रविवार, 12 मई 2024

प्रदेशाध्यक्ष पाल को माला पहनाकर, स्वागत किया

प्रदेशाध्यक्ष पाल को माला पहनाकर, स्वागत किया 

सपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का सैनी में सपाइयों ने किया स्वागत

कौशाम्बी। लोकसभा चुनाव की गहमा-गहमी के बीच समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। नरेश उत्तम की जगह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने श्यामलाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। सपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के कौशांबी में प्रथम आगमन पर सपाइयों ने रविवार की शाम सैनी चौराहे पर श्यामलाल पाल को माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष सिराथू विधानसभा के पहाड़पुर कोदन में स्थित सपा के चुनाव कार्यालय पहुंचे जहां सपाइयों के साथ बैठक कर चुनावी समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान जिलाध्यक्ष दया शंकर यादव , विधानसभा अध्यक्ष शाहनवाज अहमद , सपा नेता भैयालाल पाल , धर्मेंद्र पाल , सुमित पांडेय , अजय मौर्य , शिव शक्ति कुशवाहा , अश्वनी पाल , मो हासिम , सुरेश पाल , जगदीश यादव , देव मणि पाल , भूप सिंह पाल , क्त्यायनी पाल , विनोद पाल, नरेश पाल , राजा पटेल शाहिद तमाम पार्टी नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रजनीश कुमार

प्रेक्षक ने द्वितीय प्रशिक्षण का निरीक्षण किया

प्रेक्षक ने द्वितीय प्रशिक्षण का निरीक्षण किया 

सामान्य प्रेक्षक ने द्वितीय प्रशिक्षण का निरीक्षण कर लिया जायजा

कौशाम्बी। सामान्य प्रेक्षक डॉ0 विशाल आर0 ने मतदान कार्मिकों (पीठासीन अधिकारी,मतदान अधिकारी- प्रथम,द्वितीय व तृतीय) को एम0वी0 कान्वेट स्कूल एण्ड कालेज,ओसा में आज तीसरे दिन मास्टर ट्रेनरों द्वारा दिये जा रहे द्वितीय प्रशिक्षण का निरीक्षण कर जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने वोटर फैसिलिटेशन सेन्टर का भी निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान प्रभारी अधिकारी कार्मिक/मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रबुद्ध सिंह व जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ0 सच्चिदानन्द यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।
गणेश साहू

6 जून को रखा जाएगा 'वट सावित्री' व्रत, जानिए

6 जून को रखा जाएगा 'वट सावित्री' व्रत, जानिए 

सरस्वती उपाध्याय 
वट सावित्री व्रत, जिसे सावित्री अमावस्या या वट पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है, 6 जून 2024 को रविवार के दिन मनाया जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। इस त्योहार को लेकर ये मान्यता है कि इस व्रत को रखने से परिवार के लोगों को सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है और वैवाहिक जीवन में खुशियां आती है। बहुत से लोग ये भी मानते हैं कि इस व्रत का महत्व करवा चौथ के व्रत जितना होता है। इस दिन व्रत रखकर सुहागिनें वट वृक्ष की पूजा लंबी आयु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य देने के साथ ही हर तरह के कलह और संतापों का नाश करने वाली मानी जाती है।

वट सावित्री व्रत की पूजा विधि

1- इस दिन महिलाएं प्रातः जल्दी उठकर स्नानादि करके लाल या पीले रंग के वस्त्र धारण करें।

2- फिर शृंगार करके तैयार हो जाएं। साथ ही सभी पूजन सामग्री को एक स्थान पर एकत्रित कर लें और थाली सजा लें।

3- किसी वट वृक्ष के नीचे सावित्री और सत्यवान की प्रतिमा स्थापित करें।

4- फिर बरगद के वृक्ष की जड़ में जल अर्पित करें और पुष्प, अक्षत, फूल, भीगा चना, गुड़ व मिठाई चढ़ाएं।

5- वट के वृक्ष पर सूत लपेटते हुए सात बार परिक्रमा करें और अंत में प्रणाम करके परिक्रमा पूर्ण करें।

6- अब हाथ में चने लेकर वट सावित्री की कथा पढ़ें या सुनें। इसके बाद पूजा संपन्न होने पर ब्राह्मणों को फल और वस्त्रों करें।

वट सावित्री व्रत का महत्व

वट सावित्री व्रत के दिन सुहागिन महिलाएं सुबह उठकर स्नान आदि करके सोलह शृंगार करती हैं और व्रत का संकल्प लेती हैं। मान्यता है कि वट सावित्री व्रत के दिन विधिवत पूजन करने से महिलाओं अखंड सौभाग्य का वरदान प्राप्त होता है। पूजा का सामान तैयार करके बरगद के पेड़ के नीचे बैठकर पूजा करती हैं और कथा सुनती हैं।

वट सावित्री व्रत पूजा मुहूर्त

वट सावित्री व्रत ज्येष्ठ मास की अमावस्या पर रखा जाता है। पंचांग के अनुसार अमावस्या तिथि की शुरुआत 5 जून की शाम को 5 बजकर 54 मिनट पर हो रही है। इसका समापन 6 जून 2024 शाम 6 बजकर 07 मिनट पर होगा। उदया तिथि को देखते हुए इस साल वट सावित्री व्रत 6 जून को रखा जाएगा। वहीं इस दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त प्रातः 11 बजकर 52 मिनट से दोपहर 12 बजकर 48 मिनट पर होगा।

