शनिवार, 22 जून 2024

₹50 लाख की घूस मांगीं, दो अफसरों पर गिरी गाज

₹50 लाख की घूस मांगीं, दो अफसरों पर गिरी गाज 

अश्वनी उपाध्याय 
गाजियाबाद। आवास एवं विकास परिषद के व्यावसायिक भूखंड का आवंटन करने के लिए 50 लाख रुपए की घूस मांगे जाने पर गाजियाबाद संपत्ति कार्यालय के दो अफसरों पर गाज गिरी है। इनमें एक सहायक लेखाधिकारी एवं संपत्ति प्रबंधक शामिल हैं। अपर आवास आयुक्त एवं सचिव डॉ. नीरज शुक्ला ने सहायक लेखाधिकारी राजकुमार को निलंबित एवं संपत्ति अधिकारी आनंद कुमार गौतम को उनके पद से हटा दिया है। इनमें राजकुमार को गाजियाबाद एवं संपत्ति प्रबंधक को मुख्यालय लखनऊ में संबद्ध किया गया है।
पूरे मामले पर जांच बैठ गई, जिसकी कमान मेरठ जोन के जोनल आयुक्त को सौंपी गई है। गाजियाबाद निर्माण खंड दो अधिशासी अभियंता को दोनों अफसरों के आरोप पत्र तैयार करने का जिम्मा दिया गया है। सचिव ने यह कार्रवाई गत शुक्रवार को वीडियो क्लिप के आधार पर की।
वीडियो में सहायक लेखाधिकारी के द्वारा गाजियाबाद की सिद्धार्थ विहार योजना में व्यावसायिक भूखंड का आवंटन करने के लिए 50 लाख रुपए की घूस मांगी जा रही है। इस मामले की वीडियो क्लिप सहित आयुक्त डॉ. बलकार सिंह से शिकायत की गई थी। आयुक्त ने मुख्यालय के अफसरों की उपस्थित में वीडियो को देखा तो सहायक लेखाधिकारी राजकुमार एवं संपत्ति प्रबंधक आनंद कुमार गौतम की पहचान हुई।
आवास एवं विकास अफसरों के मुताबिक सहायक लेखाधिकारी राजकुमार के द्वारा व्यावसायिक भूखंड आवंटन के संबंध में 50 लाख रुपए की जो घूस मांगी जा रही थी, जिसका संपत्ति प्रबंधक आनंद कुमार गौतम के द्वारा किया जा रहा है। हालांकि, मेरठ के जोनल आयुक्त की जांच रिपोर्ट आने के बाद दोनो के खिलाफ वृहद स्तर की अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-246, (वर्ष-11)

पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254

2. रविवार, जून 23, 2024

3. शक-1945, आषाढ़, शुक्ल-पक्ष, तिथि-प्रतिपदा, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 06:03, सूर्यास्त: 06:43।

5. न्‍यूनतम तापमान- 37 डी.सै., अधिकतम- 22+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

बल्लेबाज ऋषभ को 'सुपर ह्यूमन' करार दिया

बल्लेबाज ऋषभ को 'सुपर ह्यूमन' करार दिया 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। भारतीय टीम का प्रदर्शन टी20 वर्ल्ड कप 2024 में काफी अच्छा रहा है। उन्होंने ग्रुप स्टेज में अजेय रहते हुए सुपर 8 में जगह बनाई है, जहाँ रोहित एंड कम्पनी का सामना अफगानिस्तान, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया से होना है।
इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने एक भारतीय खिलाड़ी की जमकर 
तारीफ की है। उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली दरकिनार करते हुए एक अन्य प्लेयर को भारत का असली सुपर ह्यूमन करार दिया है।

यह खिलाड़ी है भारत का 'सुपर ह्यूमन'

वसीम अकरम ने स्पोर्ट्सकीड़ा के साथ खास बातचीत करते हुए टीम इंडिया के धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को सुपर ह्यूमन करार दिया है। उनका कहना है कि जिस तरह ऋषभ पंत ने एक्सीडेंट के बाद वापसी की है, वह किसी चमत्कार से कम नहीं है। साथ ही वसीम ने कहा की जब ऋषभ दुर्घटना की चपेट में आए थे, तब वे काफी परेशान थे और उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज के जल्द स्वस्थ होने की दुआ मांगी थी।

क्या बोले वसीम अकरम ?

