, इसरो की तरफ से आरएलवी पुष्पक विमान का परीक्षण सुबह 7.10 बजे बेंगलुरु से लगभग 220 किमी दूर चित्रदुर्ग जिले के चल्लाकेरे में एयरोनॉटिकल टेस्ट रेंज (एटीआर) में किया गया था। विमान को भारतीय वायुसेना के चिनूक हेलिकॉप्टर से 4.5 किमी की ऊंचाई तक ले जाया गया और रनवे पर लैंडिंग के लिए छोड़ा गया। 

क्या है आरएलवी परियोजना ?
इसरो की आरएलवी परियोजना एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। यह अंतरिक्ष में मानव की निरंतर उपस्थिति की आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करेगा। भारत की महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए यह मिशन बेहद जरूरी है। RLV-LEX-03 का उद्देश्य वाहन के प्रदर्शन, मार्गदर्शन और लैंडिंग क्षमताओं में सुधार करना है। आरएलवी को विकसित करने वाले विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (वीएसएससी) के निदेशक एस उन्नीकृष्णन नायर ने कहा कि दूसरी लैंडिंग की तुलना में, आरएलवी-एलईएक्स3 अधिक चुनौतीपूर्ण रहा क्योंकि LEX-02 के दौरान लगभग 150 मीटर की तुलना में इस बार इसका परीक्षण 500 मीटर के साथ किया गया। 

इसरो ने क्या कहा ?
लैंडिंग के बाद इसरो ने कहा, “आरएलवी-एलईएक्स-03 की अधिक चुनौतीपूर्ण परिस्थियों में तेज हवाओं के साथ ऑटोमैटिक लैंडिंग कराई गई। आरएलवी 'पुष्पक' वाहन को भारतीय वायुसेना के चिनूक हेलीकॉप्टर से 4.5 किमी की ऊंचाई पर छोड़ा गया था। इसरो ने कहा, "कम लिफ्ट-टू-ड्रैग अनुपात के कारण लैंडिंग की रफ्तार 320 किमी प्रति घंटे से अधिक थी। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक कमर्शियल विमान की लैंडिंग रफ्तार 260 किमी प्रति घंटे रहती है। जबकि एक लड़ाकू विमान की लैंडिंग रफ्तार 280 किमी प्रति घंटे रहती है।"

वर्ल्ड कप: दो हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बनें पैट

वर्ल्ड कप: दो हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बनें पैट

अखिलेश पांडेय 
किंग्सटाउन। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने रविवार को टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में इतिहास रच दिया। पैट कमिंस ऐसे पहले गेंदबाज बनें, जिन्होंने वर्ल्ड कप में लगातार दो हैट्रिक लीं। बांग्लादेश के खिलाफ, सुपर-8 के मुकाबले के बाद पैट कमिंस ने रविवार को अफगानिस्तान के खिलाफ भी हैट्रिक ली। हालांकि, रहमानुल्लाह गुरबाज, जादरान और नवीन हल हक की मदद से अफगानिस्तान ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। अफगानिस्तान ने इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत हासिल की।

अफगानिस्तान के खिलाफ पैट कमिंस ने ली हैट्रिक

पैट कमिंस ने अपने तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर अफगानिस्तानी कप्तान राशिद खान को आउट किया। राशिद दो रन बनाकर टिम डेविड को कैच दे बैठे। इसके बाद कमिंस पारी का आखिरी ओवर करने आए। उन्होंने ओवर की पहली ही गेंद पर करीम जनत को आउट किया। जनत भी टिम डेविड को कैच देकर आउट हुए। उन्होंने 13 रन बनाए। अगली ही गेंद पर गुलबदीन नायब बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल को अपना कैच थमाया। इस तरह पैट कमिंस की वर्ल्ड कप में दूसरी हैट्रिक पूरी हुई।

