गुरुवार, 13 जून 2024

चीन के हथियारों में गड़बड़ी, आरोप लगाया

चीन के हथियारों में गड़बड़ी, आरोप लगाया 

सुनील श्रीवास्तव 
ढाका/बीजिंग। बांग्लादेश ने चाइना की कंपनियों पर बड़ा आरोप लगाया है। उसने हथियारों में गड़बड़ी की बात कही है। दरअसल, बांग्लादेश की सेना ने बड़े पैमाने पर चीन से हथियार खरीदे हैं।
अब बांग्लादेश की सेना ने कहा कि चीन ने उन्हें खराब कलपुर्जे दिए और हथियारों में भी तकनीकी दिक्कतें हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इन चीनी हथियारों के निर्माण में ही गड़बड़ी है।
बांग्लादेश की वायुसेना ने बताया कि जब चीन ने विमानों को दिया था, तभी से ये दिक्कतें आ रही हैं। बांग्लादेश ने कहा, चीन से फाइटर जेट के लिए रडार खरीदा था, यह भी सटीक निशाना नहीं लगा पा रहा है। सेना ने चीन से एक टैंक भी खरीदा था, लेकिन कई बार कहने के बाद भी अब उसके पार्ट्स की सप्लाई नहीं कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश चीन से युद्धपोत समेत कई नौसैनिक जहाज ले चुका है, अब इनमें गड़बड़ियां सामने आई हैं। वायुसेना ने चीन में बने F-7 फाइटर जेट, K-8W एयरक्राफ्ट और शॉर्ट रेंज के एयर डिफेंस सिस्टम खरीदे हैं, लेकिन ये फायरिंग नहीं कर पा रहे हैं।

चीनी कंपनियां मांग रहीं और पैसा

बांग्लादेश का आरोप है कि जब इन कमियों की शिकायत कंपनियों से करते हैं तो वे अतिरिक्त पैसों की डिमांड करते हैं। सेना की अधिकारियों ने बताया कि चीन से 2 फ्रिगेट भी ली थीं, जिनमें बांग्लादेश पहुंचते ही कई तकनीकी खामियां आ गईं। अब इसे ठीक करने के लिए चीनी कंपनियां और पैसे मांग रही हैं।

पुराना माल थमा दिया गया

रिपोर्ट में बताया गया कि करीब 10 साल पहले बांग्लादेश को 2 सबमरीन चीन ने दी थीं। इसके लिए 20 करोड़ डॉलर लिए गए थे। बाद में खुलासा हुआ कि चीन ने पुरानी पनडुब्बी बांग्लादेश को दी थीं, जो किसी काम की नहीं थीं। पिछले साल चीन की कंपनी को बताया तो उसने कहा कि और ज्यादा पैसा दो, तब वे ठीक करेंगे। चीन के इस धोखे का शिकार बांग्लादेश ही नहीं, कई और देश भी हुए हैं। म्यांमार को भी चीन ने ऐसा ही माल ठेल दिया। म्यांमार की सेना को मिले जेएफ-17 फाइटर जेट बेकार निकले, जिसे चीन और पाकिस्तान ने मिलकर बनाया था।

सिंह ने रक्षा मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला

सिंह ने रक्षा मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को रक्षा मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की प्राथमिकता मजबूत और आत्मनिर्भर रक्षा विनिर्माण के साथ एक मजबूत, 'आत्मनिर्भर' सरकार विकसित करना होगी।
राष्ट्रीय राजधानी के साउथ ब्लॉक स्थित अपने कार्यालय में रक्षा मंत्री का कार्यभार संभालने के बाद सिंह ने कहा कि सरकार रक्षा क्षेत्र में निर्यात को बढ़ावा देने का प्रयास करेगी और अगले पांच वर्षों में 50,000 करोड़ रुपए का लक्ष्य रखा है।

