रविवार, 19 मई 2024

तेज रफ्तार ट्रक से टकराई कार, 6 लोगों की मौत

तेज रफ्तार ट्रक से टकराई कार, 6 लोगों की मौत 

इकबाल अंसारी 
अनंतपुर। आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया हैं। यहां के बुचापल्ली के पास एक कार सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके अपर ही कर में सवार छह लोगों ने दम तोड़ दिया। मरने वालों में एक दूल्हा भी शामिल है। सभी शादी की खरीदारी करने हैदराबाद गए हुए थे। लौटने के दौरान उनकी कार सड़क हादसे का शिकार हो गई।
गूंटाकल्लू पुलिस ने बताया कि अनंतपुर से सात लोग शादी समारोह के लिए खरीददारी करने के लिए एक गाड़ी से हैदराबाद गये थे। खरीददारी के बाद जब वे वापस लौट रहे थे, तभी गूटी के पास बुचापल्ली में ये हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि ‘‘कार के चालक को झपकी आ गई। इसके बाद गाड़ी डिवाइडर पार करती हुई सड़क के दूसरी तरफ चली गई। इसी बीच एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।’’
मरने वालों में दो नाबालिग बच्चे, दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। ये सभी आपस में रिश्तेदार थे। पुलिस ने बताया कि हादसे में दूल्हे फिरोज बाशा की भी मौत हो गई। जबकि कार चला रहा व्यक्ति बच गया है।

राहुल व अखिलेश की सभा में हंगामा, मची भगदड़

राहुल व अखिलेश की सभा में हंगामा, मची भगदड़ 

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। प्रयागराज में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सभा में हंगामा हुआ है। सभा में भगदड़ मच गई है। कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुस गए हैं। कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। जानकारी के अनुसार, पड़िला महादेव फाफामऊ में आयोजित इंडिया गठबंधन की रैली में सपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का हुजुम उमड़ पड़ा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सभा मुखिया अखिलेश यादव को देखने के लिए भीड़ काबू हो गई। बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुस गए। तमाम कार्यकर्ता मंच पर चढ़ गए। इसके बाद राहुल और अखिलेश नाराज हो गए। दोनों नेता मंच से चले गए।

दो भाईयों ने 13 वर्षीय बहन से रेप किया, मुकदमा

दो भाईयों ने 13 वर्षीय बहन से रेप किया, मुकदमा 

इकबाल अंसारी 
गाजियाबाद। टीला मोड़ थानाक्षेत्र की एक काॅलोनी में दो भाईयों ने अपनी 13 साल की बहन से दुष्कर्म कर दिया। किशोरी 22 सप्ताह की गर्भवती हो गई है। उसकी अचानक तबीयत खराब होने के बाद दिल्ली के अस्पताल में अल्ट्रासाउंड हुआ। किशोरी अस्पताल में भर्ती है। डॉक्टर उपचार के साथ उसकी निगरानी में लगे हैं। किशोरी की मां ने दोनों बेटों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।
किशोरी काॅलोनी के एक निजी स्कूल की छात्रा है। उसके साथ दोनों भाई दो साल से अलग-अलग समय में दुष्कर्म कर रहे थे। कुछ दिनों से किशोरी के पेट में दर्द हो रहा था। वह स्कूल में शिक्षकों से पेट दर्द की शिकायत करती थी। दो दिन पहले मां बेटी को दिल्ली के अस्पताल में इलाज के लिए ले गई। वहां डॉक्टर ने उसका अल्ट्रासाउंड किया। रिपोर्ट आने पर किशोरी 22 सप्ताह की गर्भवती निकली। डॉक्टरों ने किशोरी की हालत बिगड़ता देख उसे भर्ती कर इलाज करना शुरू कर दिया।
मां ने बेटी से पूछा तो उसने बताया कि दोनों भाई अलग-अलग समय पर उसके साथ दुष्कर्म करते थे। मां ने घर पर फोन करके दोनों बेटों से घटना की जानकारी ली। वहीं, शुरुआत में बेटे घटना को टालने लगे लेकिन जब उन्होंने बेटी के गर्भवती होने के बारे में बोला तो दोनों कबूल किया। बाद में मां ने टीला मोड़ थाने में पुलिस से शिकायत की और दोनों बेटों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा कराया। एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है।

रहीम ने खुद को पैरोल पाने का हकदार बताया

रहीम ने खुद को पैरोल पाने का हकदार बताया

राणा ओबरॉय 
चंडीगढ़। दुष्कर्म और हत्या के मामले में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने खुद को पैरोल पाने का हकदार बताते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में गुहार लगाते हुए कहा है कि इस साल उसके पास अभी भी 41 दिन की पैरोल बची हुई है, जिसका वह लाभ उठाना चाहता है। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट पहुंचे डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने पैरोल या फरलो देने के आदेश पर लगी रोक को हटाने की डिमांड उठाई है। डेरा प्रमुख का कहना है कि इस साल उसके पास अभी भी 41 दिन की पैरोल बची हुई है और इसका लाभ उठाने के लिए वह पैरोल चाहता है, इससे पहले पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने इसी साल की 29 फरवरी को हरियाणा सरकार की ओर से बार-बार दी जाने वाली पैरोल पर भविष्य में रोक लगा दी थी। पैरोल मांगने के इस मामले में मुख्य बात यह है कि लोकसभा चुनाव के समय गुरमीत राम रहीम द्वारा यह पैरोल मांगी गई है। यह भी उल्लेखनीय है कि पंजाब एवं हरियाणा की कई लोकसभा सीटों पर बेर का प्रभाव रहता है।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-212, (वर्ष-11)

पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254

2. सोमवार, मई 20, 2024

3. शक-1945, बैशाख, शुक्ल-पक्ष, तिथि-द्वादशी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 06:03, सूर्यास्त: 06:43।

5. न्‍यूनतम तापमान- 35 डी.सै., अधिकतम- 17+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

शनिवार, 18 मई 2024

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया 

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज करते हुए कहा कि यह उनकी “धाकड़” सरकार थी, जिसने अनुच्छेद 370 की दीवार को गिरा दिया और परिणामस्वरूप, कश्मीर अब विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास भारत की सेनाओं और सैनिकों को धोखा देने का रहा है। उन्होंने “जीप घोटाले” का जिक्र किया, जो कि कांग्रेस शासन के दौरान “पहला घोटाला” था। लोकसभा चुनाव के लिए हरियाणा और नई दिल्ली में अपनी पहली रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “उनका पहला घोटाला (सशस्त्र) बलों में था।” उन्होंने आरोप लगाया, “जब तक कांग्रेस केंद्र में सत्ता में रही तब तक उसने नए-नए घोटालों के साथ अपना ट्रैक रिकॉर्ड बनाए रखा। चाहे बोफोर्स घोटाला हो, पनडुब्बी घोटाला हो, हेलीकॉप्टर घोटाला हो – कांग्रेस सेनाओं को कमजोर रखती थी। आप जानते हैं क्यों? ताकि विदेश से हथियार मंगाने के नाम पर मोटी रकम कमा सके।” सशस्त्र बलों में हरियाणा द्वारा बड़ी संख्या में सैनिकों के योगदान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी, तो हरियाणा में माताएं अपने बच्चों की सुरक्षा के बारे में सोचकर चिंतित थीं। मोदी ने वहां मौजूद लोगों से पूछा, “क्या अब ऐसी चीजें बंद हो गई हैं या नहीं?” इस पर रैली में जुटे लोगों ने जोर से “हां” में जवाब दिया। मोदी ने हरियाणा में लोकसभा चुनाव की अपनी पहली रैली को संबोधित करते हुए उपस्थित जनसमूह से सवाल किया, “क्या एक कमजोर सरकार जम्मू-कश्मीर में हालात बदल सकती थी?” प्रधानमंत्री ने कहा, “मोदी की धाकड़ सरकार ने अनुच्छेद 370 की दीवार को गिरा दिया और कश्मीर अब विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।” भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने अगस्त 2019 में संविधान के अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त कर दिया, जिसने जम्मू-कश्मीर को विशेष अधिकार प्रदान किए थे और तत्कालीन राज्य को केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया था। किसानों के बारे में, मोदी ने कहा कि केंद्र में पिछली कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार ने 10 वर्षों में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खाद्यान्न खरीदने के लिए 7.5 लाख करोड़ रुपये खर्च किए, जबकि मौजूदा सरकार में एमएसपी पर फसलों की खरीद के लिए 20 लाख करोड़ रुपये का भुगतान किया। उन्होंने कांग्रेस पर गन्ना किसानों को धोखा देने का भी आरोप लगाया। मोदी ने कहा, “जब हम सत्ता में आए, तो उनका बकाया 60,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था। अकेले इस साल हमने 1.14 लाख करोड़ रुपये का भुगतान किया।” कुछ राज्यों में आम आदमी पार्टी व कांग्रेस के चुनावी गठबंधन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता दिल्ली और हरियाणा में “झाड़ू” (आम आदमी पार्टी का चुनाव चिह्न झाड़ू) पकड़े हुए हैं, लेकिन पंजाब में दावा कर रहे हैं कि “झाड़ूवाला चोर है”। वहां दोनों पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। प्रधानमंत्री ने अपना दावा दोहराया कि कांग्रेस धर्म के आधार पर अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षण का पुनर्वितरण करेगी और आरोप लगाया कि विपक्षी दल नौकरियों और शिक्षा में दलितों का कोटा छीनना चाहते हैं। उन्होंने कहा, “कांग्रेस को महिलाओं, किसानों और युवाओं से कोई लेना-देना नहीं है। कांग्रेस के लिए उसका वोट बैंक ही सब कुछ है।” मोदी ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर 500 साल के इंतजार के बाद बना है। उन्होंने कहा, “पूरा देश खुश है लेकिन कांग्रेस नेता मंदिर के बारे में अपमानजनक शब्द बोलते हैं।” मोदी ने कहा कि चार जून में केवल 17 दिन बचे हैं, जब लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होंगे। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस और ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) में उसके सहयोगियों को मतदान के पहले चार चरणों में कोई सीट नहीं मिली है। मोदी ने कहा कि देशभक्ति हरियाणा की रगों में दौड़ती है। उन्होंने कहा “राज्य राष्ट्र-विरोधी ताकतों को समझता है। इसलिए, हरियाणा में हर घर कह रहा है – फिर एक बार” इस पर भीड़ ने जवाब दिया, “मोदी सरकार”। प्रधानमंत्री ने कहा, “जब देश में धाकड़ सरकार होती है, तो दुश्मन कुछ भी करने से पहले 100 बार सोचता है।” उन्होंने कहा कि जिस पाकिस्तान के हाथों में पहले बम थे, अब उसके हाथों में ‘भीख का कटोरा’ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी देश के सैनिकों की छोटी-छोटी जरूरतों, उनके कपड़े, जूते और बुलेट प्रूफ जैकेट की परवाह नहीं की। उन्होंने कांग्रेस पर पूर्व सैनिकों को धोखा देने और ‘वन रैंक, वन पेंशन’ (ओआरओपी) मुद्दे को चार दशकों तक लटकाए रखने का आरोप लगाया। मोदी ने कहा, “2013 में जब कांग्रेस को लगा कि मोदी बड़ी चुनौती बन गए हैं और उनकी सरकार गिरने वाली है तो जाते-जाते उन्होंने बजट में 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया। उसके शहजादे (पूर्व कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी) हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में पूर्व सैनिकों के सम्मेलन आयोजित करते थे और उन्हें ओआरओपी पर गुमराह करते थे।” मोदी ने कहा कि यह उनकी सरकार थी जिसने ओआरओपी का वादा पूरा किया और इसके तहत 1.2 लाख करोड़ रुपये से अधिक दिये गये। हरियाणा की 10 लोकसभा सीट के लिए सात चरणों में हो रहे चुनाव के छठे चरण के तहत 25 मई को मतदान होगा। रैली में उपस्थित लोगों में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और करनाल संसदीय सीट से भाजपा के उम्मीदवार मनोहर लाल खट्टर, अंबाला और कुरुक्षेत्र सीट से पार्टी उम्मीदवार क्रमश: बंतो कटारिया और नवीन जिंदल शामिल थे। इससे पहले मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रतन लाल कटारिया को श्रद्धांजलि दी। शनिवार को कटारिया की पुण्य तिथि थी, जिन्होंने लोकसभा में अंबाला का प्रतिनिधित्व किया था। उनकी पत्नी बंतो कटारिया इस बार अंबाला सीट से भाजपा उम्मीदवार हैं।

