शनिवार, 16 सितंबर 2023

'शिव' की शोभा यात्रा पर तत्वों ने पथराव किया

'शिव' की शोभा यात्रा पर तत्वों ने पथराव किया 

इकबाल अंसारी 
गांधीनगर। भाद्रपद माह के अंतर्गत शिव मंदिर से निकाली जा रही भगवान शिव की शोभा यात्रा पर असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। जिसकी चपेट में आकर तीन पुलिसकर्मियों समेत कई अन्य लोग घायल हो गए हैं। 
शोभा यात्रा पर पथराव किए जाने की घटना के बाद पूरे इलाके में दो समुदायों के बीच भारी तनाव का माहौल व्याप्त हो गया है। पुलिस और प्रशासन के आला अफसर इलाके में भारी फोर्स तैनात करते हुए हालातो पर नजदीकी नजर रखे हुए हैं।  गुजरात के खेड़ा जनपद में भी हरियाणा के नूंह में अंजाम दी गई हिंसा जैसी साजिश रची गई है। खेड़ा जनपद के ठासरा कस्बे के शिव मंदिर से निकाली जा रही शोभा यात्रा पर असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। जिसकी चपेट में आकर तीन पुलिसकर्मियों समेत कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं। शनिवार को खेड़ा के पुलिस अधीक्षक राजेश गढ़िया ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी शिव मंदिर के भीतर से भगवान शिव की शोभा यात्रा निकाली गई थी। जिसमें तकरीबन 700-800 लोग शामिल थे। 
आकर्षक झांकियों एवं बैंड बाजों के साथ निकाली जा रही भगवान शिव की यह शोभा यात्रा जब तीन बत्ती इलाके में पहुंची तो कुछ असामाजिक तत्वों ने शोभा यात्रा पर ईंट पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। शोभा यात्रा पर पथराव होते ही मौके पर भगदड़ मच गई। पथराव की चपेट में आकर शोभा यात्रा की सुरक्षा के लिए लगाए गए तीन पुलिस कर्मियों के अलावा कई अन्य लोग भी घायल हो गए हैं। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची अतिरिक्त पुलिस ने तुरंत हालातो पर काबू पा लिया है। शोभा यात्रा पर किए गए पथराव की वजह से अब इलाके में भारी तनाव बना हुआ है। 
किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन द्वारा जिले के अन्य स्थानों से अतिरिक्त पुलिस बल कस्बे में मंगाया गया है और उसे शहर में तैनात कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि पथराव की चपेट में आकर एक सब इंस्पेक्टर दो कांस्टेबल तथा कुछ अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  


1. अंक-334, (वर्ष-06)

पंजीकरण:- UPHIN/2010/57254

2. रविवार, सितंबर 17, 2023

3. शक-1944, भाद्रपद, शुक्ल-पक्ष, तिथि-दूज, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 05:22, सूर्यास्त: 07:06।

5. न्‍यूनतम तापमान- 15 डी.सै., अधिकतम- 24+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेगी।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पंवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

शुक्रवार, 15 सितंबर 2023

'अभियंता दिवस' पर अभियंताओं को बधाई दी

'अभियंता दिवस' पर अभियंताओं को बधाई दी 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को अभियंता दिवस (इंजीनियर्स डे) पर अभियंताओं को बधाई देते हुए कहा कि उनका नवोन्वेषी मस्तिष्क और अथक समर्पण देश की प्रगति की रीढ़ है।
अभियंता दिवस तत्कालीन मैसूर साम्राज्य के दीवान एम विश्वेश्वरैया की जयंती के मौके पर मनाया जाता है, जिन्हें इंजीनियरिंग क्षेत्र में उनके अग्रणी कार्यों के लिए जाना जाता है। 
विश्वेश्वरैया का जन्म 15 सितंबर 1861 में हुआ था, उन्हें 1955 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से नवाजा गया था।
मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, "इंजीनियर दिवस पर सभी मेहनती इंजीनियरों को बधाई! उनका नवोन्मेषी मस्तिष्क और अथक समर्पण हमारे देश की प्रगति की रीढ़ रहा है। अवसंरचनात्मक चमत्कारों से लेकर तकनीकी सफलताओं तक, उनका योगदान हमारे जीवन के हर पहलू को छूता है।

