गुरुवार, 6 जून 2024

सीआईएसएफ कर्मी ने कंगना को मारा थप्पड़, सस्पेंड

सीआईएसएफ कर्मी ने कंगना को मारा थप्पड़, सस्पेंड 

अमित शर्मा 
चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश के मंडी से लोकसभा चुनाव जीतने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक महिला सीआईएसएफ कर्मी ने थप्पड़ मार दिया था। आरोपी महिला CISF कर्मी पर अब सख्त एक्शन लेते हुए CISF डीजी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है। साथ ही जांच के लिए निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक, CISF की महिला सुरक्षाकर्मी की चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पर कंगना रनौत से बहस हो गई थी। इस बहस के बाद सुरक्षाकर्मी ने कथित तौर पर कंगना रनौत को थप्पड़ मार दिया। बताया जा रहा है कि महिला सिपाही सांसद कंगना रनौत के किसान आंदोलन के दौरान दिए गए कुछ बयानों को लेकर आहत थी।
इस मामले में वरिष्ठ अफसरों की निगरानी में जांच कमेटी गठित कर दी गई है, जो इस घटना की पड़ताल करेगी। वहीं कंगना रनौत भी इस घटना के बाद दिल्ली पहुंच गई हैं।

वकील हत्याकांड: 5 हत्यारोपियों को फांसी की सजा

वकील हत्याकांड: 5 हत्यारोपियों को फांसी की सजा 

भानु प्रताप उपाध्याय 
सहारनपुर। रास्ते में कार रोककर दिनदहाड़े अंजाम दिए गए वकील कर्मवीर हत्याकांड में दोषी पाए गए पांच हत्यारोपियों को फांसी की सजा सुनाई गई है। जिला अदालत की ओर से सुनाई गई फांसी की सजा मिलते ही दोषी सन्न रह गए हैं। बृहस्पतिवार को एडीजीसी विक्रम सिंह वर्मा की और से दी गई जानकारी में बताया गया है कि वर्ष 2015 की 26 दिसंबर को दिनदहाड़े अंजाम दी गई अधिवक्ता की हत्या के मामले में दोषी पाए गए पांच हत्यारोपियो को अदालत द्वारा फांसी की सजा सुनाई गई है। 
घटनाक्रम के मुताबिक, वर्ष 2015 की 26 दिसंबर को प्रॉपर्टी डीलर सतपाल छाबड़ा अपने बेटे एडवोकेट कर्मवीर सिंह के साथ कार में सवार होकर जा रहे थे। रास्ते में पहले से ही घात लगाकर बैठे 64 वर्षीय भूपेंद्र बत्रा उसके भाई 71 वर्षीय अमरजीत और भूपेंद्र के 34 वर्षीय बेटे गुरु प्रताप सिंह के अलावा अमरजीत के 36 वर्षीय बेटे गुरमीत सिंह और 59 वर्षीय गुरमीत सिंह ने उनकी गाड़ी को घेरकर उनके ऊपर हमला कर दिया था। इस दौरान आरोपियों द्वारा एडवोकेट कर्मवीर सिंह के शरीर पर 10 मर्तबा चाकू से प्रहार किए गए। जिससे वकील का दिल भी बुरी तरह से डैमेज हो गया था। सतपाल छाबड़ा पर भी जान लेवा हमला करते हुए उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। घटना के बाद मौके पर इकट्ठा हुए लोग दोनों को आनन-फानन में अस्पताल ले गए थे, जहां डॉक्टरों ने कर्मवीर सिंह को अमृत घोषित कर दिया था। दोषी और वकील आपस में रिश्तेदार थे और दोनों का प्रॉपर्टी डीलिंग का कारोबार था।‌ इसी के विवाद में वकील कर्मवीर सिंह की हत्या की गई थी।

