रविवार, 25 जून 2023

सेना प्रमुख ने हरमंदिर साहिब में माथा टेका

सेना प्रमुख ने हरमंदिर साहिब में माथा टेका

अकांशु उपाध्याय/अमित शर्मा

नई दिल्ली/अमृतसर। भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने रविवार को हरमंदिर साहिब में माथा टेका। उनके साथ धर्मपत्नी अर्चना पांडे और ब्रिगेडियर सीबीके बनर्जी भी मौजूद थे। जनरल मनोज पांडे ने सचखंड हरमंदिर साहिब में माथा टेकने के अवसर पर अपनी भावनाओं को यात्रा पुस्तिका में दर्ज किया, हरमंदिर साहिब में माथा टेकने और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।

हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि वह भारतीय सेना के सभी रैंकों को अच्छा स्वास्थ्य और खुशी प्रदान करें।'' इस अवसर पर शिरोमणि समिति के उप सचिव शाहबाज सिंह एवं सूचना अधिकारी अमृतपाल सिंह ने सचखंड  हरमंदिर साहिब के शिष्टाचार, सिख परंपराओं और यहां स्थित तीर्थों के इतिहास के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने कुछ देर गुरबानी कीर्तन किया और  अकाल तख्त साहिब पर मत्था टेका। उन्हें सचखंड  हरमंदिर साहिब का मॉडल, शाल और धार्मिक पुस्तकें दे कर सम्मानित किया गया। शिरोमणि कमेटी के सदस्य एडवोकेट भगवंत सिंह सियालका ने सेना प्रमुख का ध्यान कुछ सिख मुद्दों की ओर दिलाया।

4 राज्यों का पूंजीगत व्यय उनके लक्ष्यों से ज्यादा 

4 राज्यों का पूंजीगत व्यय उनके लक्ष्यों से ज्यादा 

इकबाल अंसारी  

नई दिल्ली/मुंबई। बीते वित्त वर्ष 2022-23 में ज्यादातर बड़े राज्य पूंजीगत व्यय के अपने लक्ष्यों से बड़े अंतर से पिछड़ गए। एक विश्लेषण के अनुसार 2022-23 में कुल पूंजीगत व्यय 7.4 लाख करोड़ रुपये आंका गया था, लेकिन वास्तव में इसके मुकाबले सिर्फ 76.2 प्रतिशत या 5.71 लाख करोड़ रुपये ही खर्च हो सके।

बैंक ऑफ बड़ौदा के अर्थशास्त्रियों की ओर से कराए गए विश्लेषण के अनुसार, सिर्फ चार राज्यों- कर्नाटक, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और बिहार का पूंजीगत व्यय उनके लक्ष्यों से ज्यादा रहा। इसके अलावा झारखंड और मध्य प्रदेश का पूंजीगत व्यय लक्ष्य के मुकाबले 98-98 प्रतिशत रहा। देश के 11 राज्यों ने 80 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर बेहतर प्रदर्शन किया। वित्त वर्ष 2020-21 में तय लक्ष्य के मुकाबले पूंजीगत व्यय 72 प्रतिशत था।

इसके बाद 2021-22 में कोविड-19 महामारी के कारण यह बढ़कर 95 प्रतिशत हो गया। पूंजीगत व्यय का लक्ष्य से कम रह जाना इसलिए भी आश्चर्यजनक है क्योंकि केंद्र सरकार ने समीक्षाधीन वित्त वर्ष जरूरी धनराशि जारी कर दी थी। वित्त वर्ष 2022-23 में खराब प्रदर्शन में सबसे आगे आंध्र प्रदेश रहा, जो लक्ष्य के मुकाबले सिर्फ 23.1 प्रतिशत या 6,917 करोड़ रुपये व्यय कर सका।

इसके बाद हरियाणा ने 48.1 प्रतिशत और राजस्थान ने 50.2 प्रतिशत व्यय किया। आंकड़ों के अनुसार त्रिपुरा ने 5,285 करोड़ रुपये के बजट में सिर्फ 2,185 करोड़ रुपये या 41.3 प्रतिशत व्यय किए और नगालैंड ने 16,650 करोड़ रुपये में से 7,936 करोड़ रुपये या 47.7 प्रतिशत व्यय किए। महाराष्ट्र ने तय लक्ष्य का 72.4 प्रतिशत, केरल ने 69.4 प्रतिशत और उत्तर प्रदेश ने 69 प्रतिशत राशि खर्च की।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-255,(वर्ष-06) पंजीकरण:- UPHIN/2010/57254

