शनिवार, 27 अप्रैल 2024

एमसीएमसी एवं कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया

एमसीएमसी एवं कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया 

पेड न्यूज पर रक्खी जाए विशेष निगरानी--व्यय प्रेक्षक

व्यय प्रेक्षक ने एमसीएमसी एवं कन्ट्रोल रूम का किया निरीक्षण

क्षेत्रों में ड्यूटी कर रहें एफएसटी टीम की गाड़ियों की लोकेशन को जीपीएस ट्रैकिंग के माध्यम से किया अवलोकन व सत्यापन

कौशाम्बी। व्यय प्रेक्षक विनय कुमार थामी ने शनिवार को एमसीएमसी एवं कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने एमसीएमसी के निरीक्षण के दौरान पेड न्यूज के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश देते हए कहा कि पेड न्यूज पर विशेष निगरानी रखी जाय। इसके साथ ही उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया/प्रिन्ट मीडिया में प्रसारित/प्रकाशित विज्ञापन की रिपोर्टिंग के सम्बन्ध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।  
व्यय प्रेक्षक ने कन्ट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान सी-विजिल पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का अवलोकन एवं शिकायत निस्तारण की गुणवत्ता की भी जॉच की। उन्होंने क्षेत्रों में ड्यूटी कर रहें एफएसटी टीम की गाड़ियों की लोकेशन को जीपीएस ट्रैकिंग के माध्यम से अवलोकन एवं सत्यापन किया। इसके साथ ही सोशल मीडिया-एक्स, फेसबुक एवं इंस्टाग्राम आदि के माध्यम से मतदाता जागरूकता एवं निर्वाचन से सम्बन्धित किये गये पोस्ट का अवलोकन किया। सोशल मीडिया-एक्स में फॉलोवर की जानकारी ली, जिसमे 31 हजार 800 फॉलोवर हैं। उन्होंने मतदाता जागरूकता से सम्बन्धित सोशल मीडिया में पोस्ट किये गये गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने डिस्ट्रिक कॉल सेन्टर एवं मतदाता हेल्पलाइन-1950 पर प्राप्त शिकायतों की जानकारी प्राप्त करते हुए शिकायती रजिस्टर का अवलोकन कर निस्तारण की गुणवत्ता की जॉच की निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार गोंड एवं प्रभारी व्यय लेखा/वरिष्ठ कोषाधिकारी रवीन्द प्रताप सिंह, प्रभारी कन्ट्रोल रूम/अधिशासी अभियंता सिंचाई जगदीश लाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश कुमार गुप्ता एवं ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर कीर्त कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
सुशील केसरवानी

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-190, (वर्ष-11)

पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254

2. रविवार, अप्रैल 28, 2024

3. शक-1945, बैशाख, कृष्ण-पक्ष, तिथि-चतुर्थी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 06:03, सूर्यास्त: 06:43।

5. न्‍यूनतम तापमान- 29 डी.सै., अधिकतम- 15+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

गुरुवार, 25 अप्रैल 2024

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया 

अखिलेश पांडेय 
वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल जीवनभर उनके लिए यादगार रहे। कुछ ऐसा ही एक पायलट ने भी किया। उसने फ्लाइट में लोगों के सामने ही अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया। जो कि फ्लाइट अटेंडेंट है। पायलट ने सबके सामने अनाउंसमेंट करते हुए फ्लाइट अटेंडेंट से पूछा, 'मुझसे शादी करोगी ?' उनके प्रपोज करने के अंदाज ने फ्लाइट में बैठे लोगों के चेहरे पर भी मुस्कान ला दी। सब ताली बजाते हुए हंसने लगे। 
मामला पोलैंड का बताया जा रहा है। पायलट ने फ्लाइट के टेकऑफ से ठीक पहले ऐसा किया। वो घुटनों के बल फूल लेकर बैठे। तभी उनकी गर्लफ्रेंड दौड़ती हुई उनके पास आई। दोनों ने सबके सामने एक दूसरे को किस भी किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसे LOT पॉलिश एयरलाइंस कंपनी की तरफ से फेसबुक पर शेयर किया गया है। इसमें देखा जा सकता है कि फ्लाइट के पायलट कैप्टन कोनराड हैन्क अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करने को लेकर सवाल पूछते हैं। जो उनका प्रपोजल स्वीकार कर लेती है। प्रपोज करते वक्त हैन्क इमोशनल भी हो जाते हैं। वो इस दौरान अपनी लव स्टोरी के बारे में बताते हैं।  हैन्क कहते हैं, 'आज की फ्लाइट में एक बहुत ही खास इंसान है और मुझे उम्मीद है कि वो किसी चीज की अपेक्षा नहीं करेगी। लेडीज और जेंटलमैन, करीब डेढ़ साल पहले इस नौकरी में मेरी मुलाकात सबसे अद्भुत इंसान से हुई, जिसने मेरा जीवन पूरी तरह से बदल दिया। तुम मेरे लिए सबसे कीमती हो। तुम मेरा सबसे बड़ा सपना सच होने जैसा हो। यही कारण है कि मुझे तुमसे एक एहसान चाहिए। क्या तुम मुझसे शादी करोगी ?' इसके बाद फ्लाइट अटेंडेंट पॉला दौड़ते हुए आती हैं और पायलट को गले लगा लेती हैं। वो जवाब में कहती हैं, 'मुझे नहीं पता कि क्या ये इसके लिए सही वक्त है।' पायलट ने उन्हें अंगूठी पहनाई। कपल को देख रहे फ्लाइट में बैठे लोगों ने ताली बजाना शुरू कर दिया।

