गुरुवार, 2 मई 2024

दिल्ली महिला आयोग के 223 कर्मचारियों को हटाया

दिल्ली महिला आयोग के 223 कर्मचारियों को हटाया 

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। लेफ्टिनेंट गवर्नर वीके सक्सेना की ओर से लिए गए एक बड़े फैसले के अंतर्गत दिल्ली महिला आयोग के 223 कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। उपराज्यपाल की ओर से लिए गए इस बड़े फैसले से अब प्रशासन में हड़कंप मच गया है। बृहस्पतिवार को राजधानी दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर वी के सक्सेना की ओर से जारी किए गए आदेशों के बाद दिल्ली महिला आयोग से 223 कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। आरोप है कि हटाए गए 223 कर्मचारियों की नियुक्ति दिल्ली महिला आयोग की तत्कालीन अध्यक्ष स्वाति मालीवाल द्वारा नियमों के खिलाफ जाकर बगैर किसी अनुमति के की गई थी। उल्लेखनीय है कि दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष रही स्वाति मालीवाल ने वर्ष 2024 के जनवरी महीने में आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर से इसके बाद स्वामी माली वाल का नॉमिनेशन राज्यसभा में सांसद के लिए किया गया था।

आजाद ने विभाजनकारी रणनीति की निंदा की

आजाद ने विभाजनकारी रणनीति की निंदा की 

इकबाल अंसारी 
श्रीनगर। डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने बुधवार को प्रतिद्वंद्वी दलों द्वारा कथित तौर पर अपनाई जाने वाली विभाजनकारी रणनीति की निंदा की और धर्म और जाति के आधार पर कलह पैदा करने की उनकी कोशिशों की निंदा की। राजौरी जिले में रोड शो करते हुए, विकास, एकता और प्रगति पर केंद्रित अपने मुख्य एजेंडे को व्यक्त करते हुए, उन्होंने विभाजनकारी राजनीति के खतरों को रेखांकित किया, यह बताते हुए कि कुछ पार्टियों ने ऐतिहासिक रूप से लोगों को धार्मिक आधार पर विभाजित किया है, अब वे जाति-आधारित का सहारा ले रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र के भविष्य पर इस तरह की विभाजनकारी रणनीति के हानिकारक प्रभाव पर प्रकाश डाला, और इस बात पर जोर दिया कि केवल सामुदायिक संबद्धता के आधार पर सांसदों का चुनाव अनिवार्य रूप से अन्य समुदायों की उपेक्षा और हाशिए पर जाने का कारण बनेगा। उन्होंने क्षेत्र और राज्य की प्रगति और समृद्धि के लिए एकता के महत्व पर जोर देते हुए मतदाताओं से राजनीति के इस ब्रांड को खारिज करने का आग्रह किया।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-195, (वर्ष-11)

पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254

2. शुक्रवार, मई 03, 2024

3. शक-1945, बैशाख, कृष्ण-पक्ष, तिथि-दशमी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 06:03, सूर्यास्त: 06:43।

5. न्‍यूनतम तापमान- 31 डी.सै., अधिकतम- 19+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

बुधवार, 1 मई 2024

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला 

इकबाल अंसारी 
चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। यह मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में हो रहा है, जिसमें पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। रेग्युलर कप्तान शिखर धवन अब तक फिट नहीं हुए हैं। ऐसे में उनकी जगह पंजाब टीम की कप्तानी सैम करन ही संभाल रहे हैं। उन्होंने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया। 

चेन्नई टीम के दो खिलाड़ी बीमार, शार्दुल को मौका 

जबकि, चेन्नई टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने अपनी प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। मथीशा पथिराना और तुषार देशपांडे की थोड़ी तबीयत खराब है। ऐसे में उन्हें आराम दिया गया। जबकि शार्दुल ठाकुर की प्लेइंग-11 में वापसी हुई है‌। महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई ने अब तक 9 में से 5 मुकाबले जीते हैं। इसी के साथ गायकवाड़ की कप्तानी वाली यह सीएसके टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है। दूसरी ओर पंजाब किंग्स ने 9 में से 3 मैच जीते हैं और वो 9वें नंबर पर है। 
पंजाब-चेन्नई के बीच बराबरी की टक्कर चेन्नई और पंजाब के बीच हमेशा ही तगड़ा मुकाबला रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 28 मैच खेले गए, जिसमें से चेन्नई ने 15 जीते, जबकि 13 में पंजाब को सफलता मिली है‌।यदि चेन्नई के मैदान पर रिकॉर्ड देखें तो यहां भी बराबर की टक्कर नजर आती है। यहां 7 मैच हुए, जिसमें से चेन्नई ने 4 और पंजाब ने 3 मुकाबले जीते। 

