सोमवार, 10 जून 2024

'शिखर सम्मेलन' की मेजबानी करेंगी पीएम

'शिखर सम्मेलन' की मेजबानी करेंगी पीएम

अखिलेश पांडेय 
मिलान। इटालवी प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी इस सप्ताह के सात औद्योगिक राष्ट्रों के समूह के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगी। वह यूरोपीय संसदीय चुनाव में यूरोपीय संघ की सबसे स्थिर नेता के तौर पर उभरी हैं।
मेलोनी के जर्मन और फ्रांसीसी समकक्षों को यूरोपीय संसदीय चुनावों से झटका लगा है, जबकि मेलोनी के दक्षिणपंथी पार्टी ब्रदर्स ऑफ इटली को इटली मजबूत होकर उभरी है। इससे वह यूरोप में भी एक मजबूत नेता के तौर पर उभरी हैं। मेलोनी के ठोस नतीजों ने इतालवी राजनीति में एक दुर्लभ स्थिरता पैदा की है। 
मेलोनी ने सोमवार को समर्थकों से कहा, ''मुझे गर्व है कि यह देश जी7 में और यूरोप में सबसे मज़बूत सरकार के रूप में खुद को पेश करता है। यह कुछ ऐसा है जो पहले कभी नहीं हुआ है, जो अब हो रहा है। यह संतुष्टि की बात है, और एक बड़ी ज़िम्मेदारी भी है।'' मेलोनी इस सप्ताह अपनी भूमिका को और मजबूत करेंगी जब वह 13-15 जून को दक्षिणी पुगलिया क्षेत्र में जी7 बैठक का नेतृत्व करेंगी। इस बैठक में वैश्विक संघर्षों, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के प्रसार और अफ्रीका पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इटली में दो दिनों के मतदान में ब्रदर्स ऑफ इटली ने 28.8 प्रतिशत इतालवी वोट प्राप्त किये। वहीं, फोर्जा इटालिया ने 9.6 प्रतिशत वोट और लेगा को 9.1 प्रतिशत वोट मिले। विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी भी मजबूत हुई और उसे 24 प्रतिशत वोट मिले।

लगातार दूसरे दिन सबसे गर्म शहर रहा 'प्रयागराज'

लगातार दूसरे दिन सबसे गर्म शहर रहा 'प्रयागराज' 

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। कई वर्षों के बाद गर्मी का यह प्रचंड रुप देखने को मिल रहा है। प्रयागराज लगातार दूसरे दिन देश का सबसे गर्म शहर बना रहा। एक तरफ आसमान से आग बरसी तो दूसरी तरफ सतह पर चली प्रचंड गर्म हवाओं से प्रयागराज भट्टी बन गया और रविवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया। एक तरफ दिन धधक रहा है तो दूसरी तरफ रात भी उबल रही है। मौसम विभाग की मानें तो 12 जून से पहले गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है।

45.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान

शनिवार को अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को पारे में 0.7 डिग्री की बढ़ोत्तरी के बाद रविवार को अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है।
सुबह 10 बजे ही अधिकतम तापमान 42 डिग्री पहुंच गया था। दोपहर आते-आते यह 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया और दोपहर साढ़े तीन बजे प्रयागराज 45.9 डिग्री के साथ देश में सबसे गर्म शहर बन गया। वाराणसी और कानपुर 44.6 डिग्री सेल्सियस के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय भूगोल विभाग के प्रो. एआर सिद्दीकी ने बताया कि सोमवार से बुधवार तक गर्मी अपने प्रचंड रूप में रहेगी और इस दौरान अधिकतम तापमान 46 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।13 जून से गर्मी से मामूली राहत मिलनी शुरू होगी पर फिर भी अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहेगा।