सीएम ने फिर से 'जनता दर्शन' कार्यक्रम शुरू किया

सीएम ने फिर से 'जनता दर्शन' कार्यक्रम शुरू किया 

संदीप मिश्र 
लखनऊ। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर से 'जनता दर्शन' कार्यक्रम शुरू कर दिया है। चुनाव की घोषणा के बाद यह कार्यक्रम बंद कर दिया गया था। गुरुवार से यह कार्यक्रम फिर से शुरू हो गया है। पूरे प्रदेश से आए लोगों से सीएम ने समस्याएं जानी। मालूम हो कि यह कार्यक्रम लखनऊ में रोजाना होता है। यदि सीएम प्रदेश में होते हैं, तो वह एक घंटा जनता के साथ मिलते हैं। यदि वह गोरखपुर में होते हैं, तो वहां जनता दर्शन कार्यक्रम करते हैं।
बता दें कि दो माह पूर्व आचार संहिता लगने से पहले तक सीएम योगी तकरीबन प्रतिदिन अपने सरकारी आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान आमजन से मुलाकात करते रहे हैं। सीएम योगी ने पहले ही स्पष्ट निर्देश दे रखे हैं कि थानों और तहसीलों की साप्ताहिक समीक्षा जिलास्तर के वरिष्ठ अधिकारी करें, किसी भी फरियादी के साथ अशोभनीय व्यवहार नहीं होना चाहिए और उसकी समस्या का तत्काल यथोचित निराकरण जिलास्तर पर ही होना चाहिए। इसके अलावा जिले की समीक्षा मंडल स्तर और मंडल की समीक्षा लखनऊ मुख्यालय से प्रतिमाह होनी चाहिए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार की सुबह सभी अपर मुख्य सचिवों और प्रमुख सचिवों की बैठक बुलाई है। इसमें प्रदेश के कामों को गति देने पर मंथन होगा। साथ ही पिछले कामकाज की समीक्षा भी होगी।

नमक का अधिक मात्रा में सेवन, एक्जिमा का खतरा

नमक का अधिक मात्रा में सेवन, एक्जिमा का खतरा 

सुनील श्रीवास्तव 
लंदन/वाशिंगटन डीसी। एक नए शोध में पता चला है कि सोडियम युक्त नमक के अधिक मात्रा में सेवन से एक्जिमा का खतरा बढ़ सकता है, जिसमें त्वचा रूखी हो जाती है और उस पर चकत्ते पड़ जाते हैं, जिनमें खुजली होती है। पिछले शोधों में पाया गया है कि त्वचा में सोडियम अधिक मात्रा में होने से एक्जिमा समेत लंबे समय तक जलन और ऑटोइम्यून समस्याएं हो सकती हैं। 
इन शोध में यह भी पता चला है कि सोडियम की अत्यधिक मात्रा वाले फास्ट फूड के सेवन से भी किशोरों में एक्जिमा होने का खतरा बढ़ जाता है, जो बहुत गंभीर भी हो सकता है। नए शोध में पता चला है दैनिक अनुशंसित सीमा से एक ग्राम अधिक सोडियम खाने से भी एक्जिमा का खतरा 22 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। एक ग्राम सोडियम लगभग आधा चम्मच नमक या अंतररष्ट्रीय फास्ट फूड चेन मैकडोनाल्ड के हैमबर्गर बिग मैक में मौजूद मात्रा के बराबर होता है। 
विश्व स्वास्थ्य संगठन एक दिन में दो ग्राम से कम सोडियम सेवन की सिफारिश करता है। जबकि ब्रिटेन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा के अनुसार, अनुशंसित सोडियम सेवन प्रतिदिन 2.3 ग्राम है। अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय (यूसीएफसी) के शोधकर्ताओं ने कहा कि हाल के वर्षों में, विशेष रूप से औद्योगिक देशों में, यह दीर्घकालिक त्वचा रोग आम हो गया है, जिसका अर्थ है कि इसमें पर्यावरण और जीवनशैली संबंधी कारकों (जैसे आहार) की भूमिका है।
उन्होंने कहा कि सोडियम का सीमित सेवन एक्जिमा रोगियों के लिए बीमारी को नियंत्रित करने का एक आसान तरीका हो सकता है। ये शोध द जर्नल ऑफ द अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन (जेएएमए) डर्मेटोलॉजी में प्रकाशित हुआ है। 
यूसीएसएफ में त्वचा विज्ञान की एसोसिएट प्रोफेसर और शोध के लेखकों में से एक कैटरीना अबुबारा ने कहा, "रोगियों के लिए एक्जिमा के प्रकोप से निपटना कठिन हो सकता है, खासकर तब जब वे इसका पूर्वानुमान नहीं लगा पाते और उनके पास इससे बचने के लिए कोई सुझाव नहीं होता।" शोध के लिए टीम ने यूके बायोबैंक से 30-70 वर्ष की आयु के दो लाख से अधिक लोगों के डेटा का उपयोग किया, जिसमें मूत्र के नमूने और इलेक्ट्रॉनिक मेडिकल रिकॉर्ड शामिल थे।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-230, (वर्ष-11)

पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254

2. शुक्रवार, जून 07, 2024

3. शक-1945, ज्येष्ठ, शुक्ल-पक्ष, तिथि-प्रतिपदा, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 06:03, सूर्यास्त: 06:43।

5. न्‍यूनतम तापमान- 42 डी.सै., अधिकतम- 25+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

मंगलवार, 4 जून 2024

तीसरी बार सरकार बनाने जा रहा है 'एनडीए'

तीसरी बार सरकार बनाने जा रहा है 'एनडीए' 

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। चुनाव परिणामों के बीच मंगलवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा मुख्यालय में समर्थकों के बीच पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने संबोधन की शुरुआत ‘भारत माता की जय’ और ‘जय जगन्नाथ’ से की। 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- आज बड़ा मंगल है। इस पावन दिन एनडीए लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा, हम जनता जनार्दन के बहुत आभारी हैं। प्रधानमंत्री मोदी बोले- जनता ने देशवासियों का विश्वास जताया है। ये विजय दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत है। ये भारत के संविधान पर अटूट निष्ठा की जीत है। ये विकसित भारत के प्रण की जीत है। ये सबका साथ, सबका विकास मंत्र की जीत है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव इतनी कुशलता के साथ संपन्न कराया है। करीब 100 करोड़ मतदाता, 11 लाख पोलिंग स्टेशन, 1.5 करोड़ मतदान कर्मी, 55 लाख वोटिंग मशीनों के साथ काम किया। भारत की चुनाव प्रक्रिया, चुनाव के पूरे सिस्टम पर हर भारतीय को गर्व है। मैं इन्फ्लुएंसर्स को कहूंगा, ओपनियन मेकर्स को कहूंगा कि भारतीय लोकतंत्र में चुनाव प्रक्रिया की ताकत हैं। ये अपने-आप में बहुत बड़ा गौरव का विषय है। 
इस चुनाव के, इस जनादेश के कई पहलू हैं। पहली बार कोई सरकार अपने दो कार्यकाल पूरे करने के बाद तीसरी बार वापस आई है।

उत्तराखंड: 'भाजपा' ने तीसरी बार पांचों सीटें जीतीं

उत्तराखंड: 'भाजपा' ने तीसरी बार पांचों सीटें जीतीं 

पंकज कपूर 
देहरादून। उत्तराखंड की पांच संसदीय सीटों पर आज मंगलवार को उत्तराखंड की जनता ने भाजपा को प्रचंड जनादेश दे दिया है। प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा ने लगातार तीसरी बार पांचों सीटें जीतकर हैट्रिक लगाते हुए विपक्ष की बाजी उलट कर चौंका दिया है। महज़ रिजल्ट की घोषणा बाकी रह गई।
लोकसभा चुनाव के वोटो की गिनती लगभग पूरी हो चुकी है। हालांकि विजेताओं की घोषणा होनी अभी बाकी है। लेकिन आंकड़ों की बात करें, तो हरिद्वार सीट से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की बेटे वीरेंद्र रावत को डेढ़ लाख से अधिक वोटो से हरा दिया है।

डेंगू का शिकार हो चुके हैं एक हजार से ज्यादा लोग

डेंगू का शिकार हो चुके हैं एक हजार से ज्यादा लोग  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश की...