रविवार, 23 जून 2024

सोनाक्षी-जहीर ने शादी की तस्वीरें साझा की

सोनाक्षी-जहीर ने शादी की तस्वीरें साझा की

कविता गर्ग 
मुंबई। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अब शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। सोनाक्षी और जहीर की रजिस्टर्ड मैरिज कुछ समय पहले ही संपन्न हुई है, जिसकी तस्वीरें अब सामने आ चुकी हैं।
मुंबई के बांद्रा इलाके में सोनाक्षी-जहीर ने अपने परिवारों और कुछ करीबी दोस्तों की मौजूदगी में विशेष विवाह अधिनियम 1954 के तहत अपनी शादी का पंजीकरण कराया। पिछले सात साल से डेटिंग कर रहे इस कपल ने मुंबई में सोनाक्षी के घर पर विशेष विवाह अधिनियम के तहत विवाह किया। उन्होंने सिविल विवाह की औपचारिकताएं पूरी कीं और अब आधिकारिक रूप से पति-पत्नी हैं।
सोनाक्षी और जहीर ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। नवविवाहित जोड़ा बेहद खूबसूरत लग रहा है। तस्वीरें साझा करते हुए सोनाक्षी और जहीर ने कैप्शन में लिखा, 'इसी दिन सात साल पहले (23.06.2017) हमने एक-दूसरे की आंखों में प्यार को उसके शुद्धतम रूप में देखा और उसे थामे रखने का फैसला किया। आज उस प्यार ने हमें सभी चुनौतियों और जीत के माध्यम से मार्गदर्शन किया है। इस क्षण तक ले आए, जहां हमारे दोनों परिवारों और हमारे दोनों देवताओं के आशीर्वाद से अब हम अब पति और पत्नी हैं। यहां प्यार, आशा और एक-दूसरे के साथ सभी खूबसूरत चीजें हैं। अभी से लेकर हमेशा के लिए सोनाक्षी-जहीर एक हुए। इसके साथ उन्होंने दिल वाले इमोजी साझा किए।
दूल्हा-दुल्हन दोनों ट्विनिंग करते दिखे। सोनाक्षी ने क्रीम और व्हाइट कलर की साड़ी पहनी थी, जबकि जहीर ने व्हाइट कुर्ता-पायजामा पहना था। समारोह में सोनाक्षी की 'हीरामंडी' की सह-कलाकार अदिति राव हैदरी अपने मंगेतर व अभिनेता सिद्धार्थ, अभिनेत्री हुमा कुरेशी के साथ शामिल हुईं। नवविवाहित जोड़ा बाद में वर्ली के एक फाइन-डाइनिंग रेस्तरां में दोस्तों और उद्योग सहयोगियों के लिए एक रिसेप्शन का आयोजन करेगा। स्वागत स्थल के बाहर तैनात मीडिया को मिठाइयां बांटी गईं।
सोनाक्षी और जहीर के संदेश में लिखा है, 'हमारे जीवन के सबसे महत्वपूर्ण दिन पर हमें इतना प्यार, खुशी और दयालुता देने के लिए धन्यवाद। आपका समर्थन और शुभकामनाएं हमारे लिए बहुत मायने रखती हैं।' हालांकि, इस जोड़े की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी, लेकिन इस महीने की शुरुआत में उनकी शादी की अफवाहें सोशल मीडिया पर फैलनी शुरू हो गईं। सोनाक्षी को आखिरी बार नेटफ्लिक्स सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' में देखा गया था, जिसमें उन्होंने रेहाना और फरीदन की दोहरी भूमिका निभाई थी। वहीं, जहीर की एक्शन फिल्म 'रुस्लान' में एक विशेष भूमिका थी।
सोनाक्षी और जहीर ने पहली बार 'ब्लॉकबस्टर' गाने के संगीत वीडियो के लिए सहयोग किया, जो सितंबर 2022 में रिलीज हुआ था। महीनों बाद उन्होंने कॉमेडी ड्रामा 'डबल एक्सएल' में सह-अभिनय किया। दोनों ने सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की, लेकिन अक्सर उन्हें एक साथ कार्यक्रमों और सामाजिक समारोहों में भाग लेते देखा जाता था। एक-दूसरे की जन्मदिन पार्टियों में शामिल होने, पुरस्कार जीतने से लेकर छुट्टियों पर स्कूबा डाइविंग करने तक, सोनाक्षी और जहीर अक्सर सोशल मीडिया पर प्रशंसकों और फॉलोअर्स को अपने जीवन की झलक दिखाते थे। आखिरकार अब वे पति-पत्नी बन चुके हैं और शादी के रिसेप्शन के लिए तैयार हो रहे हैं।