आयुक्त ने ट्रांजिस्ट कैंप परिसर का निरीक्षण किया

आयुक्त ने ट्रांजिस्ट कैंप परिसर का निरीक्षण किया 

पंकज कपूर 
देहरादून। आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडे ने रविवार को ट्रांजिस्ट कैंप परिसर ऋषिकेश का औचक निरीक्षण करते हुए यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आयुक्त गढ़वाल मंडल ने संबंधित अधिकारियों के साथ उपलब्ध यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को चारधाम यात्रा को सुगम सुविधा बनाए रखने के निर्देश दिए।
अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रियों हेतु मूलभूत सुविधाओं में किसी प्रकार की ढिलाई ना हो इस बात का ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा हेतु आए प्रत्येक यात्री को सुगम एवं सुरक्षित यात्रा करना सरकार एवं प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है, जिसके लिए सरकार एवं प्रशासन पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा हेतु ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों ही पंजीकरण व्यवस्थाएं प्रचलित है। चारों धामों में क्षमता के अनुरूप यात्री भेजे जा रहे हैं।
डॉरमेट्री कक्ष, स्वास्थ्य सुविधा केंद्र, यात्रियों को विश्राम करने के लिए टेंट स्थल, यात्री पंजीकरण कक्ष, आदि समुचित स्थल/ कार्यों का निरीक्षण किया। साथ ही चार धाम यात्रा में आए यात्रियों से मुलाक़ात कर, उन्हें चारधाम यात्रा की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर अपर आयुक्त गढ़वाल मंडल नरेंद्र सिंह क्विराल, नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश शैलेंद्र सिंह नेगी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण लोकजीत सिंह, उप जिला अधिकारी ऋषिकेश कुम कुम जोशी, संयुक्त निदेशक पर्यटन योगेंद्र गंगवार, सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

बुनियाद पर रिजर्वेशन की इजाजत नहीं देगा 'राजग'

बुनियाद पर रिजर्वेशन की इजाजत नहीं देगा 'राजग'

इकबाल अंसारी 
बैरकपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज फिर दोहराया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) मजहब की बुनियाद पर रिजर्वेशन की इजाजत नहीं देगा। क्योंकि, कांग्रेस के नेतृत्व वाला इंडिया गठबंधन मुस्लिम समुदाय के लिए कोशिश कर रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में उत्तर 24 परगना के औद्योगिक शहर बैरकपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार अर्जुन सिंह के पक्ष में एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अनुसूचित जात (एससी) के लिए मौजूदा आरक्षण में कटौती से इनकार कर दिया।
 उन्होंने नागरिकता संशोधन (सीएए) को लागू करने के लिए प्रतिज्ञा व्यक्त की, जो उन शरणार्थियों को नागरिकता प्रदान करने के लिए है, जो दुनिया के अन्य हिस्सों से धार्मिक आधार पर उत्पीड़न किये जाने के बाद भारत आए। श्री मोदी ने संदेशखाली में महिलाओं पर अत्याचार और भ्रष्टाचार की श्रृंखला के लिए सुश्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार को स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे खराब शासन के रूप में वर्णित किया।प्रधानमंत्री ने रैली में लोगों की उपस्थिति, विशेषकर महिलाओं की बढ़ती संख्या को देखने के बाद कहा,“मैं इस बार 2019 की तुलना में बहुत बड़ा बदलाव देख सकता हूं। मैं अगले पांच वर्षों में आम लागों के लिए गारंटर के रूप में खड़ा रहूंगा।
”उन्होंने तृणमूल सरकार पर घुसपैठियों के समर्थन पर वोट बैंक की राजनीति के लिए हिंदुओं के साथ दोयम दर्जे के नागरिक के रूप में व्यवहार करने का आरोप लगाया।अपनी पांच गारंटियों के बारे में चर्चा करते हुए श्री मोदी ने कहा कि कोई भी अयोध्या में राम मंदिर को ध्वस्त करने और बंगाल में राम नवनी के दिन जुलूस पर हमला करने की हिम्मत नहीं कर सकता।श्री मोदी ने कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया समूह पर तृणमूल और वाम दलों के साथ मिलकर राम मंदिर के खिलाफ कदम उठाने, धार्मिक आधार पर मुस्लिम समुदाय के लिए आरक्षण और सीएए को निरस्त करने की वकालत करने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा,“तृणमूल कांग्रेस सरकार लोगों को भगवान राम का नाम लेने और राम नवमी मनाने की अनुमति नहीं देती है। तृणमूल कांग्रेस के शासन के दौरान बंगाल में हिंदू दोयम दर्जे के नागरिक बन गए हैं और लोगों को डराने के लिए इसने राज्य में बम बनाने को कुटीर उद्योग बना दिया है।” साथ ही,उन्होंने चेतावनी दी कि निकट भविष्य में प्रत्येक अपराध से सख्ती से निपटा जाएगा।
मोदी ने यह भी खुलासा किया कि तृणमूल के शासन में बंगाल में एक बड़ा घोटाला हो रहा है। उन्होंने कहा कि भारत के नियंत्रक और महालेखापरीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि बंगाल सरकार ने 2,3000 करोड़ रुपये का हिसाब नहीं दिया है।उन्होंने कहा,“मैं पूछता हूं कि किन योजनाओं के तहत पैसा कहां जाता है और मैं आपको बताता हूं कि एक-एक पैसे का हिसाब देना होगा अन्यथा उचित कार्रवाई की जाएगी।” उन्होंने यह भी पूछा कि बंगाल के मंत्रियों के घरों से करोड़ों रुपये क्यों जब्त किए जाते हैं?
मोदी ने कहा कि शिक्षक भर्ती घोटाला भी बंगाल के लिए शर्म की बात है। उन्होंने बताया,“हम वकीलों से परामर्श कर रहे हैं कि जब्त किए गए धन को उन लोगों को कैसे वितरित किया जाए, जिनका पैसा बंगाल में लूटा गया था।”इससे पहले  मोदी ने कहा,“मैं आपका आशीर्वाद लेने आया हूं। भाजपा को 2019 से भी बड़ी सफलता मिलने वाली है। 
पश्चिम बंगाल हमारे लिए एक महत्वपूर्ण राज्य है। कांग्रेस ने 50 साल तक शासन किया, लेकिन सक्षम राज्यों के बावजूद पूर्वी भारत के लोगों को केवल गरीबी मिली। इन राज्यों में खनिज संसाधन और उपजाऊ भूमि है। इन राज्यों में पर्यटन की भी संभावनाएं हैं। ‘लुक ईस्ट नीति’ के आने के बाद मैंने इन राज्यों को विकासशील भारत के लिए विकास का इंजन बनाने का निर्णय लिया है।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-205, (वर्ष-11)

पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254

2. सोमवार, मई 13, 2024

3. शक-1945, बैशाख, शुक्ल-पक्ष, तिथि-षष्ठी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 06:03, सूर्यास्त: 06:43।

5. न्‍यूनतम तापमान- 34 डी.सै., अधिकतम- 18+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

शनिवार, 11 मई 2024

कांग्रेस ने सिर्फ 'भारत' को डराने का काम किया

कांग्रेस ने सिर्फ 'भारत' को डराने का काम किया 

इकबाल अंसारी 
कंधमाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के ‘पाकिस्तान के पास एटम बम है’ वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी है। ओडिशा के कंधमाल में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए 11 मई की सुबह पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस ने सिर्फ भारत को डराने का काम किया है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ”बार-बार कांग्रेस अपने ही देश भारत को डराने की कोशिश करती है। वे कहते हैं ‘संभल के चलो पाकिस्तान के पास एटम बम है। ये मरे पड़े लोग, देश के मन को भी मार रहे हैं। ये पाकिस्तान के एटम बम से डराने की कोशिश कर रहे हैं।”पीएम नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, ”वे पाकिस्तान के बम के बारे में बात करते हैं, लेकिन पाकिस्तान की हालत ऐसी है कि उन्हें नहीं पता कि इसे कैसे रखा जाए और वे अपने बम बेचने के लिए खरीदार की तलाश कर रहे हैं, लेकिन कोई भी उन्हें खरीदना नहीं चाहता है क्योंकि लोग इसके क्वालिटी के बारे में जानते हैं।”
पीएम नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, ”कांग्रेस के इसी कमजोर रवैये के कारण जम्मू-कश्मीर के लोगों ने 60 साल तक आतंक भुगता है। देश ने कितने आतंकी हमले झेले हैं। देश भूल नहीं सकता कि आतंकियों को सबक सिखाने के बजाय…ये लोग आतंकी संगठनों के साथ बैठकें करते थे।” पीएम मोदी ने कहा, ”26/11 के मुंबई हमले के बाद इन लोगों की हिम्मत नहीं पड़ी, कि आतंक के सरपरस्तों पर कार्रवाई करें। और क्यों? क्योंकि कांग्रेस और इंडी गठबंधन को लगता था कि अगर हम कार्रवाई करेंगे तो हमारा वोटबैंक नाराज हो जाएगा।”
पीएम मोदी ने कहा, ”BJD और कांग्रेस ने कंधमाल को पिछड़ा जिला घोषित कर अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ लिया था। मोदी ने कंधमाल जैसे जिलों को देश का आकांक्षी जिला घोषित किया। इसकी दिल्ली में रोजाना मोनिटरिंग होती है कि यहां क्या काम हो रहे हैं। इसका परिणाम यह है कि कंधमाल तेजी से विकास कर रहा है।”

एशिया में 6 टेस्ट मैच खेलने को तैयार है 'न्यूजीलैंड'

एशिया में 6 टेस्ट मैच खेलने को तैयार है 'न्यूजीलैंड'  अखिलेश पांडेय  नई दिल्ली/वेलिंग्टन। न्यूजीलैंड की टीम अगले कुछ महीनों के अंदर ...