शुक्रवार, 8 सितंबर 2023

बदमाशों का हमला, 1 की मौत, 50 घायल

बदमाशों का हमला, 1 की मौत, 50 घायल 

इकबाल अंसारी 
इंफाल। मणिपुर के काकचिंग जिले के पाल्लेल में फिर से भड़की हिंसा में शुक्रवार को एक समुदाय विशेष के हथियारबंद बदमाशों ने दूसरे समुदाय पर हमला कर दिया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी और करीब 50 अन्य घायल हो गये। करके एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी और इस हमले 50 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। 
पुलिस ने कहा कि हमलावरों की गोलीबारी में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी बाद में मौत हो गयी। उसकी पहचान जितेन के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने भारी गोलीबारी की जिसमें 50 से अधिक लोग घायल हो गए। अधिकांश घायलों को काकचिंग के जीवन अस्पताल में भर्ती किया गया है। हमले से आक्रोशित होकर आस-पास के इलाकों के लोग इकट्ठे हो गए और उन्होंने हमले का विरोध किया तथा उस क्षेत्र की ओर मार्च करने की कोशिश की जहां गोलीबारी शुरू हुई थी। 
असम राइफल्स ने हालांकि समय रहते लोगों को रोक दिया। हमले का विरोध करने वालों में अधिकतर महिलाएं थीं। अपुनबा लूप (टकडाल) जिले के थौबल और काकचिंग में मणिपुर हिंसा को नियंत्रित करने में राज्य सरकार की विफलता के विरोध में शुक्रवार और शनिवार को जनता कर्फ्यू का आह्वान किया है। मणिपुर के मुख्य सचिव विनीत जोशी ने टकडाल से कर्फ्यू हटाने की अपील की है।

सपा प्रत्याशी की लीड से यादव उत्साहित, ट्वीट

सपा प्रत्याशी की लीड से यादव उत्साहित, ट्वीट 

संदीप मिश्र 
लखनऊ। मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर चल रही मतगणना में सपा प्रत्याशी की बड़ी भारी लीड से सपा मुखिया अखिलेश यादव भी उत्साहित है। उन्होंने कहा कि यहां जीता तो एक विधायक है, लेकिन कई भावी मंत्री हार गए हैं। गौरतलब है कि मऊ जनपद की घोसी विधानसभा सीट पर साल 2012 में भाजपा छोड़कर सपा में आए दारा सिंह चौहान ने चुनाव लड़ा था। 
दारा सिंह चौहान ने सपा गठबंधन के बलबूते जीत हासिल की थी। लगभग एक साल बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव से नाराजगी जताते हुए दारा सिंह चौहान ने सपा छोड़ भाजपा का फिर से दामन थाम लिया था। इस बीच दारा सिंह चौहान ने विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया था जिसके कारण घोसी में विधानसभा के उपचुनाव हुए। इस उप चुनाव में जहां भाजपा ने दारा सिंह चौहान पर दांव लगाया तो वहीं समाजवादी पार्टी ने सुधाकर सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया था। आज मतगणना के दौरान सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह बड़ी जीत की तरफ बढ़ रहे हैं। इसी बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि घोसी की जनता की बहुत बड़ी जीत हुई है। यह एक सकारात्मक राजनीति की जीत है तथा नकारात्मक राजनीति की हार है। अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि घोसी ने सिर्फ समाजवादी पार्टी के ही नहीं बल्कि इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताया है और अब यही आने वाले कल का भी परिणाम होगा। अखिलेश यादव यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि यह कैसा अनोखा चुनाव है जिसमें जीते तो एक विधायक है पर कई दलों की भावी मंत्री हार गए हैं। 
इसके साथ ही अखिलेश यादव ने लिखा कि इंडिया टीम है और पीडीए रणनीति। जीत का हमारा यह फार्मूला सफल साबित हुआ है। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने कहा कि भारत ने इंडिया को जिताने की शुरुआत कर दी है। यह देश के भविष्य की जीत है। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने कहा कि यह बुलडोजर और बुल से त्रस्त जनता का शासन प्रशासन को करारा जवाब है। यह कुछ स्थानीय नेताओं की इस गलतफहमी की भी हार है कि एक समुदाय के लोग हमारी जेब में है।
अखिलेश यादव अपने ट्विटर पर यही नहीं रुके। उन्होंने लिखा है कि यह गिरगिटी प्रत्याशियों को भी एक संदेश है कि जनता उनके असली रंग को पहचान गई है। यह दल बदल - घर बादल की सियासत करने वालों की हार है। अखिलेश यादव ने लिखा कि यह बीजेपी का अहंकार और घमंड को चकनाचूर करने वाला नतीजा है और अब एक बार फिर से देश से सत्ता के परिवर्तन का अगुवा बनेगा। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने लिखा कि यह भ्रष्टाचार, महंगाई व बेरोजगारी जैसे मुद्दों की भी जीत है। इसी के साथ उन्होंने घोसी की जनता व विजयी प्रत्याशी सुधाकर सिंह को अनंत बधाई एवं घोसी के सुनहरे भविष्य की शुभकामनाएं भी दी।

