शुक्रवार, 24 मई 2024

पश्चिम बंगाल के तटों से टकराएगा 'चक्रवाती तूफान'

पश्चिम बंगाल के तटों से टकराएगा 'चक्रवाती तूफान' 

मिनाक्षी लोढी 
कोलकाता। बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र और तेज होने की संभावना है। रविवार शाम तक यह भीषण चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा। यह बांग्लादेश और इससे सटे पश्चिम बंगाल के तटों से टकराएगा। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी है। इस मॉनसून से पहले बंगाल की खाड़ी में उठने वाला यह पहला चक्रवात होगा। हिंद महासागर क्षेत्र में चक्रवात के नामकरण प्रणाली के अनुसार, इस तूफान का नाम रेमल रखा जाएगा।
भारत मौसम विभाग की वैज्ञानिक ने बताया, ’’यह प्रणाली शुक्रवार की सुबह तक मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक दबाव क्षेत्र में केंद्रित हो जाएगा। यह शनिवार की सुबह एक चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा और इसमें तेजी आयेगी। इसके बाद रविवार शाम तक यह एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में बांग्लादेश और निकटवर्ती पश्चिम बंगाल तट पर पहुंचेगा।’’
आईएमडी के मुताबिक, रविवार को चक्रवात के कारण 102 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम कार्यालय ने 26-27 मई को पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा, मिजोरम, त्रिपुरा और दक्षिण मणिपुर के तटीय जिलों में बहुत भारी वर्षा की चेतावनी दी है। समुद्र में मछली पकड़ने गए मछुआरों को तट पर लौटने तथा 27 मई तक बंगाल की खाड़ी में न जाने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 30 वर्षों में समुद्र की सतह का तापमान सबसे अधिक दर्ज किया गया है। आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डीएस पई के अनुसार, समुद्र की सतह के गर्म तापमान का मतलब अधिक नमी है, जो चक्रवातों की तीव्रता के लिए अनुकूल है। केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के पूर्व सचिव माधवन राजीवन ने कहा कि कम दबाव प्रणाली को चक्रवात में बदलने के लिए समुद्र की सतह का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और उससे अधिक होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बंगाल की खाड़ी में सतह का तापमान फिलहाल 30 डिग्री सेल्सियस है।
राजीवन ने कहा, ’’बंगाल की खाड़ी और अरब सागर इस समय बहुत गर्म हैं, इसलिए उष्णकटिबंधीय चक्रवात आसानी से बन सकता है।’’ उन्होंने कहा, लेकिन उष्णकटिबंधीय चक्रवात न केवल समुद्र द्वारा नियंत्रित होते हैं, बल्कि इसमें वायुमंडल भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है । राजीवन ने कहा, “अगर ऊर्ध्वाधर हवा का झोंका बहुत बड़ा है तो चक्रवात तेज नहीं होगा। यह कमजोर हो जाएगा।“

हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर, 7 की मौत

हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर, 7 की मौत 

राणा ओबरॉय 
चंडीगढ़। वैष्णो देवी में दर्शन के लिए जा रही मिनी बस और ट्रक की हरियाणा में टक्कर हो गई। जिसमें सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। इस घटना में 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। गौरतलब है कि अंबाला - दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक मिनी बस में सवार लगभग ढाई दर्जन लोग वैष्णो देवी में दर्शन के लिए जा रहे थे। बताया जाता है कि तभी इस मिनी बस की एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई । यह टक्कर इतनी भयंकर थी कि राहगीरों ने बड़ी मुश्किल से वाहनों से घायलों को बाहर निकाल कर सिविल अस्पताल में भिजवाए। इस एक्सीडेंट में सात लोगों की मृत्यु हो गई है। जबकि लगभग 20 लोग घायल है। अभी मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

विभव को 4 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

विभव को 4 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल मारपीट मामलें में दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने सीएम केजरीवाल के पीए विभव कुमार को चार दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आज विभव की पुलिस कस्टडी खत्म होने के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया। दिल्ली पुलिस ने विभव कुमार की 4 दिन की न्यायिक हिरासत मांगी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। अदालत ने विभव को 28 मई तक 4 दिन की न्यायिक हिरासत दी है।

विभव कुमार ने की कोर्ट से ये अपील

जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस विभव कुमार को लेकर तीस हजारी कोर्ट पहुंची थी। स्वाति मालीवाल केस में पुलिस ने उन्हें 18 मई को सीएम आवास के गिरफ्तार किया था। इस मामले में आरोपी विभव कुमार ने जांच के दौरान जब्त किए गए डीवीआर की सुरक्षा और उसे रिकॉर्ड पर रखने के लिए एक आवेदन दायर किया है।