हमें अपने तीन सशस्त्र बलों पर गर्व है- राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने कहा, "पीएम मोदी ने मुझे फिर से रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी दी है। हमारी प्राथमिकताएं वही रहेंगी, देश की सुरक्षा। हम एक मजबूत और 'आत्मनिर्भर' भारत विकसित करना चाहते हैं। हम रक्षा निर्माण पर आत्मनिर्भर बनना चाहते हैं। हमने 21,000 करोड़ रुपये से अधिक के रक्षा उपकरण निर्यात किए हैं। हमारा लक्ष्य अगले पांच वर्षों में इस आंकड़े को 50,000 करोड़ रुपए तक ले जाना है। हमें अपने तीन सशस्त्र बलों, भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना पर गर्व है।" 

2019 को पहली बार रक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाला था

उत्तर प्रदेश के लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह ने 1 जून, 2019 को पहली बार रक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाला था। 10 जुलाई, 1951 को उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में जन्मे सिंह ने गोरखपुर विश्वविद्यालय से भौतिकी में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की और पेशे से शिक्षक थे। वे 1977-1980 और 2001-2003 में उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे। वे 1991 से 1992 तक उत्तर प्रदेश सरकार में शिक्षा मंत्री रहे, जबकि 1999 से 2000 तक केंद्रीय मंत्रिमंडल में भूतल परिवहन मंत्री भी रहे। 2000-2002 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे बाद में, वे 2000-2002 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। 2003 में, उन्होंने केंद्रीय मंत्रिमंडल में कृषि मंत्री के रूप में कार्य किया। वे 1994-1999 और फिर 2003-2008 में दो कार्यकालों के लिए राज्यसभा के लिए चुने गए। 2009 में वे 15वीं लोकसभा के लिए चुने गए। 7 अक्टूबर 2009 को वे आचार समिति के सदस्य भी रहे। गृह मंत्री के रूप में केंद्रीय मंत्रिमंडल में काम किया राजनाथ सिंह को 27 मई 2014 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में गृह मंत्री के रूप में केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। उनकी शादी सावित्री सिंह से हुई है और उनके दो बेटे हैं। झारखंड के रांची से सांसद संजय सेठ को रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री का पदभार दिया गया है। संजय सेठ 2019 में पहली बार रांची से सांसद बने थे और वे सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी स्थायी समिति के सदस्य थे। 2024 में भी वे रांची से ही लोकसभा के लिए चुने गए।

यूपी के सभी जिलों के लिए अलर्ट जारी किया

यूपी के सभी जिलों के लिए अलर्ट जारी किया 

संदीप मिश्र 
लखनऊ। यूपी में भीषण गर्मी का सितम जारी है। इस दौरान मौसम विभाग ने यूपी के सभी जिलों के लिए मौसम का अलर्ट जारी किया है। IMD ने बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने कानपुर देहात, कानपुर के इलाकों में भीषण लू का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही गर्म हवा, भीषण लू के साथ तापमान ज्यादा रहने के आसार जताए हैं। 
IMD ने रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन,प्रतापगढ़,मिर्जापुर,वाराणसी,संत रविदासनगर,श्रावस्ती, बहराइच, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, जौनपुर,गोरखपुर,संतकबीरनगर, बस्ती, गोंडा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 
IMD के मुताबिक हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर में ताप लहर चलने के आसार हैं। 
मौसम विभाग ने मऊ, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर,हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, बिजनौर,अमरोहा, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, आजमगढ़ में यलो अलर्ट जारी किया है।

