रविवार, 2 जून 2024

सीएम धामी ने आमजन की समस्याएं सुनीं

सीएम धामी ने आमजन की समस्याएं सुनीं

पंकज कपूर 
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आमजन की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। बनबसा जाते समय सीएम धामी ने वनखंडी महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की और मंदिर के पुर्ननिर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार देर शाम हल्द्वानी से हेलीकाप्टर से लोहियाहेड स्थित हेलीपेड पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने सीएम धामी का माल्यार्पण जोरदार स्वागत किया और सीएम धामी को हनुमान की फोटो भेंट की। इसके बाद सीएम धामी लोहियाहेड स्थित कैंप कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कुशलक्षेम पूछी। इस दौरान आमजन की समस्याओं को सुना। रात्रि विश्राम नगरा तराई स्थित निज आवास में किया।
रविवार की सुबह सीएम धामी ने आवास पर आमजन की समस्याओं को सुना। आमजन ने समस्याओं को लेकर सीएम धामी को ज्ञापन सौंपा। सीएम धामी ने लोगों की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। आमजन की समस्या सुनने के बाद सीएम धामी अपनी विधानसभा चंपावत के बनबसा स्थित एनएचपीसी सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने को नगरा तराई अपने आवास से कार द्वारा रवाना हुए। बनबसा जाते समय सीएम धामी चकरपुर में वनखंडी महादेव मंदिर में रूके और मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश व देश की खुशहाली की कामना की।
इस दौरान सीएम धामी ने मंदिर के पुर्ननिर्माण कार्य का निरीक्षण कर जायजा लिया और कार्यदायी संस्था को मंदिर निर्माण कार्य में गुणवत्ता को लेकर दिशा निर्देश दिए। इसके बाद सीएम बनबसा को रवाना हो गए। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद्र जोशी, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष नंदन सिंह खड़ायत, सतीश गोयल, रमेश जोशी, जीवन धामी, गोविंद मेहता, कामिल खान, संतोष गौरव, तारिक मलिक, गोपाल सिंह बिष्ट, किशन चंद कुक्कु, किशोर पानू, मनोहर सिंह बिष्ट, रविंद्र बंसल, जीवन पोखरिया आदि मौजूद थे।