चोरों ने ताला तोड़कर, लाखों की चोरी की

चोरों ने ताला तोड़कर, लाखों की चोरी की 

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। प्रयागराज के यमुनानगर के करछना थाना क्षेत्र के बसही नटका गांव में चोरों ने घर के दरवाजे का ताला तोड़कर लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। मंदिर से लौटे परिजनों को घटना को जानकारी हुई तो वह सन्न रह गए। खोजबीन के दौरान घर से 200 मीटर की दूरी पर चोरी गया बक्सा बाजरे के खेत से बरामद हुआ। 
उसमें रखे कीमती सामान और जेवर गायब थे। घटना की तहरीर थाने में दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गृहस्वामी बृजेश कुमार पुत्र गोकुल ने करछना थाने में दिए तहरीर में कहा है कि वह बृहस्पतिवार की रात को वह गांव के मौजा लोहारी स्थित मंदिर में जन्माष्टमी के मौके पर आयोजित कीर्तन में शामिल होने के लिए गया था। 
देर रात घर लौटा तो दरवाजे का ताला टूटा था और दरवाजा खुला था। अंदर जाकर देखा तो घर में रखा बक्सा गायब था। बक्से में सोने के तीन लॉकेट, दो अंगूठी, एक तोले का झुमका, सूई-तागा, एक पुल्ली एक नथिया के अलावा चांदी के तीन जोडी पायल, हाफ पेटी, छोटी बच्ची का करधन, पायल, हाथ का चुल्ला के साथ सात हजार रुपये नकद थे। खोजबीन के बाद चोरी गया बक्सा घर से 200 मीटर की दूरी पर स्थित एक बाजरे के खेत में क्षतिग्रस्त अवस्था में मिला। उसमें रखे जेवरात गायब थे।

गड्ढे भरवाने के लिए 4.13 करोड़ जमा कराएं

गड्ढे भरवाने के लिए 4.13 करोड़ जमा कराएं 

भानु प्रताप उपाध्याय 
मुजफ्फरनगर। लंबे समय से शहर में गैस आपूर्ति के लिए बिछाई जा रही पाइप लाइन मुसीबत बन रही है। गड्ढों से लोग परेशान हैं। अब इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने शहर में गड्ढे भरवाने के लिए 4.13 करोड़ रुपये पालिका के खाते में जमा किए हैं। पालिका 11,256 गड्ढों को भरवाने की तैयारी में है।
नगरपालिका परिषद क्षेत्र में आईजीएल की ओर से घरेलू गैस आपूर्ति के लिए पाइपलाइन डालने का काम किया जा रहा है। अधिकांश क्षेत्रों में कंपनी की ओर से आपूर्ति भी सुचारु की जा चुकी है। शहर में कई जगह गड्ढे बन गए हैं। 
अब आईजीएल को शहर में करीब 120 किलोमीटर क्षेत्र में नई पाइपलाइन डालने का काम करना है। ऐसे में पालिका से अनुमति मांगी गई तो चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने यह पत्रावली रोक ली और कंपनी को पूर्व में डाली गई गैस पाइपलाइन के लिए खोदी गई सड़कों और गलियों के गड्ढों को भरने के लिए कहा गया।
इसी के चलते आईजीएल को नए क्षेत्र में काम कराने के लिए पालिका से अनुबंध करना पड़ा। इसी अनुबंध की शर्तों के अनुसार पालिका द्वारा तैयार कराए गए रोड रेस्टोरेशन चार्ज के अंतर्गत आईजीएल ने पालिका के खाते में चार करोड़ 13 लाख 50 हजार 113 रुपये की धनराशि रोड कटिंग के भुगतान के रूप में जमा कर दी। आईजीएल के डिप्टी मैनेजर अक्षय कुमार मिश्रा ने भुगतान किए जाने की पुष्टि की।

