गुरुवार, 9 मई 2024

इंडिया एक्सप्रेस ने 25 क्रू मेंबर्स को बर्खास्त किया

इंडिया एक्सप्रेस ने 25 क्रू मेंबर्स को बर्खास्त किया 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। अचानक एक साथ छुट्टी पर गए क्रू मेंबर्स पर कार्यवाही का डंडा चलाते हुए एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपने दो दर्जन से भी अधिक क्रू मेंबर्स को बर्खास्त कर दिया है। नौकरी से निकालकर बाहर किए गए कर्मचारी 7 मई की रात अचानक छुट्टी पर चले गए थे। एक साथ इतने सारे क्रू मेंबर्स के छुट्टी पर चले जाने की वजह से एयर इंडिया एक्सप्रेस को अपनी 90 से भी ज्यादा पुराने कैंसिल करनी पड़ी थी। बृहस्पतिवार को टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाली एयरलाइंस एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 7 मई की रात अचानक एक साथ छुट्टी पर गए 25 क्रू मेंबर्स को बर्खास्त करते हुए उन्हें सेवाओं से बाहर कर दिया है। एयरलाइंस के सीईओ आलोक सिंह ने बताया है कि बृहस्पतिवार और आने वाले दिनों में भी एयरलाइंस को अपनी कई फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ सकती है। इसके अलावा एयर इंडिया एक्सप्रेस अपनी उड़ानों में भी कटौती करेगा।

चाचा की हत्या के मामलें में भतीजे को उम्रकैद

चाचा की हत्या के मामलें में भतीजे को उम्रकैद 

अविनाश श्रीवास्तव 
छपरा। बिहार में सारण जिले की सत्र अदालत ने गुरूवार को एक व्यक्ति की हत्या के मामलें में उसके भतीजा को उम्र कैद की सजा सुनाई है। सारण व्यवहार न्यायालय के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह उत्पाद अधिनियम के विशेष न्यायाधीश :द्वितीय: अतुलबीर सिंह ने अपने चाचा के हत्या के अभियुक्त को उम्रकैद की सजा सुनाई है। 
रसूलपुर थाना कांड संख्या 92/20 के सत्रवाद 195/20 के अनुसार जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के बलिया निवासी 62 वर्षीय देवनाथ पांडेय ने 17 अगस्त 2020 को घायल अवस्था में एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह संघ्या चार बजे अपने दरवाजे पर थे तभी उनका भतीजा राजकिशोर पांडेय शराब पीकर आया और उन्हें गाली देने लगा। उन्होंने उसे गाली देने से मना किया तो वह हाथ मे चाकू लेकर आया और पेट में चाकू मारकर उन्हें घायल कर दिया। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिये पटना भेज दिया गया। 
पटना में इलाज के दौरान 01 सितंबर को देवनाथ पांडेय की मौत हो गई। इस मामले में विश्वनाथ पांडेय के पुत्र राजकिशोर पांडेय को भा.द.वि की धारा 304(।) के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

खालसा की अपील, ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करें

खालसा की अपील, ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करें

अमित शर्मा 
चंडीगढ़। सिख समाज की संस्था दमदमी टकसाल के मुख्य ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा ने सिख समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा है कि वह ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करें। 
सिख समाज के लोगों को कम से कम 5 बच्चे जरूर पैदा करने चाहिए। बृहस्पतिवार को सिख समाज की संस्था दमदमी टकसाल के मुखी ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा ने एक सार्वजनिक सभा के दौरान पंजाबियों विशेष तौर पर सिख समाज के लोगों से ज्यादा बच्चे पैदा करने की अपील करते हुए कहा है कि सिख समाज को कम से कम पांच बच्चे पैदा करने चाहिए। उन्होंने कहा है कि बच्चों की संख्या अधिक होने की वजह से हमें हमारे पारिवारिक मूल्यों को बचाए रखने में मदद मिलेगी और सिख समाज भी मजबूत होगा। हरनाम सिंह खालसा ने कहा है कि यदि किसी व्यक्ति को ज्यादा बच्चे पैदा करने के बाद उन्हें पालने की समस्या आती है और उनके सामने किसी तरह का आर्थिक संकट है तो उसके लिए हमारी संस्था संबंधित व्यक्ति की मदद करेगी।

