शुक्रवार, 1 मार्च 2024

मुठभेड़: गोली लगने से 3 बदमाश घायल

मुठभेड़: गोली लगने से 3 बदमाश घायल

भानु प्रताप उपाध्याय 
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से 3 बदमाश घायल हो गए। जबकि तीन बदमाश मौके का फायदा उठाकर भागने में कामयाम रहे। इस दौरान फायरिंग में एख दरोगा भी गंभीर रुप से घायल हो गया, सभी घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया है।
एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि पुलिस को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली बुढाना क्षेत्र में गोकशी हो रही है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जब पुलिस ने गोकशों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस पार्टी पर गौ तस्करों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक दरोगा भी घायल हो गया। जवाबी फायरिंग में तीन बदमाश भी घायल हुए।
तीन मौका देखकर फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के द्वारा और भी पूछताछ चल रही है।

प्रभारी का स्वर्गवास होने पर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रभारी का स्वर्गवास होने पर श्रद्धांजलि अर्पित की 

भानु प्रताप उपाध्याय 
शामली। शामली के पत्रकारों ने छुटमलपुरके पत्रकार राकेश बंसल के बड़े भाई सुरेश गुप्ता छुटमलपुर शाह टाइम्स प्रभारी का स्वर्गवास होने पर श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि अर्पित की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मन रखकर परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की। की दिवंगत आत्मा कोअपनी श्री चरणों में स्थान दें। इस अवसर पर सत्य प्रकाश अग्रवाल ,भूदेव शर्मा,अरविंद कौशिक, महेश शर्मा, रावराफे ,जमीर आलम, उपेंद्र चौधरी ,नीरज गौतम ,भानु प्रताप उपाध्याय ,नवनीत गर्ग ,अजीत श्रीवास्तव ,सुमित कौशिक ,सूरज कौशिक, अमन कौशिकआदि उपस्थित रहे।

सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 5 मार्च को ओडिशा की आगामी यात्रा ने अप्रैल में एक साथ होने वाले लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनावों से पहले सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजेडी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच संभावित गठबंधन की अटकलों को हवा दे दी है। चंडीखोल में एक सार्वजनिक बैठक को पीएम मोदी संबोधित करेंगे। उम्मीद है कि पीएम मोदी जाजपुर के चंडीखोल में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे और विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। यह यात्रा अपने उल्लेखनीय योगदान के लिए जाने जाने वाले ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक की 108वीं जयंती के अवसर पर हो रही है। बीजेडी और बीजेपी के बीच शीर्ष स्तर पर चल रही बातचीत के बीच अटकलें तेज हो गई हैं। सूत्रों का सुझाव है कि गठबंधन दोनों पार्टियों के लिए फायदेमंद हो सकता है, खासकर जनमत सर्वेक्षणों में भाजपा की लोकसभा सीटों में बढ़ोतरी का अनुमान लगाया गया है। गठबंधन संसद में एनडीए की स्थिति को मजबूत कर सकता है, जिससे महत्वपूर्ण कानूनों को पारित करने में आसानी होगी। 2019 के आम चुनावों में, बीजेपी ने 21 लोकसभा सीटों में से 8 सीटें जीतीं, जबकि बीजेडी ने 12 सीटें हासिल कीं। पिछला तनाव 2009 के लोकसभा चुनावों से उत्पन्न हुआ था, जब कंधमाल जिले के दंगों में भाजपा की संलिप्तता का आरोप लगा था। इस महीने की शुरुआत में, पीएम मोदी ने ओडिशा के संबलपुर की अपनी यात्रा के दौरान पटनायक को अपना दोस्त बताया था और बीजेडी ने भी राज्य से केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की राज्यसभा उम्मीदवारी का समर्थन किया था।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-133, (वर्ष-11)

पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254

2. शनिवार, मार्च 02, 2024

3. शक-1945, पौष, शुक्ल-पक्ष, तिथि-नवमी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 07:13, सूर्यास्त: 06:52।

5. न्‍यूनतम तापमान- 17 डी.सै., अधिकतम- 23+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

