सोमवार, 26 फ़रवरी 2024

अखिलेश ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा

अखिलेश ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा 

संदीप मिश्र 
इटावा। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने पैतृक गांव सैफई पहुंचकर पत्रकारों से बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले पर सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार किसी को नौकरी देना ही नहीं चाहती है। इसलिए सरकार खुद ही पेपर लीक करवाकर जांच की बात कह रही है। यह सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। राज्यसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि किसी विधायक पर कोई दवाब नहीं बनाएगा, सब अपनी मर्जी से वोट करेंगे।

सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही

अखिलेश यादव ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशान साधते हुए कहा कि यह सरकार दबाव बनाने के लिए सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। लेकिन अब ऐसा नहीं हो पाएगा। देश की जनता समझ चुकी है और भाजपा इस चुनाव (लोकसभा) में सत्ता से बाहर होगी।

किसानों को तंग न करें सरकार: टिकैत

किसानों को तंग न करें सरकार: टिकैत 

भानु प्रताप उपाध्याय 
मुज़फ्फरनगर। भाकियू नेता राकेश टिकैत ने कहा कि सोमवार को हाईवे पर ट्रैक्टरों का ट्रायल किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को तंग न करें।
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि हाईवे पर ट्रैक्टर खड़े कर ट्रायल किया गया है। सरकार किसानों को तंग न करें। किसानों को 26 फसलों पर एमएसपी पर गारंटी कानून चाहिए। 14 मार्च को एक दिन के लिए किसान दिल्ली जाएंगे।
दिल्ली-दून हाईवे पर रामपुर तिराहा में पत्रकारों से बातचीत में भाकियू प्रवक्ता ने कहा कि किसानों ने शांतिपूर्ण तरीके से पांच घंटे हाईवे जाम किया है। ट्रैक्टर हाईवे पर एक साइड में खड़े किए गए थे। किसान अनुशासन के साथ रहे। चेतावनी दी कि जिस दिन सरकार गड़बड़ी करेगी तो किसान दिल्ली चले जाएंगे। सरकार किसानों को तंग न करें। गेहूं और अन्य फसलों पर भी गारंटी कानून बनना चाहिए। किसान को कर्ज नहीं बल्कि फसलों का अच्छा मूल्य देना चाहिए।
भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि किसान अनुशासन में रहे, लेकिन पुलिस-प्रशासन बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। पुलिस को दिल्ली-दून हाईवे की जानकारी ही नहीं है। अवैध कट बंद नहीं किए गए और पुलिस व्यवस्था दुरुस्त नहीं रही, जिस कारण कहीं-कहीं जाम लगा। भाकियू कार्यकर्ताओं ने ही जाम खुलवाने का काम किया है।

टीम इंडिया ने 3-1 से सीरीज पर कब्‍जा किया

टीम इंडिया ने 3-1 से सीरीज पर कब्‍जा किया 

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। भारत और इंग्‍लैंड के बीच खेली जा रही पांच टेस्‍ट मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला 5 विकेट से जीतकर टीम इंडिया ने 3-1 से सीरीज पर कब्‍जा कर लिया है। भारत की घर में ये लगातार 17वीं टेस्‍ट सीरीज जीत है। भारतीय टीम को आखिरी बार इंग्‍लैंड ने ही 2012 में घर में हराया था। इंग्‍लैंड ने दूसरी पारी में 145 रन बनाते हुए पहली पारी के आधार पर मिली 46 रनों की बढ़त के साथ भारत के सामने 192 रन का लक्ष्‍य रखा था। भारत ने इस लक्ष्‍य को चौथे दिन 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
192 रनों के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्‍म होने तक बिना कोई विकेट गंवाए 40 रन बना लिए थे। आज चौथे दिन भारत को पहला झटका 84 के स्‍कोर पर यशस्‍वी जायसवाल के रूप में लगा। यशस्‍वी 37 रन बनाकर जो रूट का शिकार बने। इसके बाद 99 के स्‍कोर पर भारत को सबसे बड़ा झटका कप्‍तान रोहित शर्मा के रूप में लगा। रोहित शर्मा 55 रन बनाकर टॉम हार्टली का शिकार हुए।
टीम के खाते में एक रन ही जुडा था कि रजत पाटीदार को शोएब बशीर ने शून्‍य पर चलता कर दिया। इसके बाद भारत को 120 के स्‍कोर पर चौथा झटका रवींद्र जडेजा (4) के रूप में शोएब बशीर ने दिया। अगली ही गेंद पर शोएब बशीर ने सरफराज खान को शून्‍य पर पवेलियन भेजकर अपना तीसरा विकेट लिया। इसके बाद ध्रुव जुरेल (नाबाद 39 रन) उतरे और शुभमन गिल (नाबाद 52 रन) के साथ 72 रन की साझेदारी करते हुए भारत को जीत दिलाई।
इंग्‍लैंड के कप्‍तान बेन स्‍टोक्‍स ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया था। इंग्लिश टीम ने अपनी पहली पारी में 353 रन बनाए। इंग्‍लैंड के लिए जहां जो रूट ने 122 रन की शानदार पारी खेली तो ओली रॉबिनसन ने 58 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने चार, डेब्‍यूटंट आकाशदीप ने तीन और मोहम्‍मद सिराज ने दो विकेट चटकाए।
इंग्‍लैंड की पहली पारी में 353 रन के जवाब बल्‍लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। हालांकि बाद में ध्रुव जुरेल ने 90 रन की पारी खेलते हुए टीम के स्‍कोर को 300 के पार पहुंचाया। भारत ने अपनी पहली पारी में 307 रन बनाए और इंग्‍लैंड को 46 रन की मामूली बढ़त मिली। भारत के लिए ध्रुव जुरेल ने 90 रन तो यशस्‍वी जायसवाल ने 73 रने बनाए। वहीं, इंग्‍लैंड के लिए शोएब बशीर ने पांच विकेट हॉल किया तो टॉम हार्टली ने तीन और एंडरसन ने दो विकेट चटकाए।
46 रन की बढ़त के साथ इंग्‍लैंड की दूसरी पारी में शुरुआज कुछ खास नहीं रही। अश्विन के पंजे में फंसी इंग्लिश टीम अपनी दूसरी पारी में महज 145 रन पर सिमट गई और इस तरह भारत के सामने 192 रन का लक्ष्‍य रखा। इंग्‍लैंड के लिए जैक क्राली ने 60 रन की पारी खेली तो जॉनी बेयरस्‍टो ने 30 रन बनाए। इसके अलावा अन्‍य कोई बल्‍लेबाज 20 के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सका। वहीं, भारत के लिए आर अश्विन ने पांच विकेट हॉल किया तो कुलदीप यादव ने चार विकेट चटकाए।

किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर खड़े किए ट्रैक्टर

किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर खड़े किए ट्रैक्टर 

भानु प्रताप उपाध्याय 
शामली। भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर शामली में किसानों ने दिल्ली की ओर मुंह कर ट्रैक्टर राष्ट्रीय राजमार्गों पर खड़े किए। शामली में चार स्थानों पर किसानों के द्वारा यह प्रदर्शन किया गया। किसानों ने यह प्रदर्शन पंजाब के आंदोलनकारी किसानों के समर्थन में किया है।
दरअसल आपको बता दें कि जनपद शामली में दिल्ली हाईवे पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर ट्रैक्टर खड़े कर प्रदर्शन किया। किसानों की मांग है कि एमएसपी, किसान पेंशन, आवारा पशु से मुक्ति, किसानों की सिचाई को फ्री बिजली, बिज14 सूत्रीय मांगों को लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है। आज शामली जनपद में चार स्थानों पर यह प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन कर रहे किसानों का साफ तौर पर कहना है, कि आज यह सांकेतिक प्रदर्शन है। इसके बाद की रणनीति केंद्रीय नेतृत्व राकेश टिकैत के द्वारा तय की जाएगी। जो रणनीति वह तय करेंगे उसका अक्षरस पालन किया जाएगा।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-129, (वर्ष-11)

पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254

2. मंगलवार, फरवरी 27, 2024

3. शक-1945, पौष, शुक्ल-पक्ष, तिथि-तीज, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 07:13, सूर्यास्त: 06:52।

5. न्‍यूनतम तापमान- 17 डी.सै., अधिकतम- 23+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

रविवार, 25 फ़रवरी 2024

सड़क हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौत

सड़क हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौत 

संदीप मिश्र 
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के थाना कुर्रा क्षेत्र में रविवार को हुए एक सड़क हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार आज सुबह लखनऊ-एक्सप्रेस वे पर लखनऊ से आगरा जा रही, एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में अनियंत्रित हो कर घुस गयी। इस भीषण हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। क्रेन की मदद से कार को निकाला गया। सीओ करहल संतोष कुमार ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवार लोगों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला, परन्तु तब तक चारों की मौत हो गयी थी। मृतकों की पहचान उनके पास मिले आधार कार्ड के अनुसार कोलकाता निवासी आदिल,जीसान, अमन हसन के रुप मे हुई है। चौथे की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

फिल्म 'आर्टिकल 370' का अवलोकन किया

फिल्म 'आर्टिकल 370' का अवलोकन किया

पंकज कपूर 
देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सायं राजपुर रोड़ स्थित मॉल में जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद और भ्रष्टाचार पर आधारित फिल्म 'आर्टिकल 370' का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में आतंकवाद को समाप्त करने तथा भ्रष्टाचार को मिटाने से संबंधित विषय पर आधारित फिल्म वहां की तात्कालिक परिस्थिति को समाज के सामने लाने का सार्थक प्रयास है।
इससे निश्चित रूप से लोगों को सही जानकारी भी मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 को खत्म करने के बाद जम्मू कश्मीर देश की मुख्य धारा से जुड़ा है तथा विकास के नये आयाम राज्य में स्थापित हो रहे हैं। फिल्म में यामी गौतम के शानदार अभिनय की भी मुख्यमंत्री ने सराहना की है तथा इसे महिला सशक्तिकरण का भी बेहतर उदाहरण बताया। मुख्यमंत्री ने फिल्म के निर्दशक के साथ अन्य कलाकारों के अभिनय की भी प्रशंसा की है।
मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचंद अग्रवाल, श्री गणेश जोशी, विधायक श्री मुन्ना सिंह चौहान, श्री अनिल नौटियाल, श्री सुरेश गड़िया, श्रीमती सविता कपूर आदि मौजूद रहे।

दिल्ली: आतिशी ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

दिल्ली: आतिशी ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। आतिशी ने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण जरूर की ह...