अभिनेत्री मलाइका की व्हाइट ड्रेस में तस्वीरें वायरल

अभिनेत्री मलाइका की व्हाइट ड्रेस में तस्वीरें वायरल   

कविता गर्ग 
मुंबई। बॉलीवुड अदाकारा मलाइका अरोड़ा अपनी हॉटनेस और बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। ग्लैमरस एक्ट्रेस मलाइका ने बोल्ड अवतार से फैंस को दीवाना बना देती हैं। अब मलाइका अरोड़ा की व्हाइट ड्रेस में हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अदाकारा की ये तस्वीरें देख फैंस हैरान हो गए। 
मलाइका अरोड़ा की लेटेस्ट फोटोज ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस कैमरे के सामने अपनी कातिलाना अदाओं का जादू चलाती दिखीं। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर जो फोटो शेयर की है, उसमें वो व्हाइट ड्रेस को काफी स्टाइलिश तरीके से पहना है। साथ ही कैमरे के सामने अपने लुक्स से फैंस को मदहोश करती नजर आईं।
लुक को कंप्लीट करने के लिए मलाइका ने न्यूड मेकअप किया है और बालों का हाई बन बनाया हुआ है। इन तस्वीरों में मलाइका अरोड़ा अपनी पतली कमर और कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं।
इन तस्वीरों में मलाइका की खूबसूरती देखकर फैंस उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। मलाइका के फैंस के हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ गेंदबाजी का फैसला: रोहित

बांग्लादेश के खिलाफ गेंदबाजी का फैसला: रोहित 

नई दिल्ली/कोलंबो। एशिया कप-2023 में सुपर-4 स्टेज का आखिरी मुकाबला आज भारत और बांग्लादेश के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बांग्लादेश के ख‍िलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। रोहित शर्मा ने टीम में पांच बदलाव किए हैं। विराट कोहली, कुलदीप, बुमराह, सिराज और हार्दिक नहीं खेल रहे। उनकी जगह तिलक, श्रेयस, सूर्या, शमी और प्रसिद्ध कृष्णा ने ली है। वहीं बांग्लादेश की ओर से 20 साल के तंजीम हसन साकिब ने वनडे डेब्यू किया है। वह अब तक 12 प्रथम श्रेणी मुकाबले खेले हैं। इन मैचों में उन्होंने 22 व‍िकेट लिए हैं।  वह दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं।

फाइनल में पहुंच चुकी टीम इंडिया के पास टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत दर्ज करने का मौका है। टीम को अब तक एक भी हार नहीं मिली है। टूर्नामेंट में ये भारत 5वां मैच रहेगा। पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ बेनतीजा रहा था। इसके बाद टीम ने नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका को हराया।


5:25 PM :  बांग्लादेश का स्कोर 150/4
शाकिब अल हसन और तौफीक हृदोय ने 96 रनों की पार्टनरशिप कर ली है। शाकिब अल हसन 77 और तौफीक हृदोय 38 रन पर खेल रहे हैं। बांग्लादेश का स्कोर 31.3 ओवरों के बाद चार विकेट पर 155 रन है।

4: 58 PM : शाकिब का अर्धशतक, बांग्लादेश का स्कोर 124/4
शाकिब अल हसन ने अपनी फिफ्टी भी पूरी कर ली है। 26 ओवरों के बाद बांग्लादेश का स्कोर चार विकेट पर 124 रन है। शाकिब 60 और तौफीक हृदोय 25 रन पर खेल रहे हैं।

4:20 PM : बांग्लादेशी टीम को लगा चौथा झटका

14.2 ओवरों के बाद बांग्लादेश का स्कोर चार विकेट पर 60 रन है। मेहदी हसन मिराज 13 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें अक्षर पटेल ने कप्तान रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया। शाकिब अल हसन और तौफीका हृदोय क्रीज पर हैं।

3:35PM : अनामुल हक भी आउट
बांग्लादेश के अनामुल हक भी पवेलियन चलते बने हैं। अनामुल को शार्दुल ठाकुर ने विकेट के पीछे केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया। बांग्लादेश का स्कोर 5.4 ओवर्स के बाद तीन विकेट पर 28 रन है।
श्रीराम 'निर्भयपुत्र'