अगली सरकार ‘इंडिया’ गठबंधन की बनेगी: कांग्रेस

अगली सरकार ‘इंडिया’ गठबंधन की बनेगी: कांग्रेस 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। कांग्रेस नेताओं ने रविवार को विश्वास जताया कि पार्टी कर्नाटक, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में एग्जिट पोल में लगाए गए अनुमानों से कहीं बेहतर प्रदर्शन करेगी तथा जोर देकर कहा कि अगली सरकार ‘इंडिया’ गठबंधन की बनेगी। 
कर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, झारखंड, असम, हिमाचल प्रदेश, बिहार, राजस्थान और गुजरात जैसे राज्यों के नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत अच्छा होगा, जो एग्जिट पोल के सभी अनुमानों को झुठला देगा।
यह बात कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश द्वारा विभिन्न राज्यों के प्रमुख नेताओं, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों और विधायक दल के नेताओं के साथ मीडिया की मौजूदगी में ‘ऑनलाइन बातचीत’ के दौरान कही गई। जयराम रमेश के साथ ‘जूम कॉल’ पर बातचीत के दौरान असम कांग्रेस प्रमुख भूपेन बोरा ने कहा कि उनकी पार्टी राज्य में कम से कम सात सीट जीतेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा में कथित आंतरिक कलह और ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रभाव से कांग्रेस को फायदा हुआ है। राज्य में लोकसभा की 14 सीट हैं।
पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि सभी सर्वेक्षणों में कांग्रेस को सात-नौ सीट दी गई हैं। उन्होंने कहा, “हम नौ सीट पर आगे हैं, एक सीट आम आदमी पार्टी को मिलेगी और तीन सीट ऐसे उम्मीदवारों को मिलेंगी जो किसी भी तरह से राजग या प्रधानमंत्री की मदद नहीं करेंगे। ‘इंडिया’ को कम से कम 10 सीट मिलेंगी... पंजाब में, राजग को एक भी सीट नहीं मिलने वाली है।”
राज्य में 13 संसदीय सीट हैं। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस को दो-संसदीय सीट पर बढ़त हासिल है तथा पहाड़ी राज्य की दो अन्य सीट पर कड़ी टक्कर है। उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस उन छह विधानसभा सीट पर भी जीत हासिल करेगी, जहां उपचुनाव हुए हैं। 
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा कि राज्य में सत्ता में आने के बाद कांग्रेस द्वारा पूरी की गई गारंटियों की लोकप्रियता के कारण उनकी पार्टी 28 में से कम से कम दो-तिहाई सीट जीतेंगी। बिहार कांग्रेस प्रमुख अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी राज्य में जिन नौ सीट पर चुनाव लड़ी है, उनमें से 6-7 सीट निश्चित रूप से जीतेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मिलकर बिहार की 40 सीटों में से करीब 20 सीटें जीतेगी।
झारखंड कांग्रेस प्रमुख राजेश ठाकुर ने दावा किया कि राज्य की 14 सीटों में से ‘इंडिया’ गठबंधन को आठ से दस सीटें मिलेंगी। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि पार्टी 16 सीटें जीतेगी और महा विकास आघाड़ी गठबंधन को राज्य की 48 में से 38-40 सीटें मिलेंगी। पटोले ने कहा कि लोग इन चुनावों में भाजपा के खिलाफ लड़ रहे हैं। राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि पार्टी राज्य में कम से कम 12-13 सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान में शेष सीटों पर कड़ा मुकाबला है, जहां कुल 25 संसदीय क्षेत्र हैं। 
ऑनलाइन बातचीत के दौरान गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल ने कहा कि पार्टी ने राज्य में मजबूती से लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कहा कि गुजरात में कांग्रेस चार से पांच सीटें जीतेगी और करीब 12 सीटों पर कड़ी टक्कर होगी। गुजरात में कुल 26 लोकसभा सीटें हैं। उन्होंने दावा किया कि ये एग्जिट पोल लोगों को गुमराह करने और मतगणना एजेंटों पर दबाव बनाने का प्रयास है। 
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि कांग्रेस हरियाणा में 10 में से कम से कम आठ सीटें जीतेगी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय राय ने भी इस दौरान बात की और उन्होंने अपने-अपने राज्यों में एग्जिट पोल में लगाए गए अनुमानों से कहीं बेहतर प्रदर्शन का भरोसा जताया। उत्तर प्रदेश में 80 सीटें हैं और समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में कांग्रेस ने 17 सीटों पर चुनाव लड़ा था। 
मीडिया के समक्ष यह असामान्य बातचीत ऐसे समय में हुई है, जब एक दिन पहले ही शनिवार को आए एग्जिट पोल में अनुमान व्यक्त किया गया कि प्रधानमंत्री (नरेन्द्र) मोदी लगातार तीसरी बार सत्ता में बने रहेंगे, तथा भाजपा-नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को लोकसभा चुनावों में भारी बहुमत मिलने की उम्मीद है। डिजिटल संवाद में बोलने वाले सभी राज्य नेताओं ने एग्जिट पोल को भाजपा द्वारा “कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल कम करने” के लिए खेले जा रहे मनोवैज्ञानिक खेल का हिस्सा बताते हुए इसे खारिज कर दिया। 
एग्जिट पोल की आलोचना करते हुए रमेश ने कहा कि एग्जिट पोल पूरी तरह से फर्जी हैं और चुनावों में धांधली को सही ठहराने का जानबूझकर किया गया प्रयास है। उन्होंने कहा कि ये सब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ गठबंधन के कार्यकर्ताओं का मनोबल गिराने के लिए खेले जा रहे “मनोवैज्ञानिक खेल” का हिस्सा है। लोकसभा चुनाव के नतीजे चार जून को घोषित किए जाएंगे।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-226, (वर्ष-11)

पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254

2. सोमवार, जून 03, 2024

3. शक-1945, ज्येष्ठ, कृष्ण-पक्ष, तिथि-द्वादशी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 06:03, सूर्यास्त: 06:43।

5. न्‍यूनतम तापमान- 41 डी.सै., अधिकतम- 23+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

शनिवार, 1 जून 2024

सुविधाओं व यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया

सुविधाओं व यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया

पंकज कपूर 
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को बदरीनाथ पहुंच कर श्रद्धालुओं की सुविधाओं और यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने यात्रा प्रबंधन से जुड़े विभागों को बद्रीनाथ धाम में श्रद्वालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगमता का ध्यान रखते हुए यात्रा व्यवस्थाओं को चाक-चौंबद रखने के निर्देश दिए। ताकि यात्रा सुचारू और व्यवस्थित तरीके से चलती रहे और श्रद्वालुओं को बद्रीनाथ धाम में सुगमता से दर्शन होते रहे। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने देश के विभिन्न क्षेत्रों से आये श्रद्धालुओं से बातचीत कर उनसे व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया।
मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए टोकन काउंटर, क्यू मैनेजमेंट, कंट्रोल रूम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य आदि सुविधाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को आपसी सामंजस्य से कार्य करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक चारधाम यात्रा के लिए राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है। धामों की क्षमता के अनुसार यात्रा संचालित की गई है और अब यात्रा पूरी तरफ से व्यवस्थित है। श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन के अवसर मिल रहे है। यात्रा सुचारु रूप से चल रही है। स्थानीय स्टेकहोल्डर्स के बदरीनाथ धाम के लिए यात्रियों की संख्या बढ़ाने के प्रस्ताव पर सीएम ने कहा कि इसका आकलन किया जाएगा और धाम में क्षमता के अनुसार यात्रियों की संख्या बढायी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बदरीनाथ में पर्याप्त संख्या में होटल एवं ठहरने की क्षमता है। लोगों को सुविधा और सुरक्षा मिले, यह हमारी प्राथमिकता है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने बदरी विशाल के दर्शन और पूजा कर देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना भी की। मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने बद्री प्रसाद भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, एसडीएम सीएस वशिष्ठ, सीओ प्रमोद शाह, बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, ईओ सुनील पुरोहित आदि मौजूद थे।