प्रयागराज: 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा 'तापमान'

प्रयागराज: 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा 'तापमान'

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। गर्मी के तेवर नरम होते नजर नहीं आ रहे हैं। शनिवार को आसमान से मानो जैसे आग बरस रही हो। चिलचिलाती धूप के चलते लोग बेहाल दिखे। बावजूद गर्मी ने लोगों का कड़ा इम्तिहान लिया। लू चलने का अलर्ट अब 20 की जगह बढ़कर 21 मई तक हो गया है।
शनिवार को अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी दिखी। शुक्रवार को 42.2 डिग्री तापमान रहा, जबकि शनिवार को यह बढ़कर 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जिससे लोग घरों में कैद रहने के लिए मजबूर हो गए। जरूरत पड़ने पर ही लोगों ने घरों से निकलना मुनासिब समझा। सिविल लाइंस से लेकर कटरा तक सड़कों पर आम तौर पर कम भीड़ रही। हमेशा भीड़ से भरा रहने वाला चौक में भी कड़ी गर्मी और चिलचिलाती धूप का असर दिखा। सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। 
ऐसे में लोगों को और अधिक सर्तक रहने की आवश्यकता है। जनरल फिजीशियन डॉ.डीके मिश्रा के मुताबिक, लू चलने के दौरान शरीर में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा ताजा व घर के खाने का सेवन करें। बाहर के खाने से परहेज करना जरुरी है। ज्यादा मसालेदार खाने से भी दूरी बनाए रखें।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले पांच दिनों तक लू चलने की संभावना है। आसमान में बादल होने के बावजूद बारिश की कोई संभावना फिलहाल नहीं है। वहीं रविवार और सोमवार को भी आसमान में हल्के बादल रहने के आसार हैं।

एशिया में 6 टेस्ट मैच खेलने को तैयार है 'न्यूजीलैंड'

एशिया में 6 टेस्ट मैच खेलने को तैयार है 'न्यूजीलैंड'  अखिलेश पांडेय  नई दिल्ली/वेलिंग्टन। न्यूजीलैंड की टीम अगले कुछ महीनों के अंदर ...