मुंबई: पांडेय का गाना 'रुमाल वाला बीन' रिलीज

मुंबई: पांडेय का गाना 'रुमाल वाला बीन' रिलीज 

कविता गर्ग 
मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता-गायक रितेश पांडेय का गाना 'रुमाल वाला बीन' रिलीज हो गया है। रुमाल वाला बीन गाना सारेगामा हम भोजपुरी पर रिलीज हुआ है। इस गाने को रितेश पांडेय और खुशबू तिवारी (केटी) ने गाया है। गाना रुमाल वाला बीन को लेकर रितेश पांडेय भी बेहद खुश हैं और उन्होंने कहा कि अक्सर शादियों में नगिन के धुन वाले गानों को डिमांड होती है, जिस पर लोग रुमाल को मुंह में दबा कर बीन बना लेते हैं। यह गाना इसी तरकीब की उपज है और मजेदार भी है, जो कोई इस गाने को सुनेगा, उसके कदम थिरकने लगेंगे। इस गाने में श्वेता म्हारा की अदाकारी भी कमाल की है। एक तो वे बला की खूबसूरत हैं और प्रतिभा की भी धनी हैं। उनके साथ हमारा यह गाना और भी आकर्षक लग रहा है। हमने इस गाने में अपना बेस्ट दिया है और उम्मीद है कि गाने के साथ - साथ हमारी केमेस्ट्री भी दर्शकों को पसंद आएगी। गाना रुमाल वाला बीन के गीतकार मंजी मीत और संगीतकार एडीआर आनंद हैं। परिकल्पना छोटन पांडेय की है, डी ओ पी महेश अन्ना का है। वीडियो लकी विश्वकर्मा का है।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-202, (वर्ष-11)

पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254

2. शुक्रवार, मई 10, 2024

3. शक-1945, बैशाख, शुक्ल-पक्ष, तिथि-दूज, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 06:03, सूर्यास्त: 06:43।

5. न्‍यूनतम तापमान- 31 डी.सै., अधिकतम- 19+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

बुधवार, 8 मई 2024

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा 

संदीप मिश्र 
शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। जिसमें एक तरफ संविधान का रक्षक इंडिया समूह है तो दूसरी ओर संविधान के भक्षक की भूमिका में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोग हैं। अखिलेश यादव ने यहां एक चुनावी जनसभा में कहा “ जो लोग संविधान को बदलना चाहते हैं, हम उन्हें बदल देंगे। 
एक तरफ संविधान के रक्षक हैं तो दूसरी तरफ संविधान के भक्षक , आप सभी लोगों को संविधान बचाना है।” उन्होने दावा किया कि तीन चरण मे समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन के पक्ष में जनता ने समर्थन देकर सबसे ज्यादा सीटों पर जीतने का फरमान सुना दी है। पहले चरण से जो हवा चली थी, उसने भारतीय जनता पार्टी को पलट दिया और जो झूठ के शहंशाह के खिलाफ मतदान कर करके उनका सफाया करने का काम किया। सपा मुखिया ने कहा “अभी यहां पर कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री भी आकर जा चुके हैं। लखनऊ वाले और दिल्ली वालों ने मिलकर के जो झूठी बातें की हैं, जो झूठे आपके वादे किए हैं। उनका हिसाब-किताब करने का समय आ गया है और पिछले 10 साल का हिसाब-किताब निकाले, भारतीय जनता पार्टी के लोगों की हर बात झूठी निकलेगी।” 
उन्होने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों से वादा किया था कि उनकी आय दो गुनी हो जाएगी लेकिन किसान की आय तो क्या फसल की यह सरकार कीमत भी नहीं दिलवा पाई और जब किसान अपने हक की लड़ाई लड़ने दिल्ली गया तो इन बीजेपी वालों ने न जाने कितना अन्याय किया। अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग विश्व गुरु बनना चाहते हैं, हम उन्हें कहना चाहते हैं कि जब तक हमारे किसानों की आय नहीं बढ़ेगी एमएसपी नहीं लगेगी तक ना हमारा किसान खुशहाल हो पाएगा ना हमारा देश विकसित बन पाएगा। इसलिए हम अपने किसानों को भरोसा दिला कर जा रहे हैं। समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन ने तय किया है। आने वाले समय में सरकार बनेगी और अपने किसानों को लागत की अच्छी कीमत भी देंगे‌। उनकी आय बढ़ेगी और कानूनी अधिकार एसपी का देकर के उनके घर परिवार में खुशहाली लाने का काम करेंगे। उन्होने कहा कि यह सरकार बड़े-बड़े उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर चुकी है‌। इस सरकार ने 10 साल में 16 लाख करोड़ के उद्योगपतियों के कर्ज माफ कर दिए। लेकिन हमारे किसानों का कर्ज नहीं माफ किया। जिस समय सरकार बैंकों का कर्ज माफ कर रही थी। उस समय भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने नियम बनाया कि जिन लोगों ने 5 करोड़ से ऊपर का बैंकों से कर्ज लिया है, उन्हीं का कर्ज माफ होगा। इसलिए बड़े-बड़े लोगों का तो कर्ज माफ हो गया। लेकिन हमारे किसान और गांव में रहने वाले गरीब जो लाखों में कर्ज लेते हैं, उनका कर्ज माफ नहीं हुआ। अखिलेश यादव ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार ने नौजवानों का भी भविष्य छीन लिया यहां नौजवान हमें दिखाई दे रहे हैं। यह तमाम वह नौजवान है, जो निराश हो गए। सरकार से जब नौकरी के लिए इन्होंने परीक्षा का फॉर्म भरा परीक्षा देने गए तो इनका पेपर लिख कर दिया। सरकार ने उनके हाथ में ना रोजगार है ना नौकरी है और यह देश की पहली सरकार है न जाने कहां से लीक हो रहे पेपर लीकेज नहीं रोक पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम चुनाव जीत रहे हैं। पीडिए इंडिया गठबंधन चुनाव जीत रहा है। इसीलिए पहले डबल इंजन की सरकार बताई जाती थी। अब जो होर्डिंग लगाए गए हैं। उनमें केवल एक ही इंजन रह गया है।