अवैध तमंचा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

अवैध तमंचा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार 

संदीपन घाट पुलिस ने अवैध तमंचा कारतूस के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

कौशाम्बी। संदीपनघाट पुलिस ने अवैध तमंचा कारतूस के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना संदीपन घाट पुलिस उ0नि0 जयन्त गुप्ता मय हमराह पुलिस बल द्वारा अभियुक्त संजय कुमार गौतम पुत्र ब्रम्हानन्द गौतम निवासी उमरछा थाना संदीपन घाट को 01 तमंचा 315 बोर 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ छीतापुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया है गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 122/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया है।
रजनीश कुमार

कौशाम्बी: इंडिया गठबंधन की संयुक्त बैठक संपन्न

कौशाम्बी: इंडिया गठबंधन की संयुक्त बैठक संपन्न 

इंडिया गठबंधन की संयुक्त बैठक भरवारी में हुई संपन्न 

कौशाम्बी। इंडिया गठबंधन की संयुक्त बैठक समाजवादी पार्टी एवं कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच भरवारी में गुरुवार को संपन्न हुई। बैठक में कांग्रेस के पूर्व विधायक विजय प्रकाश एवं मंझनपुर विधानसभा के वर्तमान विधायक इंद्रजीत सरोज तथा दोनों पार्टियों के जिलाध्यक्ष तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तरप्रदेश सरकार इंद्रजीत सरोज ने संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए इंडिया गठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी पुष्पेन्द्र सरोज को जिताने की अपील की तथा विश्वास दिलाया कि सभी कार्यकर्ताओं के सम्मान का पूरा ख्याल रखा जाएगा।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक विजय प्रकाश ने सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव में तन मन से लग जाने का आहवान किया तथा मजबूती से चुनाव लड़ाने को कहा। बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव ने अपने कार्यकर्ताओं को चुनाव में पूरी ताकत झोंकने का निर्देश दिया तथा आश्वस्त किया कि समाजवादी पार्टी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावनाओं का पूरा सम्मान होगा। बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष तथा गठबंधन प्रत्याशी को आश्वस्त किया कि कांग्रेस कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी पूरी तन्मयता तथा ईमानदारी से गठबंधन प्रत्याशी के साथ हैं तथा इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी पुष्पेन्द्र सरोज को भारी मतों से चुनाव जिताकर दिल्ली भेजने का काम करेंगे।
बैठक को कौशाम्बी कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष तलत अज़ीम , समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव गुलाम हुसैन तथा अन्य कई नेताओं ने भी संबोधित किया बैठक का संचालन कांग्रेस नेता राजेन्द्र त्रिपाठी ने किया। बैठक में राम बहादुर त्रिपाठी , युगल किशोर त्रिपाठी , आशीष मिश्र पप्पू , आर के मिश्रा , कौशलेश द्विवेदी , अमित द्विवेदी , देवेश श्रीवास्तव , मोहम्मद अकरम ,अलकमा उस्मानी ,नैयर रिज़वी ,लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ,सतेंद्र प्रताप सिंह संतोष केशरवानी , मुमताज सिद्दीकी , आरिज मोहम्मद , शशि प्रताप त्रिपाठी , सुरेंद्र शुक्ला , राज नारायण पासी ,बिनोद चौधरी ,दीपक पांडेय ,अमित द्रिवेदी,अब्बान ,जगदीश ,मान सिंह पटेल सहित कांग्रेस व समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
राजकुमार