चुनाव प्रचार खत्म, जिले की सीमाएं सील की

चुनाव प्रचार खत्म, जिले की सीमाएं सील की

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। छठें चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार शाम छह बजे खत्म होने के साथ ही बृहस्पतिवार से जिले की सीमाएं सील कर दी गईं। जनपद में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। सुरक्षा के मद्देनजर शाम को ही पैरामिलिट्री फोर्स के साथ एरिया डॉमिनेशन(फ्लैग मार्च) की कार्रवाई के साथ ही चप्पे-चप्पे पर नाकेबंदी कराई गई। जनपद में कुल 71 स्थानों पर चेक प्वाइंट बनाए गए हैं, जो अंतरराज्यीय व अंतरजनपदीय सीमा पर स्थित हैं।
जिन 71 स्थानों पर चेकपोस्ट बनाए गए हैं, वहां पुलिस की विशेष टीमें तैनात हैं। इनमें अंतरराज्यीय व अंतरजनपीय संग जनपद के भीतर बनने वाले चेक पोस्ट भी शामिल हैं। चुनाव के मद्देनजर सीमावर्ती राज्याें, जनपदों से अवांछनीय लोगों का प्रवेश व गतिविधियां रोकने के लिए निर्देश पुलिस बलों को दिए गए हैं। प्रयागराज कुल छह जनपदों, जबकि एक राज्य से सटा हुआ है।
चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, जौनपुर, संत रविदास नगर और मिर्जापुर जनपद की सीमा प्रयागराज से मिलती है। वहीं, जनपद के दक्षिणी दिशा की सीमा मध्य प्रदेश से सटी हुई है। मतदान के दौरान सीमा पार से अवांछित तत्वों के प्रवेश व गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए ही नाकेबंदी कराई गई है।
मप्र सीमा पर काेरांव, शंकरगढ़ व खीरी थाना क्षेत्र में कुल 13 स्थानों पर चेकपोस्ट पर सतर्कता बरती जा रही है। वहीं, पूरामुफ्ती, एयरपोर्ट, मऊआइमा, फूलपुर, हंडिया और मेजा थाना क्षेत्र में 15 अंतरजनपदीय चेक पोस्ट बनाए गए हैं। वहां अगले दो दिनों तक लगातार 24 घंटे निगरानी बरती जाएगी। इसके अलावा जनपद में भी संवेदनशील स्थानाें पर कुल 43 चेकपोस्ट पर सघन चेकिंग शुरू करा दी गई है।
अंतरराज्यीय व अंतरजनपदीय सीमा पर चेकिंग के साथ ही जनपदभर में दौड़ रहे कुल 108 उड़नदस्ते भी हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर बनाए हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में तीन शिफ्टों में कुल तीन-तीन फ्लाइंग सर्विलांस व स्टेटिक सर्विलांस टीमें लगातार भ्रमणशील की गई हैं। स्टेटिक टीमों को जनपद के भीतर भ्रमणशील रहकर चुनाव के दौरान अवांछित गतिविधियों को रोकने के लिए जबकि, फ्लाइंग सर्विलांस टीमें को किसी भी सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने को निर्देशित किया गया है।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-217, (वर्ष-11)

पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254

2. शनिवार, मई 25, 2024

3. शक-1945, ज्येष्ठ, कृष्ण-पक्ष, तिथि-दूज, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 06:03, सूर्यास्त: 06:43।

5. न्‍यूनतम तापमान- 37 डी.सै., अधिकतम- 19+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

वनाग्नि से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया: सीएम

वनाग्नि से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया: सीएम 

पंकज कपूर 
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को लमगड़ा क्षेत्र में वनाग्नि से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय और हवाई निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस साल आग से काफी नुकसान हुआ, लेकिन अब वनाग्नि नियंत्रण में है। 
उन्होंने कहा कि इस वर्ष में वानाग्नि से बहुत चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन स्थानीय लोगों एवं वन महकमे के प्रयासों से हालत काबू में है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वनाग्नि जैसी स्थितियों से निपटने तथा ऐसी घटनाएं दोबारा न हो, इसके लिए फायर लाइन बनाए जाने पर कार्य किया जा रहा है तथा पूरे साल का प्लान तैयार किया जा रहा है। 
वनाग्नि की चपेट में आकर अपनी जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति उन्होंने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की तथा कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों इसके लिए ठोस प्लान बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने कल्याणिका डोल आश्रम के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