फिल्म 'औरों में कहां दम था' का टीजर रिलीज

फिल्म 'औरों में कहां दम था' का टीजर रिलीज 

कविता गर्ग 
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और तब्बू की आने वाली फिल्म 'औरों में कहां दम था' का टीजर रिलीज हो गया है। औरो में कहां दम था के टीजर की शुरुआत होली के एक सीन से होती है, जिसमें पीछे से अजय देवगन की आवाज में एक वॉइस ओवर है। होली के त्योहार के बीच अजय देवगन और तब्बू एक दूसरे को गले लगाते हैं और बैकग्राउंड में शायरी आती है, जब दिल से धुंआ उठा बरसात का मौसम था...सौ दर्द दिए उसने जो दर्द का मरहम था...हमने ही सितम ढाए, हमने ही कहर तोड़े...दुश्मन थे हमीं अपने औरों में कहां दम था। फिल्म औरों में कहां दम था की कहानी 2002 से 2023 के बीच की कहानी दर्शाती है। इस फिल्म में जिमी शेरगिल,सई मांजरेकर और शांतनु माहेश्वरी भी नजर आएंगे। शीतल भाटिया, नरेंद्र हीरावत और कुमार मंगत पाठक निर्मित और नीरज पांडे निर्देशित यह फिल्म 05 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

'एशिया' के सबसे अमीर शख्स बनें अडानी

'एशिया' के सबसे अमीर शख्स बनें अडानी 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। उनकी संपत्ति में भी भारी उछाल देखने को मिला है। पिछले 24 घंटे में अडानी के शेयर में जोरदार उछाल देखने को मिला है। 
बता दें, कि अमीरों की टॉप लिस्ट जारी हो चुकी है। लिस्ट में कई फेरबदल देखने को मिला है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए गौतम अडानी एक बार फिर से भारत समेत एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं।

विभाग ने 17.85 लाख रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी

विभाग ने 17.85 लाख रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी 

इकबाल अंसारी
गाजियाबाद। दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में मालीवाड़ा चौक पर शहर के प्रसिद्ध सैंय्या जी पूरी वाले से राज्यकर विभाग ने 17.85 लाख रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी है। प्रतिष्ठान पर जीएसटी टीम करीब एक महीने से एआई टूल्स से नजर रखे हुई थी, जिसके बाद गुरुवार को दुकान और घर पर छापा मारकर जांच की गई थी।
राज्यकर विभाग के अपर आयुक्त ग्रेड-1 दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि कंपाउड स्कीम की जांच के लिए एसओपी जारी किया गया है। एसओपी के निर्देश और एआई टूल्स का प्रयोग करते हुए मालीवाड़ा में कार्य कर रही फर्म सैंया जी पूरी वाले को जांच के लिए चिह्नित किया। करीब एक महीने तक जांच की गई तो पाया कि फर्म सैंय्या जी पूरी वाले द्वारा कंपाउड स्कीम में निर्धारित मानकों का उल्लंघन करते हुए व्यापार किया जा रहा था।

10 घंटे तक चली छापेमारी

जीएसटी पोर्टल पर डेटा एनालिसिस किए जाने के बाद विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा द्वारा फर्म की रेकी की गई। डेटा एनालिसिस में पाई गई कमियों के आधार पर एसआईबी द्वारा फर्म पर छापेमारी की कार्रवाई की गई। गुरुवार को आठ अधिकारियों की टीम ने सैंय्या जी पूरी वाली के प्रतिष्ठान पर छापा मारकर जांच की। यह जांच करीब दस घंटे तक की गई।
जांच में फर्म पर कच्चा और निर्मित माल मिला। इस प्रकार फर्म द्वारा मूलरूप से रेस्टोरेंट के रूप में कार्य किया जा रहा था, जबकि फर्म द्वारा फूड प्रिपरेशन के अंतर्गत जीएसटी में रजिस्ट्रेशन लेते हुए कंपाउंड स्कीम की आड़ में सरकार को कम टैक्स दिया जा रहा था। एसआईबी टीम ने छापेमारी की कार्रवाई के बाद 17.85 लाख रुपए की कर चोरी पकड़ी है।

चेन्नई टेस्ट: टीम 'इंडिया' ने 339 रन बनाएं

चेन्नई टेस्ट: टीम 'इंडिया' ने 339 रन बनाएं  अकांशु उपाध्याय  चेन्नई। भारत ने चेन्नई टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ पहले दिन गुरुवार क...