मंगलवार, 30 अप्रैल 2024

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-193, (वर्ष-11)

पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254

2. बुधवार, मई 01, 2024

3. शक-1945, बैशाख, कृष्ण-पक्ष, तिथि-सप्तमी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 06:03, सूर्यास्त: 06:43।

5. न्‍यूनतम तापमान- 31 डी.सै., अधिकतम- 19+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 16.37 लाख के पार हुआ

रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 16.37 लाख के पार हुआ 

पंकज कपूर 
देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2024 को लेकर यात्रियों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। यही वजह है कि रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 16.37 लाख के पार हो गया है। लगातार बढ़ते रजिस्ट्रेशन को देखते हुए राज्य सरकार ने रजिस्ट्रेशन की एक दिन की समय सीमा भी तय कर दी है। यानी एक लिमिट से ज्यादा लोग एक दिन में रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पाएंगे। क्योंकि, मई महीने में जो भक्त चारधाम आना चाहते हैं, उन्होंने रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। उनकी संख्या लाखों में पहुंच गई है। ऐसे में व्यवस्था और यात्रा की तैयारी को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है।
चारधाम यात्रा आने वाले यात्रियों का उत्साह इस कदर है कि अभी से ही होटल, हेली टिकट और वाहन करीबन बुक हो गए हैं। आलम ये है कि बुकिंग भी रिकॉर्ड तोड़ हो चुकी है। ऐसे में कोई मई महीने में चारधाम आना चाहता है तो उसकी फजीहत भी सकती है। क्योंकि, मई महीने की रजिस्ट्रेशन की समय सीमा पूरी हो गई है। एक आंकड़े के मुताबिक, 10 मई से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा में अभी तक 10 मई से लेकर 31 मई तक के पंजीकरण पूरे हो चुके हैं।
यमुनोत्री धाम के लिए अभी तक 2,72506, गंगोत्री के लिए 3,03,505, केदारनाथ धाम के लिए 5,77,241 और बदरीनाथ धाम के लिए 4,83,879 यात्री रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। अभी तक यानी 28 मई तक चारधाम यात्रा के लिए कुल 16,37,131 यात्री रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। वहीं, हेमकुंड साहिब की बात करें तो 27,261 यात्री रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। ऐसे में इतनी ज्यादा संख्या में जब यात्री मंदिरों में पहुंचेंगे तो दर्शन में लंबा समय लग सकता है। उन्हें कई-कई घंटे की लाइन लगानी पड़ सकती है। लिहाजा, मंदिर समिति ने स्टॉल और टोकन की व्यवस्था को और ज्यादा कारगर बनाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
चारधाम यात्रा में आने वाले यात्री सबसे ज्यादा केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के दर्शन करते हैं। साल 2013 की आपदा के बाद से केदारनाथ में यात्रियों की संख्या साल दर साल बढ़ रही है। जिसे देखते हुए सरकार को हेली सेवा को भी अपग्रेड करना पड़ा है। केदारनाथ में हेलीकॉप्टर से आने वाले यात्रियों की संख्या भी रिकॉर्ड तोड़ रही है। आलम ये है कि अभी तक मई और जून महीने की हेली टिकट बुकिंग फुल हो चुकी है।
ऐसे में सितंबर महीने की बुकिंग शुरू कर दी गई है। सितंबर महीने की भी 85 फीसदी टिकटों की बुकिंग हो चुकी है। बात अगर अक्टूबर महीने की करें तो अभी तक 35 फीसदी टिकट बुक हो चुके हैं। चारधाम यात्रा में अक्टूबर महीने के बाद अमूमन मानसून की रफ्तार धीमी पड़ जाती है। लिहाजा, यात्री आगे की बुकिंग अभी से ही करवा रहे हैं।