2. सोमवार, जून 26, 2023

3. शक-1944, आषाढ़, शुक्ल-पक्ष, तिथि- अष्टमी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 05:22, सूर्यास्त: 07:17। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 21 डी.सै., अधिकतम- 35+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेगी।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पंवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

शनिवार, 24 जून 2023

मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन इकाई का चुनाव संपन्न

मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन इकाई का चुनाव संपन्न

कौशाम्बी। ग्राम विकास मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन इकाई कौशांबी का चुनाव शनिवार को मंझनपुर में संपन्न हो गया। सर्वसम्मति से संरक्षक अनीस अहमद, अध्यक्ष दीपक सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अशोक कुमार मौर्या, महामंत्री हिमांशु राव, संयुक्त मंत्री अमित राज सिंह सोनी, संगठन मंत्री काजी आफताब अहमद, कोषा अध्यक्ष दिलीप सिंह, ऑडिटर वीरेंद्र प्रताप यादव और कार्यकारिणी सदस्य विनोद कुमार शर्मा हाफिज अहमद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। चुनाव संपन्न होने के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया।

शशिभूषण सिंह 

कौशाम्बी: 'थाना समाधान दिवस' का आयोजन 

कौशाम्बी: 'थाना समाधान दिवस' का आयोजन 


थानों पर ’थाना समाधान दिवस’ का किया गया आयोजन

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा थाना रामपुर कारखाना व महुआडीह में सुनी गई समस्याएं

ऋषिकेश दूबे

देवरिया। शनिवार को जनपद देवरिया के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समस्त थानों पर राजस्व के अधिकारी एवं पुलिस के अधिकारी मौजूद रहकर उनके द्वारा जनता की समस्याओं को सुना गया एवं संयुक्त रूप से राजस्व व पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुच कर कई समस्याओं का निस्तारण भी कराया गया। इसी क्रम मे जिलाधिकारी देवरिया श्री अखण्ड प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संकल्प शर्मा द्वारा थाना रामपुर कारखाना में जनसमस्याओं को सुना गया, जिसके क्रम में थाना रामपुर कारखाना पर कुल 20 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें 01 प्रार्थना पत्र का मौके पर ही निस्तारण कराया गया तथा शेष प्रार्थना पत्रों में राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम का गठन कर उनके निस्तारण हेतु संबन्धित को उचित दिशा निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर पुलिस विभाग एवं राजस्व विभाग के संबन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे। थाना समाधान दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त थानों पर कुल 219 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें 49 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। तत्पश्चात जिलाधिकारी देवरिया श्री अखण्ड प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संकल्प शर्मा द्वारा थाना महुआडीह में भवन निर्माण की प्रगति का निरीक्षण किया गया। सम्बन्धित को उचित दिशा निर्देश दिए गए।

आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत

आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत 

हरिओम उपाध्याय   

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश (यूपी) के सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र में बारिश और आकाशीय बिजली के बीच आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। आकाशीय बिजली गिरने से दो लोग घायल हो गए। मरने वालों में दो सिंदुरिया गांव के और दो प्रीत नगर के रहने वाले थे। ग्रामीणों ने करंट से झुलसे लोगों को चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने चार को मृत घोषित कर दिया, वहां दो लोगों का इलाज चल रहा है।

गुरुवार को करीब तीन बजे अचानक मौसम खराब हो गया। तेज आवाज के साथ कई आकाशीय बिजली जमीन पर गिरी, जिससे चार लोगों की जान चली गई। जिनकी मौत हुई है, वे सभी चोपन थाना क्षेत्र के सिंदुरिया गांव के रहने वाले थे और चोपन नगर पंचायत के प्रीत नगर के रहने वाले थे और अपने घर के बाहर थे। अचानक हुई बारिश और आकाशीय बिजली से बचने के लिए तीन लोग झोपड़ी में छिप गए। उसी समय आकाशीय बिजली गिरी और झोपड़ी में छिपे तीन लोग इसकी चपेट में आ गए। एक और मौत सिंदुरिया गांव में हुई, जहां एक बच्चा बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे छिपा हुआ था, उसी वक्त आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई।


इन लोगो की हुई मौत...

