गुरुवार, 6 जून 2024

नमक का अधिक मात्रा में सेवन, एक्जिमा का खतरा

नमक का अधिक मात्रा में सेवन, एक्जिमा का खतरा 

सुनील श्रीवास्तव 
लंदन/वाशिंगटन डीसी। एक नए शोध में पता चला है कि सोडियम युक्त नमक के अधिक मात्रा में सेवन से एक्जिमा का खतरा बढ़ सकता है, जिसमें त्वचा रूखी हो जाती है और उस पर चकत्ते पड़ जाते हैं, जिनमें खुजली होती है। पिछले शोधों में पाया गया है कि त्वचा में सोडियम अधिक मात्रा में होने से एक्जिमा समेत लंबे समय तक जलन और ऑटोइम्यून समस्याएं हो सकती हैं। 
इन शोध में यह भी पता चला है कि सोडियम की अत्यधिक मात्रा वाले फास्ट फूड के सेवन से भी किशोरों में एक्जिमा होने का खतरा बढ़ जाता है, जो बहुत गंभीर भी हो सकता है। नए शोध में पता चला है दैनिक अनुशंसित सीमा से एक ग्राम अधिक सोडियम खाने से भी एक्जिमा का खतरा 22 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। एक ग्राम सोडियम लगभग आधा चम्मच नमक या अंतररष्ट्रीय फास्ट फूड चेन मैकडोनाल्ड के हैमबर्गर बिग मैक में मौजूद मात्रा के बराबर होता है। 
विश्व स्वास्थ्य संगठन एक दिन में दो ग्राम से कम सोडियम सेवन की सिफारिश करता है। जबकि ब्रिटेन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा के अनुसार, अनुशंसित सोडियम सेवन प्रतिदिन 2.3 ग्राम है। अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय (यूसीएफसी) के शोधकर्ताओं ने कहा कि हाल के वर्षों में, विशेष रूप से औद्योगिक देशों में, यह दीर्घकालिक त्वचा रोग आम हो गया है, जिसका अर्थ है कि इसमें पर्यावरण और जीवनशैली संबंधी कारकों (जैसे आहार) की भूमिका है।
उन्होंने कहा कि सोडियम का सीमित सेवन एक्जिमा रोगियों के लिए बीमारी को नियंत्रित करने का एक आसान तरीका हो सकता है। ये शोध द जर्नल ऑफ द अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन (जेएएमए) डर्मेटोलॉजी में प्रकाशित हुआ है। 
यूसीएसएफ में त्वचा विज्ञान की एसोसिएट प्रोफेसर और शोध के लेखकों में से एक कैटरीना अबुबारा ने कहा, "रोगियों के लिए एक्जिमा के प्रकोप से निपटना कठिन हो सकता है, खासकर तब जब वे इसका पूर्वानुमान नहीं लगा पाते और उनके पास इससे बचने के लिए कोई सुझाव नहीं होता।" शोध के लिए टीम ने यूके बायोबैंक से 30-70 वर्ष की आयु के दो लाख से अधिक लोगों के डेटा का उपयोग किया, जिसमें मूत्र के नमूने और इलेक्ट्रॉनिक मेडिकल रिकॉर्ड शामिल थे।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-230, (वर्ष-11)

पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254

2. शुक्रवार, जून 07, 2024

3. शक-1945, ज्येष्ठ, शुक्ल-पक्ष, तिथि-प्रतिपदा, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 06:03, सूर्यास्त: 06:43।

5. न्‍यूनतम तापमान- 42 डी.सै., अधिकतम- 25+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

मंगलवार, 4 जून 2024

तीसरी बार सरकार बनाने जा रहा है 'एनडीए'

तीसरी बार सरकार बनाने जा रहा है 'एनडीए' 