एक साथ 22 झोपड़ियां जलकर खाक हुई

एक साथ 22 झोपड़ियां जलकर खाक हुई 

पंकज कपूर 
देहरादून। राजधानी देहरादून में सोमवार सुबह भीषण अग्निकांड हो गया। यहां एक साथ 22 झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं। बताया जा रहा है कि इस दौरान पांच गैस सिलेंडरों में भी ब्लास्ट हुए, जिससे आग और भीषण हो गई थी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
जानकारी के मुताबिक देहरादून के खुड़बुड़ा मोहल्ले में कई मजदूर झोपड़ियां बनाकर अपने परिवार के साथ रहते हैं। प्राथमिक दौर पर जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार कुछ मजदूर झोपड़ियां के पास ही तांबा जला रहे थे। उसी से आग एक झोपड़ी में लग गई। इससे पहले मौके पर मौजदू लोग कुछ कर पाते आग देखते ही देखते अन्य झोपड़ियों तक भी फैल गई। इसी तरह से आग ने करीब 22 झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया।
आग की लपटें देखकर इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया है। समय रहते झोपड़ियों में मौजूद बच्चे और महिलाओं को बाहर निकाला गया, जिस कारण कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि इस आग में झोपड़ियों में रखे पांच सिलेंडर भी फट गए थे, जिससे आग और ज्यादा फैल गई थी। इस घटना से इलाके लोग दहश्त में आ गए थे।
नगर अग्निशमन अधिकारी सुरेश चंद्र ने बताया कि झोपड़ियों में आग लगने की सूचना पाकर तत्काल फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और करीब 3 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। प्राथमिक जांच में जो सामने आया है, उसके मुताबिक यही कहा जा रहा है कि वहीं का कोई व्यक्ति तांबा जला रहा था, जिस कारण ये आग लगी है। हालांकि अभी मामले की जांच की जा रही है। झोपड़िया में आग लगने वाले मामले में अग्निशमन की टीम द्वारा दो बच्चों का रेस्क्यू किया गया। यहां 22 से 23 परिवार रहते हैं, जो कूड़ा बीनने का काम करते हैं।

'लीची की आईसक्रीम' बनाने की आसान रेसिपी

'लीची की आईसक्रीम' बनाने की आसान रेसिपी

सरस्वती उपाध्याय 
आप चाहें तो घर पर लीची की आईसक्रीम भी बना सकते हैं, जो बच्चों को भी काफी पसंद आएगी। इसलिए आज हम इसकी आसान रेसिपी आपको बताने वाले हैं। आइए जानते हैं, कैसे आप घर पर आसानी से लीची की आईसक्रीम बना सकते हैं, जिसका स्वाद आप कभी नहीं भूलेंगे।

कप कटी हुई लीची
1 कप दूध पाउडर
3/4 चम्मच मक्के का आटा
3 कप दूध
1/2 कप चीनी
1/2 कप ताजी क्रीम
सजावट के लिए
1/2 कप टूटी और बीज रहित लीची

एक कटोरे में दूध पाउडर, 1 कप दूध और कॉर्नफ्लोर डालें। सभी चीजों को अच्छे से मिलाने के लिए इसे फेंट लीजिए।
अब एक पैन पर बचा हुआ दूध डालें। फिर इसमें चीनी डालें और चलाते हुए अच्छे से मिक्स कर लें। इसमें उबाल आने दें और बीच-बीच में मिलाते रहें।
अब पैन में स्टेप 1 में तैयार मिश्रण डालें। इसे अच्छे से मिलाएं और मध्यम आंच पर 5 मिनट तक पकने दें।
पकने के बाद इसे थोड़ी देर ठंडा होने दें और फिर ताजी क्रीम डालें। ताजी क्रीम के बाद, बीज रहित लीची का गूदा डालें। एक व्हिस्क का उपयोग करके सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें।
मिश्रण को एक कंटेनर में डालें और एल्युमिनियम फॉयल से ढक दें। इसे 6 घंटे तक जमने दें।
एक बार जब यह अर्ध-सेट हो जाए, तो मिश्रण को ब्लेंड करें और एक कटोरे में निकाल लें। कटी हुई लीची डालें। सभी चीजों को अच्छे से मिला लीजिए।
अब मिश्रण को दोबारा कंटेनर में डालें। इसे एल्युमिनियम फॉयल से ढक दें। इसे 10 घंटे तक जमने दें।
अब आपकी लीची आइसक्रीम तैयार है। आप इसके ऊपर कुछ पिस्ता या कटे हुए जामुन डाल सकते हैं।