चारधाम की यात्रा पर पहुंचे चार लोगों की मौत

चारधाम की यात्रा पर पहुंचे चार लोगों की मौत 

पंकज कपूर 
देहरादून। चार धाम यात्रा पर पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियों की जान जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। चार धाम की यात्रा पर पहुंचे चार लोगों की बद्रीनाथ एवं यमुनोत्री में मौत हो गई है। रविवार को उत्तराखंड में चार धाम की यात्रा पर पहुंचे चार और यात्रियों की मौत होने से अन्य श्रद्धालुओं में दहशत पसर गई है। राज्य आपदा परिचालन केंद्र के मुताबिक चार धाम की यात्रा पर पहुंचे दो यात्रियों की बद्रीनाथ तथा दो श्रद्धालुओं की यमुनोत्री धाम में जान चली गई है। चार धाम की यात्रा के दौरान जान गंवाने वाले यात्रियों की संख्या का आंकड़ा अब 157 तक पहुंच गया है। जानकारी मिल रही है कि चार धाम यात्रा के दौरान अभी तक सबसे ज्यादा 73 यात्रियों की मौत केदारनाथ में हुई है, जबकि बद्रीनाथ में 38, गंगोत्री में 13 और यमुनोत्री धाम में 29 यात्रियों ने अपनी जान गंवाई है।

घर में सिलेंडर से लगी आग, 7 लोग झुलसें

घर में सिलेंडर से लगी आग, 7 लोग झुलसें

अश्वनी उपाध्याय 
गाज़ियाबाद। टीलामोड़ थाना क्षेत्र के न्यू डिफेंस कॉलोनी में रविवार सुबह एक घर में सिलेंडर से आग लग गई। आग तेजी से पूरे घर में फैल गई। आग में सात लोग झुलस गए। जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से तीन लोगों की मौत हो गई है और चार लोगों का इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, मकान मालिक नाथूराम (55), मुकेश (40), बागमती (35) , सोनू (35), हिमानी (18) और अंकित (17), प्रियंका (16) झुलस गए। 
स्थानीय लोगों ने सभी लोगों को तुरंत दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग की मदद से आग को बुझाने का काम शुरू किया।
एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मुकेश की पत्नी भागमती (36), बेटी हिमानी और प्रियंका को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। रविवार सुबह नाथूराम के दामाद सोनू निर्माणाधीन मकान में पत्थर लगाने के लिए ग्राइंडर मशीन से लकड़ी का दरवाजे को काट रहा था। दरवाजे से कुछ दूरी पर गैस सिलिंडर रखा था। मशीन की चिंगारी से गैस सिलेंडर में आग लग गई और चंद सेकंड में कमरे में बैठे लोग बुरी तरह झुलस गए।
अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि सूचना मिलने पर तत्काल दमकल गाड़ी और टीम को मौके पर भेजा गया लेकिन स्थानीय लोगों ने पहले ही आग को काबू कर लिया। उधर, घटना की सूचना मिलने पर डीसीपी निमिष पाटिल मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिवार के लोगों से घटना की पूरी जानकारी ली।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-247, (वर्ष-11)

पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254

2. सोमवार, जून 24, 2024

3. शक-1945, आषाढ़, कृष्ण-पक्ष, तिथि-तीज, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 06:03, सूर्यास्त: 06:43।

5. न्‍यूनतम तापमान- 39 डी.सै., अधिकतम- 25+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

शनिवार, 22 जून 2024

शुगर को कंट्रोल करने में फायदेमंद है 'सेब का सिरका'

शुगर को कंट्रोल करने में फायदेमंद है 'सेब का सिरका'

सरस्वती उपाध्याय 
खराब जीवनशैली और खानपान का नतीजा आज के समय मे अधिकतर लोग डायबिटीज की चपेट में है। अगर समय रहते इसे कंट्रोल न किया गया, तो शरीर के कई अंगो तो डैमेज कर सकती है। डायबिटीज लाइलाज बीमारी है।
दवाओं और खानपान व जीवनशैली में बदलाव करके इसे कंट्रोल किया जा सकता है। शुगर को कंट्रोल करने के लिए सेब का सिरका फायदेमंद होता है। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार सेब का सिरका टाइप 2 डायबिटीज के इलाज में कारगर साबित हो सकता है।
एक शोध के अनुसार डायबिटीज के मरीज भोजन करने के बाद इसका सेवन करते है तो शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद करता है।इसके सेवन से इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार होता है, जिससे डायबिटीज रोगियों में अचानक से ब्लड शुगर स्पाइक को रोकने में मदद मिल सकती है। इतना ही नहीं, यह हाई कोलेस्ट्रॉल और वजन को कंट्रोल में भी मदद कर सकता है। इसके नियमित सेवन से दिल की बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है।
शरीर में ब्लड शुगर लेवल के स्तर को कंट्रोल करने के लिए आप एक गिलास पानी में एक चम्मच सेब का सिरका डालें। फिर इसे अच्छी तरह मिक्स करने के बाद इसे पी लें। नियमित रूप से रोज सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है।