ईओ हेमराज सिंह ने आईजीएल के महाप्रबंधक को पैसा जमा होने पर नए क्षेत्र में गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए सशर्त अनुमति प्रदान कर दी है। आईजीएल ने पैसा पालिका में जमा करा दिया है।
आईजीएल ने अब से पहले पालिका को सड़क के खोदने का का कोई पैसा जारी नहीं किया था। पालिका बोर्ड में ये मुद्दा कई बार छाया रहा। कई बार ताजा सीसी सड़कों को भी तोड़कर खुर्दबुर्द कर दिया गया, जिसके लिए पूर्व बोर्ड में पालिका से कई नोटिस आईजीएल को दिए गए, लेकिन इसके बावजूद भी पाइपलाइन डालने के कारण हुए गड्ढों का भरने का पैसा कंपनी जमा नहीं करा पाई।
आईजीएल के चीफ मैनेजर राजकुमार ने बताया कि शहरी क्षेत्र में अभी तक नेचुरल गैस पाइपलाइन योजना में करीब 600 किलोमीटर तक गैस पाइप लाइन डाली जा चुकी है। वर्तमान में मोहल्ला प्रेमपुरी, रामपुरी और जनकपुरी में गैस पाइप लाइन डालने का कार्य चल रहा है। इसके साथ ही 120 किलोमीटर नए क्षेत्र में गैस पाइपलाइन बिछाने का काम करने के लिए पालिका से अनुबंध के आधार पर अनुमति मिल चुकी है। आईजीएल के प्रबंधक राजकुमार ने बताया कि वर्तमान में शहर के करीब 20 हजार से ज्यादा घरों में गैस की आपूर्ति की जा रही है। आईजीएल लगातार कार्य कर रही है। 
प्रतिदिन उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ती जा रही है। आईजीएल ने पालिका से जिन क्षेत्रों में गैस पाइपलाइन डालने की अनुमति मांगी है, उनमें क्षेत्र एक में नई मंडी, इंद्रा कॉलोनी, साकेत काॅलोनी, केवलपुरी, योगेंद्रपुरी, केडिया वाटिका, कच्ची सड़क, मैन लाइन महावीर चौक से मेरठ रोड वाया प्रकाश चौक, मैन लाइन महावीर चौक से मेरठ रोड वाया मालवीय चौक अंसारी रोड, मैन लाइन रेलवे रोड नई मंडी, रामपुरी, अलमासपुर व केवलपुरी शामिल है।
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि शहर के आर्यपुरी, बाग केशोदास, रेलवे लाइन, पटेलनगर, संजय मार्ग, नई मंडी, रहमतनगर गोशाला कॉलोनी, मीनाक्षी चौक से खालापार मेन रोड, कल्याणपुरी, प्रेमपुरी, कृष्णापुरी, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, सीसीएस काॅलोनी, रेशू विहार, रघु विहार, दयाल बाग, हर्ष विहार, साकेत, बसंत विहार, धर्मपुरी, ब्रह्मपुरी, रामपुरम, योगेंद्रपुरी, प्रेमपुरी, कृष्णापुरी, रामपुरी, केवलपुरी में अंसारी रोड, मेन लाइन रेलवे रोड, नई मंडी, अलमासपुर, केवलपुरी एवं जसवंतपुरी काॅलोनी शामिल हैं।