पैट कमिंस की लगातार दूसरी हैट्रिक

इससे पहले पैट कमिंस ने बांग्लादेश के खिलाफ एक ही ओवर में तीन विकेट लेकर पहली बार हैट्रिक ली थी। ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले दूसरे और दो हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज हैं। कमिंस को शुरुआती मुकाबलों में टीम में मौका नहीं था लेकिन उन्होंने वापसी के साथ ही कमाल कर दिया।
पैट कमिंस पिछले 25 सालों में पहले ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने दो मैचों में लगातार दो हैट्रिक ली है। ऑस्ट्रेलिया के जिमी मैथ्यूज ने साल 1912 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगातार दो टेस्ट मैचों में दो हैट्रिक ली थी। 25 साल पहले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने साल 1999 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट के लगातार दो मैचों में दो हैट्रिक ली थी। पैट कमिंस ने अब 25 साल बाद इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

12 जुलाई 2038 को पृथ्वी से टकराएगा 'स्टेरॉइड'

12 जुलाई 2038 को पृथ्वी से टकराएगा 'स्टेरॉइड' 

सुनील श्रीवास्तव 
वाशिंगटन डीसी। अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा ने एक काल्पनिक टेबलटॉप एक्सरसाइज की रिपोर्ट में बताया, कि एक संभावित खतरनाक क्षुद्रग्रह यानी स्टेरॉयड पृथ्वी से टकराने वाला है और इस बार हम इसके लिए एकदम तैयार नहीं हैं।
इस विशालकाय माने जा रहे स्टेरॉयड के टकराने की संभावना 72% है। हालांकि, निकट भविष्य में ऐसा कोई स्टेरॉयड नहीं है, जिसकी पहचान की गई हो। लेकिन, आने वाले 14 सालों में यह अनजाना स्टेरॉयड टकरा सकता है‌।
नासा की इस रिपोर्ट में बताई गई तारीख के मुताबिक, यह समय 14.25, 14 साल में आने वाला है और इसकी तारीख होगी- 12 जुलाई 2038।
नासा की आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, उसने अप्रैल में पांचवां प्लैनेटरी डिफेंस इंटरएजेंसी टेबलटॉप प्रैक्टिस की थी। 20 जून को नासा ने जॉन्स हॉपकिन्स एप्लाइड फिजिक्स लेबोरेटरी (एपीएल) में हुई इस रिहर्सल के बारे में बताया, जब यह टेबलटॉप अभ्यास किया गया। तब नासा के अलावा विभिन्न अमेरिकी सरकारी एजेंसियों और एंटरनेशनल स्तर के कुल 100 विशेषज्ञ वहां शामिल थे।
टेबलटॉप प्रैक्टिस की समरी में कहा गया कि अभ्यास के दौरान पार्टिसिपेंट्स ने एक काल्पनिक परिदृश्य के लिए खास तरह का माहौल तैयार किया। जिसमें पहले कभी नहीं पहचाने गए स्टेरॉयड की पहचान की गई थी। इसे लेकर की गई प्रारंभिक गणना के मुताबिक, यह करीब 14 साल के भीतर 12 जुलाई 2038 को टकरा जाएगा। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि यह कितना बड़ा होगा, इसका कंपोजिशन, लॉन्गटर्म ट्रेजेक्टरी क्या होगा ?
रिपोर्ट यह भी कहती है कि यह पूरी एक्सरसाइज इस तरह के खतरे से निपटने की पृथ्वी की क्षमता का आकलन करने के लिए की गई थी। वाशिंगटन में नासा हेडऑफिस में प्लेनेटरी डिफेंड ऑफिसर लिंडले जॉनसन ने कहा, एक बड़ा स्टेरॉयड संभावित रूप से एकमात्र प्राकृतिक आपदा है, जिसका प्रिडिक्शन करने की तकनीक इंसानों के पास है और इसीलिए इसे प्रीवेंट करने का रास्ता भी तकनीकी रूप से खोजने की कोशिश इंसानों द्वारा की जा सकती है। 
गौरतलब है कि नासा के DART (डबल एस्टेरॉयड रिडायरेक्शन टेस्ट) मिशन के डेटा का उपयोग करने वाली यह अपने तरह की पहली एक्सरसाइज थी।

नवरात्रि का तीसरा दिन मां 'चंद्रघंटा' को समर्पित

नवरात्रि का तीसरा दिन मां 'चंद्रघंटा' को समर्पित  सरस्वती उपाध्याय  हिंदू धर्म में, चंद्रघंटा देवी महादेवी का तीसरा नवदुर्गा रूप है।...