वसीम अकरम ने कहा, "क्या आप पंत का प्रदर्शन देख रहे हैं, इस लड़के ने जो किया है, वो चमत्कार है। उसने दिखाया है कि वह सुपर ह्यूमन है। जिस त्रासदी से वह वापस आया है, जिस तरह से उसका एक्सीडेंट हुआ था, मैंने क्लिप्स देखे थे, हम सब पाकिस्तान में चिंतित थे। असल में मैंने ट्वीट भी किया था, उनके बारे में और वह वापस आ गया है। इस साल आईपीएल में उन्होंने 40 की औसत से 446 रन बनाए, स्ट्राइक रेट भी 155 का रहा। वो चमत्कारिक बच्चा है।"

ऋषभ का हुआ था भीषण एक्सीडेंट

आपको बता दें कि दिसंबर 2022 में ऋषभ पंत दिल्ली से रुड़की स्थित अपने घर लौटते हुए भीषण रोड एक्सीडेंट की चपेट में आ गए थे। इस हादसे उनकी जान बाल-बाल बची। इसके बाद लगभग डेढ़ साल तक वे क्रिकेट के मैदान से दूर रहे। ऋषभ ने आईपीएल 2024 के जरिए क्रिकेट में वापसी की और शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय स्क्वाड में जगह हासिल कर ली।
26 साल के ऋषभ पंत इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ टूर्नामेंट के पहले मैच में नाबाद 36 रन बनाए। इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ मुश्किल परीस्थिति में उनके बल्ले से 42 रन निकले। वहीं, यूएसए के विरुद्ध ऋषभ ने 18 रन की शानदार पारी खेली।

तुलना: बेहद फायदेमंद होता है कच्चा 'नारियल'

तुलना: बेहद फायदेमंद होता है कच्चा 'नारियल' 

सरस्वती उपाध्याय 
हेल्दी डाइट की बात हो, तो नारियल का नाम आना जायज है। नारियल के पानी के अनगिनत फायदे तो सभी जानते हैं, लेकिन ज्यादातर लोग इसमें मौजूद मलाई यानी कच्चे नारियल की खासियत नहीं जानते हैं। कई लोग सूखे नारियल को ही बेहतर मानते हैं, लेकिन सच्चाई इसके बिल्कुल उलट है। कच्चे और सूखे नारियल के बीच ढेरों अंतर हैं, जिसकी सही जानकारी जरूरी है। क्योंकि, फिर उसी अनुसार आप उसका सेवन कर सकते हैं। दोनों ही तरह के नारियल का स्वाद, न्यूट्रिशन, फ्लेवर और टेक्सचर अलग होता है। आइए जानते हैं कि कच्चा या सूखा, किस रूप में नारियल का सेवन है अधिक फायदेमंद ?

सूखा नारियल

कच्चे ताजा नारियल को खाने में इसका स्वाद हल्का मीठा और नटी टेस्ट होता है और वहीं, सूखा नारियल खाने में अधिक मीठा और देर तक चबाने वाला होता है। सूखने के बाद नारियल का स्वाद कच्चे नारियल से अलग हो जाता है। नारियल को सुखा कर स्टोर करने में कुछ साधारण सी समस्याएं हैं, जो इसे पानी वाले नारियल से थोड़ा अनहेल्दी बनाती है। पहली बात ये कि सूखे नारियल में पानी नहीं रहता है, जिससे शरीर को हाइड्रेट रखने में इसका कोई महत्व नहीं रह जाता है।
वहीं, नारियल सूखने के बाद इसमें कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है। इस तरह सूखे नारियल में अधिक शुगर, कैलोरी और फैट पाया जाता है। सूखा नारियल कई दिन तक बिना सड़े रहे, इसके लिए इसमें प्रिजर्वेटिव और वाइटनर डाला जाता है, जो इसे और भी अनहेल्दी बनाता है।

कच्चा नारियल

कच्चे नारियल में ढेर सारे विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं। इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जो इसे एक बेहतरीन प्लांट बेस्ड प्रोटीन डाइट का हिस्सा बनाता है। इसमें कैलोरी, हेल्दी फैट और ओमेगा 6 फैटी एसिड पाया जाता है। इसमें पाए जाने वाला अधिकतर फैट सैचुरेटेड होता है। हालांकि, इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होती है। नारियल पानी के साथ कच्चा नारियल मिलने की वजह से ये एक अच्छे इलेक्ट्रोलाइट का भी काम करता है और शरीर को हाइड्रेटेड रखता है।

कच्चा नारियल vs सूखा नारियल- क्या ज्यादा बेहतर ?