बिभव की न्यायिक हिरासत को 6 जुलाई तक बढ़ाया

बिभव की न्यायिक हिरासत को 6 जुलाई तक बढ़ाया 

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामलें में गिरफ्तार मुख्यमंत्री के निजी सहायक बिभव कुमार की न्यायिक हिरासत को दिल्ली के एक अदालत ने 6 जुलाई तक बढ़ा दिया है। इससे बिभव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 

आरोपित रिहा होने पर गवाहों को कर सकता है प्रभावित- कोर्ट

बता दें कि इससे पहले अदालत ने बिभव की जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा था कि अगर आरोपित को रिहा किया जाता है, तो वह गवाहों को प्रभावित कर सकता है। यह दूसरी बार है, जब अदालत ने बिभव की जमानत याचिका खारिज की है।

1 जुलाई को एचसी में मामलें की अगली सुनवाई

वहीं, निचली अदालत ने बिभव की दो जमानत याचिकाएं खारिज कर दी थीं। जस्टिस अमित शर्मा की बेंच ने मामले में विस्तृत सुनवाई के लिए 1 जुलाई 2024 की तारीख तय की है। बिभव ने दलील के माध्यम से कहा कि वर्तमान में आपराधिक तंत्र के दुरुपयोग और छलपूर्ण जांच का एक उत्कृष्ट मामला है। क्योंकि याचिकाकर्ता/अभियुक्त और शिकायतकर्ता दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन यह केवल शिकायतकर्ता का मामला है, जिसकी जांच शिकायतकर्ता के रूप में की जा रही है।

वेस्टइंडीज ने अमेरिका को 9 विकेट से हराया

वेस्टइंडीज ने अमेरिका को 9 विकेट से हराया 

अखिलेश पांडेय 
ब्रिजटाउन। वेस्टइंडीज ने अमेरिका को आसानी से हरा दिया। रोवमन पॉवेल की अगुवाई वाली वेस्टइंडीज ने 9 विकेट से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अमेरिका ने 19.5 ओवर में 128 रन बनाए। इस तरह वेस्टइंडीज के सामने 129 रनों का लक्ष्य था। वेस्टइंडीज ने महज 10.5 ओवर में 1 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस तरह वेस्टइंडीज को 55 गेंद पहले ही जीत मिल गई। वेस्टइंडीज के लिए ओपनर शाई होप ने 39 गेंदों पर 82 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 8 छक्के लगाए।

वेस्टइंडीज-अमेरिका मैच में लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी...

वहीं, वेस्टइंडीज-अमेरिका मैच में कई बड़े रिकॉर्ड्स बने। वेस्टइंडीज गेंदों के लिहाज से टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इस फेहरिस्त में ऑस्ट्रेलिया टॉप पर है। ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 वर्ल्ड कप 2007 में श्रीलंका को 58 गेंद पहले हराया था। इसके अलावा तूफानी पारी खेलने वाले शाई होप रिकॉर्ड लिस्ट में शामिल हो गए हैं। दरअसल, शाई होप टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की फेहरिस्त में छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस बल्लेबाज ने अमेरिका के खिलाफ 8 छक्के जड़े। जबकि टी-20 वर्ल्ड कप 2016 में क्रिस गेल ने इंग्लैंड के खिलाफ 11 छक्के जड़े थे।
इसके अलावा टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में छक्कों की बारिश हो रही है। हालांकि, न्यूयॉर्क की पिच पर बल्लेबाजी आसान नहीं थी, लेकिन वेस्टइंडीज के मैदानों पर खूब छक्के लग रहे हैं। दरअसल, इस वर्ल्ड कप में अब तक रिकॉर्ड्स 412 छक्के लग चुके हैं।  इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप 2021 में 405 छक्के लगे थे, लेकिन अब यह रिकॉर्ड पीछे छूट गया है।
बताते चलें, कि इस जीत के बाद वेस्टइंडीज ग्रुप-2 में प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। वहीं, जोस बटलर की अगुवाई वाली इंग्लैंड तीसरे नंबर पर खिसक गया है।

नवरात्रि का तीसरा दिन मां 'चंद्रघंटा' को समर्पित

नवरात्रि का तीसरा दिन मां 'चंद्रघंटा' को समर्पित  सरस्वती उपाध्याय  हिंदू धर्म में, चंद्रघंटा देवी महादेवी का तीसरा नवदुर्गा रूप है।...