मोदी ने 'प्रधानमंत्री' पद का कार्यभार संभाला

मोदी ने 'प्रधानमंत्री' पद का कार्यभार संभाला

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। पीएम मोदी ने सोमवार को विधिवत तरीके से प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभाला। उन्होंने कार्यभार संभालते ही पीएम किसान निधि सम्मान योजना से जुड़ी फाइल पर साइन किए। पीएम किसान निधि सम्मान योजना की 17वीं किस्त से जुड़ी फाइल को हरी झंडी दी गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपनी पूरी कैबिनेट के साथ लगातार तीसरी बार पद की शपथ ली थी। प्रधानमंत्री पद की शपथ के लगभग 16 घंटे बाद उन्होंने इस कार्यकाल की अपनी पहली फाइल पर हस्ताक्षर किए हैं।  इसके तहत लगभग 20 हजार करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे, जिससे देश के 9.3 करोड़ किसानों को लाभ होगा।
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारी सरकार किसान कल्याण के प्रति पूरी तरह से समर्पित है। इसलिए ये वाजिब था कि पहली फाइल जिस पर साइन किया जाना है, वह किसानों के कल्याण से जुड़ी हुई हो। हम आने वाले समय में किसानों के लिए और कृषि सेक्टर के लिए अधिक से अधिक काम करना चाहते हैं।

गौतमबुद्ध नगर इकाई की बैठक संपन्न: महासभा

गौतमबुद्ध नगर इकाई की बैठक संपन्न: महासभा 

विजय भाटी 
गौतमबुद्ध नगर। रॉयल सिटी में अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा की गौतमबुद्ध नगर इकाई की एक बैठक संपन्न हुई, जिसमें कायस्थ समाज की दशा और दिशा पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में एबीसीकेएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव और राष्ट्रीय महासचिव व वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन के अलावा कायस्थ समाज की कई अन्य हस्तियां मौजूद रहीं। सभी ने एकजुटता पर बल देते हुए राजनीतिक व सामाजिक स्तर पर कायस्थ समाज को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कई संस्थाओं और संगठनों को एक मंच पर जोड़कर हम सभी कायस्थ समाज को और सशक्त बना सकते हैं। क्योंकि देश की राजनीति जो करवट ले रही है, उसमें कायस्थों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है कि हमारी शक्ति को जाना-समझा जाए, और इसमें हम तभी सफल होंगे जब हम शक्ति प्रदर्शन करने में सक्षम होंगे। साथ ही उन्होंने इस तरह की निरंतर बैठक करने पर भी जोर दिया है।
संस्था के राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र बच्चन ने कहा कि हम सभी को अपने निजी स्वार्थ से ऊपर उठकर समाज को आगे बढ़ाने के लिए काम करना होगा। एक-दूसरे को जोड़ने के लिए छोटी-छोटी ही सही, बैठक और गोष्ठी का आयोजन इसी तरह करते रहना है। सामाजिक गतिविधियों से हर व्यक्ति को एक उम्मीद बंधती है और उम्मीद पर ही विकास का मजबूत स्तंभ खड़ा होता है। जब सपने देखेंगे और उम्मीद जागाएंगे तभी उसके लिए काम भी करेंगे। उन्होंने कहा कि विकास के जरूरी है कि हम सरकार को जगाने के साथ-साथ खुद भी जनहित में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाएं।
उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा गौतमबुद्ध नगर इकाई के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शरद चन्द्र लाल के पोते चिरंजीव रोहित कुमार श्रीवास्तव के जन्मदिन की प्रथम वर्षगांठ थी। इस अवसर पर एबीसीकेएम के गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष चित्रांश अशोक कुमार श्रीवास्तव और करीब-करीब उनकी पूरी टीम उपस्थित रही। सर्वप्रथम भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना और आरती की गई। उसके बाद रोहित को आयुष्मान होने की सभी ने शुभकामनाएं दी। शरद चन्द्र लाल की वंदना का विमोचन किया गया और फिर प्रसाद वितरण संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में शरद चन्द्र लाल, विजय कुमार श्रीवास्तव, अशोक कुमार श्रीवास्तव, अवधेश सक्सेना, मनोज श्रीवास्तव, रितेश श्रीवास्तव, राजन श्रीवास्तव, राजीव कांत, गोपाल प्रसाद श्रीवास्तव, डा राजेश कुमार, लक्ष्मण तिवारी, रामनिवास श्रीवास्तव, श्रीप्रकाश त्रिपाठी, प्रवीण चंद्र, नवीन चन्द्र, नवनीत कुमार, विपुल, अंशु आदि उपस्थित रहे।