सूखे नारियल में मॉइश्चर की कमी के कारण अधिक फैट मौजूद होता है। ताजे कच्चे नारियल की तुलना में सूखे नारियल में कैलोरी की मात्रा ठीक उसकी दुगुनी होती है। इसमें अधिक फैट, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट भी पाया जाता है। सूखे नारियल की शेल्फ लाइफ अधिक होती है और ये कच्चे नारियल की तुलना में अधिक दिन तक अच्छी अवस्था में रहते हैं। हालांकि, पोषक मूल्यों और गुणों के आधार पर कच्चा नारियल ज्यादा फायदेमंद होता है।

योग कार्यक्रम: महिलाओं ने योगाभ्यास किया

योग कार्यक्रम: महिलाओं ने योगाभ्यास किया

योग दिवस पर महिलाओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

कौशाम्बी। महिला पतंजलि योग समिति कौशांबी के तत्वावधान में 21 जून विश्व योग दिवस के अवसर पर दुर्गा मंदिर पाता प्रांगण में एकत्रित हुई महिलाओं ने योगाभ्यास किया। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने योग से होने वाले शारीरिक स्वास्थ्य लाभ के बारे में उपस्थित लोगों को बताया। योग कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंझनपुर कस्बे में महिलाओं द्वारा बड़े हर्षोल्लास के साथ योग कार्यक्रम मनाया गया। योग में ज़िला प्रभारी सीमा केशरवानी संचालक पदमा सिंह सहयोगी राजश्री सुशीला मीना संज्ञा सहित नगर व ज़िले की तमाम महिलाओं ने योग किया और योग से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में लोगों को बताया और प्रतिदिन योग करने का संकल्प लिया।
सुबोध केशरवानी

पीएम ने 'एसकेआईसीसी' में योगाभ्यास किया

पीएम ने 'एसकेआईसीसी' में योगाभ्यास किया 

इकबाल अंसारी 
श्रीनगर। पीएम मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित शेर-ए-कश्मीर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केन्द्र (एसकेआईसीसी) में योगाभ्यास किया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी ने कहा, "आज पूरी दुनिया में योग करने वालों की संख्या निरंतर बढ़ रही है, योग के प्रति आकर्षण बढ़ रहा है।" 
पीएम मोदी ने कहा, "आज कश्मीर की धरती से मैं दुनिया भर के सभी लोगों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देता हूं।'

लोगों के साथ में प्रधानमंत्री मोदी ने कई योग आसन किए
 
इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने युवाओं को भी योगा करने के लिए प्रेरित किया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर PM मोदी ने कहा, 'आज पूरी दुनिया में योग करने वालों की संख्या निरंतर बढ़ रही है, योग के प्रति आकर्षण बढ़ रहा है।' शेर-ए-कश्मीर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केन्द्र (SKICC) में पीएम मोदी ने हजारों लोगों के साथ योग किया।

बल्लेबाज ऋषभ ने गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ा

बल्लेबाज ऋषभ ने गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ा

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में एडम गिलक्रिस्ट का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर-8 के मुकाबले में तीन कैच लेकर पंत ने नया इतिहास रचा।
टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में पंत सबसे ज्यादा शिकार करने वाले पहले विकेटकीपर बन गए हैं।

ऋषभ पंत ने अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में इतिहास रच दिया। पंत ने एक झटके में एडम गिलक्रिस्ट, एबी डीविलियर्स और कुमार संगाकारा जैसे दिग्गज विकेटकीपरों को पीछे छोड़ दिया। ऋषभ पंत ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में कुल तीन कैच पकड़े। मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में ऋषभ पंत 4 मैच में अभी तक 10 बल्लेबाजों का शिकार कर चुके हैं। टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में किसी भी विकेटकीपर द्वारा लिए गए विकेटों में से सबसे अधिक है।

कुमार संगाकारा और एबी डीविलियर्स को छोड़ा पीछे

इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट के नाम था। गिलक्रिस्ट के अलावा साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर और कप्तान एबी डीविलियर्स और श्रीलंका के पू्र्व कप्तान कुमार संगाकारा ने टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन ने 9-9 शिकार किए थे। ऋषभ पंत ने सबको पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है।

टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा शिकार

10- ऋषभ (2024)
9- एडम गिलक्रिस्ट (2007)
9- मैथ्यू वेड (2021)
9- जोस बटलर (2022)
9- स्कॉट एडवर्ड्स (2022)
9- दासुन शनाका (2022)।

विकेटकीपिंग में ही नहीं ऋषभ पंत ने बल्लेबाजी में भी जौहर दिखाए हैं। पंत भारत की तरफ से टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में नंबर-1 पर हैं। चार मैच में पंत ने 38.66 की औसत और 131.81 की स्ट्राइक रेट से कुल 116 रन बनाए हैं। आयरलैंड के खिलाफ नाबाद 36, पाकिस्तान के खिलाफ 42 रन की पारी खेल चुके हैं।

स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है 'मोरिंगा' के पत्ते

स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है 'मोरिंगा' के पत्ते  सरस्वती उपाध्याय  सेहत के लिए मोरिंगा के पत्ते को चमत्कारिक माना जाता हैं। मोरि...