मसूरी: खाई में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

मसूरी: खाई में गिरी कार, 3 लोगों की मौत 

पंकज कपूर 
मसूरी। देहरादून जिले के मसूरी में सोमवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार कार खाई में गिर गई। हादसे के वक्त कार में तीन लोग सवार थे, जिनकी मौत हो गई। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस को कार में कुछ कागजात मिले है, जिनके आधार पर मृतकों की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
मसूरी कोतवाली अरविंद चौधरी और फायर सर्विस इंचार्ज धीरज ने बताया कि घटना देर रात की है। इसीलिए किसी को कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी। सुबह स्थानीय लोगों ने ही हाथी पांव शनि बैंड के पास कार नीचे खाई में गिरी हुई देखी थी। जब वे लोग नीचे गए तो देखा कि कार सवार तीन लोग मृत अवस्था में पड़े हैं। उन्होंने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी।
मसूरी कोतवाल अरविंद चौधरी ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फायर सर्विस व एसडीआरएफ की टीम के साथ मिलकर खाई से तीनों कार सवारों को ऊपर सड़क पर लाए। इसके बाद तीनों को 108 एंबुलेंस से उप जिला चिकित्सालय मसूरी भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
मसूरी कोतवाल अरविंद चौधरी ने बताया कि फिलहाल तीनों की पहचान नहीं हो पाई है। गाड़ी से कुछ आधार कार्ड मिले हैं, जिनके आधार पर कहा जा सकता है कि तीनों हरियाणा के रहने वाले थे। मृतकों की जेब से कई आधार कार्ड मिले हैं। जिनके आधार पर उनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
मसूरी कोतवाल अरविंद चौधरी की मानें तो हाथी पांव शनि बैंड के पास मोड़ पर टायर के निशाना देखकर लग रहा है कि कार काफी स्पीड में थी, जिस कारण मोड़ पर ड्राइवर का कार पर नियंत्रण नहीं रहा और कार बेकाबू होकर नीचे खाई में गिर गई।

मृतकों के नाम
1- विकास त्यागी पुत्र महेंद्र सिंह निवासी मकान नंबर 268 बरी गन्नौर सोनीपत हरियाणा, उम्र 44 वर्ष
2- राजपाल पुत्र दीपचंद निवासी साहपुर तहसील गन्नौर सोनीपत, उम्र 50 वर्ष
3- ओम प्रकाश उर्फ बबलू पुत्र लीलू निवासी गन्नौर नियर स्टेडियम सोनीपत, हरियाणा, उम्र 45 वर्ष

4 अवैध निर्माणों पर सीलिंग की करवाई की

4 अवैध निर्माणों पर सीलिंग की करवाई की 

पंकज कपूर 
ऋषिकेश। टिहरी विकास प्राधिकरण ने करवाई करते हुए 4 अवैध निर्माणों पर सीलिंग की करवाई की। करवाई के दौरान अवैध निर्माण करने वाले स्वामी विभागीय अधिकारियों से कुछ और दिन की मोहलत मांगते नजर आए।
सोमवार को टिहरी विकास प्राधिकरण ने तपोवन क्षेत्र में करवाई करते हुए 2 अवैध निर्माणों पर सील की करवाई की, वहीं खारास्रोत में 1 और शीशमझाड़ी में एक अवैध निर्माण सील किया है। सील होने वाले में तपोवन स्तिथ आकाश वर्मा और सुमन जैन की 7 मंजिला अवैध बिल्डिंग सील की गई, जबकि खारास्रोत नदी पर वीरपाल नाम क एक व्यक्ति द्वारा बनाई जा रही अवैध इमारत सील की गई। वहीं शीशमझाड़ी स्तिथ अनिता धीमान नाम की महिला की अवैध इमारत पर सीलिंग की करवाई की गई।
सहायक अभियंता दिग्विजय तिवारी ने बताया कि क्षेत्र में चल रहे अवैध निर्माणों पर करवाई के लिए विभाग एक्शन में है। लगातार अवैध निर्माणों को चिंहित किया जा रहा है और नोटिस के बाद सीलिंग और जरूरत पड़ी तो ध्वस्तीकरण की करवाई भी की जाएगी। फिलहाल 4 अवैध निर्माण सील किए गए है।

उम्मीदवार उज्ज्वल ने नामांकन-पत्र दाखिल किया

उम्मीदवार उज्ज्वल ने नामांकन-पत्र दाखिल किया 

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। इलाहाबाद संसदीय सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार उज्ज्वल रमण सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन-पत्र दाखिल किया। अशोक नगर स्थित आवास से दोपहर करीब 130 बजे उज्ज्वल रमण सिंह नामांकन करने के लिए निकले। दोपहर लगभग 215 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर उन्होंने नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ कांग्रेस के पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह शेखर बहुगुणा सहित अन्य सपा नेता व कार्यकर्ता भी रहे मौजूद।
 इलाहाबाद संसदीय सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार उज्ज्वल रमण सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता रहे।
अशोक नगर स्थित आवास से दोपहर करीब 1:30 बजे उज्ज्वल रमण सिंह नामांकन करने के लिए निकले। दोपहर लगभग 2:15 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर उन्होंने नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ कांग्रेस के पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, शेखर बहुगुणा, सपा एमएलसी मानसिंह यादव, पंधारी यादव, अब्दुल सलमान ,रविंद्र यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

चेन्नई टेस्ट: टीम 'इंडिया' ने 339 रन बनाएं

चेन्नई टेस्ट: टीम 'इंडिया' ने 339 रन बनाएं  अकांशु उपाध्याय  चेन्नई। भारत ने चेन्नई टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ पहले दिन गुरुवार क...