श्रीराम कथा का समापन, विशाल भंडारे का आयोजन

श्रीराम कथा का समापन, विशाल भंडारे का आयोजन 

श्रीरामकथा समापन के बाद हुआ भंडारा हजारों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

कौशाम्बी। सिराथू ब्लॉक के धमाबा कैमा स्थित त्यागी आश्रम में आयोजित हुई। साप्ताहिक श्रीराम कथा के समापन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। भंडारे में आसपास के दर्जनों गांवों के हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। त्यागी बाबा आश्रम में पिछले 3 जून से साप्ताहिक श्रीरामकथा का आयोजन हुआ था। श्रीरामकथा के समापन के बाद आश्रम में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया भंडारे की सूचना पर आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में लोगों ने आश्रम में पहुंचकर भगवान का प्रसाद पाया। भंडारे में भारी भीड़ देखने को मिली। खासकर महिलाओं और नवजवानों ने भंडारे में भारी संख्या में प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर बंदरों और गौशालाओं में गायों को भी भगवान का प्रसाद वितरित किया गया।
सुबोध केशरवानी

सीएम के काफिले पर हमला, एक सुरक्षाकर्मी घायल

सीएम के काफिले पर हमला, एक सुरक्षाकर्मी घायल 

इकबाल अंसारी 
इंफाल। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के काफिले पर सोमवार को कांगपोकपी जिले में सशस्त्र उग्रवादियों ने घात लगाकर हमला किया, जिसमें एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया। मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों के अनुसार, काफिला इम्फाल से जिरीबाम जिले की ओर जा रहा था, तभी सुबह करीब 10.30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर हमला हुआ।
मुख्यमंत्री जिरीबाम जाने की योजना बना रहे थे, जो पिछले कुछ दिनों से अशांति की चपेट में है, जब 6 जून को अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। बीरेन सिंह मंगलवार को इस क्षेत्र का दौरा करने की योजना बना रहे थे। जिरीबाम में व्यक्ति की हत्या के बाद कुछ सरकारी कार्यालयों सहित करीब 70 घरों को आग के हवाले कर दिया गया और सैकड़ों नागरिक क्षेत्र से भाग गए।
मीतेई समुदाय के 59 वर्षीय किसान की हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि सोइबाम सरतकुमार सिंह के रूप में पहचाने जाने वाले व्यक्ति को अपने खेत से लौटते समय लापता पाया गया। उसके शरीर पर धारदार वस्तु से घाव के निशान थे।
इस घटना से मणिपुर में चल रहे जातीय तनाव को और बढ़ा दिया 
इस घटना ने पिछले साल से मणिपुर में चल रहे जातीय तनाव को और बढ़ा दिया है। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार (7 जून) को जिरीबाम के परिधीय इलाकों से करीब 239 मैतेई लोगों को निकाला गया, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे और उन्हें जिले के एक बहु-खेल परिसर में नए बनाए गए राहत शिविर में ले जाया गया। 
स्थानीय लोगों ने किसान की हत्या से गुस्साए कुछ परित्यक्त ढांचों में आग लगा दी, जिसके बाद जिरीबाम में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई। स्थानीय लोगों ने चुनाव के दौरान जब्त किए गए अपने लाइसेंसी हथियारों को वापस करने की मांग करते हुए जिरीबाम पुलिस स्टेशन के सामने विरोध प्रदर्शन भी किया।
मैतेई, मुस्लिम, नागा, कुकी और गैर-मणिपुरी लोगों का घर जिरीबाम पहले जातीय संघर्ष से अप्रभावित रहा है। इंफाल घाटी में रहने वाले मैतेई और पहाड़ी इलाकों में रहने वाले कुकी के बीच संघर्ष के कारण 200 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-234, (वर्ष-11)

पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254

2. मंगलवार, जून 11, 2024

3. शक-1945, ज्येष्ठ, शुक्ल-पक्ष, तिथि-पंचमी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 06:03, सूर्यास्त: 06:43।

5. न्‍यूनतम तापमान- 43 डी.सै., अधिकतम- 25+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

डेंगू का शिकार हो चुके हैं एक हजार से ज्यादा लोग

डेंगू का शिकार हो चुके हैं एक हजार से ज्यादा लोग  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश की...