राहुल पर बहुत खुश हैं पाक, जनसभा संबोधित की

राहुल पर बहुत खुश हैं पाक, जनसभा संबोधित की

कविता गर्ग 
जालना। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "पाकिस्तान राहुल गांधी पर बहुत खुश हैं, हर रोज़ राहुल गांधी का समर्थन पाकिस्तान के लोग कर रहे हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में सर्जिकल और एयर स्ट्राइक होती है और राहुल गांधी सवाल उठाते है... पीएम मोदी सीएए लाते है और राहुल गांधी कहते है कि हम वापस ले लेंगे। पाकिस्तान का पूरा एजेंडा भारत में कोई आगे बढ़ता है तो राहुल गांधी की कांग्रेस पार्टी बढ़ाती है। अगर ये कभी सत्ता में आए तो राम मंदिर पर भी बाबरी नाम का एक बड़ा ताला लगाने का पाप ये कर सकते हैं।" केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'ये घमंडिया गठबंधन है। सपा, कांग्रेस, टीएमसी... ये सारे जो इकट्ठा हुए हैं, इन्होंने 12 लाख करोड़ रुपये के घोटाले किए हैं। मैं राहुल बाबा और अखिलेश से कहना चाहता हूं कि भ्रष्टाचार करोगे तो पकड़े भी जाओगे और जेल भी जाओगे, कोई रोक नहीं सकता।' 
केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी पाकिस्तान का एजेंडा आगे बढ़ाते हैं, इसीलिए पाकिस्तान राहुल गांधी की प्रशंसा करता है। उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव की तरफ इशारा करते हुए कहा कि अगर दो शहजादे सत्ता में आ गए तो अयोध्या के श्रीराम मंदिर में बाबरी ताला लगवा देंगे। भ्रष्टाचार पर सख्त रवैया दिखाते हुए अमित शाह ने कहा कि अखिलेश और राहुल को समझ लेना चाहिए कि भ्रष्टाचार करोगे तो जेल जाओगे। उन्होंने राहुल गांधी की सही जगह वायनाड और रायबरेली नहीं, बल्कि इटली बताई। 
अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि मोहम्मद अली जिन्ना को महान बताने वाले लोगों को इतिहास पढ़ना चाहिए। शहर के लखनऊ चुंगी स्थित सीएसएन डिग्री कॉलेज के मैदान में आयोजित जनसभा में अमित शाह ने कहा कि सपा, कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस व इनके समर्थक 12 लाख करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार के आरोपी हैं। यह इंडिया नहीं घमंडिया गठबंधन है। झारखंड के एक मंत्री के नौकर के यहां 20 करोड़ रूपये, ममता के मंत्री और कांग्रेस के सांसद के यहां से बड़े पैमाने पर नकदी बरामद होने का जिक्र करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी 23 साल मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री रहे, लेकिन 25 पैसे का भी भ्रष्टाचार का आरोप उन पर नहीं है। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस के राज में आलिया, मालिया, जमालिया (आतंकवादी) घुसपैठ करते थे, लेकिन माेदी के जमाने में भारत सर्जिकल स्ट्राइक करता है और घर में घुसकर मारता है। राहुल गांधी कहते हैं कि 370 वापस लाएंगे। ट्रिपल तलाक भी वापस लाएंगे। गलती से भी यह शहजादे वापस आए तो राम मंदिर में बाबरी ताला लगाने का काम करेंगे। यह लोग आतंकवादियों को क्लीन चिट देने वाले लोग हैं। एक बार पहले भी दोनों शहजादे इकट्ठा हुए थे, लेकिन जनता ने सूपड़ा साफ कर दिया था। उन्होंने कहा कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में अखिलेश, डिंपल, राहुल गांधी और उनकी बहन को निमंत्रण भेजा था, लेकिन वोट बैंक के नाराज हो जाने के डर से यह लोग अयोध्या नहीं आए। उन्होंने कहा कि हम नहीं डरते। अयोध्या में राम मंदिर बना है काशी विश्वनाथ का कॉरिडोर बन गया है, और सोमनाथ मंदिर को भव्य स्वरूप दिया जा रहा है। अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों का कल्याण करने का काम किया है। वहींं विपक्षियों ने मुख्यमंत्री के पद भी अपने ही परिवार में बांटे हैं। सपा को बाहर लड़ने की जरूरत ही नहीं है। हरदोई में तो उनकी बैठकों में आपस में ही झगड़ा हो जाता है। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का भी जिक्र किया।

एशिया में 6 टेस्ट मैच खेलने को तैयार है 'न्यूजीलैंड'

एशिया में 6 टेस्ट मैच खेलने को तैयार है 'न्यूजीलैंड'  अखिलेश पांडेय  नई दिल्ली/वेलिंग्टन। न्यूजीलैंड की टीम अगले कुछ महीनों के अंदर ...