1,097 पुरुष, 100 महिला व 1 थर्ड जेंडर भी

1,097 पुरुष, 100 महिला व 1 थर्ड जेंडर भी 

अखिलेश पांडेय 
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान आज यानि 26 अप्रैल को होने जा रहे हैं। इस चरण को लेकर सभी पार्टियों ने चुनावी मैदान में जमकर मेहनत की है। दूसरे चरण का चुनाव प्रचार भी बुधवार की शाम को थम गया था। इस चुनाव में कौन से अहम चेहरे एक दूसरे के सामने लड़ने वाले हैं और किसका सामना किससे होने वाला है ? ये काफी दिलचस्प है। 
दूसरे चरण के लिए 13 राज्यों की 88 सीटों पर 26 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव का प्रचार अभियान बुधवार शाम थम गया। पहले, दूसरे चरण में 89 सीटों पर वोटिंग होनी थी, लेकिन मध्य प्रदेश की बैतूल सीट पर बसपा प्रत्याशी के निधन के बाद इस सीट पर अब 7 मई को चुनाव होंगे। इस चरण में केरल में 20, कर्नाटक में 14, राजस्थान में 13, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 8-8, मध्य प्रदेश में 6, असम और बिहार में 5-5, बंगाल और छत्तीसगढ़ में 3-3 और मणिपुर, त्रिपुरा, जम्मू-कश्मीर में 1-1 सीटों पर मतदान होगा।
दूसरे चरण में कौन-कौन से हैं प्रमुख चेहरे ?
बता दें कि इस चरण में केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर तिरुअनंतपुरम से, भाजपा के तेजस्वी सूर्या कर्नाटक से, हेमा मालिनी और अरुण गोविल उत्तर प्रदेश से, कांग्रेस नेता राहुल गांधी वायनाड से, शशि थरूर तिरुअनंतपुरम से, कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के भाई डीके सुरेश, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के भाग्य का फैसला होगा।
राहुल गांधी (कांग्रेस) - वायनाड
शशि थरूर (कांग्रेस) - तिरुवनंतपुरम
एचडी कुमारस्वामी (जेडीएस)- मांड्या
हेमा मालिनी (बीजेपी) - मथुरा
अरुण गोविल (बीजेपी)- मेरठ
पप्पू यादव या राजेश रंजन (कांग्रेस) - पूर्णिया
यदुवीर वाडियार (भाजपा) - मैसूरु
सुकांत मजूमदार (भाजपा) - बालुरघाट
वैभव गहलोत (कांग्रेस) - जालोर
राजीव चन्द्रशेखर (भाजपा) - तिरुवनंतपुरम
ओम बिड़ला (भाजपा) - कोटा
गजेंद्र सिंह शेखावत (बीजेपी)-जोधपुर
मंसूर अली खान (कांग्रेस)- बेंगलुरु
तेजस्वी सूर्या (भाजपा) - बेंगलुरु दक्षिण
भूपेश बघेल (कांग्रेस) - राजनांदगांव
नवनीत कौर राणा (बीजेपी) - अमरावती
लोकसभा चुनाव फेज 2 के प्रमुख निर्वाचन क्षेत्र
असम - करीमगंज, सिलचर, नवगोंग
बिहार- किशनगंज,कटिहार,पूर्णिया,भागलपुर
छत्तीसगढ़ - राजनांदगांव
कर्नाटक - हसन, मांड्या, मैसूर, बैंगलोर ग्रामीण, बैंगलोर उत्तर, बैंगलोर सेंट्रल, बैंगलोर दक्षिण
केरल - वायनाड, त्रिशूर, पथानामथिट्टा, अटिंगल, तिरुवनंतपुरम
मध्य प्रदेश - टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद, बैतूल
महाराष्ट्र - अमरावती, नांदेड़
राजस्थान - अजमेर, जोधपुर, जालौर, कोटा
उत्तर प्रदेश - मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, मथुरा
पश्चिम बंगाल - दार्जिलिंग, बालुरघाट
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर उठाए थे सवाल
सात चरण में हो रहे चुनाव के पहले चरण में पिछले शुक्रवार को 21 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीट पर लगभग 65.5 प्रतिशत मतदान हुआ था। चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र ने रविवार को राजस्थान के बांसवाड़ा में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस के घोषणापत्र की आलोचना की थी। इससे देश का चुनावी माहौल अब काफी गर्म हो गया है।
अपने भाषण में उन्होंने आरोप लगाया है कि ‘विपक्षी दल लोगों की मेहनत की कमाई और कीमती सामान घुसपैठियों और जिनके अधिक बच्चे हैं’ को देने की योजना बना रही है।
ये बातें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के भाषण का हवाला देते हुए कही थी। कांग्रेस ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण में निराशा का सामना करने के बाद प्रधानमंत्री लोगों को वास्तविक मुद्दों से भटकाने के लिए झूठ का सहारा ले रहे हैं।
2019 में 89 सीटों पर सबसे ज्यादा भाजपा को 50 और एनडीए के सहयोगी दलों ने 8 सीटें जीती थीं। कांग्रेस के खाते में 21 सीटें गईं थीं। अन्य को 9 सीटें मिली थीं।
चुनाव आयोग के मुताबिक, इलेक्शन के दूसरे फेज में 1,198 कैंडिडेट्स मैदान में हैं। इनमें 1,097 पुरुष और 100 महिला उम्मीदवार हैं। एक प्रत्याशी थर्ड जेंडर है।
कहां-कहां होने हैं चुनाव?
केरल की सभी 20 सीटों, कर्नाटक की 28 सीटों में से 14 सीटों, राजस्थान की शेष 13 सीटों, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की 8-8 सीटों, मध्य प्रदेश की 7 सीटों, असम और बिहार की 5-5 सीटों, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में 3-3 सीटें और मणिपुर, त्रिपुरा और जम्मू-कश्मीर में 1-1 सीट पर मतदान होना है।
शुक्रवार (26 अप्रैल) को चुनाव के दूसरे चरण के बाद केरल, राजस्थान और त्रिपुरा में मतदान खत्म हो जाएगा।
कौन किस पर पडे़गा भारी?
बता दें कि केरल की वायनाड सीट पर राहुल गांधी का मुकाबला एनी राजा (सीपीआई) और के सुरेंद्रन (बीजेपी) से होगा।
तिरुवनंतपुरम में, शशि थरूर (कांग्रेस) लगातार चौथी बार सीट जीतने के लिए केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर (भाजपा) के खिलाफ मैदान में उतरे हैं।
हेमा मालिनी मथुरा से फिर से चुनाव लड़ रही हैं और अरुण गोविल (रामायण में भगवान राम के किरदार के लिए जाने जाते हैं) मेरठ से चुनाव लड़ रहे हैं।
इन राज्यों में पहले चरण में पूरे हुए मतदान
19 अप्रैल को हुए पहले चरण में तमिलनाडु की 39 सीट, उत्तराखंड की 5 सीट, अरुणाचल प्रदेश की 2 सीट, मेघालय की 2 सीट, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की 1 सीट, मिजोरम की 1 सीट, नागालैंड की 1 सीट, पुडुचेरी की 1 सीट, सिक्किम की 1 सीट और लक्षद्वीप की 1 सीट पर मतदान पूरा हो गया है।
7 फेज में हो रहे लोकसभा चुनाव, नतीजे 4 जून को
बता दें कि लोकसभा चुनाव 7 चरण में हो रहे हैं। 26 अप्रैल को चुनाव का दूसरा चरण है। वहीं, लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे।

