शनिवार, 20 अप्रैल 2024

11 विधानसभाओं की ईवीएम को सुरक्षित रखा

11 विधानसभाओं की ईवीएम को सुरक्षित रखा

पंकज कपूर 
हरिद्वार। मतदान के बाद बीएचईएल स्थित केंद्रीय विद्यालय में बनाए गए स्ट्रांग रूम में जनपद की सभी 11 विधानसभाओं की ईवीएम को कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। 
4 जून को मतगणना होने तक ईवीएम मशीन स्ट्रांग रूम में बंद रहेंगी। ईवीएम मशीनों की सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय व्यवस्था की गई है। ईवीएम मशीनों की निगरानी के लिए 66 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। प्रत्याशियों के प्रतिनिधि 4 जून तक स्ट्रांग रूम के बाहर बने कंट्रोल रूम में ईवीएम मशीनों की सुरक्षा की निगरानी कर सकेंगे। 
इसके लिए बड़ी एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई हैं। स्क्रीन पर प्रत्याशियों के प्रतिनिधि किसी भी समय आकर ईवीएम की तस्वीरें देख सकते है या फिर स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर रह सकते हैं। जिला निर्वाचिन अधिकारी एवं डीएम धीराज सिंह गर्बयाल ने बताया कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए आईटीबीपी, पीएसी और पुलिस को तैनात किया गया है। आईटीबीपी स्ट्रांग रूम के अंदर की सुरक्षा संभालेगी। इसके बाद पीएसी और पुलिस का सख्त पहरा रहेगा। स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम बनाएंगे। प्रत्याशी या उनके प्रतिनिधि किसी भी समय आकर देख सकते हैं। यदि प्रत्याशी या उनके प्रतिनिधि परिसर में रहकर निगरानी करना चाहते हैं तो इसके लिए भी व्यवस्था की गयी है।

जांच में खारिज हुए 'बसपा' प्रत्याशियों के पर्चे

जांच में खारिज हुए 'बसपा' प्रत्याशियों के पर्चे

संदीप मिश्र 
बरेली। उत्तर प्रदेश में बरेली और आंवला लोकसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रत्याशियों के पर्चे जांच में खारिज हो गए हैं। निर्वाचन अधिकारी द्वारा नामांकन पत्रों की जांच की गई, तब पाया गया कि दोनों लोकसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशियों ने फार्म अधूरा भरा था। जिला निर्वाचन अधिकारी जिला अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि बरेली लोकसभा क्षेत्र से 28 लोगों ने नामांकन कराया था ,जांच में 14 नामांकन पत्र अधूरे पाए गए जिनको रद्द कर दिया गया है। अब कुल 14 प्रत्याशी मैदान में है। नामांकन पत्र खारिज होने में बसपा प्रत्याशी छोटे लाल गंगवार भी शामिल है। पहले चरण में फ्लॉप आंवला लोकसभा क्षेत्र से कुल 20 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया था। शनिवार सुबह 11:00 बजे से नामांकन पत्रों की जांच शुरू हुई। जिसमें बसपा प्रत्याशी आबिद अली का पर्चा अधूरा पाया गया। कुल 11 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज हुए हैं। आंवला लोकसभा क्षेत्र में अब सिर्फ 09 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे हैं। बरेली जिला में 09 विधानसभा क्षेत्र है जिसमें पीलीभीत बरेली और आंवला संसदीय क्षेत्र आते हैं। बरेली जिला में 33,66,366 मतदाता हैं।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-183, (वर्ष-11)

पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254

2. रविवार, अप्रैल 21, 2024

3. शक-1945, पौष, शुक्ल-पक्ष, तिथि-त्रयोदशी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 06:03, सूर्यास्त: 06:43।

5. न्‍यूनतम तापमान- 29 डी.सै., अधिकतम- 17+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप 

दुष्यंत टीकम 
जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। लाश मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र के मुड़ापारा गांव का है।
मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टि में यह बिन व्याही मां की करतूत का मामला प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस ने कुएं से नवजात शिशु का शव निकाल कर उसे अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इलेक्शन जीतने पर मुफ्त बिजली देंगे 'पीएम' मोदी

इलेक्शन जीतने पर मुफ्त बिजली देंगे 'पीएम' मोदी 

संदीप मिश्र 
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि बिजली संकट से पीड़ित लोगों को इलेक्शन जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुफ्त बिजली देंगे। शुक्रवार को एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा है कि आप राष्ट्र हित के लिए मतदान कीजिए, बाकी आपके सब काम पूरे होंगे।  उन्होंने दावा किया कि लोग बिजली संकट से सबसे अधिक पीड़ित है और चुनाव जीतने पर प्रधानमंत्री सभी को मुफ्त बिजली देंगे। विपक्ष की चुटकी लेते हुए ओमप्रकाश राजभर ने कहा है कि अखिलेश राहुल बच्चा है और हम इन दोनों के चच्चा है। कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी देश के गरीब, मजलूम, शोषण एवं पिछड़े लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने का काम करती है। इससे सभी समाज के लोगों का फायदा होता है।

रोजाना दही खाने के शानदार फायदे, जानिए

रोजाना दही खाने के शानदार फायदे, जानिए 

सरस्वती उपाध्याय 
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हेल्दी रहना काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। ऐसे में रोजाना दही का सेवन एक आसान और फायदेमंद तरीका है। अपनी सेहत का ख्याल रखने का। आइए जानते हैं, रोजाना दही खाने के शानदार फायदों के बारे में ?

