शुक्रवार, 24 मई 2024

एक्टर शाहरूख की सेहत में सुधार, मुंबई पहुंचे

एक्टर शाहरूख की सेहत में सुधार, मुंबई पहुंचे

कविता गर्ग 
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के फैंस के लिए एक बेहद अच्छी खबर आई है। किंग खान को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। एक्टर को डीहाइड्रेशन की वजह से कल (बुधवार) दोपहर में अस्पताल में एडमिट कराया गया था। शाहरुख अहमदाबाद की केडी हॉस्पिटल में एडमिट थे। अब बताया जा रहा है कि एक्टर की सेहत में सुधार है। डिस्चार्ज के बाद शाहरुख मुंबई पहुंच चुके हैं। शाहरुख खान की हेल्थ को लेकर हाल ही में उनकी मैनेजर पूजा डडलानी ने अपडेट दिया था। किंग खान की मैनेजर ने पोस्ट शेयर कर लिखा था कि शाहरुख की तबीयत अब पहले से काफी हद तक बेहतर है। पूजा ने लिखा-मैं मिस्टर खान के सभी वेल विशर्स और फैन्स से ये बात कहना चाहती हूं कि उनकी तबीयत पहले से अच्छी है। आप सभी के प्यार, प्रार्थनाएं और कन्सर्न के लिए शुक्रिया। शाहरुख खान के फैंस को उस समय सदमा लग गया था जब खबर आई कि वो अस्पताल में भर्ती किए गए हैं। शाहरुख 21 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और हैदराबाद सरराइजर्स (HR) के बीच हो रहा मैच देख रहे थे। शाहरुख इस मैच में अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए दो दिन से अहमदाबाद में ही रहे। एक्टर ने KKR की जीत को खिलाड़ियों के साथ सेलिब्रेट भी किया। फुल जोश में वो मैदान में भी उतरे, लेकिन गर्मी की वजह से उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई। एक्टर डीहाइड्रेशन का शिकार हो गए‌। शाहरुख स्टेडियम से तो ठीक ठाक निकले लेकिन फिर उनकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद शाहरुख को अस्पताल में भर्ती कराया गया। शाहरुख 24 घंटे अस्पताल में एडमिट रहे। अब उनकी सेहत ठीक बताई जा रही हैं। शाहरुख के साथ पत्नी गौरी खान और बिजनेस पार्टनर एक्ट्रेस जूही चावला भी मौजूद रहीं। बीते दिन जूही ने शाहरुख का हेल्थ अपडेट देते हुए कहा था कि उनकी हालत बेहतर है। फैंस चिंता ना करें। सभी की दुआओं का शुक्रिया।

व्यापारी से हुई लूट का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

व्यापारी से हुई लूट का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार 

भानु प्रताप उपाध्याय 
शामली। जनपद में कुछ दिनों पहले हुई मुजफ्फरनगर निवासी सर्राफा व्यापारी से हुई लूट का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पीड़ित व्यापारी से लूट किया हुआ आभूषण व नगदी भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
बाबरी थाना क्षेत्र के पानीपत-खटीमा हाइवे मार्ग पर बुटराडा बस स्टैंड का है। जहां पर सर्राफा व्यापारी रविंद्र निवासी गौशाला नदी रोड थाना कोतवाली मुज़फ़्फ़र नगर निवासी से 16 मई को शामली से मुजफ्फरनगर जाते हुए बुटराड़ा बस स्टैंड के पास बाइक सवार चार बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। घटना में आरोपियों ने पीड़ित व्यापारी से सोने चांदी के आभूषण व नगदी की लूट की घटना को अंजाम दिया था।
वहीं पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों का एक साथी अभी फरार बताया जा रहा है। पकड़े गए आरोपों में मटरू निवासी हड़ौली माजरा थाना भोरा कला ,शादाब निवासी किनोनी बरवाला थाना शाहपुर मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। वहीं शाकिर निवासी ग्राम शेरपुर लुहारा थाना छपरौली बागपत का रहने वाला है। जबकि असलम निवासी हिरणवाड़ा थाना बाबरी का ही रहने वाला है। वही इस मामले में पुलिस ने बताया कि असलम ने अपनी और अपनी बहन की शादी के लिए पीड़ित व्यापारी रविंद्र से कुछ ज्वेलरी खरीदी थी।जिसको लेकर उसने उसकी फिर कुछ समय के लिए रेकी की और 16 मई को अपने अन्य रिश्तेदारों के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम देता है।
पुलिस ने इस मामले में लूटा हुआ सोना चांदी और घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल व अन्य सामान भी बरामद किया है। पुलिस ने जहां चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया वहीं एक आरोपी अन्य जो फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया है।

थाना पुलिस ने फोर्स के साथ पैदल गस्त किया

थाना पुलिस ने फोर्स के साथ पैदल गस्त किया

जिले की सम्पूर्ण थाना पुलिस ने किया पैदल गस्त

गस्त के दौरान संदिग्धों की तलाश में निकली पुलिस

कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में सम्पूर्ण जिले की समस्त थाना पुलिस ने गुरुवार को अपने-अपने क्षेत्र में भारी पुलिस फोर्स के साथ बाजार कस्बा नगर भीड़-भाड़ इलाके में पैदल गस्त किया। अपराधियों को कड़ी चेतावनी दी जनपद में शांति एवं सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले के समस्त थाना पुलिस बल द्वारा भीड़-भाड़ एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर अपराधियों मनचलों पर पैनी नजर रखी गई तथा पुलिस टीम द्वारा गस्त के दौरान आमजनमानस से वार्ता कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया इस दौरान थाना पुलिस द्वारा वाहनों की चेकिंग की गयी और लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया साथ ही साथ पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर उन्हें कड़े निर्देश दिए।
सुबोध केसरवानी