पटना: होटल में आग लगने से 6 लोगों की मौत

पटना: होटल में आग लगने से 6 लोगों की मौत 

अविनाश श्रीवास्तव 
पटना। बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार को रेलवे स्टेशन के पास स्थित पाल होटल में भीषण आग लग गई। इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल हैं। सभी बाहरी बताए जा रहे हैं। एक दर्जन से ज्यादा लोगों को घायल अवस्था में पीएमसीएच में भर्ती कराया गया। जिनमें से कई की हालत काफी गंभीर थी। कई 80 से 90 प्रतिशत तक जल गए हैं। इमरजेंसी में उनका इलाज किया जा रहा है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। आग के शिकार होटल और अन्य इमारतों में सर्च अभियान जारी है।
मृतकों और घायलों की संख्या के बारे में आधिकारिक बयान भी सामने आए हैं। पटना के सिटी एसपी सेंट्रल ने बताया कि पांच लोगों की इस अग्निकांड में जलकर मौत हुई है। 18 लोगों को जली और घायल अवस्था में पीएमसीएच ले जाया गया जिनमें से 12 को फौरन आईसीयू में भर्ती किया गया। इनमें से तीन की हालत बेहद नाजुक पाई गई।
जब आग लगी तब होटल में कई लोग मौजूद थे। डीजी फायर शोभा अहोतकर ने बताया कि सूचना मिलते ही कुछ मिनट के अंदर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में जुट गईं। 51 दमकल की मदद से दो घंटों की कड़ी मशक्कत से आग पर कंट्रोल किया गया। होटल और पास की बिल्डिंग से 45 लोगों को निकाला गया। आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर में लीक की वजह से आग लगी। आग पर का काबू कर लिया गया है। लेकिन, फायर फाइटिंग टीम जले लोगों की अभी तालाश में जुटी है।

यूपी: 2 साल के भीतर दो बार 'चुनाव' होंगे

यूपी: 2 साल के भीतर दो बार 'चुनाव' होंगे  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद जो भी सरकार बनेंगी। उसका का...