रूसी एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम को ध्वस्त किया

रूसी एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम को ध्वस्त किया 

सुनील श्रीवास्तव 
मॉस्को/कीव। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में रूसी हथियारों की युद्धक क्षमता पर सवाल उठने लगे हैं। यूक्रेनी सेना ने क्रीमिया की सुरक्षा के लिए तैनात किए गए रूसी एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम को ध्वस्त करना शुरू कर दिया है।
यूक्रेन की सेना ने अमेरिका द्वारा प्रदान किए गए ATACMS रॉकेट का उपयोग किया है।
रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेनी फौज ने मई महीने में 10 आर्मी टैक्टिकल मिसाइल सिस्टम रॉकेट से क्रीमिया के सेवास्तोपोल के बाहर बेलबेक में स्थित रूसी ठिकाने पर भीषण हमला किया था। इस हमले में एस-400 सिस्टम के दो लॉन्चर और एक रडार तबाह हो गए। इसके अलावा, चार फाइटर जेट भी नष्ट हो गए। ये वही एस-400 सिस्टम है, जिसे रूस ने दुनिया में बेस्ट बताया है और भारत ने भी पांच की संख्या में इसे खरीदा है, जिनमें से केवल तीन ही भारत को मिले हैं। जिससे भारत की मुश्किलें बढ़ गईं हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि दो टन वजनी इस अमेरिकी रॉकेट सिस्टम में ग्रेनेड के आकार के हजारों बमलेट थे जिन्होंने एस-400 सिस्टम को गंभीर नुकसान पहुंचाया। बेलबेक और सेवास्तोपोल दोनों ही रूसी वायुसेना के सबसे महत्वपूर्ण एयरबेस हैं।
इस अटैक के तुरंत बाद, रूसी सेना ने नष्ट हुए एस-400 की जगह दूसरा सिस्टम तैनात किया। रूस का अब तक दावा था कि एस-400 अजेय है और इसे नष्ट नहीं किया जा सकता, मगर अब अमेरिकी मिसाइलों के सामने यह एयर डिफेंस सिस्टम फेल साबित हो रहा है।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-237, (वर्ष-11)

पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254

2. शुक्रवार, जून 14, 2024

3. शक-1945, ज्येष्ठ, शुक्ल-पक्ष, तिथि-अष्टमी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 06:03, सूर्यास्त: 06:43।

5. न्‍यूनतम तापमान- 41 डी.सै., अधिकतम- 23+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

बुधवार, 12 जून 2024

कुवैत: इमारत में लगी आग, 40 भारतीयों की मौत

कुवैत: इमारत में लगी आग, 40 भारतीयों की मौत

अखिलेश पांडेय 
कुवैत सिटी। कुवैत में दक्षिणी इलाके की एक इमारत में लगी आग में 40 भारतीयों की मौत हो गई है। यह भीषण हादसा बुधवार को स्थानीय समयानुसार, तड़के 4 बजे के करीब हुआ। आग जिस इमारत में लगी थी, उसमें बड़ी संख्या में भारतीय मजदूर रह रहे थे। अधिकारियों का कहना है कि मरने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हो सकता है। यह आग अल-मंगफ नाम की इमारत में लगी, जहां मजदूर रहते थे। कुवैती मीडिया का कहना है कि कुछ लोगों की मौत आग में जलकर हुई है। वहीं बड़ी संख्या में लोगों की मौत धुंए के चलते दम घुटने से हुई। 
इस हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दुख जताया है। हादसे में मृतकों की संख्या इसलिए भी अधिक हो गई क्योंकि आग तड़के 4 बजे लगी, जिस दौरान लोग सो रहे थे। ऐसे में लोगों को बचने का मौका नहीं मिला और उनका नींद में रहने के दौरान ही दम घुट गया। इस बिल्डिंग को NBTC ग्रुप नाम की एक कंपनी ने ले रखा था और इसमें 195 मजदूर रह रहे थे। इनमें से ज्यादातर लोग भारत के केरल, तमिलनाडु और कुछ उत्तर भारत के राज्यों के थे। इस हादसे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि कुवैत में आग लगने की घटना से हम दुखी हैं। अब तक जानकारी मिली है कि 40 लोगों की मौत हुई है और 50 लोगों को अस्पताल में एडमिट कराया गया है। पूरे मामले की जानकारी रखने वाले लोग भी बता रहे हैं कि 40 भारतीय मारे गए हैं। फिलहाल, मृतकों की पहचान पता लगाई जा रही है। इसके अलावा दूतावास ने भी घटनास्थल पर संपर्क किया है और घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि भारतीय राजूत आदर्श स्वैका भी मौके पर पहुंचे हैं और पूरी जानकारी जुटा रहे हैं। इसके अलावा यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि तेजी से बचाव कार्य चले। विदेश मंत्री ने कहा कि कुवैत में जान खोने वाले भारतीय लोगों के परिजनों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। हम उनकी मदद के लिए तत्पर हैं। घटनास्थल के अलावा भारतीय राजदूत ने तीन अस्पतालों का भी दौरा किया है, जहां पीड़ितों को एडमिट कराया गया है। भारतीय दूतावास का कहना है कि हम कुवैती फायर सर्विस और हेल्थ अथॉरिटीज के संपर्क में हैं। हर जरूरी कार्रवाई की जा रही है। सोशल मीडिया पर जो फुटेज आ रही हैं, उसमें देखा जा रहा है कि कैसे इमारत आग की चपेट में आ गई है और उसे बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। 
इस बीच कुवैत के होम मिनिस्टर शेख फहाद अल-युसूफ ने पुलिस को आदेश दिया है कि इमारत के मालिक को अरेस्ट कर लिया जाए। 
इसके अलावा उस कंपनी के मालिक को भी गिरफ्तार करने के आदेश दिए गए हैं, जिसके कर्मचारी यहां रह रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक, एक अधिकारी ने कहा कि यह पूरी तरह से लापरवाही का नतीजा है। कंपनी और इमारत के मालिकों के लालच के चलते ऐसा हुआ है। ऐसे लोगों पर तत्काल सख्त एक्शन लिया जाएगा।