यूपी के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया

यूपी के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया 

संदीप मिश्र 
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने के बाद अब लगातार बारिश का दौर जारी है। अगले 3 दिन के लिए मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जन्माष्टमी के कुछ दिनों पूर्व सक्रिय हुए मानसून ने अब पूरे प्रदेश में पैर जमा लिए है। बारिश के चलते मौसम में नर्मी के साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विभाग ने 30 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 8 और 9 सितंबर को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि अधिकतर जिलों में तेज बारिश के बाद उमस भरी गर्मी से लोगों को निजात मिली है। शुक्रवार को रायबरेली, अमेठी और सुल्तानपुर समेत 10 से ज्यादा जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना जताई है। इसके अलावा अधिकतर जिलों में मेघ गर्जन वा वज्रपात की भी संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने आज फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, झांसी एवं आसपास इलाकों में मेघ गर्जन वा वज्रपात होने की संभावना जताई है। वहीं बस्ती, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर एवं आसपास इलाकों में भारी वर्षा होने की आशंका है।

कल मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, हरदोई, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, औरैया, जालीन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास इलाकों में मेघ गर्जन वा वज्रपात होने की संभावना बनी हुई है, जबकि गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर एवं आसपास इलाकों में भारी वर्षा होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने 10 सितम्बर को बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, कानपुर देहात, लखनऊ, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, इटावा, औरैया, जालीन, हमीरपुर, महोबा एवं आसपास के इलाकों में मेघ गर्जन की आशंका है। वहीं फतेहपुर, प्रतापगढ़, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी एवं आसपास इलाकों में भारी वर्षा होने की संभावना है।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  


1. अंक-326, (वर्ष-06)

पंजीकरण:- UPHIN/2010/57254

2. शनिवार, सितंबर 9, 2023

3. शक-1944, भाद्रपद, कृष्ण-पक्ष, तिथि-दसमीं, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 05:22, सूर्यास्त: 07:06।

5. न्‍यूनतम तापमान- 21 डी.सै., अधिकतम- 35+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेगी।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पंवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

गुरुवार, 7 सितंबर 2023

बदसलूकी: थाने में पहुंची पीड़िता के उतरवाएं कपड़े

बदसलूकी: थाने में पहुंची पीड़िता के उतरवाएं कपड़े 

संदीप मिश्र 
कानपुर। रास्ते में युवक द्वारा की गई छेड़छाड़ की शिकायत लेकर पहुंची पीड़िता जांच के नाम पर थाने में पुलिस उत्पीड़न का शिकार हो गई। 
आरोपी के सामने ही लड़की के कपड़े उतरवाए गए और महिला कांस्टेबल द्वारा उसके फोटो खींचे गए। थाने में हुए इस उत्पीड़न से बुरी तरह से डरी लड़की को बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जनपद के साढ थाना क्षेत्र के रहने वाले किसान की 16 वर्षीय छात्रा के साथ गांव के ही रहने वाले अमन कुरील द्वारा स्कूल से आते-जाते समय छेड़छाड़ की जाती थी। युवक ने लड़की के फोटो को एडिट कर उसे अश्लील बनाते हुए वायरल कर दिया था।  एक दिन फोन छीनकर लड़की के साथ मारपीट भी की गई थी। घर में शिकायत करने के बाद भी अमन अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो पीड़ित किसान की ओर से 3 सितंबर को साढ थाने में युवक के खिलाफ तहरीर दी गई। 
पुलिस ने अमन के खिलाफ छेड़खानी, पोक्सो एक्ट एवं जान से मारने की धमकी देने समेत कई अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। पीड़ित किसान का आरोप है कि पुलिस ने उसकी बेटी को जांच के नाम पर थाने बुलाया और वहां मौजूद महिला कांस्टेबल ने जांच के नाम पर आरोपी युवक के सामने ही उसकी बेटी के कपड़े उतरवा दिए। 
जिससे बुरी तरह से तनाव में आई लड़की की तबीयत बिगड़ गई और पिछले तीन दिनों से वह हाइलाइट अस्पताल में भर्ती है। 
इस मामले को लेकर एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा ने बताया है कि पुलिस द्वारा की गई आरंभिक जांच में किसान की ओर से लगाए गये आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। 
फिर भी एसीपी घाटमपुर के साथ मिलकर किसान के आरोपी की संयुक्त रूप से जांच की जाएगी। आरोप सही पाए जाने पर जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

चेन्नई टेस्ट: टीम 'इंडिया' ने 339 रन बनाएं

चेन्नई टेस्ट: टीम 'इंडिया' ने 339 रन बनाएं  अकांशु उपाध्याय  चेन्नई। भारत ने चेन्नई टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ पहले दिन गुरुवार क...