क्या आपने देखी है हंसती हुई मछलियां ? वायरल

क्या आपने देखी है हंसती हुई मछलियां ? वायरल  

सरस्वती उपाध्याय 
सोशल मीडिया पर रोजाना अद्भुत और अनोखे जीवों के वीडियो वायरल होते रहते हैं। अगर बात करें मछलियों की, तो दुनियाभर में मछलियों की बहुत सी प्रजातियां पाईं जाती हैं। लोग अक्सर नदी और झीलों में तैरती मछलियों को देखकर आनंद लेते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर मछलियों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देख लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं। 
इस वीडियो में कुछ मछलियां अलग ही अंदाज़ में दिख रही हैं। 
वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि मछलियां हंसती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो शुरु होते ही कुछ मछलियां सामने नज़र आती हैं। उनके मुंह की बनावट काफी अलग है और देखकर ऐसा लग रहा है मानो ये मछलियां मुस्कुरा रही हैं। इन मछलियों का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। @buitengebieden नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।  ये वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। इस वीडियो को देख लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं।

17 तक कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना

17 तक कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना 

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने 17 सितंबर तक देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। ओडिशा, ईस्ट मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा उत्तराखंड के कुछ हिस्सों, वेस्ट मध्य प्रदेश, वेस्ट बंगाल, झारखंड, मेघालय, असम, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और तेलंगाना में भी भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने कहा कि 15 सितंबर को मध्य प्रदेश और विदर्भ में अत्यधिक बारिश पड़ सकती है। वहीं 16 सितंबर को वेस्ट मध्य प्रदेश, विदर्भ, सेंट्रल महाराष्ट्र के घाट इलाके और मराठवाड़ा में भी बदरा बरस सकते हैं।
वहीं 17 सितंबर को भी सेंट्रल महाराष्ट्र के घाट इलाकों और मराठवाड़ा में अत्यधिक बारिश होने का अनुमान है। वहीं उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, ईस्ट राजस्थान, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, तेलंगाना, कोंकण, गोवा और सेंट्रल महाराष्ट्र के घाट इलाकों, मराठवाड़ा और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में भी भारी बारिश होने के आसार हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार तक भारत के विभिन्न हिस्सों में गरज के साथ तूफानी बारिश हो सकती है। 15 सितंबर को 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में हवाएं चलेंगी और बारिश होगी। दूसरी ओर 16-17 सितंबर को बिजली कड़कने के साथ-साथ उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, ईस्ट राजस्थान और झारखंड में तेज बारिश का अनुमान है।
वहीं दिल्ली में अगले पांच दिन के दौरान बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।
दूसरी ओर, ओडिशा में गुरुवार को हुई भारी बारिश के चलते कोरापुट में कम से कम 40 घर क्षतिग्रस्त हो गए और कंधमाल जिले में 60 कच्चे घर नष्ट हो गए व पुल डूब गए। बारिश के चलते मल्कानगिरि से मोतू तक सड़क संपर्क टूट गया, जबकि बोलांगीर जिले में स्कूल बंद कर दिए गए। आईएमडी ने शुक्रवार को और बारिश होने का अनुमान जताया है।
आईएमडी ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र ने विकराल रूप धारण कर लिया है और अगले दो दिन के दौरान इसके ओडिशा तथा छत्तीसगढ़ में प्रभाव दिखाने का अनुमान है।आईएमडी ने कहा कि दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून भी राज्य में जोरदार रहा है, जिससे पिछले 24 घंटों में बोलांगीर और रायगढ़ा जिले में बहुत भारी बारिश हुई है।अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश जारी रहने के कारण, राज्य में नदियों के जल स्तर में वृद्धि होने पर आंतरिक इलाकों में अचानक बाढ़ आ सकती है। 15 सितंबर से बारिश की तीव्रता धीरे-धीरे कम हो जाएगी।

चेन्नई टेस्ट: टीम 'इंडिया' ने 339 रन बनाएं

चेन्नई टेस्ट: टीम 'इंडिया' ने 339 रन बनाएं  अकांशु उपाध्याय  चेन्नई। भारत ने चेन्नई टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ पहले दिन गुरुवार क...