1. 14 वर्षीय उमेश, पुत्र भुलेश, निवासी सिन्दुरिया

2. 60 वर्षीय अलगू, पिता स्वर्गीय जंगी, सिन्दुरिया चोपन निवासी हैं।

3. कृष्ण गोपाल सिंह, उम्र 58 वर्ष, पिता का नाम एसके सिंह, निवासी प्रीत नगर चोपन।

4. 25 वर्षीय गोलू उर्फ ​​चंदन पुत्र छोटू निवासी प्रीत नगर,

आकाशीय बिजली गिरने से दो घायल।

1. राजू तिवारी उम्र 48 वर्ष पुत्र स्व.सीताराम तिवारी निवासी महलपुर थाना जुगैल।

2. 40 वर्षीय आत्मा तिवारी पुत्र मुराहू तिवारी निवासी महलपुर थाना जुगैल का प्राथमिक उपचार चल रहा है।

एसडीएम ने उचित मुआवजे की बात कही...

मौके पर पहुंचे ओबरा एसडीएम प्रभाकर सिंह ने बताया कि चोपन थाना क्षेत्र के सिंदुरिया गांव में बारिश से बचने के लिए कुछ लोग झोपड़ी में छुपे थे, जहां आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दूसरी घटना प्रीत नगर में हुई। जहां आकाशीय बिजली गिरने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। दो लोग मामूली रूप से झुलस गए। इन सभी लोगों का पोस्टमार्टम कराकर उचित मुआवजा दिया जाएगा।

नदी-नालों में उफान, पहाड़िया टूट कर गिरी 

नदी-नालों में उफान, पहाड़िया टूट कर गिरी 

पंकज कपूर  

शिमला। हिमाचल में मौसम काफी खराब हो रखा है। राजधानी शिमला सहित अन्य तमाम हिस्से भारी बारिश से जलमग्न हैं। नदी-नालों में उफान है। लोगों को सलाह दी जा रही है कि, वे सावधानी बरतते हुए नदी-नालों से हर हाल में दूरी बनाकर रखें। नदी-नालों के पास से गुजरने में परहेज करें।  

बता दें कि, बारिश से आए नदी-नालों में उफान के सैलाब और मलबे के चलते कई रास्ते क्षतिग्रस्त और अवरुद्ध हो गए हैं। वहीं बारिश से लैंडस्लाइड की घटनाएं भी हो रहीं हैं। पहाड़ियां टूटकर सड़कों पर आ गईं हैं। पहाड़ियों का मलबा सड़कों पर बिखरा हुआ है। यहां तक कि, बारिश से कालका-शिमला रेल ट्रैक को भी नुकसान पहुंचा है। ट्रक बाधित होने से रुट पर टॉय ट्रेनों का आवागमन बाधित हो रहा है।  बहराल, बारिश के चलते यहां लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  

शिमला में लैंडस्लाइड ये रुट बंद

हिमाचल प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि, शिमला संजौली लक्कड़ बाजार बस स्टॉप के पास भू स्खलन होने के कारण पहाड़ी का आधिकांश हिस्सा (मलबा) रोड पर आ गया है जिस कारण यातायात व्यवस्था दोनों तरफ बंद हो गई है। सभी लोग शिमला से संजौली आने जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें।

ट्रैफिक पुलिस ने सलाह दी कि, लोग छोटा शिमला या ढली बाई पास, भटाकुफ्फर रोड का अधिक से अधिक प्रयोग कर सकते हैं। पीडब्ल्यूडी विभाग को भू स्खलन के बारे में सूचित कर दिया गया है। रोड को बहुत जल्दी खुलवा दिया जायेगा। सभी सावधानी से अपने वाहनों को चलाएं।

हिमाचल में येलो अलर्ट जारी

जानकारी के अनुसार, हिमाचल में मौसम अभी सही नहीं होने वाला है। मौसम विज्ञान ने आगे को मौसम को लेकर भी भारी बारिश येलो अलर्ट जारी किया है। अगले करीब तीन दिनों तक हिमाचल के शिमला सहित कई हिस्सों में मौसन बिगड़ा रह सकता है। हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में शनिवार को रात भर भारी बारिश की संभावना है।

बार-बार आंखों को रगड़ना बेहद नुकसानदायक

बार-बार आंखों को रगड़ना बेहद नुकसानदायक  सरस्वती उपाध्याय  आंख हमारे शरीर के सबसे जरूरी अंगों में से एक हैं। जिसकी मदद से हम अपने आस-पास की ...