आंध्र प्रदेश: नायडू ने 'सीएम' पद की शपथ ली

आंध्र प्रदेश: नायडू ने 'सीएम' पद की शपथ ली

इकबाल अंसारी 
अमरावती। तेलुगु देशम पार्टी चीफ चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। वह चौथे बार राज्य के सीएम बने हैं। उन्हें विजयवाड़ा के गन्नावरम हवाई अड्डे के पास केसरपल्ली आईटी पार्क में आयोजित एक सार्वजनिक समारोह में राज्यपाल एस अब्दुल नजीर ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।
वहीं, पवन कल्याण ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इसके अलावा टीडीपी के राष्ट्रीय महासचिव नारा लोकेश और केए नायडू ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। शपथ समारोह देश की कई हस्तियां शमिल हुईं। इनमें पीएम मोदी भी शामिल हैं। शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नायडू से गले लगाया और उन्हें बधाई दी।
समारोह में शामिल हुए कई नेता
इसके अलावा समारोह में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और राम मोहन नायडू भी केसरपल्ली आईटी पार्क पहुंचे। वहीं, एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने भी नायडू के शपथ समारोह में भाग लिया। केंद्रीय मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, जी किशन रेड्डी और पूर्व उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू भी प्रोग्राम में शामिल हुए।

चिरंजीवी भी प्रोग्राम में हुए शामिल

समारोह में फिल्म अभिनेता और पद्म विभूषण से सम्मानित कोनिडेला चिरंजीवी और अभिनेता रजनीकांत, नंदमुरी बालकृष्ण और तमिलनाडु के पूर्व सीएम ओ पन्नीरसेल्वम भी मौजूद रहे। इससे पहले मंगलवार को चंद्रबाबू नायडू को एनडीए विधायक दल नेता चुना गया था।

लोकसभा चुनाव में टीडीपी का शानदार प्रदर्शन

बता दें कि हाल ही में संपन्न हुए आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनावों में एनडीए गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य की 175 में से 164 सीटों पर जीत दर्ज की थी। गठबंधन में शामिल टीडीपी ने सबसे ज्यादा 135 सीटें जीती थीं, जबकि जनसेना ने 21 और बीजेपी ने आठ सीट पर जीत हासिल की थी।

'जिला स्तरीय सतर्कता समिति' की बैठक आयोजित

'जिला स्तरीय सतर्कता समिति' की बैठक आयोजित  खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जनपद स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक संपन्न सुब...