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-216, (वर्ष-11)

पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254

2. शुक्रवार, मई 24, 2024

3. शक-1945, ज्येष्ठ, कृष्ण-पक्ष, तिथि-प्रतिपदा, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 06:03, सूर्यास्त: 06:43।

5. न्‍यूनतम तापमान- 35 डी.सै., अधिकतम- 17+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

बुधवार, 22 मई 2024

तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी किया: आईएमडी

तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी किया: आईएमडी 

पंकज कपूर 
देहरादून। उत्तराखंड में बुधवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ है। राज्य के कई जनपदों में आंशिक बादल के साथ ही कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा होने से गर्मी से राहत मिली। इसी क्रम में भारत मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) ने उत्तराखंड राज्य के लिए तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए तीन जिलों में तीन घंटे गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है वहीं अन्य जनपदों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है।

तीन जिलों में तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान केंद्र ने आज बुधवार की शाम को तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए उत्तराखंड राज्य के पौड़ी ,अल्मोड़ा और नैनीताल जिले में गर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा और कुछ स्थानों में हवाओं के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताते हुए 3 घंटे का तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
वहीं, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, बागेश्वर और चंपावत जिले में कहीं-कहीं बहुत हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है।

इन जिलों में हुई बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज मंगलवार को पौड़ी,नैनीताल ,अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ सहित कई पहाड़ी इलाकों में झमाझम बारिश होने से भीषण गर्मी से राहत मिली। वहीं प्रदेश के पर्वतीय जनपदों में अभी भी आंशिक तौर पर बादल छाए हुए हैं।

2,10,874 करोड़ के ट्रांसफर को मंजूरी दी: बैंक

2,10,874 करोड़ के ट्रांसफर को मंजूरी दी: बैंक 

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक के केंद्रीय निदेशक मंडल ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए सरकार को सरप्लस के रूप में 2,10,874 करोड़ रुपये के ट्रांसफर को मंजूरी दे दी है। आरबीआई ने 22 मई को मंजूरी दे दी है। यह निर्णय गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में आयोजित भारतीय रिजर्व बैंक के केंद्रीय निदेशक मंडल की 608वीं बैठक में लिया गया है। 
आरबीआई ने एक बयान में कहा कि बोर्ड ने अकाउंटिंग ईयर 2023-24 के लिए केंद्र सरकार को सरप्लस के रूप में 2,10,874 करोड़ रुपये के ट्रांसफर को मंजूरी दी। 2022-23 के लिए लाभांश भुगतान 87,416 करोड़ रुपये था।
आरबीआई ने एक विज्ञप्ति में कहा कि केंद्रीय बैंक ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए सरकार को अधिशेष ट्रांसफर बिमल जालान समिति की सिफारिशों के अनुसार आरबीआई द्वारा अपनाए गए आर्थिक पूंजी ढांचे (ईसीएफ) पर आधारित है। ECF को RBI द्वारा 26 अगस्त, 2019 को अपनाया गया था।
2024-25 में ट्रांसफर डिविडेंड, सरकार की अपेक्षा से कहीं अधिक है। यह ट्रांसफर FY24 के लिए है। लेकिन यह FY25 के लिए सरकार के खाते में दिखाई देगा।
विशेषज्ञों ने कहा कि उच्च डिविडेंड सरकार की लिक्विडिटी सरप्लस और उसके बाद खर्च का समर्थन करेगा। सरकार ने 2024-25 के लिए 1.02 लाख करोड़ रुपये के लाभांश का बजट रखा था। 1.02 लाख करोड़ रुपये पर, वित्त वर्ष 2025 के लिए बजटीय डिविडेंड रेवेन्यू 2023-24 के 1.04 लाख करोड़ रुपये के संशोधित अनुमान से 2.3 फीसदी कम है।

द्वारका: पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित किया

द्वारका: पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित किया 

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को पश्चिमी दिल्ली के द्वारका में सार्वजनिक बैठक में शामिल हुए और जनसभा को संबोधित किया। 25 मई को होने वाले मतदान को लेकर दिल्ली में प्रचार-प्रसार आखिरी दौर में है। कल यानी गुरुवार को छठे चरण का चुनाव प्रचार थम जाएगा। इस कड़ी में बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने द्वारका में जनसभा को संबोधित किया। मोदी पश्चिमी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी कमलजीत सहरावत, नई दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज, दक्षिणी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी और उत्तर पश्चिम दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी योगेंद्र चंदोलिया के समर्थन में जनसभा को संबोधित करे रहे हैं। इससे पहले उन्होंने उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी के समर्थन में जनसभा की थी। दिल्ली में यह उनकी दूसरी जनसभा है।

सेना से आने वाले हर अग्निवीर को नौकरी मिलेंगी

सेना से आने वाले हर अग्निवीर को नौकरी मिलेंगी  राणा ओबरॉय  फरीदाबाद। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा की चुनावी रैली में कहा कि सेना ...