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। चुनाव परिणामों के बीच मंगलवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा मुख्यालय में समर्थकों के बीच पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने संबोधन की शुरुआत ‘भारत माता की जय’ और ‘जय जगन्नाथ’ से की। 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- आज बड़ा मंगल है। इस पावन दिन एनडीए लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा, हम जनता जनार्दन के बहुत आभारी हैं। प्रधानमंत्री मोदी बोले- जनता ने देशवासियों का विश्वास जताया है। ये विजय दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत है। ये भारत के संविधान पर अटूट निष्ठा की जीत है। ये विकसित भारत के प्रण की जीत है। ये सबका साथ, सबका विकास मंत्र की जीत है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव इतनी कुशलता के साथ संपन्न कराया है। करीब 100 करोड़ मतदाता, 11 लाख पोलिंग स्टेशन, 1.5 करोड़ मतदान कर्मी, 55 लाख वोटिंग मशीनों के साथ काम किया। भारत की चुनाव प्रक्रिया, चुनाव के पूरे सिस्टम पर हर भारतीय को गर्व है। मैं इन्फ्लुएंसर्स को कहूंगा, ओपनियन मेकर्स को कहूंगा कि भारतीय लोकतंत्र में चुनाव प्रक्रिया की ताकत हैं। ये अपने-आप में बहुत बड़ा गौरव का विषय है। 
इस चुनाव के, इस जनादेश के कई पहलू हैं। पहली बार कोई सरकार अपने दो कार्यकाल पूरे करने के बाद तीसरी बार वापस आई है।

उत्तराखंड: 'भाजपा' ने तीसरी बार पांचों सीटें जीतीं

उत्तराखंड: 'भाजपा' ने तीसरी बार पांचों सीटें जीतीं 

पंकज कपूर 
देहरादून। उत्तराखंड की पांच संसदीय सीटों पर आज मंगलवार को उत्तराखंड की जनता ने भाजपा को प्रचंड जनादेश दे दिया है। प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा ने लगातार तीसरी बार पांचों सीटें जीतकर हैट्रिक लगाते हुए विपक्ष की बाजी उलट कर चौंका दिया है। महज़ रिजल्ट की घोषणा बाकी रह गई।
लोकसभा चुनाव के वोटो की गिनती लगभग पूरी हो चुकी है। हालांकि विजेताओं की घोषणा होनी अभी बाकी है। लेकिन आंकड़ों की बात करें, तो हरिद्वार सीट से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की बेटे वीरेंद्र रावत को डेढ़ लाख से अधिक वोटो से हरा दिया है।

इंडिया गठबंधन 233, एनडीए 291 सीटों पर आगे

इंडिया गठबंधन 233, एनडीए 291 सीटों पर आगे 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की 542 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। चुनाव आयोग नतीजों और रुझानों में एनडीए 291 और इंडिया गठबंधन 233 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं, यूपी की बात करें, तो समाजवादी पार्टी से बीजेपी को कड़ी टक्कर मिलती दिखीं। सपा 36, बीजेपी 33 और कांग्रेस 7 सीटों पर आगे चल रही है। महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन आगे है। बीजेपी अपने दम पर बहुमत से दूर दिख रही है, वहीं कांग्रेस और इंडिया गठबंधन इन नतीजों से उत्साहित है। नतीजों को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि हिन्दुस्तान की जनता अपने संविधान के लिए एक साथ खड़े होकर लड़ेगी, ये सच साबित हुआ। मैं इंडिया गठबंधन के सभी सहयोगियों और नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं का दिल से धन्यवाद करता हूं। आपने संविधान को बचाने के लिए पहला कदम ले लिया है। कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं ने इंडिया गठबंधन के नेताओं का आदर किया और जहां भी गठबंधन रहा हम एक होकर लड़े। इंडिया गठबंधन ने देश को नया विजन दे दिया है। ये जीत इंडिया गठबंधन की जीत है। 

नरेंद्र मोदी सरकार क्या N फैक्टर पर रहेगी निर्भर ?