मायावती ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया

मायावती ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया

बृजेश केसरवानी 
मिर्जापुर। पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा सुप्रीमो मायावती ने विंध्याचल मंडल के मड़िहान तहसील के समीप चुनावी जनसभा को संबोधित किया। हजारों की संख्या और मंडल के तीनों जिलों में पार्टी समर्थित प्रत्याशियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस, भाजपा पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि देश में गरीब परिवारों को फ्री में थोड़ा सा राशन दिया जा रहा है, इससे उनका कोई भला होने वाला नहीं है। जब चुनाव आता है तो मुफ्त राशन की आड़ में भाजपा, आरएसएस लोगों को गुमराह कर वोट लेने का प्रयास कर रही है। यह राशन पार्टियां अपने जेब से नहीं देतीं बल्कि जनता जो टेक्स देती है, उससे यह राशन आता है।
उन्होंने कहा कि जनता को किसी बहकावे में नहीं आना है। गरीबी, बेरोजगारी राशन से नहीं बल्कि हर हाथ में काम देने से दूर होगी और यह कार्य बसपा करेगी। आगे कहा कि इस बार कांग्रेस की तरह ही भाजपा सत्ता में आने वाली नहीं है। कहा कि अगर वे वोटिंग मशीन में गड़बड़ी नहीं करते हैं। पुरानी, नई नाटकबाजी, गुंडेबाजी, गारंटी काम में आने वाली नहीं है।
जनता समझ गई है कि देश देश के गरीब, बेरोजगार लोगों को अच्छे दिन दिखाने के जो हवा-हवाई वादे किए गए, उससे संबंधित एक चौथाई काम भी नहीं किए गए। यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा का ज्यादा समय बड़े पूंजीपतियों, धनाढ्यों को मालामाल बनाने में लग गया और वे उन्हीं के आर्थिक सहयोग से कार्य कर रही हैं। कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बॉन्ड से पैसा लेने का खुलासा हुआ। कांग्रेस और बीजेपी व सहयोगी पार्टियों ने धन्नासेठों से पार्टी चलाने व चुनाव लड़ाने के लिए अरबों खरबों रुपये लिए।
इस रिपोर्ट ने यह भी सिद्ध कर दिया कि बसपा ने एक भी रुपया बॉन्ड के माध्यम से नहीं लिया। कांग्रेस की तरह ही भाजपा भी ज्यादातर जांच एजेंसियों का राजनीतिकरण कर दिया है। उन्होंने कहा कि किसान इस सरकार में काफी परेशान है। चार बार बसपा की सरकार यूपी में रही तब किसानों का विशेष ध्यान रखा गया। किसानों को खेती के लिए सस्ते साधन उपलब्ध कराए और फसल का उचित दाम दिया। मिर्जापुर मंडल पिछड़ा हुआ था। इस क्षेत्र में काम किया। सोनभद्र का इलाका पिछड़ा था। आदिवासी की हालत खराब थी। विकास का कार्य किया, गांवों को सड़कों से जोड़ा। रोजी रोटी का साधन उपलब्ध कराया।
सपा सरकार ने भी प्रदेश में यह व्यवस्था खत्म कर दी। प्राइवेट सेक्टर से ज्यादातर सरकारी कार्य कराए जा रहे हैं। आरक्षण का बहुत कम लाभ मिल रहा है। आगे कहा कि केंद्र में ऐसी पार्टियों को सत्ता में आने से रोकना है। इस चुनाव में भाजपा, कांग्रेस साम, दाम, दंड, भेद अनेकों हथकंडों को इस्तेमाल करके सत्ता में आने में लगी हैं। हमें सावधान रहना है। कहा कि विरोधी पार्टियों के जारी हुए हवा-हवाई घोषणापत्रों के प्रलोभन में नहीं आना है। चुनाव खत्म होने के बाद ये पार्टियां वादे भूल जाती हैं। बसपा चुनाव में घोषणा-पत्र जारी नहीं करती है। हमारा काम करने में विश्वास है। केंद्र में हमें मौका मिलता है तो हम काम करके दिखाएंगे।

मंडल तीनों जिलों के प्रत्याशियों के लिए मांगा समर्थन

जनसभा में उमड़ी भीड़ देखकर कहा कि इस बार परिणाम बदलने वाला है। मिर्जापुर, सोनभद्र व भदोही से बीएसपी उम्मीदवारों के लिए जनता से वोट का समर्थन मांगते हुए मायावती ने कहा कि हमने विरोधियों से गठबंधन नहीं किया। बीएसपी अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी है। बीएसपी का कोई चुनावी घोषणा पत्र नहीं है। कहा कि बीएसपी सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय... की सरकार रही है। समाजवादियों ने भी जनता को छलने का काम किया है। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का हेलीकॉप्टर गुरुवार की दोपहर दो बजे ग्राउंड में पहुंचा। बीस मिनट तक सभा को संबोधित करने के बाद लगभग दो बजकर चालीस मिनट पर वे दूसरी सभा के लिए रवाना हो गईं। इस अवसर पर मिर्जापुर लोकसभा प्रत्याशी मनीष तिवारी, सोनभद्र से धनेश्वर गौतम तथा भदोही से हरिशंकर चौहान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

चेन्नई टेस्ट: टीम 'इंडिया' ने 339 रन बनाएं

चेन्नई टेस्ट: टीम 'इंडिया' ने 339 रन बनाएं  अकांशु उपाध्याय  चेन्नई। भारत ने चेन्नई टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ पहले दिन गुरुवार क...