वजन घटाने में मदद...
दही में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है, जो आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराती है और अनहेल्दी भोजन की कमी को कम करती है। इससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

पाचन क्रिया को बेहतर...
दही में पाए जाने वाले प्रोबायोटिक्स आंतों में अच्छे बैक्टीरिया के संतुलन को बनाए रखने में मदद करते हैं। इससे पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है और कब्ज, गैस जैसी समस्याएं दूर होती हैं।

डायबिटीज कंट्रोल...
दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। साथ ही, दही में ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) कम होता है, जिसका मतलब है कि यह ब्लड शुगर लेवल को अचानक नहीं बढ़ाता है।

हड्डियों को मजबूत...
दही कैल्शियम और फॉस्फोरस का रिच सोर्स होता है। ये दोनों ही मिनरल्स हड्डियों को मजबूत बनाने और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करते हैं।

इम्यूनिटी बूस्ट...
दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करते हैं। यह शरीर को संक्रमण से बचाने में अहम भूमिका निभाता है।

कितना दही खाएं ?
अधिकांश वयस्कों के लिए रोजाना एक से दो कप दही का सेवन फायदेमंद होता है। आप इसे फलों के साथ, मीठे के साथ या फिर सब्जी रायते के रूप में भी खा सकते हैं। हालांकि, मीठा दही खाने से बचना चाहिए। क्योंकि, इससे शुगर की मात्रा बढ़ सकती है।

100 साल में धरती खत्म हो जाएगी: सीएम

100 साल में धरती खत्म हो जाएगी: सीएम 

अविनाश श्रीवास्तव 
पटना। एक चुनावी सभा में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि वह अब मोबाइल नहीं देखते हैं। इसको लेकर उन्होंने काफी विस्तार से बताया। नीतीश कुमार ने दावा किया कि मोबाइल की वजह से 100 साल में धरती खत्म हो जाएगी। वह बिहार के बांका में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि 2019 में उन्हें पता चला कि 100 साल में दुनिया खत्म हो जाएगी। इसके बाद मैंने मोबाइल देखना बंद कर दिया। दरअसल, नीतीश ने एक नेता को मंच पर मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए देखा। इसी के बाद उन्होंने यह सारी बातें कह दी। उन्होंने कहा कि जब धरती खत्म हुई, यही आ गया है और एक-एक आदमी देखते रहिए, हर चीज भूल जाएगा।
नीतीश ने कहा कि सब चीज एक बार में ही खत्म हो जाएगा। हम सबको मना करते हैं। लेकिन सब इसी को यानी कि मोबाइल को देखते रहते हैं। हालांकि नीतीश ने फिर इसे मजाकिया लहजे में कहा कि मैं तो मजाक कर रहा हूं। आजकल यही पॉपुलर है तो क्या कीजिएगा। देखिएगा ही। हम क्यों कुछ कहेंगे। लेकिन हम देखना छोड़ दिए। हमको लगा बड़ी खराब चीज है यह तो एकदम। इसके साथ ही अपनी चुनावी सभा में नीतीश कुमार ने लालू यादव और राबड़ी देवी के राज को याद किया और कहा कि पहले क्या था। पति पत्नी बिहार ने राज किया लेकिन बिहार का क्या हाल था। कहीं कुछ नहीं था कोई शाम में निकल नहीं पता था ।बहुत सारी चुनौतियां थी। हिंदू मुस्लिम की लड़ाई होती रहती थी। लेकिन हम जब आए तो हमने सभी समस्याओं को खत्म किया।
नीतीश ने कहा कि 2005 के पहले की स्थिति को हमने बदला है। हम मुस्लिम लोगों से आग्रह करेंगे कि आप वोट के चक्कर में उनकी ओर ना जाएं। हमने आपके लिए काम किया है। उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति में कुछ लोग सिर्फ अपने परिवार को आगे बढ़ाने में लगे रहते हैं। हमलोग समाज के हर तबके के उत्थान के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मिले, इसे लेकर हमारी सरकार लगातार शानदार कार्य कर रही है।

अधिक कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बनीं 'स्त्री 2'

अधिक कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बनीं 'स्त्री 2'  कविता गर्ग  मुंबई। बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की जोड़ी वाली फिल्म &...