बुधवार, 4 मई 2022
बलात्कार-धमकी के मामलें में विधायक को जमानत
एक्ट्रेस ने अपना लुक फैंस के साथ शेयर किया
75 सड़क निर्माण के लिए 12 करोड़ की मांग
प्रस्तावित निर्माण में 500 मीटर से लेकर दो किलोमीटर लंबी दूरी की सड़कें है। जिन पर बड़े पैमाने पर बजट खर्च होगा। निर्माण विभाग से बरसात से पहले मुख्य सड़कों की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए है।
जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे सिंह
जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे सिंह
रोशनी पांडेय
मुरादाबाद। जिला अस्पताल में बुधवार को हड़कंप मच गया। जब भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, मुरादाबाद मंडल प्रभारी एवं जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह अचानक जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। जल शक्ति मंत्री के औचक निरीक्षण से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जिला अस्पताल के एल टू कोविड-19 अस्पताल का निरीक्षण किया, उसके बाद जिला अस्पताल के वार्ड में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जाना, साथ ही मरीजों से जानकारियां भी हासिल की।
इस दौरान कई मरीजों ने अपनी समस्याओं को भी जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के समक्ष रखा। बता दे कि जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मुरादाबाद भ्रमण कार्यक्रम पर आए हुए हैं। बुुधवार सुबह उन्होंने सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की और उसके बाद अचानक वह जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के अचानक जिला अस्पताल के निरीक्षण से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। जिला अस्पताल में पहुंचकर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने एल टू कोविड अस्पताल में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उसके बाद जिला अस्पताल के सभी वार्डों का निरीक्षण किया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों से हाल-चाल जाना और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जानकारी ली।
इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जिला अस्पताल का निरीक्षण किया है देखा है तैयारी क्या है ? कोविड हॉस्पिटल को लेकर बाकी व्यवस्था क्या है यहां पर देखा है। योगी के कार्यकाल की 5 साल की सरकार चल रही है, यहां की व्यवस्था हमें चुस्त दुरुस्त दिखी, पूरी तैयारी है सीएमओ की तरफ से और जो जो कमियां थी, उन कमियों के निस्तारण के लिए आश्वस्त किया है, सीएमओ साहब ने। हमने कुल मिलाकर मरीजों से भी पूछा मरीज के तीमारदारों से भी पूछा लोगों ने कहा कि नहीं अच्छा इलाज योगी सरकार में मिल रहा है, और ठीक ढंग से व्यवस्था हो रही है,बाकी जो कमियां रही है उसके लिए आग्रह सीएमओ साहब से किया गया है, उस समस्या का समाधान होगा।
शासन में सत्ता और सरकार जो है, एक मिशन है। राजनीतिक व्यापार नहीं है, राजनीति मिशन है। गरीब लोगों की सेवा के लिए सरकार बनती है, गरीब घर की खुशहाली के लिए सरकार बनती है।इसी कारण सरकार बनने के बाद मान्य मुख्यमंत्री जी एवं मंत्री सब सड़क पर हैं।
डेढ़ करोड़ रुपये की कीमत का घर कुर्क: कार्रवाई
नीतिगत दर रेपो को %4.4 पर करने की घोषणा
पूर्व सांसद को गोवा का पार्टी प्रभारी नियुक्त किया
'जिला स्तरीय सतर्कता समिति' की बैठक आयोजित
'जिला स्तरीय सतर्कता समिति' की बैठक आयोजित खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जनपद स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक संपन्न सुब...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
चौकी में रिश्वतखोरी का नंगा नाच, अदम्य साहस धर्मवीर उपाध्याय गाजियाबाद। गाजियाबाद की तहसील लोनी का एक अद्भुत प्रकरण संज्ञान में आया है। हो ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...