गुरुवार, 5 मई 2022
30 हजार किमी पदयात्रा की घोषणा की: पटना
विधवा पर फेंका तेजाब, जिद पर अड़ा था युवक
2 से ज्यादा लाइसेंसी शस्त्र रखने पर पूर्णत: पाबंदी
2 से ज्यादा लाइसेंसी शस्त्र रखने पर पूर्णत: पाबंदी
अश्वनी उपाध्याय/अकाक्षुं उपाध्याय
नई दिल्ली/गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश शस्त्र लाइसेंस धारकों को सरकारी तंत्र ने एक बार फिर चेताया है। 2 से ज्यादा लाइसेंसी शस्त्र रखने पर पूर्णत: पाबंदी हैं। नियमों का पालन न करना भारी मुश्किल में डाल देगा। यदि अभी भी आप 3 में से 1 शस्त्र सरेंडर नहीं करते तो कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहिए। दरअसल केंद्र सरकार के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित हो सके, इसके मद्देनजर जिला प्रशासन को पुन: सख्त रूप अपनाना पड़ा है। अपर जिलाधिकारी (नगर) गाजियाबाद विपिन कुमार ने इस बावत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। वर्तमान में निजी सुरक्षा से ज्यादा शौक एवं टशन दिखाने को लाइसेंसी शस्त्र रखने का चलन है।
इसके चलते शस्त्र लाइसेंस की डिमांड बढ़ रही है। वैसे जिस व्यक्ति की जान को खतरा है, उसे प्राथमिकता पर शस्त्र लाइसेंस देने का प्रावधान है। केंद्र सरकार द्वारा (आयुध) संशोधन अधिनियम-2019 के तहत प्रत्येक व्यक्ति को 3 के स्थान पर सिर्फ 2 शस्त्र रखने की अनुमति दी गई है। यदि किसी व्यक्ति के पास पहले से 3 शस्त्र हैं तो उसे नियमानुसार 1 शस्त्र सरेंडर करना अनिवार्य है। ऐसा न करने पर कानूनी कार्रवाई संभव है। इस सिलसिले में गाजियाबाद में पूर्व में फरवरी 2020 से नवम्बर 2020 के मध्य तक 4 बार सर्कुलर जारी किया जा चुका है। 18 फरवरी, 11 मार्च, 25 जून और 23 नवम्बर 2020 में जारी आदेश में सभी शस्त्र लाइसेंस धारकों को नए नियम का पालन करने की नसीहत दी गई थी। 13 दिसम्बर 2020 तक अतिरिक्त शस्त्र जमा कराना अनिवार्य किया गया था। प्रशासन को अब पांचवीं बार फरमान जारी करना पड़ा है।
अपर जिलाधिकारी (नगर) विपिन कुमार का कहना है कि जिस व्यक्ति पर अभी भी 3 शस्त्र हैं, उसे अपने तीसरे शस्त्र को तत्काल सरेंडर कर देना चाहिए। अन्यथा यह माना जाएगा कि तीसरे शस्त्र को अवैध तरीके से रखा गया है। तदुपरांत संबंधित लाइसेंसी के विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
केंद्र सरकार दिल्ली को कूड़ा-कूड़ा करने में लगी
पीएम उम्मीदवार, चीन की जासूस से मुलाकात
मेरे लिए यह रिश्ता पवित्र और अहम: मलाइका
शुगर: पता नहीं चलता, बॉडी में पानी की कमी
'जिला स्तरीय सतर्कता समिति' की बैठक आयोजित
'जिला स्तरीय सतर्कता समिति' की बैठक आयोजित खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जनपद स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक संपन्न सुब...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
चौकी में रिश्वतखोरी का नंगा नाच, अदम्य साहस धर्मवीर उपाध्याय गाजियाबाद। गाजियाबाद की तहसील लोनी का एक अद्भुत प्रकरण संज्ञान में आया है। हो ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...