सोमवार, 26 फ़रवरी 2024

विधानसभा का पांच दिवसीय बजट सत्र शुरू

विधानसभा का पांच दिवसीय बजट सत्र शुरू 

पंकज कपूर 
देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा का पांच दिवसीय बजट सत्र राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू हो गया है। विधानसभा का बजट सत्र आज 26 फरवरी से एक मार्च तक चलेगा। साेमवार को सुबह 11 बजे से विस का बजट सत्र शुरू हुआ। इसके बाद राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) का अभिभाषण शुरू हुआ।
इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प में विकसित उत्तराखंड परिकल्पना नहीं विश्वास है। प्रदेश की तरक्की में अहम योगदान देने वालों का आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि विगत वित्तीय वर्ष 2023-24 में कई उपलब्धि हासिल हुई है। हमारा प्रदेश सर्वश्रेष्ठ राज्यों की श्रेणी में खड़ा होगा। भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की कड़ी में सशक्त उत्तराखंड @ 2025 से कई आयाम हासिल किए गए।
राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड विधानसभा ने राज्य के सभी नागरिकों को समान अधिकार देने वाली समान नागरिक संहिता को पास करके देश का पहला राज्य बना दिया है। अब सभी धर्म-समुदायों की महिलाओं को समान अधिकार दिए गए।
प्रदेश सरकार 27 फरवरी को बजट पेश करेगी। उत्तराखंड की विधानसभा के बजट सत्र के दौरान प्रदेश सरकार मंगलवार को भोजनावकाश से पहले 12.30 बजे विधानसभा में बजट पेश करेगी। कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में तय किया गया कि बजट 27 को सदन में लाया जाएगा। 28 को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव लाया जाएगा। 29 को विभागवार अनुदान मांगों पर चर्चा होगी, जबकि एक मार्च को बजट पारित किया जाएगा। सरकार की ओर से वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 90 हजार करोड़ रुपये का अनुमानित बजट लाने की संभावना है। जिसमें सरकार का फोकस सशक्त उत्तराखंड का संकल्प रहेगा। इसके अलावा महिलाओं, युवाओं के लिए स्वरोजगार, किसानों के कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकार नई योजनाओं की घोषणा कर सकती है।

सरकार को जवान-किसान विरोधी करार दिया

सरकार को जवान-किसान विरोधी करार दिया

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। कांग्रेस ने मोदी सरकार को जवान और किसान विरोधी करार देते हुए कहा है कि उसकी नीतियों के कारण देश का किसान तथा जवान पीड़ित है और इन दोनों का जमकर शोषण किया जा रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट, संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा तथा वरिष्ठ नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोमवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि देश में आज जवान और किसान दोनों का शोषण हो रहा है। किसानों के परिवारों के बच्चे हमारी फौज में जवान बनते हैं। लेकिन देश के जवान और किसान दोनों की स्थिति क्या है ? यह सब दिल्ली के जंतर-मंतर और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर सबको दिख रही है।  उन्होंने कहा “आज देश के नौजवानों में सेना भर्ती को लेकर रुचि कम हो गई है। इसका जिम्मेदार कौन है। आप फौज पर राजनीति करके राष्ट्रहित की बात नहीं कर सकते इसलिए सरकार अग्निपथ योजना वापस ले और सेना में पक्की भर्ती दोबारा शुरू करे। सेना द्वारा करीब दो लाख युवकों का पूरी प्रक्रिया के बाद चयन हुआ है। उन सभी नौजवानों को जॉइनिंग दी जाए।”  कांग्रेस नेताओं ने कहा “सरकार जी-20 के आयोजन, प्रधानमंत्री के हवाई जहाज,सेंट्रल विस्टा जैसे प्रोजेक्ट और अपने प्रचार पर करोड़ों रुपए खर्च कर सकती है। लेकिन पैसा बचाने के लिए सेना भर्ती प्रक्रिया के साथ खिलवाड़ कर रही है जो देश की सुरक्षा के लिए चुनौती बन सकता है। हमारा आग्रह है कि चयनित युवाओं को नौकरी दी जाए। पार्टी देश के उन सभी लाखों युवाओं के साथ खड़ी है जो सेना में अपना भविष्य देखते हैं।” उन्होंने कहा “देश में कोविड के दौरान और उससे पहले सेना की कई भर्तियां पूरी हो चुकी थी और चयनित युवकों की सिर्फ जॉइनिंग बाकी थी। लेकिन अग्निपथ योजना आने के बाद चयनित इन नौजवानों को जॉइनिंग नहीं दी गई। इन नौजवानों ने श्री राहुल गांधी जी से मिलकर अपना दर्द साझा किया था। तभी से राहुल गांधी इनकी आवाज लगातार उठा रहे हैं। इसी क्रम मेँ पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने भी महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को पत्र लिखकर चयनित नौजवानों को जॉइनिंग देने की मांग की है।”

अखिलेश ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा

अखिलेश ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा 

संदीप मिश्र 
इटावा। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने पैतृक गांव सैफई पहुंचकर पत्रकारों से बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले पर सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार किसी को नौकरी देना ही नहीं चाहती है। इसलिए सरकार खुद ही पेपर लीक करवाकर जांच की बात कह रही है। यह सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। राज्यसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि किसी विधायक पर कोई दवाब नहीं बनाएगा, सब अपनी मर्जी से वोट करेंगे।

सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही

अखिलेश यादव ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशान साधते हुए कहा कि यह सरकार दबाव बनाने के लिए सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। लेकिन अब ऐसा नहीं हो पाएगा। देश की जनता समझ चुकी है और भाजपा इस चुनाव (लोकसभा) में सत्ता से बाहर होगी।

बार-बार आंखों को रगड़ना बेहद नुकसानदायक

बार-बार आंखों को रगड़ना बेहद नुकसानदायक  सरस्वती उपाध्याय  आंख हमारे शरीर के सबसे जरूरी अंगों में से एक हैं। जिसकी मदद से हम अपने आस-पास की ...