चेन्नई Vs पंजाब हेड-टु-हेड कुल मैच: 28 
चेन्नई जीता: 15 
पंजाब जीता: 13 

चेन्नई में पंजाब के खिलाफ हेड-टु-हेड कुल मैच: 7 
चेन्नई जीता: 4 
पंजाब जीता: 3 

ये हो सकती है पंजाब-चेन्नई की प्लेइंग-11 चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, डेरेल मिचेल, मोईन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुस्ताफिजुर रहमान और मथीशा पथिराना।

पंजाब किंग्स: जॉनी बेयरस्टो, सैम करन (कप्तान), रिले रोसो, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बरार, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।

हेल्थ के लिए फायदेमंद है 'हिमालयन लहसुन'

हेल्थ के लिए फायदेमंद है 'हिमालयन लहसुन' 

सरस्वती उपाध्याय 
जमीन के अंदर उगने वाले लहसुन की कली को खाने के फायदे से शायद ही कोई अनजान होगा। आयुर्वेद के बाद अब एलोपैथिक ट्रीटमेंट में भी लहसुन को अपने डाइट प्लान में शामिल करने की सलाह दी जाती है। इसलिए लहसुन को लेकर किसी के भी मन में कोई शक नहीं होता। आजकल एक नए किस्म के हिमालयन लहसुन की जमकर चर्चा हो रही है। हेल्थ और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट अब डाइट में हिमालयन लहसुन को शामिल करने की सलाह देते हैं। आइए, जानते हैं कि हिमालयन लहसुन क्या है, इसको खाने से हेल्थ को क्या फायदे मिलते हैं और हिमालयन लहसुन खाने का तरीका क्या है ?

हिमालयन लहसुन और उसके फायदे

हिमालयन लहसुन को ‘हिमालयी सिंगल क्लोव लहसुन’ के नाम से भी जाना जाता है। यह हिमालय के इलाके में पाया जाता है। बेहद पौष्टिक हिमालयन लहसुन आपकी कुकिंग को शानदार बनाने के अलावा सेहत को भी ढेर सारा फायदा पहुंचाता है। हिमालयन लहसुन इंसानों के लिए काफी जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इसमें विटामिन सी और बी, मैंगनीज, सेलेनियम और एलिसिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट शामिल हैं।

क्या होता है हिमालयन लहसुन ?

हिमालयन लहसुन को कश्मीरी लहसुन, जम्मू लहसुन, और पोथी लहसुन के नाम से भी जाना जाता है। इसे साल में सिर्फ़ एक बार काटा जाता है। इस लहसुन की खास बात यह है कि इसे ऊंचाई वाले इलाकों में ही उगाया जाता है। यह लहसुन कठोर होता है और रंग में सुनहरे भूरे रंग का होता है।

इम्युनिटी बूस्टर

हिमालयन लहसुन में पाए जाने वाले कंपाउंड्स जैसे एलिसिन में एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीफंगल गुण होते हैं। ये इंफेक्शन से बचाते हैं और इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करते हैं।

दिल को सेहतमंद बनाने में मददगार

स्टडीज से पता चलता है कि हिमालयन लहसुन ब्लड प्रेशर को कम करके और कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बैलेंस करके दिल को सेहतमंद बनाए रखने में मदद कर सकता है। डाइट में हिमालयन लहसुन को शामिल करना आपके हृदय रोग के खतरे को कम करता है।

एंटी इंफ्लेमेट्री और एंटीऑक्सीडेंट गुण

हिमालयन लहसुन में भरपूर मात्रा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और सल्फर कंपाउंड्स शरीर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही पुरानी बीमारियों के खतरे को भी कम करता है।

डाइजेशन सिस्टम में सुधार

हिमालयन लहसुन डाइजेशन के लिए बेहद जरूरी एंजाइमों को एक्टिव करने और आंत की सेहत को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है। यह आंत में सूजन और अपच या बदहजमी जैसी पेट से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने में मदद करता है।

शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालना

माना जाता है कि हिमालयन लहसुन लीवर समेत शरीर के कई अंगों से टॉक्सिक चीजों को खत्म करने में मदद करता है। अपने डाइट में हिमालयन लहसुन को शामिल करने से लिवर हेल्दी रखने में मदद मिलती है। साथ ही ऐसा कहा जाता है कि हिमालयन लहसुन का सेवन आपकी बॉडी में कैंसर सेल्स के बनने और उसको बढ़ने से रोकने में भी मदद कर सकता है।

'अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस' कार्यक्रम का आयोजन

'अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस' कार्यक्रम का आयोजन 

कौशाम्बी। जन शिक्षण संस्थान कौशांबी मुख्यालय मंझनपुर पर अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 1 मई 2024 को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर आए हुए मजदूर विशाल साहू ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम को प्रारंभ किया। संस्थान के निदेशक राजकुमार पांडे ने मजदूर विशाल साहू को माला पहना कर स्वागत किया एवं आए हुए प्रतिभागियों का स्वागत एवं अभिवादन किया। 
कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा मजदूर दिवस मई दिवस के रूप में भी जाना जाता है‌। मई दिवस मजदूर और श्रमिक वर्गों का एक उत्सव है, जिसे अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक आंदोलन द्वारा बढ़ावा दिया जाता है। संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि श्रमिक दिवस पूरे विश्व में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। आए हुए सभी प्रतिभागियों एवं अनुदेशकों का धन्यवाद किया‌। मैं मजदूर हूं, मजबूर नहीं। श्रम करो, शर्म नहीं। इसी क्रम में संस्थान की सहायक कार्यक्रम अधिकारी विजेंद्र मिश्रा राजू शुक्ला सतीश चंद्र अनुदेशिका करिश्मा चौधरी रूपा देवी ममता एवं 30 प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
सुबोध केशरवानी

विज्ञान एवं वैदिक गणित योजना बैठक का शुभारंभ

विज्ञान एवं वैदिक गणित योजना बैठक का शुभारंभ 

रानी रेवती देवी में क्षेत्रीय विज्ञान एवं वैदिक गणित योजना बैठक का शुभारंभ

हमें विद्यार्थियों में वैज्ञानिक प्रतिभा विकसित करने का अवसर प्रदान करना है- हेमचंद्र जी

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। विद्या भारती से संबद्ध काशी प्रांत के रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज राजापुर प्रयागराज में दो दिवसीय क्षेत्रीय विज्ञान एवं वैदिक गणित योजना बैठक का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं क्षेत्रीय विज्ञान प्रमुख बांके बिहारी पांडे के संयोजन तथा क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमचंद्र जी के मार्गदर्शन से हुआ।
विद्यालय के मीडिया प्रभारी एवं संगीताचार्य मनोज गुप्ता ने बताया कि उक्त बैठक में सत्र 2023 -24 के विज्ञान/ वैदिक गणित के परिणाम की समीक्षा, सत्र 2024- 25 के विज्ञान/ वैदिक गणित के पाठ्यक्रम पर चर्चा, विज्ञान सप्ताह एवं वैदिक गणित में होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा तथा विज्ञान प्रयोगशाला एवं गणित प्रयोगशाला तथा ए.टी.एल. पर चर्चा के लिए यह बैठक आयोजित की गई है। जिसमें पूर्वी उत्तर प्रदेश के सभी प्रांतीय समितियां के विज्ञान एवं वैदिक गणित के प्रांत प्रमुख, सह प्रमुख तथा क्षेत्रीय प्रमुख सहित 30 प्रतिभागी उपस्थित रहे। बैठक में आए हुए सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे ने तिलक लगाकर एवं अंगवस्त्रम प्रदान करके किया। अपने उद्बोधन में क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमचंद्र ने बताया कि हमें विद्यार्थियों में वैज्ञानिक प्रतिभा विकसित करने का अवसर प्रदान करना है, "विज्ञान का समाज के विकास के साथ संबंध" इस विषय को बच्चों के ध्यान में लाने तथा उन्हें यह अनुभव करने के लिए की वे कल के वैज्ञानिक हैं तथा बच्चों में उनके द्वारा तैयार किए जाने वाले प्रदर्शों के माध्यम से रचनात्मक अन्वेषण एवं संश्लेषण की क्षमता को विकसित करना है और बच्चों में चुनौतियों का हल ढूंढने की प्रवृत्ति का विकास करना विशेष रूप से ग्रामीण विकास की दृष्टि से तथा दैनिक जीवन के विकास में विज्ञान एवं तकनीकी के प्रयोग की दृष्टि से सर्वसाधारण समाज में विज्ञान एवं वैज्ञानिक सोच को लोकप्रिय करना तथा बच्चों को भारत के गौरवशाली संस्कृति का ज्ञान करवाने के उद्देश्य से यह बैठक आयोजित की गई है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रांतीय संगठन मंत्री डॉ राम मनोहर, प्रदेश निरीक्षक शेषधर द्विवेदी, विजय उपाध्याय, सुमंत पांडे, क्षेत्रीय वैदिक गणित प्रमुख संतोष कुमार सिंह, सह प्रमुख श्याम मनोहर शुक्ला, नीरज शुक्ला, अवधेश मिश्रा, बलवंत सिंह, हरिकिशुन गिरी, अनुज कुमार सिंह सहित सभी प्रतिभागी उपस्थित रहे।

डेंगू का शिकार हो चुके हैं एक हजार से ज्यादा लोग

डेंगू का शिकार हो चुके हैं एक हजार से ज्यादा लोग  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश की...