अभी तक के रुझानों में बीजेपी बहुमत हासिल नहीं कर पाई है। आंध्र प्रदेश में टीडीपी (जो कि 16 सीटों पर आगे चल रही है) और बिहार में जेडीयू (जो कि 13 सीटों पर आगे चल रही है) अच्छा प्रदर्शन कर रही है, जिसके चलते अब N फैक्टर यानी नीतीश और नायडू सरकार बनाने में ये किंग मेकर की भूमिका में रह सकते हैं। इसी के बीच अब गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पहुंचे हैं।

झारखंड: 10 जून तक लगातार बारिश होगी

झारखंड: 10 जून तक लगातार बारिश होगी

इकबाल अंसारी 
रांची। झारखंड में आज यानी 5 जून से 10 जून तक लगातार बारिश होगी। इस दौरान कुछ जिलों में लू चलेगी। आंधी और वज्रपात होने की संभावना भी है। यह जानकारी एयरपोर्ट स्थित  रांची मौसम केंद्र ने 4 जून, 2024 को दी।

तापमान में बढ़ोतरी होगी

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 3 ये 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

5 से 10 जून तक यहां बारिश

केंद्र के अनुसार 5 जून से 10 जून तक राज्‍य के उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज जिलों में देखने को मिलेगा।

इन जिलों में चलेगी लू

5 से 8 जून तक गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा,  रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ में लू की स्थिति देखी जा सकती है।

5 जून को यहां आंधी

राज्‍य के उत्‍तर-पूर्वी भागों में 5 जून तक कहीं-कहीं गर्जन के साथ तेज हवा चलने और वज्रपात की आशंका है। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज जिलों में देखने को मिलेगा।

9 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे नायडू

9 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे नायडू 

इकबाल अंसारी 
अमरावती। आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनावों के नतीजे आज घोषित किए जा रहे हैं। चुनाव की मतगणना के रुझानों से पता चलता है कि एन चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) की वापसी तय है। पार्टी ने घोषणा की है कि नायडू 9 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पार्टी मुख्यालय में जश्न शुरू हो गया है। सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस केवल 24 सीटों पर बढ़त के साथ बहुत पीछे है। बता दें कि राज्य में 13 मई को लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव भी हुए। एक और कार्यकाल की तलाश में वाईएसआरसीपी ने अकेले सभी 175 सीटों पर चुनाव लड़ा, जबकि टीडीपी ने 144 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे। पवन कल्याण की अगुआई वाली जन सेना पार्टी (जेएसपी) ने 21 सीटों पर और भाजपा ने 10 सीटों पर चुनाव लड़ा। प्रमुख दावेदारों में मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी (वाईएसआरसीपी), टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू, जेएसपी के पवन कल्याण शामिल हैं।

25 लोकसभा सीटें

आंध्र प्रदेश में कुल 25 लोकसभा सीटें हैं, 2019 में YSR कांग्रेस ने राज्य की 25 लोकसभा सीटों में से 22 पर जीत हासिल की थी। वहीं ​​टीडीपी सिर्फ़ 3 सीटों पर सिमट गई थी। जबकि बीजेपी और कांग्रेस जैसी राष्ट्रीय पार्टियां यहां एक भी सीट नहीं जीत पाईं थी। अबकी बार पोल ऑफ पोल्स में TDP-BJP गठबंधन के बहुमत पाने का अनुमान लगाया गया है। पोल ऑफ पोल्स में जहां एनडीए के 18 सीटे जीतने का अनुमान लगाया है। वहीं, इंडिया गठबंधन को यहां शून्य सीट आने का अनुमान है। जबकि पिछले लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने वाली YSR कांग्रेस के एक सीट जीतने का अनुमान है। 

शुरुआत से ही भाजपा आगे

आंध्र प्रदेश में विधानसभा और लोकसभा सीटों पर मतगणना का काम सुबह आठ बजे से शुरू कर दिया गया है। शुरुआती रुझानों में तेलंगाना में भाजपा आगे चल रही है। तेलंगाना में 17 संसदीय क्षेत्रों के लिए हुए चुनावों की मतगणना के दौरान मंगलवार को भाजपा तीन लोकसभा सीटों पर आगे चल रही है। शुरुआती रुझानों में राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस खम्मम लोकसभा सीट पर आगे चल रही है। टीवी चैनलों की मानें तो भाजपा उम्मीदवार आदिलाबाद, करीमनगर और मलकाजगिरी में आगे चल रहे हैं।

डेंगू का शिकार हो चुके हैं एक हजार से ज्यादा लोग

डेंगू का शिकार हो चुके हैं एक हजार से ज्यादा लोग  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश की...